एआई मोड, एआई की मदद से जवाब देने वाली Google की बेहतरीन सुविधा है. इस मोड में कोई भी सवाल पूछें और एआई से उसका जवाब पाएं. ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, फ़ॉलो-अप वाले सवाल पूछें और मददगार वेबसाइटों के लिंक पाएं. एआई मोड में ऐडवांस रीज़निंग का इस्तेमाल होता है. इसकी मदद से AI जवाब की सुविधा को और बेहतर बनाया गया है. इसमें तर्क और इंटरैक्शन की बेहतर सुविधाएं जोड़ी गई हैं. इस मोड में, आपके सवाल को छोटे-छोटे विषयों में बांटा जाता है और हर विषय के बारे में एक साथ जानकारी खोजी जाती है. इस तरह, एआई मोड वेब से आपके लिए सबसे काम की जानकारी खोजकर लाता है.
एआई मोड, वेब पर मौजूद जानकारी के बारे में Google Search की गहरी समझ पर निर्भर करता है. इसका मतलब है कि जवाबों के लिए, अच्छी क्वालिटी वाले वेब कॉन्टेंट का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि तथ्यों के आधार पर सही जवाब दिए जा सकें. एआई मोड, कुछ मामलों में कई वेब लिंक उपलब्ध कराता है. ऐसा तब होता है, जब एआई को लगता है कि उसका जवाब ज़्यादा मददगार नहीं है या जवाब की क्वालिटी अच्छी नहीं है. जैसा किसी भी शुरुआती एआई प्रॉडक्ट के साथ होता है, उसी तरह एआई मोड से भी गलतियां होती हैं. अगर ऐसा होता है, तो हमारा सुझाव है कि आप पसंद है / नापसंद है को चुनकर अपनी राय दें, ताकि हम इस सुविधा को लगातार बेहतर बना सकें.
हम एआई मोड को लगातार बेहतर बनाते रहेंगे. आने वाले समय में इसमें और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी और इसका यूज़र इंटरफ़ेस बेहतर किया जाएगा. साथ ही, हम उपयोगकर्ताओं को वेब ऐक्सेस करने और उससे जुड़ने के नए तरीके उपलब्ध कराते रहेंगे.
एआई मोड में, एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध नई सुविधाओं का ऐक्सेस सबसे पहले पाने के लिए, Search Labs में जाकर, "एआई मोड" एक्सपेरिमेंट का हिस्सा बनें.
अहम जानकारी: एआई से मिले जवाबों में गलतियां हो सकती हैं. जानें कि Google किस तरह डेटा का इस्तेमाल करके, Search में जनरेटिव एआई को बेहतर बनाता है.
एआई मोड की उपलब्धता
- एआई मोड इन देशों, इलाकों, और भाषाओं में उपलब्ध है.
|
|
|
|
|
|
|
|
- बेहतरीन अनुभव पाने के लिए, इतिहास की सेटिंग और दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सेटिंग चालू करें. इस सेटिंग को चालू किए बिना भी एआई मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, खोज या सवालों के सिलसिले को वहीं से फिर शुरू नहीं किया जा सकता जहां उसे छोड़ा गया था.
- जिन Workspace उपयोगकर्ताओं के लिए Search और Assistant की सुविधा बंद है उन्हें Search पर इस्तेमाल हुए कीवर्ड का इतिहास नहीं मिलता. इन सेवाओं को Admin console के ज़रिए, सिर्फ़ उनका Workspace एडमिन चालू कर सकता है.
- निगरानी में रखे गए, बच्चों के खातों की सेटिंग, Family Link ऐप्लिकेशन से मैनेज की जा सकती हैं.
एआई मोड को ऐक्सेस करने का तरीका
एआई मोड को इन तीन तरीकों से ऐक्सेस किया जा सकता है:
- google.com/ai पर जाएं.
- www.google.com पर जाएं. इसके बाद, खोज बार में कोई सवाल डालें और एआई मोड पर टैप करें.
- Google ऐप्लिकेशन
में, होम स्क्रीन पर एआई मोड
पर टैप करें.
एआई मोड को इस्तेमाल करने का तरीका
एआई मोड में ये काम किए जा सकते हैं:
- लिखकर, बोलकर या इमेज का इस्तेमाल करके किसी भी तरह का सवाल पूछना और एआई से जवाब पाना.
- किसी विषय के बारे में फ़ॉलो-अप वाले सवाल पूछना.
- वेब पर मौजूद अलग-अलग सोर्स से मिली जानकारी से, विषयों के बारे में गहराई से समझना.
- एआई मोड का इतिहास
इस्तेमाल करके, खोज या सवालों के सिलसिले को वहीं से शुरू करना जहां उसे छोड़ा गया था.
लिखकर सवाल पूछना
- स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से में मौजूद, किसी भी विषय के बारे में पूछें बार में अपना सवाल डालें.
- फ़ॉलो-अप वाला या कोई नया सवाल पूछने के लिए, स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से में मौजूद, किसी भी विषय के बारे में पूछें बार में टाइप करें.
बोलकर सवाल पूछना
- स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से में मौजूद, किसी भी विषय के बारे में पूछें बार में माइक्रोफ़ोन
पर टैप करें.
- अपना सवाल पूछें.
- फ़ॉलो-अप वाला या नया सवाल पूछने के लिए, स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से में मौजूद, किसी भी विषय के बारे में पूछें बार में माइक्रोफ़ोन
पर टैप करें.
इमेज या PDF फ़ाइल का इस्तेमाल करके कोई सवाल पूछना
- अपने कंप्यूटर से कोई इमेज अपलोड करने के लिए,
पर क्लिक करें या कोई PDF फ़ाइल अपलोड करने के लिए,
पर क्लिक करें.
- अहम जानकारी: इमेज या PDF फ़ाइल अपलोड करने के लिए, उसे खींचकर छोड़ा जा सकता है या कॉपी करके चिपकाया जा सकता है.
- फ़ॉलो-अप वाला या कोई नया सवाल पूछने के लिए, स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से में मौजूद, 'किसी भी विषय के बारे में पूछें' बार में टाइप करें.
एआई मोड कैसे काम करता है
एआई मोड में, कोई भी सवाल पूछने पर एआई की मदद से तैयार किए गए जवाब और ज़्यादा जानकारी के लिए उससे जुड़े लिंक मिलते हैं. यहां ऐसे सवाल पूछे जा सकते हैं जिनके जवाब पाने के लिए आपको पहले बहुत रिसर्च करनी पड़ती थी. जैसे, किसी नए विषय के बारे में जानना या जवाब के तौर पर दिए विकल्पों की तुलना करना. इसके अलावा, फ़ॉलो-अप सवाल भी पूछे जा सकते हैं. एआई मोड “क्वेरी फ़ैन-आउट” तकनीक का इस्तेमाल करता है. इसमें आपके सवाल को छोटे-छोटे विषयों में बांटकर, कई डेटा सोर्स में इन विषयों के बारे में एक साथ जानकारी खोजी जाती है. इसके बाद, सभी नतीजों को मिलाकर ऐसा जवाब तैयार किया जाता है जिसे समझना आसान हो. Search में मौजूद एआई मोड और AI जवाबों के बारे में ज़्यादा जानें.
एआई मोड, शुरुआती दौर के किसी अन्य एआई प्रॉडक्ट की तरह ही है. इसलिए, इससे कभी-कभी गलतियां हो सकती हैं. उदाहरण के लिए, एआई मोड कुछ मामलों में वेब कॉन्टेंट को गलत तरीके से समझ सकता है या कॉन्टेक्स्ट को समझने में चूक सकता है. ऐसा Search के किसी भी ऑटोमेटेड सिस्टम (कार्रवाइयों को अपने-आप पूरा करने वाला सिस्टम) के साथ हो सकता है.
जवाबों की दोबारा जांच करने का तरीका:
- अलग-अलग सोर्स से, अहम जानकारी की जांच कर लें. एआई से मिले जवाबों के साथ दिए गए सोर्स के लिंक पर जाएं. साथ ही, Google Search के अन्य नतीजों को भी देखें. Google पर मिली जानकारी को परखने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
- सबसे बेहतर जवाब पाने के लिए, अपने सवाल को अलग-अलग तरह से पूछें, अलग-अलग राय देने के लिए कहें या ज़्यादा जानकारी मांगें.
- किसी तरह की गड़बड़ी नज़र आने पर, Google को सुझाव/राय दें या शिकायत करें. इससे हमें एआई मोड को सभी के लिए बेहतर बनाने में मदद मिलती है.
एआई मोड में Gemini 3 Pro
Gemini 3 Pro को आपके सबसे मुश्किल सवालों का काफ़ी गहराई से विश्लेषण करके जवाब देने के लिए बनाया गया है. इसकी यह ताकत और खासियत, Search को एक बेहद मज़बूत प्लैटफ़ॉर्म बनाती है. Gemini 3 Pro की मौजूदगी से जनरेटिव यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) के नए-नए अनुभव भी मिलते हैं, ताकि इंटरैक्टिव टूल और सिम्युलेशन के साथ-साथ, आपको डाइनैमिक विज़ुअल लेआउट भी मिल सकें.
Gemini 3 Pro में, 18 साल और इससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए इमेज जनरेट करने की ऐडवांस सुविधा भी मिलती है. असली दुनिया की बारीकियों को लेकर इसकी बेहतर समझ और टेक्स्ट रेंडर करने की बेहतर सुविधा ने नई इमेज जनरेट करने और फ़ोटो में बदलाव करने जैसे काम को आसान बना दिया है. साथ ही, इसे इन्फ़ोग्राफ़िक और डायग्राम जनरेट करने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है.
एआई मोड में Gemini 3 Pro का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए, "कुछ भी पूछें" बार में मौजूद मेन्यू में जाकर, “Pro” चुनें. एआई मोड में “फ़ास्ट” मॉडल, ज़्यादातर सवालों के तुरंत और सटीक जवाब देने के साथ-साथ हर तरह की सहायता के लिए हमेशा की तरह मददगार बना रहेगा.
अहम जानकारी: यह ज़रूरी है कि आपने अपने निजी Google खाते से साइन इन किया हो.
एआई मोड में Gemini 3 Pro की उपलब्धता
एआई मोड में Gemini 3 Pro, अंग्रेज़ी में उपलब्ध है:
- इन देशों में रहने वाले लोगों के लिए:
|
|
|
|
|
|
- Google AI Plus, Pro, और Ultra के ऐसे सदस्य जिनकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा है. ऐसा हो सकता है कि Google के एआई प्लान सभी इलाकों या हर तरह के खातों के लिए उपलब्ध न हों. इनकी उपलब्धता यहां देखी जा सकती है.
अहम जानकारी: एआई मोड में Gemini 3 Pro के रोज़ाना के इस्तेमाल की सीमाएं तय हैं. अगर इस सुविधा के रोज़ाना इस्तेमाल की सीमा पूरी हो गई है, तो इसके रीफ़्रेश होने का इंतज़ार करें या फिर Google के किसी एआई प्लान पर अपग्रेड करें. इस्तेमाल करने की सीमाएं इनके आधार पर बदल सकती हैं: उपलब्ध क्षमता, मांग, और Google के एआई का सदस्यता प्लान.
पर्सनल इंटेलिजेंस: Search के एआई मोड में आपकी दिलचस्पी के हिसाब से जवाब कैसे तैयार किए जाते हैं
एआई मोड को अपनी दिलचस्पी के हिसाब से बनाने की सुविधा तब मिलती है, जब आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा हो. साथ ही, आपने इतिहास की सेटिंग और दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सेटिंग चालू की हो.
एआई मोड में मौजूद पर्सनल इंटेलिजेंस की सुविधा, आपकी पिछली खोजों और 'Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास' सेटिंग में सेव की गई गतिविधि का इस्तेमाल करती है. इससे आपको अपनी दिलचस्पी और प्राथमिकताओं के हिसाब से सुझाव मिलते हैं. एआई मोड, आपके पिछले इंटरैक्शन से सीख सकता है. साथ ही, यह आपकी शेयर की गई जानकारी की मदद से आपको और आपसे जुड़ी चीज़ों को बेहतर तरीके से समझ सकता है. एआई मोड को कुछ खास जानकारी याद रखने के लिए कहा जा सकता है, ताकि वह आने वाले समय में आपको बेहतर जवाब दे सके. इसके अलावा, उसे ऐसी जानकारी याद न रखने के लिए कहा जा सकता है जिसे अब आपको शामिल नहीं करना है.
ऐसा हो सकता है कि एआई मोड आपको हर बार आपको दिलचस्पी के हिसाब से नतीजे न दे पाए. अगर एआई मोड से कोई गलत जानकारी मिलती है, तो आपके पास फ़ॉलो-अप सवाल पूछकर सही या ज़्यादा जानकारी पाने का विकल्प हमेशा रहता है. एआई मोड में पर्सनल इंटेलिजेंस की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
पर्सनल इंटेलिजेंस की सुविधा को और बेहतर बनाना: Google के कॉन्टेंट ऐप्लिकेशन कनेक्ट करना
Google के कॉन्टेंट ऐप्लिकेशन कनेक्ट करने से, पर्सनल इंटेलिजेंस की सुविधा उनके बीच की जानकारी को आपस में जोड़कर बेहतर तरीके से काम कर पाती है. फ़िलहाल, Google Photos और Workspace ऐप्लिकेशन, जैसे कि Gmail और Google Calendar को कनेक्ट किया जा सकता है. Google के कॉन्टेंट ऐप्लिकेशन को Search की सेवाओं से कनेक्ट करने पर, आपको एआई मोड से ऐसे जवाब मिल सकते हैं जो आपकी पसंद-नापसंद और अहम जानकारी के हिसाब से, खास तौर पर आपके लिए तैयार किए गए हों. Google के कॉन्टेंट ऐप्लिकेशन कभी भी डिसकनेक्ट किए जा सकते हैं.
ध्यान दें: इस सुविधा के लिए सहमति देने का मतलब है कि Search की सेवाओं को Workspace और Google Photos का डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति होगी. Search की सेवाओं में Google Search (इसमें एआई मोड और डिस्कवर शामिल हैं), Maps, Shopping, News, फ़्लाइट, होटल, और Translate शामिल हैं.
Search Labs में "एआई मोड"
Important: AI Mode in Search Labs is available to users 13 and above.
एआई मोड में एक्सपेरिमेंट के तौर पर मौजूद ऐडवांस सुविधाओं को सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध होने से पहले इस्तेमाल करने के लिए, Search Labs में "एआई मोड" के एक्सपेरिमेंट की अनुमति दें. Search Labs, अलग-अलग टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग का हमारा प्लैटफ़ॉर्म है. इस बारे में ज़्यादा जानें कि “एआई मोड” एक्सपेरिमेंट कहां-कहां उपलब्ध है.
अपने खाते से, एआई मोड का इतिहास मिटाना
- अपने कंप्यूटर पर, एआई मोड पर जाएं.
- खाते में सेव की गई पिछली खोजों को देखने के लिए, बाईं ओर मौजूद, एआई मोड का इतिहास
पर क्लिक करें.
- एआई मोड में जिस खोज इतिहास को मिटाना है उसे चुनें:
मिटाएं
पर क्लिक करें.
- एआई मोड का पूरा इतिहास मिटाने के लिए, एआई मोड के इतिहास
में सबसे ऊपर मौजूद,
पूरा इतिहास मिटाएं
पर क्लिक करें.
- इसके अलावा, अपने खाते में सेव एआई मोड की गतिविधि को मिटाने के लिए, खोज इतिहास वाले पेज पर जाकर,
पर क्लिक करें.
एआई मोड का इतिहास मिटाने पर क्या होता है
- एआई मोड का इतिहास मिटाने के बावजूद, आपका डेटा कुछ समय के लिए 'मेरी गतिविधि' में दिख सकता है. यह डेटा 24 घंटों के अंदर अपने-आप मिट जाएगा. 'मेरी गतिविधि' में जाकर, इस डेटा को मैन्युअल तरीके से भी मिटाया जा सकता है.
- अगर आपने किसी खोज के लिए शुरुआत में, AI जवाब का इस्तेमाल किया है और फिर "एआई मोड में ज़्यादा जानकारी पाएं" विकल्प चुना है, तो हो सकता है कि आपको उस खोज के लिए दो एंट्री दिखें. पहली एंट्री में आपकी ओरिजनल सर्च क्वेरी दिखती है और दूसरी एंट्री में, एआई मोड पर स्विच करके पूछे गए फ़ॉलो-अप सवाल दिखते हैं. एआई मोड के इतिहास से इन्हें मिटाने के बाद भी ये एंट्री, Search पर इस्तेमाल हुए कीवर्ड के इतिहास में दिखेंगी. इन्हें पूरी तरह से मिटाने के लिए, आपको इन्हें अपने खोज इतिहास से भी मिटाना होगा.
डेटा की मदद से, Google को Search में जनरेटिव एआई डेवलप करने में कैसे मदद मिलती है
Search पर जनरेटिव एआई के अनुभव और इनसे जुड़ी मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी को डेवलप करने और बेहतर बनाने के लिए, Google इन एआई सुविधाओं और Search के साथ हुए लोगों के इंटरैक्शन का इस्तेमाल करता है. इसमें इस तरह का डेटा शामिल हो सकता है: लोग क्या खोजते हैं और Google को क्या सुझाव/राय देते हैं या शिकायत करते हैं. हम, मैन्युअल तरीके से की गई समीक्षाओं और उपयोगकर्ताओं के सुझाव, राय या शिकायत के आधार पर, पूरी ज़िम्मेदारी से इन नतीजों और प्रॉडक्ट का आकलन करते हैं और दोनों को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं.
जब समीक्षा करने वाले लोग Search के मशीन लर्निंग मॉडल की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे होते हैं, तो उस दौरान हम उपयोगकर्ताओं की निजता की सुरक्षा के लिए कई सावधानियां बरतते हैं:
- समीक्षक जिस डेटा को देखते हैं और जिस डेटा की व्याख्या करते हैं, उससे उपयोगकर्ता के खाते की जानकारी अलग कर दी जाती है.
- ऑटोमेटेड टूल की मदद से, पहचान से जुड़ी जानकारी और संवेदनशील निजी जानकारी को हटा दिया जाता है.
सुझाव/राय दें या शिकायत करें
आपके सुझाव/राय या शिकायत से, हमें एआई मोड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. सुझाव/राय देने या शिकायत करने का तरीका यहां बताया गया है:
- जवाब को रेटिंग देने के लिए:
- एआई मोड से मिले हर जवाब के सबसे नीचे, आपको पसंद करने का आइकॉन
और नापसंद करने का आइकॉन
दिखेगा.
- अगर आपको एआई मोड से मिला जवाब मददगार लगा, तो
पर क्लिक करें. हमें ज़्यादा जानकारी देने के लिए, इसके बारे में बताएं पर क्लिक करें. इसके बाद, वह कैटगरी चुनें जो आपकी बात को सही तरीके से रखती हो. हमारा सुझाव है कि आप टेक्स्ट फ़ील्ड में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दें.
- अगर आपको लगता है कि एआई मोड से मिला जवाब गलत है, काम का नहीं है या उसमें किसी अन्य तरह की समस्या है, तो
पर क्लिक करें. हमें ज़्यादा जानकारी देने के लिए, वह कैटगरी चुनें जिसमें आपकी समस्या के बारे में ठीक तरह से बताया गया हो. हमारा सुझाव है कि आप टेक्स्ट फ़ील्ड में ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दें.
- एआई मोड से मिले हर जवाब के सबसे नीचे, आपको पसंद करने का आइकॉन
- सबमिट करने के लिए:
- अपना सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए, सबमिट करें पर क्लिक करें. आपके सबमिट किए गए सुझाव/राय या शिकायत में, आपकी हाल ही की सर्च क्वेरी और उसके खोज नतीजे शामिल होते हैं.