आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि Google Assistant को बोलकर इस्तेमाल करने पर, आपकी आवाज़ और ऑडियो गतिविधि का जो डेटा आपके Google खाते में दर्ज होता है उसे Google के सर्वर पर सेव किया जाए या नहीं. Google आपकी आवाज़ और ऑडियो का इस्तेमाल, आवाज़ की पहचान करने वाली टेक्नोलॉजी और इनके आधार पर काम करने वाली अपनी सेवाओं को डेवलप करने और बेहतर बनाने में करता है.
आवाज़ और ऑडियो गतिविधि से जुड़ी यह सेटिंग तब तक बंद रहती है, जब तक आप इसे चालू न करें.
अहम जानकारी: अन्य सेटिंग के आधार पर, ऑडियो रिकॉर्डिंग दूसरी जगहों पर भी सेव की जा सकती हैं.
आवाज़ और ऑडियो गतिविधि वाली सेटिंग को चालू या बंद करना
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, सेटिंग ऐप्लिकेशन
Google
अपना Google खाता मैनेज करें खोलें.
- डेटा और निजता पर टैप करें.
- इसके बाद, "इतिहास की सेटिंग" में, वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि पर टैप करें.
- "आवाज़ और ऑडियो गतिविधि शामिल करें" के बगल में बने बॉक्स पर, सही का निशान लगाएं या हटाएं.
जब आवाज़ और ऑडियो गतिविधि की यह सेटिंग बंद होती है, तो Google Assistant का इस्तेमाल करते समय बोलकर दिए जाने वाले निर्देश, आपके Google खाते में सेव नहीं होते, भले ही आपने साइन इन किया हो. वहीं, अगर आपने यह सेटिंग बंद कर दी, तो पहले से सेव किए गए ऑडियो नहीं मिटाए जाते. अपने Google खाते से किसी भी समय ऑडियो रिकॉर्डिंग मिटाई जा सकती हैं.
अपनी ऑडियो रिकॉर्डिंग ढूंढना या मिटाना
अपनी ऑडियो रिकॉर्डिंग ढूंढनाअहम जानकारी: अन्य सेटिंग के आधार पर, ऑडियो रिकॉर्डिंग दूसरी जगहों पर भी सेव हो सकती हैं.
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, सेटिंग ऐप्लिकेशन
Google
अपना Google खाता मैनेज करें खोलें.
- डेटा और निजता पर टैप करें.
- इसके बाद, "इतिहास की सेटिंग" में, वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि
गतिविधि मैनेज करें पर टैप करें. इस पेज पर ये काम किए जा सकते हैं:
- अपनी पिछली गतिविधियों की सूची देखना: ऑडियो आइकॉन
वाले आइटम में, रिकॉर्डिंग शामिल होती है.
- रिकॉर्डिंग चलाना: ऑडियो के आगे,
, जानकारी
रिकॉर्डिंग देखें
चलाएं
पर टैप करें.
- अपनी पिछली गतिविधियों की सूची देखना: ऑडियो आइकॉन
एक से ज़्यादा ऑडियो रिकॉर्डिंग: अगर Google Assistant की सुविधा वाले एक से ज़्यादा डिवाइसों में आपके ऑडियो को प्रोसेस किया जाता है, तो आपको उस गतिविधि के लिए एक से ज़्यादा ऑडियो रिकॉर्डिंग दिख सकती हैं. हम इस ऑडियो का इस्तेमाल अपनी टेक्नोलॉजी बेहतर बनाने के लिए करते हैं. इससे यह तय किया जाता है कि आपको किस डिवाइस से जवाब मिलेगा.
अगर आपको "ट्रांसक्रिप्ट उपलब्ध नहीं है" मैसेज मिलता है, तो हो सकता है कि ऑडियो की रिकॉर्डिंग के दौरान, बैकग्राउंड में बहुत शोर हो रहा हो.
Google Takeout की मदद से, Google खाते में सेव किए गए ऑडियो को डाउनलोड किया जा सकता है. ऑडियो और Google खाते से जुड़ा अन्य डेटा डाउनलोड करने का तरीका जानें.
सलाह: बेहतर सुरक्षा के लिए, अपनी गतिविधियों का पूरा इतिहास देखने के लिए, पुष्टि करने का एक और चरण जोड़ा जा सकता है.
अहम जानकारी: अन्य सेटिंग के आधार पर, ऑडियो रिकॉर्डिंग दूसरी जगहों पर भी सेव हो सकती हैं.
एक बार में एक आइटम मिटाना
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, सेटिंग ऐप्लिकेशन
Google
अपना Google खाता मैनेज करें खोलें.
- डेटा और निजता पर टैप करें.
- इसके बाद, "इतिहास की सेटिंग" में, वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि
गतिविधि मैनेज करें पर टैप करें. इस पेज पर, आपको अपनी पिछली गतिविधियों की सूची दिखेगी. ऑडियो आइकॉन
वाले आइटम में रिकॉर्डिंग होती है.
- आपको जिस आइटम को मिटाना है उसके बगल में मौजूद, मिटाएं
मिटाएं पर टैप करें.
एक बार में सभी आइटम मिटाना
अहम जानकारी: इस तरीके का इस्तेमाल करने पर, रिकॉर्डिंग वाले आइटम के साथ-साथ वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि के दूसरे सभी आइटम भी मिट जाएंगे.
-
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- अपने खाते के नाम
अपना नाम
अपना Google खाता मैनेज करें पर टैप करें.
- डेटा और निजता पर टैप करें.
- इसके बाद, "इतिहास की सेटिंग" में, वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि
गतिविधि मैनेज करें पर टैप करें. इस पेज पर, आपको अपनी पिछली गतिविधियों की सूची दिखेगी. ऑडियो आइकॉन
वाले आइटम में रिकॉर्डिंग होती है.
- अपनी गतिविधि के ऊपर, मिटाएं
पर टैप करें.
- अब तक की सारी चुनें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
ऑडियो रिकॉर्डिंग को अपने-आप मिटने के लिए सेट करना
अहम जानकारी: अगर आपने यह तरीका अपनाया है, तो अपने-आप मिटने का विकल्प, ऑडियो रिकॉर्डिंग वाले आइटम के साथ-साथ वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि के अन्य सभी आइटम के लिए भी चालू हो जाएगा.
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- Google
अपना Google खाता मैनेज करें पर टैप करें.
- डेटा और निजता पर टैप करें.
- इसके बाद, "इतिहास की सेटिंग" में, वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि
गतिविधि मैनेज करें पर टैप करें. इस पेज पर, आपको अपनी पिछली गतिविधियों की सूची दिखेगी. ऑडियो आइकॉन
वाले आइटम में रिकॉर्डिंग होती है.
- अपनी गतिविधि के ऊपर, खोज बार में ज़्यादा
गतिविधि को सेव रखने के लिए अवधि चुनें पर टैप करें.
- आपकी गतिविधि कितने समय के लिए सेव की जाए, यह तय करने के लिए यहां दिए गए बटन में से किसी एक को चुनें. इसके बाद,
आगे बढ़ें
पुष्टि करें पर टैप करें.
Google, ऑडियो रिकॉर्डिंग को आपकी चुनी समयसीमा से पहले भी Google के सर्वर से मिटा सकता है. ऐसा तब किया जाएगा, जब ऑडियो की पहचान करने वाली टेक्नोलॉजी और इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाली सेवाओं को डेवलप करने और उनमें सुधार करने के लिए, इन ऑडियो रिकॉर्डिंग की ज़रूरत न हो. उदाहरण के लिए, यह हो सकता है कि समय के साथ, कुछ भाषाओं के लिए कम ऑडियो रिकॉर्डिंग की ज़रूरत हो.
आवाज़ और ऑडियो गतिविधि से जुड़ी इस सेटिंग के बारे में जानकारी
When you speak to Google services, Google uses its audio recognition technologies to process your audio and respond to you.
Web & App Activity saves things you do on Google sites, apps, and services in your Google Account on Google servers. It can include associated info like location. Certain interactions may not be saved.
With this optional voice and audio activity setting, you can also save audio recordings with Web & App Activity when you interact with Google Assistant. This voice and audio activity setting is off unless you choose to turn it on.
This setting affects anywhere you’re signed in to Assistant, for example, the Assistant on both the Google Assistant app and a Google Home smart speaker.
ऑडियो रिकॉर्डिंग किस तरह इस्तेमाल की जाती हैं
इस सेटिंग के चालू होने पर Google, सेव किए गए ऑडियो का इस्तेमाल, आवाज़ की पहचान करने वाली अपनी टेक्नोलॉजी और इन टेक्नोलॉजी पर आधारित अपनी सेवाओं को डेवलप करने और बेहतर बनाने में करता है. इनमें Google Assistant जैसी सेवाएं शामिल हैं.
ऑडियो रिकॉर्डिंग की समीक्षा करने का तरीकाआवाज़ की पहचान करने वाली टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के लिए, समीक्षा करने वाले लोग यह सेटिंग चालू होने पर, Google के सर्वर में सेव किए गए ऑडियो सैंपल का विश्लेषण करते हैं. वे ऑडियो के इन सैंपल को सुनते हैं, उनमें बोले जा रहे शब्दों को टेक्स्ट में बदलते हैं, और उनकी व्याख्या करते हैं. इससे Google की सेवाएं, ऑडियो को बेहतर तरीके से समझ पाती हैं. जैसे, इससे यह समझने में मदद मिलती है कि शोर वाली जगह पर या किसी खास भाषा में क्या कहा गया. इस प्रोसेस के दौरान, आपकी निजता बनाए रखने के लिए, हम कुछ ज़रूरी कदम उठाते हैं. जैसे, ऑडियो रिकॉर्डिंग का विश्लेषण करते समय, समीक्षकों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि वह ऑडियो रिकॉर्डिंग किस खाते से जुड़ी है.
इस प्रोसेस की मदद से, Google की सेवाएं, बोलकर दिए गए निर्देशों को बेहतर ढंग से समझ पाती हैं. उदाहरण के लिए, Google के पास जिन भाषाओं का काफ़ी डेटा था उन भाषाओं के ट्रांसक्राइब किए गए (बोली से टेक्स्ट में बदले गए) ऑडियो के आधार पर उसने एक मॉडल को ट्रेनिंग दी. इसकी मदद से उसने उन भाषाओं के लिए अपने-आप बोली पहचानने की सुविधा को बेहतर बनाया जिनका डेटा कम था. इससे Google को अब रीयल-टाइम में एक से ज़्यादा भाषाओं के लिए बोली पहचानने में मदद मिलती है.
अहम जानकारी: अगर आपने आवाज़ और ऑडियो गतिविधि से जुड़ी सेटिंग 6 जून, 2022 के बाद चालू की है, तब ही यह जानकारी आपके काम की है.
आवाज़ की पहचान करने वाली टेक्नोलॉजी से जुड़ी Google की कुछ सुविधाएं यह पता लगा सकती हैं कि ऑडियो सैंपल एक ही व्यक्ति के हैं या नहीं. इसके अलावा, उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, ये सुविधाएं किसी खास आवाज़ के नमूने का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. वॉइस मैच ऐसी ही एक सुविधा है.
इस प्रोसेस के दौरान, आपकी निजता बनाए रखने के लिए हम कुछ ज़रूरी कदम उठाते हैं. उदाहरण के लिए, जब सेव की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग से आपकी आवाज़ का नमूना लिया जाता है, तब हम यह जानकारी छिपा देते हैं कि रिकॉर्डिंग किस खाते की है. हम रिकॉर्डिंग को कुछ समय के लिए इस्तेमाल करते हैं, ताकि आवाज़ की पहचान करने वाली अपनी टेक्नोलॉजी को बेहतर बना सकें. इसके बाद, हम इस रिकॉर्डिंग को मिटा देते हैं. आवाज़ के हर नमूने को प्रोसेस करने में, सात दिन तक लग सकते हैं. कुछ देशों/इलाकों में, आवाज़ के नमूनों को बायोमेट्रिक डेटा माना जा सकता है.
आपकी 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' के लिए आवाज़ और ऑडियो गतिविधि से जुड़ी यह सेटिंग चालू होने पर, जब भी आपके Google खाते में मौजूद Google ऐप्लिकेशन और सेवाओं का बोलकर इस्तेमाल किया जाएगा, तब Google आपकी ऑडियो रिकॉर्डिंग सेव करेगा.
ऑडियो तब सेव किया जाता है, जब आपका डिवाइस, बोलकर इस्तेमाल करने की सुविधा के चालू होने की पहचान कर लेता है. अलग-अलग डिवाइसों पर, इस सुविधा को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे, “Ok Google” बोलना, चालू करने के लिए सेट किया गया छोटा वाक्यांश बोलना, बातचीत की प्रक्रिया को जारी रखना या माइक का आइकॉन दबाना. कुछ डिवाइसों पर रिकॉर्डिंग सेव करने की प्रोसेस, बोलकर निर्देश देने की प्रोसेस के चालू होने के कुछ सेकंड पहले ही शुरू हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है, ताकि पूरे अनुरोध को रिकॉर्ड किया जा सके और उसे सही तरीके से समझा जा सके.
ऑडियो रिकॉर्डिंग तब भी सेव हो सकती है, जब आपके डिवाइस पर बोलकर निर्देश देने की प्रोसेस गलती से चालू हो जाए. जैसे, जब कोई आवाज़ “Ok Google” की तरह सुनाई दे और डिवाइस चालू हो जाए. हम लगातार अपने सिस्टम को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि बोलकर निर्देश देने की प्रोसेस के गलती से चालू होने के मामलों को कम किया जा सके.
अगर डिवाइस का इस्तेमाल बिना इंटरनेट कनेक्शन के किया जाता है, तो हो सकता है कि आपके ऑनलाइन होने के बाद ही Google खाते में ऑडियो को सेव किया जाए.
If you turn off this voice and audio activity setting, Google will no longer save audio recordings in your Google Account on Google servers with your Web & App Activity when you interact with Google Assistant. Google will continue to process your audio to respond to you when you speak to Google services.
Turning off the voice and audio activity setting does not turn off separate Assistant audio settings.
When the voice and audio activity setting is off, Google won't use audio previously saved when this setting was on to improve its voice technologies like Voice Match. Previously saved audio may continue to be used to improve other audio technologies unless you delete it.
You can delete previously saved audio in your Web & App Activity at activity.google.com.
अन्य जगहें, जहां ऑडियो रिकॉर्डिंग सेव की जा सकती हैं
आवाज़ और ऑडियो गतिविधि की इस सेटिंग से, इन पर कोई असर नहीं पड़ता:
- Google Voice और YouTube जैसी, Google की सेवाओं पर सेव और मैनेज किए जाने वाले ऑडियो.
- आपके निजी वॉइस मैच को सेट अप करने और बेहतर बनाने या आपके डिवाइस पर मौजूद आवाज़ की पहचान करने वाली टेक्नोलॉजी को, आपकी पसंद के मुताबिक बनाने के मकसद से डिवाइस पर सेव किए गए ऑडियो.
आवाज़ की पहचान करने वाली टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के लिए, मशीन लर्निंग की ऐसी प्रोसेस इस्तेमाल की जा सकती हैं जिन पर यह सेटिंग लागू नहीं होती. ऐसा करने के लिए, उपयोगकर्ता के डिवाइस पर फ़ेडरेटेड लर्निंग या इफ़ेमरल लर्निंग का इस्तेमाल किया जाता है.
Google, बोली पहचानने के मॉडल को कैसे बेहतर बनाता है, इस बारे में ज़्यादा जानें.