आम तौर पर, डाउनलोड की गई फ़ाइलें आपके डिवाइस के Files ऐप्लिकेशन में देखी जा सकती हैं.
अहम जानकारी: आपके डिवाइस के हिसाब से, इनमें से कुछ चरण अलग-अलग हो सकते हैं.
Pixel फ़ोन या Pixel Tablet पर फ़ाइलें ढूंढना और खोलना
- अपने डिवाइस का Files ऐप्लिकेशन
खोलें.
- आपकी फ़ाइल की कैटगरी दिखेगी. जानें कि अपने ऐप्लिकेशन कहां ढूंढें.
- फ़ाइल की कैटगरी को
नाम, तारीख या साइज़ के मुताबिक लगाने के लिए, ज़्यादा
इस क्रम से लगाएं पर टैप करें.
- किसी फ़ाइल को खोलने के लिए उस पर टैप करें.
अपने Pixel फ़ोन या Pixel Tablet से फ़ाइलें मिटाना
- अपने डिवाइस का Files ऐप्लिकेशन
खोलें.
- कैटगरी
फ़ाइल पर टैप करें.
- मिटाएं
1 फ़ाइल को ट्रैश में ले जाएं पर टैप करें.
शेयर करना, प्रिंट करना, Google Drive में सेव करना, और भी बहुत कुछ
अपने Pixel फ़ोन या Pixel Tablet से फ़ाइलें शेयर करना
- फ़ाइल को दबाकर रखें.
- शेयर करें
पर टैप करें.
प्रिंट करने या Google Drive में फ़ाइल जोड़ने जैसे दूसरे काम करना
- किसी फ़ाइल को खोलने के लिए उस पर टैप करें.
- विकल्प खोजें. ज़रूरत हो, तो ज़्यादा
पर टैप करें.
अपनी फ़ाइलों को Google Drive में सेव करना
Google Drive में फ़ाइलें और फ़ोल्डर अपलोड करने का तरीका जानें.
संगीत, फ़िल्में, और दूसरी सामग्री ढूंढना
ऐसे कई ऐप्लिकेशन हैं जिनमें आप संगीत, फ़िल्में या किताबों जैसी फ़ाइलें डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा कॉन्टेंट ढूंढने के लिए, उस ऐप्लिकेशन पर जाएं जिसमें आपने उसे डाउनलोड किया था. उदाहरण के लिए, Google Play फ़िल्में और टीवी ऐप्लिकेशन में, डाउनलोड किए गए वीडियो ढूंढने का तरीका जानें.
कंप्यूटर पर फ़ाइलें ट्रांसफ़र करना
यूएसबी केबल की मदद से अपने डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट करने पर:
- अपने कंप्यूटर पर, डाउनलोड फ़ोल्डर खोलें.
- अपने डिवाइस पर मौजूद वे फ़ाइलें चुनें जिन्हें ट्रांसफ़र करना है.