Google Search पर आपको दिखने वाले नतीजे, किसी दूसरे व्यक्ति के Google Search के नतीजों से मिलते-जुलते या एक जैसे हो सकते हैं. हालांकि, कभी-कभी Google आपको समय, कॉन्टेक्स्ट या निजी खोज नतीजों जैसी चीज़ों के आधार पर अलग नतीजे दिखा सकता है.
समय की वजह से नतीजों में अंतर होता है
लोगों को अलग-अलग नतीजे दिखने की सबसे अहम वजह समय हो सकती है. उदाहरण के लिए, जैसे ही वेब पर कोई नया कॉन्टेंट पब्लिश होता है हम उसे जोड़ लेते हैं. हम यह प्रोसेस नियमित रूप से करते हैं. नया कॉन्टेंट जोड़े जाने से, कुछ घंटों या कुछ मिनटों के अंतराल पर की जाने वाली खोज के नतीजों में अंतर हो सकता है.
दुनिया भर में ऐसे कई डेटा सेंटर हैं जिनका इस्तेमाल Search करता है. जब हम अपने रैंकिंग सिस्टम में कोई सुधार करते हैं, तो उसे हमारे सभी डेटा सेंटर पर पूरी तरह से लागू होने में समय लगता है. आपकी खोज का जवाब किस डेटा सेंटर से मिल रहा है, इस आधार पर भी नतीजों में अंतर आ सकता है.
Search, बेहतर नतीजों के लिए कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल करता है
जब Search आपकी खोज के कॉन्टेक्स्ट को ध्यान में रखता है, तब यह आपको ज़्यादा काम के नतीजे देता है. कॉन्टेक्स्ट के कुछ उदाहरण यहां दिए गए हैं:
- जगह: किसी शहर में पिज़्ज़ा के बारे में खोजने पर, आपको उस जगह के हिसाब से नतीजे मिलेंगे.
- भाषा: इससे आपको अपनी बोलचाल की भाषा में नतीजे पाने में मदद मिलती है.
- डिवाइस का टाइप: Search, डिवाइस टाइप के आधार पर आपको सही ऐप स्टोर पर ले जाता है या स्क्रीन के टाइप (जैसे, मोबाइल या डेस्कटॉप) के हिसाब से सबसे सही नतीजे दिखाता है.
- मिलते-जुलते नतीजे: वेब से मिले किसी नतीजे पर क्लिक करने और खोज के नतीजों पर वापस जाने के बाद, आपको अन्य मिलते-जुलते नतीजे दिख सकते हैं.
- हाल ही में की गई खोजें: इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि आपको अभी किस बारे में जानना है
Google Search पर दिलचस्पी के हिसाब से खोज नतीजे पाने की सुविधा
दिलचस्पी के हिसाब से खोज नतीजे पाने की सुविधा से, Google Search पर आपको पसंद के हिसाब से खोज नतीजे दिखाए जाते हैं. ऐसा आपके Google खाते में मौजूद जानकारी के आधार पर किया जाता है. जैसे, Search की सेवाओं पर की गई गतिविधियों का इतिहास. दिलचस्पी के हिसाब से खोज नतीजे सिर्फ़ तब दिखाए जाते हैं, जब वे आपके लिए ज़्यादा मददगार साबित हो सकते हैं. इस पेज पर बताया गया है कि Google, Search के खोज नतीजों के पेज पर आपकी दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव कैसे दिखाता है और उन्हें कंट्रोल कैसे किया जा सकता है.
साइन-इन करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए, दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा के बारे में जानकारी
अगर आपने दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा चालू की है, तो Search पर आपके हिसाब से नतीजे दिखेंगे. ये नतीजे, आपके खोज इतिहास वगैरह के आधार पर दिखाए जाएंगे.
दिलचस्पी के हिसाब से खोज नतीजे पाने की सुविधा का असर, सभी खोज नतीजों पर नहीं पड़ता है. ऐसा भी हो सकता है कि आपको कुछ नतीजे मनमुताबिक मिलें और कुछ नहीं.
कभी-कभी, मनमुताबिक खोज नतीजे पाने की सुविधा से, खोज के नतीजे वाले पेज पर अलग-अलग नतीजों की रैंकिंग के क्रम पर असर पड़ सकता है.
कभी-कभी, मनमुताबिक खोज नतीजे पाने की सुविधा से, आपको दिखाए जाने वाले कॉन्टेंट के कुछ ब्लॉक के क्रम पर भी असर पड़ सकता है. दूसरे शब्दों में, अगर आपके खोज इतिहास से पता चलता है कि आपको वेब कॉन्टेंट के बजाय वीडियो कॉन्टेंट पसंद है, तो वेब लिंक के नतीजों के ऊपर वीडियो के सुझाव दिख सकते है.
अगर आपने दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा चालू की है, तो आपको खोज नतीजों के पेज के फ़ुटर में एक नोट दिख सकता है.
- नतीजे आपकी दिलचस्पी के हिसाब से दिखाए गए हैं.
अगर दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा बंद है या आपने ऐसी क्वेरी डाली है जिसके लिए हम आपकी दिलचस्पी के हिसाब से खोज नतीजे नहीं दिखाते, तो आपको फ़ुटर में एक नोट दिख सकता है.
- नतीजे आपकी दिलचस्पी के हिसाब से नहीं दिखाए गए हैं.
फ़ुटर में मौजूद लिंक ("दिलचस्पी के हिसाब से खोज नतीजे पाने की सुविधा के बिना खोजें") पर क्लिक करके, अपनी क्वेरी के लिए ऐसे नतीजे देखे जा सकते हैं जो आपकी दिलचस्पी के हिसाब से न हों.
कुछ मामलों में, आपकी दिलचस्पी से मेल नहीं खाने वाले और दिलचस्पी के हिसाब से दिखाए गए, दोनों तरह के खोज नतीजे एक जैसे हो सकते हैं. इसका मतलब है कि इस क्वेरी के लिए, मनमुताबिक खोज नतीजे बनाने की सुविधा का असर बहुत कम था. इसलिए, नतीजों में कोई बदलाव नहीं हुआ या बहुत कम बदलाव हुआ. आपको दिखने वाले नतीजों की रैंकिंग सिर्फ़ तब बदली जाती है, जब ऐसा करने से आपको ज़्यादा काम की जानकारी मिल सकती हो.
अहम जानकारी: "दिलचस्पी के हिसाब से खोज नतीजे पाने की सुविधा के बिना खोजें" पर क्लिक करने से, आपकी सेटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
अपने खाते के लिए, दिलचस्पी के हिसाब से खोज नतीजे पाने की सेटिंग में बदलाव करने का तरीका जानें.
आखिर में, अगर आपने दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा बंद कर दी है, तो भी बेहतर नतीजों के लिए Search आपकी क्वेरी का कॉन्टेक्स्ट इस्तेमाल करता है. कॉन्टेक्स्ट अलग-अलग तरह का हो सकता है. जैसे, किस इलाके से खोज की जा रही है, कौनसी भाषा चुनी गई है, और किस तरह के डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है. उदाहरण के लिए, किसी शहर में [मेरे आस-पास पिज़्ज़ा मिलने की जगह] खोजने पर, आपको उस जगह के हिसाब से नतीजे मिल सकते हैं. आपकी खोज के लिए इस्तेमाल की गई जगह की जानकारी, फ़ुटर में दिखती है. इसमें आपको जगह की जानकारी को अपडेट करने का लिंक भी दिखेगा.
दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा बंद करना
दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा बंद करने पर, Search पर आपको दिलचस्पी के हिसाब से नतीजे नहीं दिखेंगे. इसके अलावा, आपको दिलचस्पी के हिसाब से खोज नतीजे पाने की सेटिंग पर निर्भर करने वाली सुविधा भी नहीं मिलेगी. साथ ही, इस सुविधा को बंद करने पर:
- ऑटोकंप्लीट में पिछली खोजों को ढूंढने की सुविधा बंद नहीं होगी.
- आपके Google खाते में, गतिविधि की जानकारी को सेव होने से रोका नहीं जाता और न ही सेव की गई जानकारी को मिटाया जाता है. डेटा और निजता सेटिंग की मदद से, गतिविधि की जानकारी को सेव होने से किसी भी समय, रोका या मिटाया जा सकता है.
- ऐप्लिकेशन या वेबसाइट से जुड़ी प्राथमिकताएं न तो बंद होती हैं और न ही मिटती हैं. उदाहरण के लिए, भाषा की सेटिंग या खोज की सेटिंग, जैसे कि हर पेज पर नतीजों की संख्या. ये आपकी प्राथमिकताएं हैं और इन पर इसका कोई असर नहीं पड़ता.
- कॉन्टेंट को सेव करने की सुविधा बंद नहीं होती और न ही सेव किया गया कॉन्टेंट मिटता है. उदाहरण के लिए, आपके कलेक्शन में सेव किए गए आइटम, फ़ॉलो किए गए स्टॉक या आपके घर और ऑफ़िस के सेव किए गए पते की जानकारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
साइन आउट रहने के दौरान, दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव पाने की सुविधा बंद करने के लिए, Search को अपनी पसंद के मुताबिक बनाएं सेटिंग को टॉगल करके बंद करें.