अहम जानकारी: हम फ़िलहाल Google Search की सेवाओं के लिए सेटिंग अपडेट कर रहे हैं. इनमें Search, Maps, Shopping, फ़्लाइट, होटल, Translate, और News शामिल हैं. इस लेख में बताई गई सेटिंग को अपडेट किया जा रहा है. इसलिए, हो सकता है कि ये आपकी मौजूदा सेटिंग से मेल न खाएं. अपडेट की गई सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
अपडेट की गई निजता सेटिंग को सीधे account.google.com पर जाकर या Search की सेवाओं से जुड़े ऐप्लिकेशन के नए वर्शन में देखा और मैनेज किया जा सकता है. ऐप्लिकेशन के नए वर्शन, Google Play Store या Apple App Store में उपलब्ध हैं.
'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' सेटिंग चालू होने पर, Google की कुछ सेवाओं पर की गई आपकी गतिविधि का डेटा आपके Google खाते में सेव किया जाता है. जैसे, Google Assistant, Google TV, Google Store, Google for Developers, और Google सहायता केंद्र. उदाहरण के लिए, Google Assistant आपकी पिछली खोजों और सेव की गई जगहों की जानकारी का इस्तेमाल करके, आपको बेहतर सुझाव दिखा सकती है या डिवाइस इस्तेमाल होने की सामान्य जगह की जानकारी के आधार पर आपको काम के नतीजे दिखा सकती है. आपके पास किसी भी समय, 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' सेटिंग को बंद करने और पिछली गतिविधि को मिटाने का विकल्प होता है.
'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' को चालू या बंद करना
- अपने कंप्यूटर पर, मेरी गतिविधि वाली सेटिंग पर जाएं. आपसे अपने Google खाते में साइन इन करने के लिए कहा जा सकता है.
- वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि सेटिंग को चालू या बंद करें.
- वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि के चालू होने पर:
- "इसमें Google की सेवाएं इस्तेमाल करने वाले डिवाइसों, ऐप्लिकेशन, और साइटों पर की गई मेरी गतिविधि की जानकारी और Chrome इतिहास शामिल करें" के आगे दिए गए बॉक्स पर सही का निशान लगाया जा सकता है.
- "आवाज़ और ऑडियो गतिविधि शामिल करें" के आगे दिए गए बॉक्स को चुना जा सकता है.
- 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' के बंद होने पर:
- बंद करें चुनें. इसके बाद, बंद करें या बंद करें और गतिविधि मिटाएं को चुनें.
- बंद करें और गतिविधि की जानकारी मिटाएं का विकल्प चुनने पर, दिए गए निर्देशों का पालन करके पुष्टि करें कि आपको किस गतिविधि की जानकारी मिटानी है.
अहम जानकारी: कुछ ब्राउज़र और डिवाइसों में ऐसी अन्य सेटिंग हो सकती हैं जो इस गतिविधि को सेव करने के तरीके पर असर डालती हों.
मेरी Google गतिविधि पर वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि ढूंढना या मिटाना
मेरी गतिविधि पर जाकर, अपनी 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' सेटिंग को देखा और मिटाया जा सकता है.
- गतिविधि को मैन्युअल तरीके से मिटाने का तरीका जानें.
- अपने-आप मिटने की सुविधा सेट अप करने का तरीका जानें.
अहम जानकारी: अगर आपको बेहतर सुरक्षा चाहिए, तो 'मेरी गतिविधि' में जाकर गतिविधियों का पूरा इतिहास देखने के लिए, पुष्टि करने का एक और चरण जोड़ा जा सकता है.
'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' सेटिंग में क्या सेव किया जाता है
आपकी गतिविधि के बारे में जानकारी'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' सेटिंग के चालू होने पर, Google यह जानकारी सेव करता है:
- Google के कुछ प्रॉडक्ट और सेवाओं पर की गई गतिविधियां. जैसे, Google Assistant, Google TV, Google Store, Google for Developers, और Google सहायता केंद्र
- आपकी गतिविधि से जुड़ी जानकारी. जैसे, आपकी भाषा, रेफ़रर या आपके डिवाइस का टाइप. इसमें यह जानकारी भी शामिल होती है कि आपने कोई ब्राउज़र इस्तेमाल किया है या ऐप्लिकेशन.
- इसके अलावा, गतिविधि के डेटा में आपकी जगह की जानकारी भी शामिल हो सकती है. यह जानकारी आपके डिवाइस के सामान्य इलाके और आईपी पते से मिलती है. जगह की जानकारी के बारे में जानें.
- आपने किन विज्ञापनों पर क्लिक किया है या आपने विज्ञापन देने वाले की साइट से क्या-क्या खरीदा है.
- आपके डिवाइस पर मौजूद जानकारी, जैसे कि कोई ऐप्लिकेशन इंस्टॉल है या नहीं या संपर्कों के नाम.
- Google Assistant के साथ इंटरैक्शन का डेटा. अगर Google Assistant कभी गलती से चालू हो जाती है, तो भी उस इंटरैक्शन का डेटा सेव किया जाता है.
अहम जानकारी: आपके ऑफ़लाइन होने पर भी गतिविधि सेव की जा सकती है.
'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' के चालू होने पर, सेव होने वाली जानकारी में इन गतिविधियों को भी शामिल किया जा सकता है:
- विज्ञापन दिखाने के लिए Google की पार्टनर साइटों और ऐप्लिकेशन की जानकारी
- Google की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाली साइटें और ऐप्लिकेशन. इनमें वह डेटा भी शामिल होता है जिसे ऐप्लिकेशन, Google के साथ शेयर करते हैं
- Chrome पर आपका ब्राउज़िंग इतिहास
- Android के इस्तेमाल और उससे जुड़ी गड़बड़ी की जानकारी, जैसे कि बैटरी का लेवल और सिस्टम की गड़बड़ियां
Google को यह जानकारी सेव करने की अनुमति देने के लिए:
- 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' चालू होनी चाहिए.
- "इसमें Google की सेवाएं इस्तेमाल करने वाले डिवाइसों, ऐप्लिकेशन, और साइटों पर की गई मेरी गतिविधि की जानकारी और Chrome इतिहास शामिल करें" के आगे दिए गए बॉक्स पर सही का निशान लगा होना चाहिए.
आपका Chrome इतिहास सिर्फ़ तब सेव किया जाता है, जब आपने Chrome में साइन इन किया हुआ हो और अपना इतिहास सिंक किया हुआ हो. Chrome में साइन इन करने के बारे में जानें.
ध्यान दें: किसी शेयर किए गए डिवाइस का इस्तेमाल करने पर या एक से ज़्यादा खाते से साइन इन करने पर, गतिविधि को आपके ब्राउज़र या डिवाइस पर मौजूद डिफ़ॉल्ट खाते में सेव किया जा सकता है.
When Web & App Activity is on, you can include audio recordings from your interactions with Google Assistant as part of your activity. Learn about audio recordings.
Google को यह जानकारी सेव करने की अनुमति देने के लिए:
- 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' चालू होनी चाहिए.
- "आवाज़ और ऑडियो गतिविधि शामिल करें" के आगे दिए गए बॉक्स पर सही का निशान लगा होना चाहिए.
आपकी सेव की गई गतिविधि का इस्तेमाल कैसे किया जाता है
वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि की सेटिंग चालू होने पर, आपको Google Assistant पर अपने हिसाब से नतीजे मिलते हैं. ये नतीजे, आपकी गतिविधि और आपके Google खाते में सेव किए गए अन्य डेटा के आधार पर दिखाए जाते हैं. इस सुविधा का इस्तेमाल सिर्फ़ तब किया जाता है, जब ज़्यादा मददगार और काम की जानकारी दी जा सकती हो. इस पेज पर बताया गया है कि Google, आपके हिसाब से नतीजे कैसे दिखाता है और उन्हें कंट्रोल कैसे किया जा सकता है.
अगर 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' सेटिंग चालू है, तो Google इस डेटा का इस्तेमाल करके आपकी दिलचस्पी के बारे में अनुमान लगा सकता है, ताकि आपकी दिलचस्पी के हिसाब से बेहतर अनुभव दिया जा सके. Google इस डेटा का इस्तेमाल, अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने, उन्हें डेवलप करने, धोखाधड़ी और गलत इस्तेमाल को रोकने, और ऐसे मामलों को ट्रैक करने के लिए भी कर सकता है जब कोई सेवा कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं होती.
Google आपकी सेव की गई गतिविधि का इस्तेमाल कैसे करता है और उसे निजी रखने में किस तरह मदद करता है, इस बारे में ज़्यादा जानें.
Google आम तौर पर खोज क्वेरी के डेटा का रखरखाव कैसे करता है, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए, निजता नीति के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें.
आपके साइन आउट होने पर 'वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि' सेटिंग कैसे काम करती है
Your experiences and ad results may be customized using your activity even if you're signed out. To turn off this kind of customization, you can search and browse privately. Learn how to browse in Incognito mode.
ब्राउज़र इतिहास
यह कंट्रोल करने के लिए कि आपका डिवाइस आपकी गतिविधि सेव करे या नहीं:
-
अपने हिसाब से अनुभव पाने की सेटिंग पर जाएं.
- "Google की सेवाएं इस्तेमाल करने वाले डिवाइसों, ऐप्लिकेशन, और साइटों पर की गई मेरी गतिविधि की जानकारी और Chrome इतिहास शामिल करें" के आगे दिए गए बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
आपका ब्राउज़र भी आपकी खोजों और विज़िट की गई साइटों की जानकारी सेव कर सकता है. इन पर अपना इतिहास मिटाने का तरीका जानें:
इसी विषय से जुड़े लिंक
- Google, आपके खाते से डेटा मिटाने में कैसे मदद करता है
- 'मेरी गतिविधि' का इस्तेमाल करके, Google खाते से जुड़ा डेटा मैनेज करना
- अपनी गतिविधि से जुड़ी जानकारी मिटाना
- Google खाते में मौजूद जानकारी ढूंढना, उसे कंट्रोल करना, और मिटाना
- अपने खाते में मौजूद गतिविधि की जानकारी को ऐक्सेस और कंट्रोल करना
- Google Play Store पर अपनी दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव पाना