Translate ऐप्लिकेशन में, टेक्स्ट का अनुवाद पाने के लिए फ़ोन के कैमरे का इस्तेमाल किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, बोर्ड पर लिखे टेक्स्ट या हाथ से लिखे गए नोट का अनुवाद किया जा सकता है.
इमेज में मौजूद टेक्स्ट का अनुवाद पाना
कैमरे से मिले टेक्स्ट और फ़ोन पर मौजूद इमेज में मौजूद टेक्स्ट का अनुवाद करने के लिए, Translate ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें.
अहम जानकारी: अनुवाद कितना सटीक है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि टेक्स्ट कितना साफ़ दिख रहा है. यह मुमकिन है कि छोटे-छोटे, साफ़ तौर पर समझ में न आने वाले या किसी खास शैली में लिखे गए टेक्स्ट का अनुवाद सटीक न हो.
कैमरे का इस्तेमाल करके टेक्स्ट का अनुवाद पाने के लिए:
- अपने iPhone या iPad पर, Translate ऐप्लिकेशन
खोलें.
- जिस भाषा से अनुवाद करना है और जिस भाषा में अनुवाद चाहिए उन्हें चुनें.
- जिस भाषा से अनुवाद करना है: सबसे नीचे, कोई भाषा चुनें या भाषा का पता लगाएं
पर टैप करें.
- जिस भाषा में अनुवाद करना है: सबसे नीचे, वह भाषा चुनें जिसमें आपको अनुवाद चाहिए.
- जिस भाषा से अनुवाद करना है: सबसे नीचे, कोई भाषा चुनें या भाषा का पता लगाएं
- टेक्स्ट बॉक्स के नीचे मौजूद, कैमरा
पर टैप करें.
- पहले से कैप्चर की गई इमेज से टेक्स्ट का अनुवाद करने के लिए: Gallery
पर टैप करें.
- कैमरे का इस्तेमाल करके टेक्स्ट का अनुवाद पाने के लिए:
- कैमरे को उस टेक्स्ट की ओर पॉइंट करें जिसका आपको अनुवाद पाना है.
- टेक्स्ट का अनुवाद तुरंत होते हुए देखें.
- इमेज का अनुवाद रोकने के लिए, शटर बटन
पर टैप करें.
- पहले से कैप्चर की गई इमेज से टेक्स्ट का अनुवाद करने के लिए: Gallery
टेक्स्ट के किसी हिस्से का अनुवाद पाना
अनुवाद पाने के लिए इमेज के किसी भी सेक्शन को चुना जा सकता है.
- अपने iPhone या iPad पर, Translate ऐप्लिकेशन
खोलें.
- जिस भाषा से अनुवाद करना है और जिस भाषा में अनुवाद करना है उन्हें चुनें.
- जिस भाषा से अनुवाद करना है: सबसे नीचे, कोई भाषा चुनें या भाषा का पता लगाएं
पर टैप करें.
- जिस भाषा में अनुवाद करना है: सबसे नीचे, वह भाषा चुनें जिसमें आपको अनुवाद चाहिए.
- जिस भाषा से अनुवाद करना है: सबसे नीचे, कोई भाषा चुनें या भाषा का पता लगाएं
- कैमरा
शटर बटन
पर टैप करें.
- सेटिंग पैनल को बड़ा करने के लिए, पेज पर सबसे ऊपर, अनुवाद के विकल्प
पर टैप करें.
- मूल टेक्स्ट दिखाएं
को चालू करें.
- किसी शब्द को चुनने के लिए, उस पर टैप करें.
- अपने चुने हुए विकल्प को बदलने और नीचे दिए गए कार्ड में अनुवाद किया गया टेक्स्ट दिखाने के लिए, चुने गए ऐंकर को खींचें और छोड़ें.
अनुवाद किए गए टेक्स्ट के साथ काम करना
इमेज में मौजूद टेक्स्ट का अनुवाद हो जाने पर, कई तरह की कार्रवाई की जा सकती हैं. जैसे, इस टेक्स्ट को कॉपी किया जा सकता है, तेज़ आवाज़ में पढ़ा जा सकता है या ज़्यादा जानकारी हासिल की जा सकती है.
- टेक्स्ट का वह हिस्सा चुनें जिस पर आपको कार्रवाई करनी है.
- सबसे नीचे, कैरसेल से कोई विकल्प चुनें:
- टेक्स्ट कॉपी करना: वह टेक्स्ट चुनें जिसे कॉपी करना है
टेक्स्ट कॉपी करें
को चुनें.
- सुनना: Translate ऐप्लिकेशन की मदद से, अनुवाद किए गए टेक्स्ट को सुनने के लिए, सुनें
पर टैप करें.
- Translate के होम पेज पर भेजना: ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, Translate के होम पेज पर भेजें
पर टैप करें.
- खोजना: अनुवाद किए गए टेक्स्ट को Google पर खोजने के लिए, खोजें
पर टैप करें.
- टेक्स्ट कॉपी करना: वह टेक्स्ट चुनें जिसे कॉपी करना है
कैमरे से अनुवाद की सुविधा को ऑफ़लाइन इस्तेमाल करना
कैमरे से अनुवाद की सुविधा को ऑफ़लाइन इस्तेमाल करने के लिए, वे भाषाएं डाउनलोड करें जिनका और जिनमें आपको अनुवाद पाना है.
- अपने iPhone या iPad पर, Translate ऐप्लिकेशन
खोलें.
- कैमरा
पर टैप करें.
- भाषा चुनने की सुविधा पर टैप करें.
- जिस भाषा का अनुवाद पाना है और जिस भाषा में अनुवाद पाना है उन्हें डाउनलोड करें.
सबसे बेहतर नतीजे पाना
फ़ोटो के लिए, अनुवाद से जुड़े सबसे अच्छे नतीजे पाने के लिए:
- देखें कि “इससे अनुवाद करें” और “इसमें अनुवाद करें” के लिए, सही भाषाएं चुनी गई हों.
- तेज़ स्पीड वाले इंटरनेट का इस्तेमाल करें.
- कम रोशनी होने पर, कैमरा फ़्लैश
पर टैप करें.
- साफ़ और आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले फ़ॉन्ट का इस्तेमाल करें.
सुझाव, शिकायत या राय भेजना
सुझाव, शिकायत या राय भेजने के लिए, सबसे ऊपर ज़्यादा
सुझाव, शिकायत या राय भेजें पर टैप करें.