Google Search पर इस्तेमाल हुए कीवर्ड का इतिहास देखना और उसे हमेशा के लिए मिटाना

अहम जानकारी: हम फ़िलहाल Google Search की सेवाओं के लिए सेटिंग अपडेट कर रहे हैं. इनमें Search, Maps, Shopping, फ़्लाइट, होटल, Translate, और News शामिल हैं. इस लेख में बताई गई सेटिंग को अपडेट किया जा रहा है. इसलिए, हो सकता है कि ये आपकी मौजूदा सेटिंग से मेल न खाएं. अपडेट की गई सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.

अपडेट की गई निजता सेटिंग को सीधे account.google.com पर जाकर या Search की सेवाओं से जुड़े ऐप्लिकेशन के नए वर्शन में देखा और मैनेज किया जा सकता है. ऐप्लिकेशन के नए वर्शन, Google Play Store या Apple App Store में उपलब्ध हैं.

अगर “वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि” सेटिंग चालू है और Google पर कुछ खोजा जाता है, तो खोज इतिहास जैसी गतिविधि को Google, आपके Google खाते में सेव करता है. इससे Google को खोज के नतीजों और सुझावों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है.

मेरी गतिविधि में जाकर, ये काम किए जा सकते हैं:

  • अपने Google खाते में सेव किए गए खोज इतिहास को हमेशा के लिए मिटाना.
  • अपने खोज इतिहास से जुड़ी सेटिंग बदलना. आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि Google आपके कौनसे खोज इतिहास को सेव कर सकता है और उसे कब मिटा सकता है.

आपके पास Google Search के इतिहास के साथ-साथ, अपनी पूरी गतिविधि मिटाने का विकल्प भी होता है. अपनी गतिविधि को मिटाने का तरीका जानें.

अपना खोज इतिहास हमेशा के लिए मिटाना

ज़रूरी जानकारी: खोज इतिहास को हमेशा के लिए मिटाने के बाद, उसे वापस नहीं लाया जा सकता.

आपके पास किसी खोज को हमेशा के लिए मिटाने का विकल्प होता है. इसके अलावा, किसी दिन, हफ़्ते या अब तक के पूरे खोज इतिहास को भी हमेशा के लिए मिटाया जा सकता है.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर इसके बाद खोज इतिहास पर टैप करें.
  3. जिस खोज इतिहास को हमेशा के लिए मिटाना है, उसे चुनें.
    • अगर आपको अपना पूरा खोज इतिहास मिटाना है, तो: अपने खोज इतिहास के ऊपर मौजूद, मिटाएं नीचे की ओर वाला तीर का निशान इसके बाद मेरी सभी गतिविधियां मिटाएं पर टैप करें.
    • अगर आपको किसी समयावधि की खोजों को हमेशा के लिए मिटाना है, तो: अपने खोज इतिहास के ऊपर मौजूद, मिटाएं नीचे की ओर वाला तीर का निशान इसके बाद तारीख की सीमा चुनें और उस दौरान की गतिविधियां मिटाएं पर टैप करें.
    • अगर किसी दिन की खोजों को हमेशा के लिए मिटाना है, तो: उस दिन के आगे मौजूद, [day] की सभी गतिविधियां मिटाएं पर टैप करें.
    • अगर आपको किसी खोज को हमेशा के लिए मिटाना है, तो: गतिविधि के आगे मौजूद, गतिविधि आइटम मिटाएं पर टैप करें.

अहम जानकारी: अपने खाते की गतिविधि को ऐक्सेस और कंट्रोल करें में जाकर, अपनी गतिविधि मैनेज की जा सकती है.

अपने Google खाते में साइन इन किए बिना Google ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने पर, आपका खोज इतिहास आपके फ़ोन या टैबलेट में सेव किया जा सकता है.

अपने खोज इतिहास को सेव होने से रोकना

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर इसके बाद खोज इतिहास इसके बाद कंट्रोल पर टैप करें.
  3. "वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि" में जाकर, बंद करें पर टैप करें.
  4. बंद करें या बंद करें और गतिविधि की जानकारी मिटाएं पर टैप करें.
    • “बंद करें और गतिविधि की जानकारी मिटाएं” को चुनने पर, दिए गए निर्देशों का पालन करके चुनें कि आपको कौनसी गतिविधि की जानकारी हमेशा के लिए मिटानी है.

अहम जानकारी: गुप्त मोड में खोजने और ब्राउज़ करने पर, खोज इतिहास को आपके Google खाते में सेव नहीं किया जाता.

खोज इतिहास के अपने-आप हमेशा के लिए मिटने की सुविधा

अहम जानकारी: खोज इतिहास के अपने-आप हमेशा के लिए मिटने की सुविधा सेट अप करने के बाद भी, आपके पास इसे मैन्युअल तरीके से मिटाने का विकल्प रहता है.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर इसके बाद खोज इतिहास इसके बाद कंट्रोल पर टैप करें.
  3. "वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि" कार्ड पर जाएं. इसके बाद, "अपने-आप मिटना (बंद है)" या "अपने-आप मिटना (चालू है)" पर क्लिक करें.
  4. "वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि" पर जाएं.
  5. "अपने-आप मिटना (बंद है)" या "अपने-आप मिटना (चालू है)" पर टैप करें.
  6. चुनें कि आपको क्या करना है.
    • खोज इतिहास के अपने-आप मिटने की अवधि को अपने हिसाब से सेट किया जा सकता है. इसके लिए, इससे पुरानी गतिविधि अपने-आप मिट जाए पर टैप करें. इसके बाद, इनमें से कोई विकल्प चुनें:
      • 3 महीने
      • 18 महीने
      • 36 महीने
    • अगर आपको खोज इतिहास के अपने-आप मिटने की सुविधा चालू नहीं करनी है, तो गतिविधि अपने-आप न मिटे पर टैप करें.
  7. आगे बढ़ें पर टैप करें.

कंप्यूटर पर सेव किए गए खोज इतिहास से जुड़ी सेटिंग को बदलना

Google ऐप्लिकेशन में हाल की खोजों को हमेशा के लिए मिटाना

खोज बार से, हाल ही में की गई खोजों को हमेशा के लिए मिटाने पर, ये 'मेरी गतिविधि' से भी मिट जाती हैं.

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google के खोज बार पर टैप करें.
  2. खोज बार न मिलने पर, Google ऐप्लिकेशन खोलें.
  3. हाल ही में की गई क्वेरी को दबाकर रखें.
  4. मिटाएं पर टैप करें.
ब्राउज़िंग इतिहास को हमेशा के लिए मिटाना

भले ही, खोज इतिहास आपकी सेटिंग में सेव न हुआ हो या आपने उसे सेव की गई सेटिंग से मिटा दिया हो, तब भी आपका ब्राउज़र उसे ट्रैक कर सकता है.

ब्राउज़र के इतिहास को यहां से हमेशा के लिए मिटाया जा सकता है:

अहम जानकारी: Google ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने पर, विज़िट किए गए वेब पेजों को Chrome के ब्राउज़िंग इतिहास में सेव कर दिया जाता है. अगर इन्हें हमेशा के लिए मिटाना है, तो Chrome के लिए ऊपर बताए गए निर्देशों का पालन करें.
अपने Google खाते से साइन आउट रहने के दौरान, Search को अपनी पसंद के मुताबिक बनाने की सुविधा बंद करना
  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Google ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर इसके बाद सेटिंग इसके बाद निजता और सुरक्षा पर टैप करें.
  3. खोज को पसंद के मुताबिक बनाने की सेटिंग पर टैप करें.
  4. खोज को पसंद के मुताबिक बनाने की सेटिंग बंद करें.

अपने खोज इतिहास से जुड़ी समस्याओं को ठीक करना

हमेशा के लिए मिटाया गया इतिहास, 'मेरी गतिविधि' में दिख रहा है
  • अपने डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करें: किसी डिवाइस पर 'मेरी गतिविधि' से खोज इतिहास को हमेशा के लिए मिटाने के बावजूद, वह किसी ऑफ़लाइन डिवाइस पर दिख सकता है. जब वह डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट होगा, तो उससे भी खोज इतिहास हमेशा के लिए मिट जाएगा.
  • कैश और कुकी मिटाएं: अपनी कैश और कुकी मिटाने का तरीका जानें.
हमेशा के लिए मिटाया गया खोज इतिहास, अब भी खोज बार में दिख रहा है
अगर Google खाते में बिना साइन इन किए Google ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है, तो भी उसमें आपके लिए खोज को पसंद के मुताबिक बनाने की सुविधा चालू हो सकती है. इससे Google आपको बेहतर सुझाव दे पाता है.

खोज को पसंद के मुताबिक बनाने की सुविधा बंद करने के लिए:

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Google ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर इसके बाद सेटिंग इसके बाद निजता और सुरक्षा पर टैप करें.
  3. मनमुताबिक खोजने की सुविधा पर टैप करें.
  4. Search को अपनी पसंद के मुताबिक बनाएं सेटिंग बंद करें.

Google आपके खाते में सेव खोज के इतिहास को हमेशा के लिए कैसे मिटाता है

जब गतिविधि को मैन्युअल तरीके से मिटाया जाता है या इसके लिए अपने-आप मिटने की सेटिंग चुनी जाती है, तब हम आपकी गतिविधि को हमारे प्रॉडक्ट और सिस्टम से हटाने की प्रोसेस शुरू कर देते हैं.

सबसे पहले, हम मिटाए गए डेटा का ऐक्सेस तुरंत हटा देते हैं और Google पर आपको आपके हिसाब से अनुभव देने के लिए, इस डेटा का इस्तेमाल बंद कर देते हैं.

इसके बाद, हम डेटा को अपने स्टोरेज सिस्टम से सुरक्षित तरीके और पूरी तरह से मिटाने के लिए डिज़ाइन की गई प्रोसेस शुरू कर देते हैं.

स्थानीय कानूनी शर्तों या कारोबार की ज़रूरतों को पूरा करने जैसे कामों के लिए, Google लंबे समय तक कुछ तरह का डेटा सेव करके रख सकता है.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12659572426630792032
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
100334
false
false
false
false
false