Pixel 9 Pro Fold के लिए सुरक्षा और नियमों की गाइड

फ़ोन की जानकारी कहां मिलेगी

सुरक्षा से जुड़ी चेतावनियां

रखरखाव और इस्तेमाल का सही तरीका

सेवा और सहायता

नियमों के पालन की जानकारी

सुलभता सुविधाओं की जानकारी

सीमित वारंटी

फ़ोन की जानकारी कहां मिलेगी

इस गाइड में, सुरक्षा से जुड़े कुछ बुनियादी दिशा-निर्देशों के बारे में बताया गया है. ये दिशा-निर्देश, Pixel 9 Pro Fold के साथ मिलने वाली 'सुरक्षा और वारंटी' बुकलेट में भी दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें Pixel 9 Pro Fold की सुरक्षा, वारंटी, और नियमों के पालन के बारे में अन्य जानकारी भी दी गई है.

सुरक्षा और नियमों के पालन की जानकारी के लिए, g.co/pixel/safety या सेटिंग इसके बाद फ़ोन के बारे में जानकारी इसके बाद सुरक्षा और नियमों की गाइड पर जाएं

आपने जिस देश में फ़ोन खरीदा है वहां मिलने वाली वारंटी की जानकारी पाने और वारंटी पर दावा करने की प्रक्रिया जानने के लिए, इस लिंक पर क्लिक करें: g.co/pixel/warranty

अपने फ़ोन के लिए, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर लागू होने वाले नियमों के पालन की जानकारी देखने और स्पेसिफ़िक ऐब्ज़ॉर्पशन रेट (एसएआर) की वैल्यू जानने के लिए, सेटिंग इसके बाद फ़ोन के बारे में जानकारी इसके बाद नियमों के पालन की जानकारी पर जाएं

ईको-डिज़ाइन (बिजली की खपत) की जानकारी के लिए, g.co/ecodesign पर जाएं

हर तरह की ऑनलाइन मदद के लिए, g.co/pixel/help पर जाएं

पेटेंट

ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/patents पर जाएं.

सुरक्षा से जुड़ी चेतावनियां

चेतावनी चेतावनी: फ़ोन का इस्तेमाल करने से पहले, स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जानकारी ज़रूर पढ़ें. इससे चोट लगने, परेशानी होने, प्रॉपर्टी को नुकसान (इसमें फ़ोन, इससे जुड़ी ऐक्सेसरी या कनेक्ट किए गए किसी भी दूसरे डिवाइस को होने वाला नुकसान शामिल है), और अन्य संभावित खतरों का जोखिम कम किया जा सकता है

फ़ोन के रखरखाव का सही तरीका

अपने फ़ोन को संभलकर इस्तेमाल करें. डिवाइस को खोलने, गिराने, मोड़ने, जलाने, कुचलने या उसमें छेद करने से, आपके डिवाइस या उसकी बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है. अगर आपके फ़ोन का एनक्लोज़र या स्क्रीन टूट गई है या उसे किसी अन्य तरह से नुकसान पहुंचा है, तो फ़ोन का इस्तेमाल न करें. टूटा-फूटा फ़ोन इस्तेमाल करने से, फ़ोन ज़्यादा गर्म हो सकता है या इस्तेमाल करने वाले को चोट पहुंच सकती है. अपने फ़ोन को पानी या दूसरी तरल चीज़ों से दूर रखें. इनके संपर्क में आने से, शॉर्ट सर्किट या फ़ोन के ज़्यादा गर्म होने का खतरा हो सकता है. अगर आपका फ़ोन भीग जाता है, तो उसे सुखाने के लिए किसी मशीन वगैरह का इस्तेमाल न करें.

आपके फ़ोन की परफ़ॉर्मेंस [32°F से 95°F (0°C से 35°C)] तापमान के बीच सबसे अच्छी होती है. इसे [-4°F से 113°F (-20°C से 45°C)] तापमान के बीच में ही रखा जाना चाहिए. अपने फ़ोन को ऐसी जगह पर न रखें जहां तापमान [113° F (45° C)] से ज़्यादा हो. उदाहरण के लिए, कार के डैशबोर्ड पर या हीटिंग वेंट के पास. इससे, फ़ोन को नुकसान को सकता है, बैटरी ज़रूरत से ज़्यादा गर्म हो सकती है या उसमें आग लग सकती है. अपने फ़ोन को गर्म चीज़ों से दूर रखें और ऐसी जगह पर न रखें जहां उस पर सीधी धूप पड़ रही हो. अगर आपका फ़ोन चार्ज होते समय ज़्यादा गर्म हो जाता है, तो उसे चार्जिंग से हटा दें. इसके बाद, उसे किसी ठंडी जगह रखें और तब तक इस्तेमाल न करें, जब तक वह ठंडा न हो जाए. आपका फ़ोन इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि वह 16,404 फ़ीट (5,000 मीटर) की ऊंचाई पर भी अच्छी तरह से काम करता है. अपने डिवाइस को बहुत ज़्यादा ठंड यानी -4° F (-20° C) या इससे कम तापमान में चालू या बंद न करें, क्योंकि इससे फ़ोन को नुकसान हो सकता है.

गेम खेलने, वीडियो बनाने, फ़्लैशलाइट सेटिंग का इस्तेमाल करने, वर्चुअल रिएलिटी या ऑगमेंटेड रिएलिटी (एआर) सुविधा जैसे कुछ खास मोड में, आपका फ़ोन सामान्य से ज़्यादा गर्म हो सकता है. इस वजह से हो सकता है कि आपका फ़ोन, कम पावर वाले मोड में काम करे या कुछ देर के लिए बंद हो जाए. इन मोड में फ़ोन का इस्तेमाल करते समय ज़्यादा सावधानी बरतें. फ़ोन के लंबे समय तक गर्म चीज़ों के संपर्क में रहने से जुड़े जोखिमों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया इस लेख में नीचे दिया गया सेक्शन देखें.

मरम्मत और सर्विस का तरीका

आम तौर पर, हम डिवाइस को खुद ठीक करने का सुझाव नहीं देते. अगर आप वयस्क हैं और आपको इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को सुरक्षित तरीके से ठीक करने की तकनीकी जानकारी है, तभी ऐसा करें. अगर आपने खुद ही डिवाइस को ठीक करने की कोशिश की, तो यह माना जाएगा कि आपको इससे जुड़े जोखिमों के बारे में जानकारी है. डिवाइस को ठीक करते समय सावधानी बरतें. डिवाइस को खोलने और/या उसे ठीक करने की कोशिश करने पर, आपको बिजली का झटका लग सकता है और चोट लग सकती है. साथ ही, डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है, उसमें आग लग सकती है, और इसी तरह के अन्य खतरे हो सकते हैं. डिवाइस को खोलने पर, पानी या धूल से बचने की उसकी क्षमता खत्म हो सकती है. आपको चोट लग सकती है या डिवाइस को भी नुकसान पहुंच सकता है. उदाहरण के लिए, फ़ोन खोलने पर इसमें मौजूद लेज़र में खराबी आ सकती है और इसकी न दिखने वाली खतरनाक लेज़र किरणें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं.

अगर आपका फ़ोन ठीक से काम न करे या टूट जाए, तो ग्राहक सेवा से संपर्क करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/pixelcare पर जाएं.

चार्जिंग से जुड़ी सावधानियां

ध्यान रखें कि इस्तेमाल या चार्ज करते समय, फ़ोन और पावर अडैप्टर खुली जगह में हों. खराब केबल या पावर अडैप्टर इस्तेमाल करने या नमी वाली जगह पर फ़ोन चार्ज करने से बिजली का झटका या आग लग सकती है या आपको चोट भी लग सकती है. ऐसा करने से, फ़ोन या आस-पास की दूसरी चीज़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है. फ़ोन के भीग जाने पर उसे चार्ज न करें. अपने डिवाइस को ऐसी जगह पर चार्ज करने से बचें जहां उस पर सीधी धूप पड़ रही हो. डिवाइस को सोफ़े या बिस्तर जैसी किसी नर्म सतह पर चार्ज न करें. इसके अलावा, डिवाइस गीला होने पर इसे चार्ज न करें. अपने डिवाइस को ऐसी जगह पर चार्ज करने से बचें जहां उस पर सीधी धूप पड़ रही हो. चार्ज करते समय डिवाइस, पावर अडैप्टर या वायरलेस चार्जर के ऊपर न सोएं और न ही इन्हें अपने कंबल, तकिये या शरीर के नीचे रखें. ऐसा करने से, आपको चोट लग सकती है या इनमें आग लग सकती है.

इस बात का ध्यान रखें कि डिवाइस चार्ज करते समय, पावर अडैप्टर पास के सॉकेट में लगा हो, ताकि तार में खिंचाव पैदा न हो. अगर पावर अडैप्टर और कोई अन्य प्लग आसानी से पावर सॉकेट में न लगे, तो ज़बरदस्ती लगाने की कोशिश न करें. पावर अडैप्टर को पावर सॉकेट से निकालने के लिए, चार्जिंग केबल को न खींचें. सीधे अडैप्टर को सॉकेट से निकाल लें. केबल को मोड़ें या दबाएं नहीं. साथ ही, कनेक्टर को किसी पोर्ट में ज़बरदस्ती लगाने की कोशिश न करें. अगर चार्ज करते समय आपको चार्जर हटाने का मैसेज मिलता है, तो चार्जर या पावर अडैप्टर को डिसकनेक्ट कर दें. फ़ोन को फिर से चार्ज करने से पहले, यह पक्का कर लें कि चार्जिंग केबल कनेक्टर और फ़ोन का चार्जिंग पोर्ट, दोनों सूखे और पूरी तरह से साफ़ हों.

फ़ोन को सिर्फ़ उसके साथ काम करने वाली ऐसी चार्जिंग ऐक्सेसरी से चार्ज करें जो Google Store पर या Google की मंज़ूरी पा चुके रीसेलर के पास उपलब्ध हो. साथ ही, ऐक्सेसरी को चार्ज करने के लिए, Google का “made for” बैज देखना न भूलें. यह ज़रूरी है कि AC अडैप्टर को आईईसी 60950-1 के मानकों के मुताबिक, सीमित पावर सप्लाई करने वाले आउटपुट डिवाइस के तौर पर और/या आईईसी 62368-1 के मानकों के मुताबिक, PS2 डिवाइस के तौर पर सर्टिफ़िकेट मिला हो. साथ ही, इसे यूएसबी पीडी की सुविधा के साथ इस्तेमाल करने पर, 5 वोल्ट डीसी पर ज़्यादा से ज़्यादा 3 ऐंपियर; 9 वोल्ट डीसी पर ज़्यादा से ज़्यादा 3 ऐंपियर पावर सप्लाई वाले डिवाइस के तौर पर रेटिंग मिली हो. वहीं, यूएसबी पीडी 3.0 पीपीएस की सुविधा के साथ इस्तेमाल करने पर, अडैप्टर को 11 वोल्ट डीसी तक पर ज़्यादा से ज़्यादा 3 ऐंपियर पावर सप्लाई वाले डिवाइस के तौर पर रेट किया गया हो. इसके अलावा, यह भी ज़रूरी है कि पावर अडैप्टर, सीटीआईए सर्टिफ़िकेशन से जुड़ी ज़रूरी शर्तों को पूरा करता हो. आईईईई 1725 मानक के तहत, बैटरी सिस्टम इन शर्तों के मुताबिक होना चाहिए. चार्जिंग के लिए सही ऐक्सेसरी इस्तेमाल न करने पर आग लग सकती है, बिजली का झटका लग सकता है, आपको चोट लग सकती है या फ़ोन और ऐक्सेसरी को नुकसान पहुंच सकता है.

तार के बिना चार्ज करने (वायरलेस चार्जिंग) से जुड़ी सावधानियां

फ़ोन को Qi सर्टिफ़िकेट वाले या ऐसे वायरलेस चार्जर से चार्ज करना चाहिए जिसे Google की ओर से मंज़ूरी मिली हो. वायरलेस चार्जर और अपने फ़ोन के बीच धातु या चुंबक से बनी कोई चीज़ न रखें, क्योंकि इससे वह चीज़ गर्म हो सकती है या फ़ोन को चार्ज करने में समस्या आ सकती है. उदाहरण के लिए, सिक्के, गहने, सिम ट्रे टूल, और क्रेडिट कार्ड. अगर आपका फ़ोन केस, मेटल का बना है या उसमें चुंबक लगा है, तो वायरलेस चार्जिंग से पहले केस को निकाल दें. ऐसा नहीं करने से, फ़ोन या चार्जर सामान्य से ज़्यादा गर्म हो सकता है या फ़ोन को चार्ज करने में समस्या आ सकती है.

लंबे समय तक गर्म चीज़ों के संपर्क में रहने से जुड़े जोखिम

फ़ोन और उसका चार्जर सामान्य इस्तेमाल के दौरान थोड़े गर्म हो जाते हैं. हालांकि, ऐसा डिवाइस की सतह के लिए तापमान के तय मानकों और सीमाओं के मुताबिक ही होता है. फ़ोन को इस्तेमाल या चार्ज करते समय लंबे समय तक त्वचा के संपर्क में न रखें. ऐसा करने से, आपको परेशानी या जलन महसूस हो सकती है. डिवाइस या पावर अडैप्टर के ऊपर या इन्हें पास रखकर न सोएं. इन्हें कंबल या तकिये से न ढकें. अगर आपको त्वचा पर गर्मी का जल्दी एहसास नहीं हो पाता है, तो इस समस्या के बारे में ज़्यादा सतर्क रहें.

बच्चों की सुरक्षा

यह डिवाइस कोई खिलौना नहीं है. आपके फ़ोन में (या इसके साथ मिलने वाले सामान में) छोटे-छोटे पुर्ज़े, प्लास्टिक, केबल, कांच या धातु की बनी चीज़ें, और तेज़ धार वाले पुर्ज़े लगे हो सकते हैं. इनसे चोट लग सकती है या गले में अटकने पर दम भी घुट सकता है. कॉर्ड और केबल के गले में फंस जाने से बच्चों का दम घुटने जैसे मामले देखे गए हैं. फ़ोन और इसके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी (कॉर्ड और केबल शामिल है) को बच्चों की पहुंच से तीन फ़ीट (0.9 मीटर) से ज़्यादा की दूरी पर रखें. बच्चों को फ़ोन और इसके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी के साथ न खेलने दें. इनसे वे खुद को या दूसरों को चोट पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा, वे गलती से फ़ोन को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर बच्चे फ़ोन के छोटे पुर्ज़े निगल लें या उन्हें किसी तरह की चोट पहुंचे, तो तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं.

सुनने में समस्या

लंबे समय तक तेज़ आवाज़ या संगीत सुनने से, आपके कान कमज़ोर हो सकते हैं. कानों को हर तरह के नुकसान से बचाने के लिए, लंबे समय तक तेज़ आवाज़ सुनने से बचें. लगातार तेज़ आवाज़ और बैकग्राउंड वाला शोर सुनते रहने पर, तेज़ आवाज़ भी धीमी लगने लगती है. हेडफ़ोन या ईयरफ़ोन इस्तेमाल करने से पहले जांच लें कि उसकी आवाज़ कितनी है.

बैटरी

इस फ़ोन में रीचार्ज होने वाली लिथियम-आयन बैटरी है, जो संवेदनशील कॉम्पोनेंट हैं. इनके टूटने-फूटने से आपको नुकसान पहुंच सकता है. Google, आपको सुझाव देता है कि डिवाइस की मरम्मत के लिए किसी पेशेवर की मदद लें. हमारा सुझाव है कि अगर आप वयस्क हैं और आपके पास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को सुरक्षित तरीके से ठीक करने की तकनीकी जानकारी है, तब ही डिवाइस को खुद ठीक करने (इसमें बैटरी को हटाना और/या बदलना शामिल है) की कोशिश करें. अगर आपने खुद ही डिवाइस को ठीक करने की कोशिश की, तो यह माना जाएगा कि आपको इससे जुड़े जोखिमों के बारे में जानकारी है. फ़ोन को ठीक करते समय सावधानी बरतें. डिवाइस को खोलने और/या उसे ठीक करने के दौरान, आपको बिजली का झटका लग सकता है, डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है, आग लग सकती है, आपको चोट लग सकती है या इसी तरह के अन्य खतरे भी हो सकते हैं. हमारा सुझाव है कि बैटरी बदलवाने के लिए, Google या Google की मंज़ूरी से सेवा देने वाली कंपनी से संपर्क करें. संपर्क जानकारी के लिए, g.co/pixel/contact पर जाएं.

गलत बैटरी लगवाने या बिना मान्यता वाली बैटरी का इस्तेमाल करने से आग लगने, धमाका होने, रिसाव होने या इस तरह का कोई दूसरा खतरा हो सकता है. बैटरी में बदलाव करने, उसे फिर से बनाने या नया रूप देने की कोशिश न करें. बैटरी में छेद करने या उसमें कोई चीज़ डालने, बैटरी को पानी या दूसरी तरल चीज़ में डुबाने या उनके संपर्क में लाने से नुकसान पहुंच सकता है. बैटरी को आग, बहुत ज़्यादा गर्मी, और/या दूसरे खतरों से बचाकर रखें.

इस डिवाइस की बैटरी को ज़रूरी सर्टिफ़िकेट मिले हुए हैं. इसके अलावा, बैटरी आईईईई 1725 मानक के मुताबिक भी हैं.

मॉडल: GGH2X
Sunwoda Electronic Co., Ltd.
No.2, Yihe Rd, Shilong Community, Shiyan Street, Baoan District, Shenzhen, Guangdong, China 518108
sunwoda@sunwoda.com
बैटरी का मॉडल आईडी: G06K4/GE59C

बैटरी में बदलाव करने, उसके पुर्ज़े अलग करके दोबारा जोड़ने या नया जैसा बनाने की कोशिश न करें. बैटरी में छेद करने या उसमें कोई चीज़ डालने, उसे पानी या दूसरी तरल चीज़ों में डुबाने या उनके संपर्क में लाने से उसे नुकसान पहुंच सकता है. बैटरी को आग, ज़्यादा तेज़ गर्मी, और/या दूसरे खतरों से बचाकर रखें.

फ़ोन को नष्ट, ट्रांसपोर्ट, और रीसाइकल करना

अपने डिवाइस, बैटरी, और उसके साथ मिली अन्य ऐक्सेसरी को स्थानीय पर्यावरण नियमों के मुताबिक नष्ट करें और उन्हें कहीं ले जाते समय स्थानीय परिवहन नियमों का पालन करें. इन्हें गलत तरीके से ट्रांसपोर्ट न करें या घरेलू कचरे में न डालें. गलत तरीके से नष्ट करने या ट्रांसपोर्ट करने पर, आग लग सकती है या धमाका हो सकता है. इसके अलावा, कई दूसरे खतरे भी हो सकते हैं. इन्हें न तो खोलें, न कुचलें, और न ही जलाएं. इसके अलावा, इन्हें 113° F (45° C) से ज़्यादा तापमान पर भी न रखें. डिवाइस और ऐक्सेसरी को रीसाइकल करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/HWRecyclingProgram पर जाएं.

पर्यावरण से जुड़ी पाबंदियां

अपने डिवाइस के पुर्ज़ों या सर्किट को नुकसान से बचाने के लिए, डिवाइस या इसकी ऐक्सेसरी को धूल भरी, धुएं वाली, गीली या गंदी जगहों या चुंबकीय क्षेत्र के आस-पास इस्तेमाल न करें और न ही ऐसी जगहों पर रखें. डिवाइस को गर्म चीज़ों से दूर रखें और उस पर सीधी धूप पड़ने से बचाएं. अपने डिवाइस को गाड़ी के अंदर या ऐसी जगहों पर न रखें जहां तापमान 113° F (45° C) से ज़्यादा हो. उदाहरण के लिए, कार के डैशबोर्ड पर, खिड़की की चौखट पर या किसी हीटिंग वेंट के पास. इसके अलावा, इसे ऐसे कांंच के पीछे न रखें जिस पर लंबे समय तक, सीधी धूप या तेज़ पराबैंगनी किरणें पड़ती हों. इससे, डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है और बैटरी ज़्यादा गर्म हो सकती है. साथ ही, आग लगने या विस्फोट होने का खतरा भी होता है.

विस्फोट वाली जगह

जिन जगहों पर जल्दी आग पकड़ने वाली या विस्फोटक चीज़ें रखी जाती हैं वहां अपने डिवाइस को इस्तेमाल या चार्ज न करें. उसे ऐसी जगहों पर न तो रखें और न ही ले जाएं. उदाहरण के लिए, पेट्रोल पंप, फ़्यूल डिपो या केमिकल प्लांट. जिन जगहों पर धमाके वाले काम चल रहे हों वहां अपना डिवाइस इस्तेमाल न करें. साथ ही, धमाका होने की संभावना वाली जगहों पर भी इसका इस्तेमाल न करें. जैसे, ईंधन भरने की जगह, ईंधन के भंडार, जहाज़ों के सबसे निचले हिस्से, ईंधन या केमिकल ट्रांसफ़र करने की जगह या उन्हें स्टोर करके रखने की जगह. इसके अलावा, ऐसी जगहें जहां हवा में केमिकल या बारीक कण, जैसे कि अनाज, धूल या धातु का पाउडर मौजूद हो. ऐसी जगहों पर चिंगारी से धमाका होने या आग लगने का खतरा होता है. इससे, गंभीर चोट लग सकती है या मौत भी हो सकती है. जहां इस तरह के खतरे हो सकते हैं वहां दी गई सभी सूचनाओं और संकेतों का पालन करें.

नेविगेशन

आपका फ़ोन, मैप करने और नेविगेट करने की सेवाओं को ऐक्सेस कर सकता है. इन सेवाओं के लिए, जगह की जानकारी और डेटा कनेक्शन उपलब्ध होना ज़रूरी है. हालांकि, हो सकता है कि ये सेवाएं हर जगह और हर समय उपलब्ध न हों. मैप और रास्ते गलत हो सकते हैं. ऐसा हो सकता है कि असल हालात, मैप, डेटा, ट्रैफ़िक की जानकारी, रास्तों, कॉन्टेंट, और अन्य नतीजों से अलग हों. रास्तों को ध्यान से देखें. ट्रैफ़िक के सभी नियमों, कानूनों, और संकेतों का पालन करें. साथ ही, सूझ-बूझ, विवेक, और जिम्मेदारी से, मैप और नेविगेट करने की सेवाओं का इस्तेमाल करें. हर बार इसके इस्तेमाल और उससे मिले नतीजों के लिए, आप खुद ज़िम्मेदार होंगे. एआर (ऑगमेंटेड रिएलिटी) के ज़रिए नेविगेशन के लिए, Google Street View की अप-टू-डेट तस्वीरों और बाहर की तेज़ रोशनी की ज़रूरत होती है. यह सुविधा भारत में उपलब्ध नहीं है.

ध्यान बंटना

कुछ खास तरह के काम करते समय फ़ोन का इस्तेमाल करने पर, आपका ध्यान बंट सकता है. यह आपके या दूसरों के लिए खतरनाक हो सकता है. कोई मशीन, साइकल या वाहन चलाते समय, दुर्घटना के जोखिम को कम करने के लिए, अपने फ़ोन का इस्तेमाल न करें. ज़्यादातर देशों में, वाहन चलाते समय फ़ोन का इस्तेमाल करना जुर्म है. इसके अलावा, कोई भी ऐसा काम करते समय अपना फ़ोन इस्तेमाल न करें जिसमें किसी चूक से बड़ा नुकसान हो सकता है. फ़ोन या टैबलेट, हेडफ़ोन, और हेलमेट के इस्तेमाल से जुड़े स्थानीय कानूनों का पालन करें.

रेडियो फ़्रीक्वेंसी के एक्सपोज़र से जुड़ी जानकारी

इस डिवाइस की जांच की गई है और यह रेडियो फ़्रीक्वेंसी एक्सपोज़र से बचाव के लिए लागू कानूनी शर्तों को पूरा करता है. डिवाइस को इस तरह से बनाया और डिज़ाइन किया गया है कि इससे तय सीमा से ज़्यादा रेडियो फ़्रीक्वेंसी (आरएफ़) एनर्जी न निकले.

जिन देशों में स्पेसिफ़िक ऐब्ज़ॉर्पशन रेट (एसएआर) की सीमा एक ग्राम टिशू पर औसतन 1.6 वॉट/कि॰ग्रा॰ तय की गई है वहां फ़ोन को अपने कान से सटाकर इस्तेमाल करते समय, एसएआर की सबसे ज़्यादा वैल्यू 1.16 वॉट/कि॰ग्रा॰ होती है. साथ ही, फ़ोन को अपने शरीर से 0.5 से॰मी॰ (0.2 इंच) की दूरी पर इस्तेमाल करते समय यह वैल्यू 1.19 वॉट/कि॰ग्रा॰ होती है. इसके अलावा, फ़ोन को अपने शरीर से 1.0 से॰मी॰ (0.4 इंच) की दूरी पर इस्तेमाल करते समय यह वैल्यू 1.13 वॉट/कि॰ग्रा॰ होती है. जिन देशों में स्पेसिफ़िक ऐब्ज़ॉर्पशन रेट (एसएआर) की सीमा 10 ग्राम टिशू पर औसतन 2 वॉट/कि॰ग्रा॰ तय की गई है वहां फ़ोन को कान से सटाकर इस्तेमाल करते समय, एसएआर की वैल्यू 0.98 वॉट/कि॰ग्रा॰ होती है और शरीर से 0.5 से॰मी॰ (0.2 इंच) दूर रखकर इस्तेमाल करने पर यह वैल्यू 1.39 वॉट/कि॰ग्रा॰ होती है.

अपने देश/इलाके के हिसाब से फ़ोन के लिए लागू एसएआर की वैल्यू जानने के लिए, फ़ोन की सेटिंग इसके बाद फ़ोन के बारे में जानकारी इसके बाद नियमों के पालन की जानकारी पर जाएं.

रेडियो फ़्रीक्वेंसी एनर्जी से संपर्क को सीमित करने के लिए, बोलकर इस्तेमाल किए जाने वाले विकल्प आज़माएं. उदाहरण के लिए, फ़ोन में मौजूद स्पीकरफ़ोन, हेडफ़ोन या इसी तरह की अन्य ऐक्सेसरी का इस्तेमाल करें. पक्का करें कि फ़ोन की अन्य ऐक्सेसरी, जैसे कि फ़ोन का केस और इसका होल्स्टर, मेटल से बने हुए न हों. दूरी से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करने के लिए, डिवाइस को अपने शरीर से सुरक्षित दूरी पर रखें.

एसएआर के बारे में ज़्यादा जानकारी आपको नीचे दी गई वेबसाइटों पर मिलेगी:

fcc.gov
icnirp.org
ec.europa.eu
dot.gov.in

रेडियो फ़्रीक्वेंसी में आने वाली रुकावट

मोबाइल नेटवर्क या वाई-फ़ाई जैसी वायरलेस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाले नियमों का पालन करें. आपके फ़ोन को रेडियो फ़्रीक्वेंसी एनर्जी पर कंट्रोल रखने वाले नियमों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. इसके बावजूद, वायरलेस तकनीक वाले डिवाइसों का इस्तेमाल करने से अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के कामकाज पर असर पड़ सकता है. जैसे, हवाई जहाज़ में सफ़र करते समय या उड़ान भरने से पहले, अपना वायरलेस डिवाइस (फ़ोन) सिर्फ़ एयरलाइन के निर्देशों के मुताबिक ही इस्तेमाल करें. हवाई जहाज़ में फ़ोन इस्तेमाल करने से, उसके वायरलेस नेटवर्क में रुकावट आ सकती है, उड़ान में खतरा हो सकता है या ऐसा करना गैर-कानूनी हो सकता है. हालांकि, फ़्लाइट मोड में फ़ोन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अल्ट्रा वाइडबैंड (यूडब्ल्यूबी)

अगर आपके इलाके में अल्ट्रा वाइडबैंड के इस्तेमाल पर रोक है, जैसे कि हवाई जहाज़ में, तो फ़्लाइट मोड को चालू करके अल्ट्रा वाइडबैंड को बंद किया जा सकता है. फ़्लाइट मोड चालू करने के लिए, क्विक सेटिंग इसके बाद फ़्लाइट मोड पर टैप करें. फ़्लाइट मोड को सेटिंग इसके बाद नेटवर्क और इंटरनेट पर जाकर और फिर इसके बाद फ़्लाइट मोड को टॉगल करके भी चालू किया जा सकता है. ऐसा हो सकता है कि अमेरिका में खिलौनों के लिए, यूडब्ल्यूबी वाले डिवाइसों का इस्तेमाल न किया जा सके. इसके अलावा, यूडब्ल्यूबी वाले डिवाइसों को हवाई जहाज़, पानी के जहाज़ या सैटलाइट में भी इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है.

आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने से जुड़ी जानकारी

आपातकालीन स्थिति में किसी से संपर्क करने के लिए, वायरलेस डिवाइस पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता. यह डिवाइस, रेडियो सिग्नल का इस्तेमाल करता है. इसलिए, यह गारंटी नहीं दी जा सकती कि हर तरह की स्थिति में यह कनेक्ट रह पाएगा. साथ ही, आपका डिवाइस रीचार्ज होने वाली बैटरी से चलता है. बैटरी, ज़्यादा समय तक इस्तेमाल होने, तापमान में बदलाव होने, टूट-फूट या दूसरी वजहों से खराब हो सकती है. आपातकालीन स्थिति में किसी से संपर्क करने के लिए, सिर्फ़ वायरलेस फ़ोन पर निर्भर न रहें. कुछ जगहों पर आपातकालीन जानकारी, वायरलेस नेटवर्क पर भेजी जाती है. हालांकि, यह ज़रूरी नहीं कि आपको अपने डिवाइस पर हमेशा यह जानकारी मिल पाए. इस तरह की जानकारी का मिलना या न मिलना, इंटरनेट कनेक्शन या अन्य चीज़ों पर निर्भर करता है. ऐसा हो सकता है कि कुछ सुविधाएं और आपातकालीन जानकारी या कॉल और मैसेज करने की सुविधा का ऐक्सेस सभी इलाकों या भाषाओं में मौजूद न हो. फ़ोन की स्क्रीन लॉक होने पर, आपातकालीन कॉल करने के लिए, पावर बटन और आवाज़ तेज़ करने वाले बटन को एक साथ दबाकर रखें. ऐसा करने पर, आपातकालीन कॉल करने के लिए स्क्रीन पर बटन दिखने लगेगा. इस बटन को दबाकर आपातकालीन कॉल करें.

मेडिकल डिवाइस में रुकावट

आपका डिवाइस, रेडियो फ़्रीक्वेंसी और ऐसे अन्य कॉम्पोनेंट का इस्तेमाल करता है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ़ील्ड बनाते हैं और जिनमें चुंबक होता है. ये इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ़ील्ड और चुंबक, पेसमेकर और शरीर में लगे अन्य मेडिकल डिवाइसों के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं. फ़ोन और उसके चार्जर को हमेशा मेडिकल डिवाइस से सुरक्षित दूरी पर रखें. अगर किसी मेडिकल डिवाइस के साथ या इसके आस-पास Google डिवाइस को इस्तेमाल करने के बारे में आपका कोई सवाल है, तो फ़ोन का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करें. अगर आपको लगता है कि आपका फ़ोन, मेडिकल डिवाइस के काम में रुकावट डाल रहा है, तो अपना Google डिवाइस बंद कर दें और अपने मेडिकल डिवाइस के बारे में डॉक्टर से सलाह लें.

अस्पताल

अगर अस्पताल, दवाखाने या स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं देने वाली जगहों पर आपसे वायरलेस डिवाइस बंद करने का अनुरोध किया जाए, तो अपना डिवाइस बंद कर दें. ये अनुरोध इसलिए किए जाते हैं, ताकि संवेदनशील मेडिकल डिवाइस के काम में कोई रुकावट न आए.

स्वास्थ्य से जुड़े ऐप्लिकेशन के फ़ंक्शन

आपका फ़ोन कोई मेडिकल डिवाइस नहीं है. साथ ही, इसमें मौजूद ऐसे फ़िटनेस से जुड़े ऐप्लिकेशन भी मेडिकल डिवाइस नहीं हैं जो आपकी सेहत को ठीक रखने, सोने, कसरत करने, और धड़कन की दर का पता करने में मदद करते हैं. इनका मकसद सिर्फ़ जानकारी देना है. इनमें से किसी को भी मेडिकल डिवाइस तभी माना जा सकता है, जब उस पर साफ़ तौर पर ऐसा लिखा हो. इन्हें बीमारी या ऐसी ही किसी दूसरी स्थिति की पहचान करने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है. इसके अलावा, इन्हें बीमारी से बचाने, उस पर नज़र रखने, उसके इलाज या रोकथाम के लिए भी नहीं बनाया गया है.

एलईडी

आपके डिवाइस पर दिखने वाली एलईडी, आईईसी 62471 में दी गई ज़रूरी शर्तों के हिसाब से सुरक्षित हैं. ये शर्तें, आम तौर पर आने वाली स्थितियों पर लागू हैं. हालांकि, यह सुझाव दिया जाता है कि आप एलईडी लाइट की रोशनी को किसी व्यक्ति की आंखों पर न डालें.

त्वचा पर जलन महसूस होना

कुछ लोगों को अलग-अलग चीज़ों से बने ऐसे आइटम से परेशानी हो सकती है जो अक्सर त्वचा के संपर्क में रहते हैं. जैसे, निकल से बने आइटम. अगर आपको फ़ोन के संपर्क में रहने वाली त्वचा पर जलन महसूस होती है, तो फ़ोन का इस्तेमाल बंद कर दें और किसी डॉक्टर से सलाह लें.

मेडिकल से जुड़ी समस्याएं

फ़ोन इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों को सिरदर्द, दौरे, थकावट, आंखों में खिंचाव, बेहोशी या आंखों में सूखेपन का एहसास हो सकता है. ऐसा आंखों के सामने रोशनी की चमक या चमकीली चीज़ों, जैसे कि फ़्लैश लाइट, चमकदार पैटर्न या डिसप्ले वाली इलेक्ट्रॉनिक चीज़ों के इस्तेमाल की वजह से होता है. ऐसे लक्षण उन लोगों में देखे जा सकते हैं जिन्हें पहले कभी इस तरह की समस्याएं नहीं रही हैं. अगर आपको पहले कभी दौरे, बेहोशी, मिर्गी या ऐसी समस्या हुई है और आपको लगता है कि इसकी वजह फ़ोन हो सकता है, तो फ़ोन का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें. अगर आपको लगता है कि फ़ोन या उसके असर की वजह से आपके शरीर में किसी बीमारी के लक्षण (जैसे: सिरदर्द, बेहोशी या दौरे) दिख रहे हैं, तो फ़ोन का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें.

मांसपेशियों, हड्डियों, और जोड़ों से जुड़ी बीमारियां

फ़ोन की स्क्रीन पर टाइप करने, टैप करने या स्वाइप करने जैसी बार-बार की जाने वाली गतिविधियों की वजह से आपकी उंगलियों, हाथों, कलाइयों, बाहों, कंधों या शरीर के दूसरे हिस्सों में परेशानी महसूस हो सकती है. अगर आपको इस तरह की गतिविधियों से कोई परेशानी होती है, तो फ़ोन का इस्तेमाल करना बंद कर दें और अपने डॉक्टर से सलाह लें.

उपभोक्ता के लिए बने लेज़र प्रॉडक्ट

उपभोक्ताओं के इस्तेमाल के लिए बना क्लास 1 लेज़र प्रॉडक्ट चेतावनी - आपके फ़ोन में क्लास 1 लेज़र मॉड्यूल मौजूद है. इस डिवाइस में लेंस और सुरक्षा देने वाले केस लगे हुए हैं. इनसे उपयोगकर्ताओं पर क्लास 1 से ज़्यादा लेवल का लेज़र रेडिएशन नहीं पड़ता.

जैसा कि 8 मई, 2019 को जारी लेज़र नोटिस नंबर 56 में बताया गया है, इस फ़ोन में मौजूद लेज़र मॉड्यूल, ईएन 50689:2021 और ईएन 60825-1+ए11:2021 के साथ-साथ, 21 सीएफ़आर 1040.10 और 1040.11 के मानकों का पालन करते हैं. हालांकि, यह आईईसी 60825-1 के एडिशन 3 के कुछ मानकों के मुताबिक नहीं है. आपको ऐसे कंट्रोल, बदलावों या तरीकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिनके बारे में यहां नहीं बताया गया है. ऐसा करने पर, रेडिएशन फैलने का खतरा हो सकता है. ज़रूरी जानकारी के बिना फ़ोन को खोलने या उसे ठीक करने के दौरान लेज़र को नुकसान पहुंच सकता है. इससे नज़र न आने वाली खतरनाक इन्फ़्रारेड लेज़र किरणें फ़ैल सकती हैं. इसलिए, फ़ोन को Google या Google की मंज़ूरी से सेवा देने वाली कंपनी से ही ठीक कराएं.

ऑटोफ़ोकस लेज़र मॉड्यूल: चीन में बना. STMicroelectronics (R&D) LTD., 1 Tanfield, 1st Floor, Edinburgh EH3 5DA, United Kingdom

प्रॉक्सिमिटी लेज़र मॉड्यूल: ऑस्ट्रिया में बना. ams-OSRAM AG, Tobelbader Str. 30, 8141 Premstaetten, Austria

सही देखरेख और इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी

अपने फ़ोन को इस्तेमाल करने, उसे संभालकर रखने या साफ़-सफ़ाई करते समय इन दिशा-निर्देशों का पालन करें.

ऑपरेटिंग टेंपरेचर

फ़ोन को 0° सेल्सियस (32° फ़ैरनहाइट) से कम या 35° सेल्सियस (95° फ़ैरनहाइट) से ज़्यादा तापमान वाली जगहों पर न तो इस्तेमाल करें और न ही उसे चार्ज करें. डिवाइस के अंदर का तापमान, इसके इस्तेमाल के लिए ज़रूरी तापमान से ज़्यादा होने पर, डिवाइस इस तापमान को कंट्रोल करने की कोशिश करता है. इस दौरान आपको ये समस्याएं दिख सकती हैं: परफ़ॉर्मेंस और कनेक्टिविटी में कमी, चार्ज न होना, डिवाइस या डिवाइस का डिसप्ले बंद होना. हो सकता है कि जब फ़ोन तापमान को कंंट्रोल करने की कोशिश कर रहा हो, तब आप उसका इस्तेमाल न कर पाएं. फ़ोन को चलाने के लिए ज़रूरी तापमान के हिसाब से, इसे किसी ठंडी (या गर्म) जगह पर ले जाएं और फिर से इसका इस्तेमाल करने से पहले, कुछ मिनट तक इंतज़ार करें.

देखभाल और साफ़-सफ़ाई का तरीका

फ़ोन की सफ़ाई करने से पहले, बिजली कड़कने के दौरान या लंबे समय तक इस्तेमाल न होने पर, उसे और पावर अडैप्टर को चार्जिंग से हटा दें. चार्ज करते समय अपने फ़ोन को साफ़ न करें. ऐसा करने पर आपको चोट लग सकती है या आपके फ़ोन को नुकसान पहुंच सकता है. साफ़-सफ़ाई के लिए, सॉल्वेंट (घुला देने वाले केमिकल) और खुरदरी चीज़ों का इस्तेमाल न करें. इनसे फ़ोन को नुकसान पहुंच सकता है. फ़ोन या उसके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी की सफ़ाई के लिए, किसी भी केमिकल वाले डिटर्जेंट, पाउडर या अन्य केमिकल एजेंट (जैसे, बेंज़ीन) का इस्तेमाल न करें.

मेकअप के सामान, केमिकल, और रंगी हुई चीज़ों, जैसे कि डेनिम के संपर्क में आने से, हल्के रंग के Pixel 9 Pro Fold और उसके कवर (केस) पर दाग लग सकता है.

हमारा सुझाव है कि फ़ोन को हल्के हाथों से, बिना लिंट वाले मुलायम कपड़े से साफ़ करें. निशान, दाग या धूल को साफ़ करने के लिए सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें. मेकअप या नई जींस की वजह से लगे रंगों के दाग साफ़ करने के लिए, हल्के गीले कपड़े (पूरा गीला नहीं) का इस्तेमाल करें. स्क्रीन के दाग और मैल को साफ़ करने के लिए, स्क्रीन वाइप या चश्मा साफ़ करने वाले क्लीनर का इस्तेमाल करें. फ़ोन के पीछे का हिस्सा और किनारे को साफ़ करने के लिए, घर में रोज़ाना इस्तेमाल किए जाने वाले साबुन या बिना ब्लीच वाले वाइप का इस्तेमाल करें. देखभाल और सफ़ाई के निर्देशों के लिए, g.co/pixel/care पर जाएं.

फ़ोन और उसकी स्क्रीन साफ़ करने के लिए, घर में इस्तेमाल होने वाले साधारण कीटाणुनाशक वाइप (टिशू पेपर) या 70% आइसोप्रोपिल अल्कोहल वाले वाइप का इस्तेमाल करें. ब्लीच वाले वाइप (टिशू पेपर) का इस्तेमाल न करें.

देखभाल और सफ़ाई से जुड़ी बुनियादी जानकारी के लिए, g.co/pixel/care पर जाएं.

फ़ोल्ड की जा सकने वाली स्क्रीन की देखभाल

लचीली स्क्रीन, फ़ोन में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली स्क्रीन के मुकाबले ज़्यादा मुलायम होती हैं. इसलिए, अपने फ़ोन की स्क्रीन को बालू, धूल के कण, नाखूनों और नुकीली चीज़ों के संपर्क में आने से बचाएं. पक्का करें कि फ़ोन को फ़ोल्ड करते समय, उसके डिसप्ले या डिसप्ले की हिंज में रेत या धूल जैसे बारीक कण मौजूद न हों. पहले से इंस्टॉल किए गए स्क्रीन प्रोटेक्टर को न हटाएं, न ही उसे निकालें. इससे आपके फ़ोन को नुकसान हो सकता है. किसी तीसरे पक्ष के स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल न करें. साथ ही, स्क्रीन को नियमित रूप से साफ़ करते रहें.

पानी के असर से बचने की क्षमता

आपके फ़ोन को आईईसी स्टैंडर्ड 60529 के तहत, पानी के असर से बचने की क्षमता से जुड़ी रेटिंग IPX8 के हिसाब से बनाया गया है. हालांकि, यह वॉटरप्रूफ़ नहीं है. आम तौर पर होने वाली टूट-फूट, डिवाइस की मरम्मत, फ़ोन को खोलने या इसे होने वाले नुकसान से, पानी के असर से बचने की इसकी क्षमता कम या खत्म हो जाती है. अगर आपका फ़ोन गिरता है, तो पानी के असर से बचने की इसकी क्षमता खत्म हो सकती है. पानी या दूसरी तरल चीज़ों से हुए नुकसान की वजह से सीमित वारंटी (नीचे देखें) खत्म हो जाती है. अपने Pixel 9 Pro Fold फ़ोन को पानी या दूसरी तरल चीज़ों से दूर रखें. इन चीज़ों के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट या फ़ोन के ज़्यादा गर्म होने का खतरा हो सकता है. Pixel 9 Pro Fold के साथ इस्तेमाल किए जाने वाले चार्जर और अन्य ऐक्सेसरी में पानी के असर से बचने की क्षमता नहीं होती. इसलिए, इन्हें पानी या दूसरी तरल चीज़ों से बचाकर रखना चाहिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/pixel/water पर जाएं.

धूल से बचने की क्षमता नहीं है

आपका फ़ोन, डिवाइस का चार्जर, और फ़ोन के साथ इस्तेमाल की जाने वाली अन्य ऐक्सेसरी में धूल से बचने की क्षमता नहीं होती है. इसलिए, इन्हें धूल से बचाकर रखना चाहिए. अपने फ़ोन को धूल भरी जगह, रेत, गंदगी या दूसरे बारीक कणों के संपर्क में न आने दें. इनसे, फ़ोन की मुलायम और लचीली स्क्रीन पर स्क्रैच आ सकते हैं या उसे नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही, ये हिंज मैकेनिज़्म को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

मैग्नेटिक फ़ील्ड

अपने फ़ोन या चार्जिंग केबल कनेक्टर के पास ऐसी चीज़ें न रखें जिनमें चुंबक हो या जिन पर चुंबक से बनी चीज़ों का असर पड़ता हो. जैसे, क्रेडिट कार्ड, बैंक के कार्ड, ऑडियो/वीडियो टेप या मैग्नेटिक स्टोरेज वाले डिवाइस. ऐसा करने से इन चीज़ों में मौजूद डेटा मिट सकता है. ऐसी चीज़ें जिन पर चुंबक का असर पड़ता हो और उनमें ज़रूरी जानकारी मौजूद हो, उन्हें इस फ़ोन से कम से कम 2 इंच (5 से°मी°) दूर रखना चाहिए.

सेवा और सहायता

ज़रूरी तकनीकी जानकारी के बिना डिवाइस ठीक करने या उसमें बदलाव करने से, डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा, आपको चोट भी लग सकती है. Google का सुझाव है कि फ़ोन को ठीक कराने के लिए किसी पेशेवर की मदद लें. डिवाइस ठीक करने के अन्य विकल्पों के बारे में जानने के लिए, ग्राहक सेवा से संपर्क करें.

अगर डिवाइस को ठीक कराने के लिए भेजा जाता है, तो हो सकता है कि आपको अपने डिवाइस की जगह कोई दूसरा डिवाइस मिल जाए. आपने ठीक करने के लिए जो डिवाइस दिया है उसके बदले में, आपको कोई दूसरा नया जैसा किया गया डिवाइस दिया जा सकता है. फ़ोन को ठीक करने के लिए, नए जैसे किए गए पुर्ज़े इस्तेमाल किए जा सकते हैं. अगर फ़ोन में आपका जनरेट किया गया डेटा सेव है, तो उसे ठीक कराने या उसके बदले दूसरा फ़ोन लेने पर डेटा मिट सकता है. ऑनलाइन मदद और ग्राहक सहायता के लिए, g.co/pixel/help पर जाएं.

नियमों के पालन की जानकारी

Pixel 9 Pro Fold के लिए नियमों के पालन की जानकारी, सर्टिफ़िकेट का ब्यौरा, और नियमों के पालन से जुड़े खास निशान देखने के लिए, फ़ोन की सेटिंग इसके बाद फ़ोन के बारे में जानकारी इसके बाद नियमों के पालन की जानकारी पर जाएं.

ईएमसी की शर्तों और नीतियों के पालन से जुड़ा स्टेटमेंट

ध्यान दें: फ़ोन और इसके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी को इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कंपैटबिलिटी (ईएमसी) के मुताबिक डिज़ाइन किया गया है. इसमें यह भी ध्यान में रखा गया है कि ये खास तौर पर अपने साथ काम करने के लिए बनाए गए डिवाइसों और सिस्टम के कॉम्पोनेंट को कनेक्ट करने वाली सुरक्षित केबल के साथ इस्तेमाल किए जाने के दौरान भी ईएमसी के मुताबिक हों. यह ज़रूरी है कि आप सिस्टम कॉम्पोनेंट को कनेक्ट करने के लिए, खास उनके साथ काम करने वाले डिवाइस और सुरक्षित केबल ही इस्तेमाल करें. इससे रेडियो, टेलीविज़न, और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में आने वाली रुकावटें कम की जा सकती हैं.

नियमों के पालन की जानकारी: संयुक्त राज्य अमेरिका

एफ़सीसी के नियमों के पालन से जुड़ी जानकारी

ध्यान दें: इस फ़ोन की जांच में पाया गया है कि यह एफ़सीसी (फ़ेडरल कम्यूनिकेशन कमीशन) के नियमों के भाग 15 के मुताबिक, क्लास बी के डिजिटल डिवाइस की पाबंदियों के मुताबिक है. ये सीमाएं इसलिए तय की गई हैं, ताकि रिहाइशी इलाकों में फ़ोन के इस्तेमाल से, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के काम में नुकसान पहुंचाने वाली रुकावट आने की संभावना न रहे. यह फ़ोन रेडियो फ़्रीक्वेंसी एनर्जी पैदा करता है, उसका इस्तेमाल करता है, और उसे फैला भी सकता है. फ़ोन को निर्देशों के मुताबिक इंस्टॉल और इस्तेमाल नहीं करने पर, यह रेडियो कम्यूनिकेशन में नुकसान पहुंचाने वाली रुकावट पैदा कर सकता है. हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि किसी खास जगह पर कोई रुकावट नहीं आएगी. इससे रेडियो या टेलीविज़न के सिग्नल में नुकसान पहुंचाने वाली रुकावटें आ रही हैं या नहीं, यह पता लगाने के लिए इसे चालू या बंद करें. इस तरह की रुकावटों को ठीक करने के लिए, यहां दिए गए एक या एक से ज़्यादा तरीके आज़माए जा सकते हैं:

  • सिग्नल पाने वाले ऐंटीना को हिलाएं या उसकी जगह बदलें.
  • उपकरण और सिग्नल पाने वाले ऐंटीना के बीच की दूरी बढ़ाएं.
  • जिस सर्किट में रिसीवर को कनेक्ट किया गया है, फ़ोन को उसके बजाय किसी और सर्किट से कनेक्ट करें.
  • मदद के लिए, अपने डीलर या किसी अनुभवी रेडियो/टीवी टेक्नीशियन से संपर्क करें.

Google ने जिन बदलावों या सुधारों की साफ़ तौर पर मंज़ूरी नहीं दी है उन्हें लागू करने पर, इसे इस्तेमाल करने का आपका कानूनी अधिकार खत्म हो सकता है.

यह एफ़सीसी के नियमों के भाग 15 का पालन करता है. यहां बताई गई दो शर्तों के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है:

  1. इनके सिग्नल से, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के काम में नुकसान पहुंचाने वाली कोई रुकावट न आए.
  2. ये डिवाइस, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के सिग्नल की वजह से आने वाली अनचाही रुकावटों के बावजूद अपना काम करते रहें.

इस डिवाइस का इस्तेमाल, ऐसी जगहों पर नहीं किया जाना चाहिए जहां तेल रखा जाता है या मौजूद होता है. साथ ही, इसका इस्तेमाल एयरक्राफ़्ट में नहीं किया जा सकता. हालांकि, 5.925-6.425 गीगाहर्ट्ज़ की फ़्रीक्वेंसी पर 10,000 फ़ीट से ज़्यादा की ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले बड़े एयरक्राफ़्ट में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

बाहर के फ़िक्स्ड इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर इंस्टॉल करने की अनुमति नहीं है.

बिना किसी इंसान के उड़ने वाले एयरक्राफ़्ट सिस्टम को कंट्रोल करने या उनसे संपर्क करने के लिए, 5.925-7.125 गीगाहर्ट्ज़ बैंड में ट्रांसमीटर इस्तेमाल करने पर पाबंदी है. इन सिस्टम में ड्रोन भी शामिल हैं.

मॉडल नंबर: GGH2X

प्रॉडक्ट का नाम: Pixel 9 Pro Fold

अमेरिका में ज़िम्मेदार पक्ष

Google LLC

1600 Amphitheatre Parkway

Mountain View, CA 94043

संपर्क करने से जुड़ी जानकारी: g.co/pixel/contact

कान की मशीन के साथ काम करने की सुविधा (एचएसी)

इस फ़ोन में एएनएसआई C63.19-2019 स्टैंडर्ड के मुताबिक, कान की मशीन के साथ काम करने की सुविधा है. यह सुविधा, एफ़सीसी लिमिटेड वेवर DA 23-914 के तहत किए गए संशोधन के बाद हुए बदलावों के तहत उपलब्ध कराई गई है. एएनएसआई C63.19-2019 स्टैंडर्ड में उस रेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया जाता जिसका इस्तेमाल स्टैंडर्ड के पुराने वर्शन में होता था. जैसे, M रेटिंग यह जानने का पैमाना है कि फ़ोन में, रेडियो फ़्रीक्वेंसी की वजह से, कान की मशीन में आने वाली आवाज़ में रुकावटों को कम करने की कितनी क्षमता है. वहीं T रेटिंग यह जानने का पैमाना है कि इंडक्टिव कपलिंग (टेलीकॉइल) की सुविधा देने वाली कान की मशीन के साथ इस्तेमाल करने पर, फ़ोन की परफ़ॉर्मेंस कैसी है. खास तौर पर, साल 2019 के एएनएसआई स्टैंडर्ड के मुताबिक यह ज़रूरी है कि हैंडसेट में आवाज़ को कंट्रोल करने की सुविधाएं दी गई हों. तभी यह माना जाएगा कि वे डिवाइस कान की मशीन के साथ काम कर सकते हैं. डिवाइस को मिलने वाली छूट के तहत, डिवाइस पर आवाज़ कंट्रोल करने की सुविधा के लिए कुछ जांच उस तरह से नहीं होंगी जैसे आम तौर पर होती हैं. साथ ही, कुछ जांचें तो बिलकुल भी नहीं होंगी. उदाहरण के लिए, सिर्फ़ कमर्शियल मोबाइल रेडियो सर्विसेज़ (सीएमआरएस) नेरोबैंड और सीएमआरएस वाइडबैंड वॉइस कोडेक को आवाज़ कंट्रोल करने से जुड़े वॉल्यूम कंट्रोल स्टैंडर्ड की शर्तों का पालन करना ज़रूरी है. दूसरे सभी कोडेक, जैसे कि फ़ुल-बैंड और सुपर-वाइडबैंड कोडेक या ओवर-द-टॉप (OTT) कोडेक को वॉल्यूम कंट्रोल स्टैंडर्ड का पालन करना ज़रूरी नहीं है. आवाज़ कंट्रोल की ज़रूरी शर्त को पूरा करने के लिए, हैंडसेट को दो टेस्ट पूरे करने होंगे. पहले टेस्ट में, कान की मशीन के साथ हैंडसेट के अकूस्टिक गेन की जांच की जाती है. दूसरे टेस्ट में, कान की मशीन के बिना इसकी जांच की जाती है. हैंडसेट भले ही कान की मशीन के साथ काम करे या न करे, लेकिन उसमें कम से कम छह डेसिबल (dB) का अकूस्टिक गेन ज़रूर होना चाहिए.

इस फ़ोन की जांच की गई है. इसमें पता चला है कि यह फ़ोन, एफ़सीसी लिमिटेड वेवर DA 23-914 और एएनएसाई C63.19-2019 के तकनीकी निर्देशों के मुताबिक आवाज़ कंट्रोल की ज़रूरी शर्तों को पूरा करता है. पूरी तरह से जांच किए गए, Enhanced Voice Services (EVS) narrowband, EVS wideband कोडेक, और एयर इंटरफ़ेस कॉम्बिनेशन के लिए, इस डिवाइस का असल अकूस्टिक गेन इतना होना चाहिए: कान की मशीन के साथ 21 dB और कान की मशीन के बिना 18 dB. कुछ हद तक टेस्ट किए गए, Enhanced Full Rate (EFR), Adaptive Multi-Rate (AMR) narrowband, और AMR wideband कोडेक और एयर इंटरफ़ेस के कॉम्बिनेशन के लिए, इस डिवाइस का अकूस्टिक गेन कम से कम इतना होना चाहिए: कान की मशीन के साथ 19 dB और कान की मशीन के बिना 18 dB.

इस फ़ोन में इस्तेमाल होने वाली कुछ वायरेलस टेक्नोलॉजी की जांच करके, यह सर्टिफ़िकेट दिया गया है कि इन टेक्नोलॉजी के साथ, कान की मशीनें काम करती हैं. हालांकि, इन फ़ोन में कुछ ऐसी नई वायरलेस टेक्नोलॉजी हो सकती हैं जिनकी जांच करके अभी तक यह पता न किया गया हो कि कान की मशीनें इन टेक्नोलॉजी के साथ काम करती हैं या नहीं. यह ज़रूरी है कि आप अपनी कान की मशीन या कॉकलीयर इम्प्लांट का इस्तेमाल करके, इस फ़ोन की अलग-अलग सुविधाएं अच्छी तरह से और अलग-अलग जगहों पर आज़मा लें. इससे यह पता चल जाएगा कि कहीं ऐसी आवाज़ तो नहीं आ रही जिससे परेशानी हो. कान की मशीनों के साथ काम करने की सुविधा के बारे में जानकारी के लिए, सेवा देने वाली कंपनी या Google से संपर्क करें. अगर फ़ोन को वापस करने या उसे बदलने से जुड़ी नीतियों के बारे में आपका कोई भी सवाल है, तो सेवा देने वाली कंपनी या जिस स्टोर से आपने फ़ोन खरीदा हो उससे संपर्क करें.

नीचे दी गई टेबल में उन वायरलेस टेक्नोलॉजी (इनमें एयर इंटरफ़ेस और कोडेक के हिसाब से फ़्रीक्वेंसी/बैंड शामिल है) के नाम दिए गए हैं जिन्हें एफ़सीसी के नियमों और DA 23-914 नोटिफ़िकेशन में दी गई सीमित राहत के मुताबिक टेस्ट किया गया है या टेस्ट नहीं किया गया है.

एयर इंटरफ़ेस

बैंड

कोडेक

आरएफ़ई

टी-कॉइल

आवाज़

का कंट्रोल

LTE/

NR/

वाई-फ़ाई

LTE: 2 / 4 / 5 / 7 / 12 / 13 / 14 / 17 / 25 / 26 / 30 / 38 / 41 / 48 / 66 / 71

NR: n2 / 5 / 7 / 12 / 14 / 25 / 26 / 30 / 38 / 41 / 48 / 66 / 70 / 71 / 77 / 78

वाई-फ़ाई: 2.4 गीगाहर्ट्ज़, U-NII 1 / 2A / 2C / 3 / 4 / 5*

AMR-NB, AMR-WB, EVS-NB, EVS-WB

हां

हां

हां

EVS-SWB, OPUS

हां

हां

नहीं

NR/

वाई-फ़ाई

NR: n258 / 260 / 261

वाई-फ़ाई: U-NII 5* / 6 / 7 / 8

AMR-NB, AMR-WB, EVS-NB, EVS-WB,

EVS-SWB, OPUS

नहीं

नहीं

नहीं

यूएमटीएस/

GSM

यूएमटीएस: V, IV, II
जीएसएम: 850 / 1900

EFR (सिर्फ़ GSM), AMR-NB, AMR-WB

हां

हां

हां

यूएमटीएस: V, IV, II
जीएसएम: 850 / 1900

OPUS

हां

हां

नहीं

* U-NII 5 की जांच, कान की मशीन के साथ काम करने की सुविधा के लिए की जाती है. यह जांच उन चैनलों के लिए की जाती है जिनकी फ़्रीक्वेंसी पूरी तरह से छह गीगाहर्ट्ज़ से कम है. जिन चैनलों की फ़्रीक्वेंसी कुछ हद तक या पूरी तरह से छह गीगाहर्ट्ज़ से ज़्यादा है उनकी जांच नहीं की जाएगी.

जिन जगहों पर सैटलाइट सुविधा के इस्तेमाल पर पाबंदी है वहां फ़्लाइट मोड को चालू करके सैटलाइट की सुविधा को बंद किया जा सकता है. जैसे, हवाई जहाज़ के अंदर. फ़्लाइट मोड चालू करने के लिए, क्विक सेटिंग इसके बाद फ़्लाइट मोड पर टैप करें. फ़्लाइट मोड को इस तरह भी चालू किया जा सकता है: सेटिंग इसके बाद नेटवर्क और इंटरनेट इसके बाद फ़्लाइट मोड को टॉगल करके चालू करें.

नियमों के पालन की जानकारी: कनाडा

इंडस्ट्री कनाडा: क्लास बी

यह डिवाइस, ICES-003 क्लास बी की सीमाओं का पालन करता है.

आपका डिवाइस, उन आरएसएस स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें आईएसईडी लाइसेंस से छूट मिली हुई है. यह डिवाइस, नीचे बताई गई दो शर्तों को पूरा करने पर ही काम करेगा: (1) इस डिवाइस की वजह से कोई रुकावट पैदा नहीं होनी चाहिए और (2) कोई रुकावट आने पर भी उसे काम करते रहना चाहिए. इसमें ऐसी रुकावट भी शामिल है जिसकी वजह से डिवाइस के काम करने के तरीके में कोई अनचाहा बदलाव आ सकता है.

5150–5250 मेगाहर्ट्ज़ के फ़्रीक्वेंसी बैंड पर काम करने वाले डिवाइसों को घर के अंदर ही इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि इसी फ़्रीक्वेंसी बैंड का इस्तेमाल करने वाले मोबाइल सैटलाइट सिस्टम में नुकसान पहुंचाने वाली रुकावट के जोखिम को कम किया जा सके.

5925-7125 मेगाहर्ट्ज़ बैंड पर डिवाइसों का इस्तेमाल

  • ऐसे एयरक्राफ़्ट सिस्टम को कंट्रोल करने या उनसे संपर्क करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए जिन्हें कोई इंसान न उड़ा रहा हो.
  • डिवाइसों का इस्तेमाल, ऐसी जगहों पर नहीं किया जाना चाहिए जहां तेल रखा जाता है या मौजूद होता है.
  • डिवाइसों का इस्तेमाल हवाई जहाज़ों पर नहीं किया जाना चाहिए. हालांकि, 5925 से 6425 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में काम करने वाले कम पावर के इनडोर ऐक्सेस पॉइंट, इनडोर सबऑर्डिनेट डिवाइस, कम पावर वाले क्लाइंट डिवाइस, और बहुत कम पावर वाले डिवाइसों का इस्तेमाल हवाई जहाज़ों पर किया जा सकता है. इनका इस्तेमाल 10,000 फ़ीट (3,048 मीटर) से ज़्यादा की ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले बड़े हवाई जहाज़ों पर किया जा सकता है. इस बारे में कनेडियन ऐविऐशन रेगुलेशन में बताया गया है.
  • डिवाइसों का इस्तेमाल, गाड़ियों, ट्रेनों, और समुद्री जहाज़ों पर नहीं किया जाना चाहिए.

Cet appareil est conforme aux limites ICES-003 Classe B.

Le présent appareil est conforme aux CNR d'ISDE Canada applicables aux appareils radio

exempts de licence. L'exploitation est autorisée aux deux conditions suivantes:

(1) l'appareil ne doit pas produire de brouillage, et

(2) l'appareil doit accepter tout brouillage radioélectrique subi, même si le brouillage est susceptible d'en compromettre le fonctionnement.

Les dispositifs fonctionnant dans la bande de 5 150 à 5 250 MHz sont réservés uniquement pour une utilisation à l’intérieur afin de réduire les risques de brouillage préjudiciable aux systèmes de satellites mobiles utilisant les mêmes canaux.

Pour un fonctionnement dans la bande 5,925-7,125 MHz,

  • Les dispositifs ne doivent pas être utilisés pour commander des systèmes d'aéronef sans pilote ni pour communiquer avec de tels systèmes;
  • Les dispositifs ne doivent pas être utilisés sur les plateformes de forage pétrolier;
  • Les dispositifs ne doivent pas être utilisés dans les aéronefs, à l'exception des points d'accès intérieurs de faible puissance, des dispositifs subordonnés intérieurs, des dispositifs clients de faible puissance et des dispositifs de très faible puissance fonctionnant dans la bande de 5 925 à 6 425 MHz, qui peuvent être utilisés dans les gros aéronefs tel @qu'il est défini dans le Règlement de l'aviation canadien, et ce, lorsqu'ils volent à une altitude supérieure à 3 048 mètres (10 000 pieds).
  • Les dispositifs ne doivent pas être utilisés dans les automobiles, trains, navires maritimes.

नियमों के पालन की जानकारी: यूनाइटेड किंगडम (यूके)

यूनाइटेड किंगडम में निर्देशों के पालन की सूचना

Google LLC एलान करता है कि रेडियो उपकरण टाइप: GGH2X, रेडियो इक्विपमेंट रेगुलेशन 2017 के मुताबिक है. शर्तें पूरी होने की जानकारी देने वाला पूरा एलान g.co/pixel/conformity पर पढ़ा जा सकता है.

यूनाइटेड किंगडम में इस फ़ोन को तब सिर्फ़ बंद जगहों पर इस्तेमाल करना चाहिए, जब यह 5250 से 5350 मेगाहर्ट्ज़ और 5925 से 6425 मेगाहर्ट्ज़ (एलपीआई) फ़्रीक्वेंसी रेंज में काम कर रहा हो.

फ़्रीक्वेंसी बैंड और वायरलेस आउटपुट पावर के बारे में जानकारी

यहां उन फ़्रीक्वेंसी बैंड की जानकारी दी गई है जिनमें रेडियो उपकरण काम करता है. साथ ही, उन बैंड में ट्रांसमिट की जाने वाली रेडियो फ़्रीक्वेंसी की ज़्यादा से ज़्यादा पावर का ब्यौरा दिया गया है.

फ़्रीक्वेंसी पावर
2400-2483,5 मेगाहर्ट्ज़ < 20 dBm
5150-5350 मेगाहर्ट्ज़ < 23 dBm
5470-5725 मेगाहर्ट्ज़ < 23 dBm
5725-5875 मेगाहर्ट्ज़ < 14 dBm
5925-6425 मेगाहर्ट्ज़ (वीएलपी/एलपीआई) < 14 dBm / < 23 dBm
13.56 मेगाहर्ट्ज़ < -8 dBuA/m @ 10 मीटर
6-8.5 मेगाहर्ट्ज़ < -3 dBm / 50 मेगाहर्ट्ज़
जीएसएम 900 < 35 डीबीएम
जीएसएम 1800 < 32 डेसिबल मिलीवॉट
यूएमटीएस बैंड I/VIII < 25.7 डेसिबल मिलीवॉट
एलटीई B1, B3, B7, B8, B20, B28, B40, B42 < 25.7 डीबीएम
एलटीई B38, B41 एचपीयूई < 28.7 डेसिबल मिलीवॉट
NR n1, n3, n7, n8, n20, n28, n38 < 25.7 डीबीएम
NR n40 एचपीयूई < 29 डीबीएम
NR n41, n77, n78 एचपीयूई < 32 डीबीएम
B255, B256 < 25.7 डीबीएम

रेडियो फ़्रीक्वेंसी में आने वाली रुकावट

इन फ़ोन या इनके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी में किसी तरह की छेड़छाड़ किए जाने या Google से मंज़ूरी वाली केबल और उपकरण के बजाय कोई दूसरी केबल और उपकरण जोड़ने या बदलने की वजह से, अगर रेडियो या टेलीविज़न फ़्रीक्वेंसी में किसी तरह की रुकावट आती है, तो Google उसके लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा. बिना अनुमति के किए गए बदलाव, जोड़ी या बदली गई केबल और डिवाइस के इस्तेमाल की वजह से आने वाली रुकावटों के लिए, उपयोगकर्ता खुद ज़िम्मेदार होंगे. अगर उपयोगकर्ता इन दिशा-निर्देशों को नहीं मानते हैं, तो उसकी वजह से होने वाले किसी भी नुकसान या सरकारी नियमों के उल्लंघन के लिए, Google और उसके अधिकृत रीसेलर या डिस्ट्रिब्यूटर ज़िम्मेदार नहीं होंगे.

आरओएचएस (RoHS) के नियमों का पालन

यह प्रॉडक्ट, स्टैचुटरी इंस्ट्रुमेंट 2012 नंबर 3032 का पालन करता है. नियमों के मुताबिक, इसमें इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट रेगुलेशन के तहत खतरनाक पदार्थों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है.

यूनाइटेड किंगडम आरईएसीएच

यूनाइटेड किंगडम आरईएसीएच, केमिकल पदार्थों के नियमों से जुड़ा फ़्रेमवर्क है, जो यूनाइटेड किंगडम में लागू होता है. इसका पूरा नाम रजिस्ट्रेशन, इवैलुएशन, ऑथराइज़ेशन ऐंड रिस्ट्रिक्शन ऑफ़ केमिकल्स, स्टैचुटरी इंस्ट्रुमेंट 2020 नंबर 1577 है. Google इस नियम की सभी शर्तों का पालन करता है. साथ ही, हम अपने ग्राहकों को आरईएसीएच (रीच) की बहुत ज़्यादा जोखिम वाली चीज़ों (SVHCs) की मौजूदगी के बारे में जानकारी देने का वादा करते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Env-Compliance@google.com पर Google से संपर्क करें.

खराब इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (डब्ल्यूईईई) और बैटरी से जुड़े निर्देश

बाईं ओर मौजूद डब्ल्यूईईई निशान का मतलब यह है कि स्थानीय नियमों और कानूनों के मुताबिक, आपके फ़ोन और उसकी बैटरी को घरेलू कूड़े से अलग नष्ट किया जाना चाहिए. जब यह डिवाइस पूरी तरह खराब हो जाए, तब सुरक्षित तरीके से नष्ट करने या रीसाइकल करने के लिए, इसे स्थानीय सरकारी विभाग की तय की गई जगह पर ले जाएं. फ़ोन, उसके साथ मिली इलेक्ट्रिकल ऐक्सेसरी, और उसकी बैटरी को अलग-अलग रखें और रीसाइकल करें. इससे प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ ही, इंसानों की सेहत की रक्षा करने में भी मदद मिलेगी.

मैन्युफ़ैक्चरर: Google LLC 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States.

Google Commerce Limited UK Establishment, 1 St. Giles High Street, London, WC2H 8AG, United Kingdom.

नियमों के पालन की जानकारी: ईयू

यूरोपियन यूनियन के नियमों के पालन की जानकारी

इसमें, Google LLC साफ़ तौर पर यह बताता है कि रेडियो उपकरण: GGH2X, निर्देश 2014/53/EU (रेडियो उपकरण से जुड़े डायरेक्टिव) का पालन करता है. शर्तों के पालन का पूरा एलान, g.co/pixel/conformity पर देखा जा सकता है.

निर्देश 2014/53/EU के तहत पाबंदियां या ज़रूरी शर्तें

इस डिवाइस का इस्तेमाल बंद जगह में सिर्फ़ तब किया जाना चाहिए, जब यह AT, BE, BG, CY, CZ, DE, DK, EE, EL, ES, FI, FR, HR, HU, IE, IT, LT, LU, LV, MT, NL, PL, PT, RO, SE, SI, SK, UK(NI), CH, IS, LI, NO, TR में 5,250 से 5,350 मेगाहर्ट्ज़ और 5,925 से 6,425 मेगाहर्ट्ज़ (एलपीआई) फ़्रीक्वेंसी रेंज में काम कर रहा हो.

फ़्रीक्वेंसी बैंड और वायरलेस आउटपुट पावर के बारे में जानकारी

यूरोपीय संघ

यहां उन फ़्रीक्वेंसी बैंड की जानकारी दी गई है जिनमें रेडियो उपकरण काम करता है. साथ ही, उन बैंड में ट्रांसमिट की जाने वाली रेडियो फ़्रीक्वेंसी की ज़्यादा से ज़्यादा पावर का ब्यौरा दिया गया है.

फ़्रीक्वेंसी पावर
2400-2483,5 मेगाहर्ट्ज़ < 20 dBm
5150-5350 मेगाहर्ट्ज़ < 23 dBm
5470-5725 मेगाहर्ट्ज़ < 23 dBm
5725-5875 मेगाहर्ट्ज़ < 14 डीबीएम
5945 से 6425 मेगाहर्ट्ज़ (वीएलपी/एलपीआई) < 14 डीबीएम / < 23 डीबीएम
13.56 मेगाहर्ट्ज़ < -8 dBuA/m @ 10 मीटर
6-8.5 मेगाहर्ट्ज़ < -3 dBm / 50 मेगाहर्ट्ज़
जीएसएम 900 < 35 डीबीएम
जीएसएम 1800 < 32 डेसिबल मिलीवॉट
यूएमटीएस बैंड I/VIII < 25.7 डेसिबल मिलीवॉट
एलटीई B1, B3, B7, B8, B20, B28, B40, B42 < 25.7 डीबीएम
एलटीई B38, B41 एचपीयूई < 28.7 डेसिबल मिलीवॉट
NR n1, n3, n7, n8, n20, n28, n38 < 25.7 डीबीएम
NR n40 एचपीयूई < 29 डीबीएम
NR n41, n77, n78 एचपीयूई < 32 डीबीएम
B255, B256 < 25.7 डीबीएम

रेडियो फ़्रीक्वेंसी में आने वाली रुकावट

इन फ़ोन या इनके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी में किसी तरह की छेड़छाड़ किए जाने या Google से मंज़ूरी वाली केबल और उपकरण के बजाय कोई दूसरी केबल और उपकरण जोड़ने या बदलने की वजह से, अगर रेडियो या टेलीविज़न फ़्रीक्वेंसी में किसी तरह की रुकावट आती है, तो Google उसके लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा. बिना अनुमति के किए गए बदलाव, जोड़ी या बदली गई केबल और डिवाइस के इस्तेमाल की वजह से आने वाली रुकावटों के लिए, उपयोगकर्ता खुद ज़िम्मेदार होंगे. अगर डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले लोग इन दिशा-निर्देशों को नहीं मानते हैं, तो उसकी वजह से होने वाले किसी भी नुकसान या सरकारी नियमों के उल्लंघन के लिए, Google और उसके अधिकृत रीसेलर या डिस्ट्रिब्यूटर ज़िम्मेदार नहीं होंगे.

स्पेसिफ़िक ऐब्ज़ॉर्प्शन रेट (एसएआर) की जानकारी

सिर से सटाकर और शरीर से पांच मि॰मी॰ की दूरी पर फ़ोन का इस्तेमाल करने पर, यह रेडियो फ़्रीक्वेंसी से जुड़े दिशा-निर्देशों के मुताबिक ही रेडियो फ़्रीक्वेंसी रिलीज़ करता है. इस स्थिति में, 10 ग्राम टिशू (ऊतक) के लिए एसएआर की औसत सीमा दो वॉट/कि॰ग्रा॰ तय की गई है. वहीं, हाथ या पैर से सटाकर रखने पर, यह सीमा 10 ग्राम टिशू के लिए औसतन चार वॉट/कि॰ग्रा॰ है.

जांच करने पर पाया गया है कि इस फ़ोन के लिए, स्पेसिफ़िक ऐब्ज़ॉर्पशन रेट (एसएआर) की सबसे ज़्यादा वैल्यू इस तरह हैं: सिर के पास होने पर: 0.98 वॉट/कि॰ग्रा॰, शरीर के पास होने पर: 1.39 वॉट/कि॰ग्रा॰, जोड़ों के पास होने पर: 2.79 वॉट/कि॰ग्रा॰.

खराब इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (डब्ल्यूईईई) और बैटरी से जुड़े निर्देश

बाईं ओर मौजूद डब्ल्यूईईई निशान का मतलब यह है कि स्थानीय नियमों और कानूनों के मुताबिक, आपके फ़ोन और उसकी बैटरी को घरेलू कूड़े से अलग नष्ट किया जाना चाहिए. जब यह डिवाइस पूरी तरह खराब हो जाए, तब सुरक्षित तरीके से नष्ट करने या रीसाइकल करने के लिए, इसे स्थानीय सरकारी विभाग की तय की गई जगह पर ले जाएं. फ़ोन, उसके साथ मिली इलेक्ट्रिकल ऐक्सेसरी, और उसकी बैटरी को अलग-अलग रखें और रीसाइकल करें. इससे प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ ही, इंसानों की सेहत की रक्षा करने में भी मदद मिलेगी.

आरओएचएस (RoHS) के नियमों का पालन

यह डिवाइस, यूरोपियन पार्लियामेंट के 2011/65/EU डायरेक्टिव और 8 जून, 2011 की काउंसिल के डायरेक्टिव के मुताबिक काम करता है. ये डायरेक्टिव, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (RoHS) के अंदर और उनकी मरम्मत के दौरान, कुछ खतरनाक चीज़ों के इस्तेमाल पर रोक लगाते हैं.

आरईएसीएच

आरईएसीएच (रजिस्ट्रेशन, इवैल्यूएशन, ऑथराइज़ेशन ऐंड रिस्ट्रिक्शन ऑफ़ केमिकल्स, ईसी नंबर 1907/2006), यूरोपियन यूनियन में केमिकल वाले पदार्थों पर लागू होने वाले नियमों से जुड़ा फ़्रेमवर्क है. Google इस कानून की सभी शर्तों का पालन करता है. साथ ही, हम अपने ग्राहकों को आरईएसीएच की बहुत ज़्यादा जोखिम वाली चीज़ों (एसवीएचसी) की मौजूदगी के बारे में जानकारी देने का वादा करते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Env-Compliance@google.com पर Google से संपर्क करें

मैन्युफ़ैक्चरर: Google LLC 1600 Amphitheatre Parkway Mountain View, CA 94043, United States.

Google Commerce Limited, 70 Sir John Rogerson’s Quay, Dublin 2, D02 R296, Ireland.

चार्जर से जुड़े सामान्य निर्देश

चार्जर से मिलने वाली पावर, रेडियो उपकरण के लिए ज़रूरी कम से कम 7.5 वॉट और चार्जिंग की ज़्यादा से ज़्यादा स्पीड पाने के लिए 27 वॉट के बीच होनी चाहिए.

इस डिवाइस पर, यूएसबी पावर डिलीवरी चार्जिंग प्रोटोकॉल “यूएसबी पीडी फ़ास्ट चार्जिंग" की सुविधा काम करती है.

7.5 से 27 वॉट के बीच काम करने वाला चार्जर

नियमों के पालन की जानकारी: ऑस्ट्रेलिया

इस डिवाइस का इस्तेमाल बंद जगह में सिर्फ़ तब किया जाना चाहिए, जब यह 5,250 से 5,350 मेगाहर्ट्ज़ और 5,925 से 6,425 मेगाहर्ट्ज़ (एलपीआई) फ़्रीक्वेंसी रेंज में काम कर रहा हो. इससे, अन्य चैनलों के मोबाइल सैटलाइट सिस्टम में नुकसान पहुंचाने वाली रुकावट आने का खतरा कम हो जाता है.

कुछ चुनिंदा ऑस्ट्रेलियन रेडियो-एस्ट्रोनॉमी साइटों से बताई गई दूरी के दायरे में, अल्ट्रा वाइडबैंड ट्रांसमीटर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. तय किए गए दायरे के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, कृपया ऑस्ट्रेलियन कम्यूनिकेशन ऐंड मीडिया अथॉरिटी की ओर से पब्लिश की गई रेडियोकम्यूनिकेशन (कम रुकावट वाले संभावित डिवाइस) क्लास लाइसेंस 2015 देखें.

नियमों के पालन की जानकारी: सिंगापुर

यह डिवाइस इस स्टैंडर्ड का पालन करता है:

आईएमडीए स्टैंडर्ड

DA107248

नियमों के पालन की जानकारी: जापान

5 गीगाहर्ट्ज़ (W52/W53) और 6 गीगाहर्ट्ज़ (एलपीआई) में इस्तेमाल करते समय, डिवाइस का खुले में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. हालांकि, W52 हाई पावर रेडियो के साथ संपर्क करने के लिए, इसे इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस फ़ोन को 5 गीगाहर्ट्ज़ (W52/W53) और 6 गीगाहर्ट्ज़ (एलपीआई) में, खुली जगहों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. हालांकि, W52 हाई पावर रेडियो के साथ संपर्क करने के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है.

5 GHz (W52、W53)および 6 GHz (LPI)周波数帯の場合、デバイスの使用は屋内のみに制限されます (5.2 GHz帯高出力データ通信システムの基地局や中継局との通信を除く)。

यह एक क्लास बी डिवाइस है. इस डिवाइस को वैसे तो घरेलू वातावरण में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है, लेकिन रेडियो या टेलीविज़न के सिग्नल पाने वाले डिवाइस के पास इस्तेमाल किए जाने से इसके सिग्नल कमज़ोर हो सकते हैं. कृपया डिवाइस के इस्तेमाल से जुड़ी गाइड में दिए गए निर्देशों का पालन करें.

वीसीसीआई-बी

VCCI

नियमों के पालन की जानकारी: भारत

स्पेसिफ़िक ऐब्ज़ॉर्पशन रेट (एसएआर) की जानकारी

आपका डिवाइस एक रेडियो ट्रांसमीटर और रिसीवर है. यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ़ील्ड से इंसानी संपर्क को सीमित करने से जुड़े अंतरराष्ट्रीय दिशा-निर्देशों का पालन करता है. इसे भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ("DoT") के रेडियो तरंगों से संपर्क के बारे में बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए, खास तौर से डिज़ाइन किया गया है. ये दिशा-निर्देश स्पेसिफ़िक ऐब्ज़ॉर्पशन रेट (""एसएआर"") वैल्यू का इस्तेमाल करते हैं. इस वैल्यू से यह पता चलता है कि डिवाइस का इस्तेमाल करते समय इंसान का शरीर कितनी मात्रा में रेडियो फ़्रीक्वेंसी सहन कर सकता है (अपने अंदर समा सकता है). भारत में मोबाइल फ़ोन या टैबलेट के लिए एसएआर की सीमा, किसी व्यक्ति के 1 ग्राम टिशू पर 1.6 वॉट/कि॰ग्रा॰ है.

कान के साथ लगाने या शरीर से 10 मि॰मी॰ की दूरी से इस्तेमाल करने पर, आपका डिवाइस इन दिशा-निर्देशों का पालन करता है. पक्का करें कि फ़ोन के साथ इस्तेमाल की जानी वाली ऐक्सेसरी, जैसे कि फ़ोन केस और इसका होल्स्टर, धातु से बने हुए न हों. दूरी से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करने के लिए, फ़ोन को अपने शरीर से सुरक्षित दूरी पर रखें.

जांच करने पर पाया गया है कि Pixel 9 Pro Fold के लिए, स्पेसिफ़िक ऐब्ज़ॉर्पशन रेट (एसएआर) की सबसे ज़्यादा वैल्यू, इस तरह हैं:

  • कान के साथ लगाने पर: 1.03 वॉट/कि॰ग्रा॰.
  • शरीर के पास होने पर: 1.12 वॉट/कि॰ग्रा॰.

एसएआर वैल्यू को DoT/ दूरसंचार इंजीनियरिंग सेंटर की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है.

हालांकि, प्रयोगशाला में किए गए ज़्यादातर अध्ययनों में यह साबित नहीं हो पाया है कि रेडियो फ़्रीक्वेंसी रेडिएशन के संपर्क में आने से स्वास्थ्य पर कोई सीधा असर पड़ता है. इसके बावजूद, DoT ने मोबाइल हैंडसेट का इस्तेमाल करते समय, बचाव के लिए कुछ तरीके बताए हैं, जो यहां दिए गए हैं:

कम ब्लूटूथ पावर वाले वायरलेस हैंड्स-फ़्री सिस्टम (हेडफ़ोन, हेडसेट) का इस्तेमाल करें. पक्का करें कि सेल फ़ोन की एसएआर कम हो. अपने कॉल को छोटा रखें या उसके बजाय मैसेज (एसएमएस) भेजें. यह सलाह विशेष रूप से बच्चों, किशोरों, और गर्भवती महिलाओं पर लागू होती है. सेल फ़ोन का इस्तेमाल तब ही करें, जब उसमें पूरा सिग्नल मिल रहा हो. जिन लोगों के शरीर में पेसमेकर या अन्य मेडिकल डिवाइस लगे हैं उन्हें फ़ोन को, शरीर के उस हिस्से से कम से कम 15 सें॰मी॰ दूर रखना चाहिए.

उपलब्ध भारतीय भाषाएं

मैन्युफ़ैक्चरर के ब्रैंड का आइडेंटिफ़िकेशन मार्क: Google का G लोगो

मॉडल नंबर: GGH2X

आपका डिवाइस, आईएस 16333 (भाग 3): 2022 के तहत, भारत की आधिकारिक भाषाओं के साथ काम करता है. इसमें, भारतीय भाषाओं में मैसेज भेजे और पढ़े जा सकते हैं.

इन भाषाओं में इनपुट दिया जा सकता है:

  • अंग्रेज़ी
  • हिंदी
  • तमिल

इन भाषाओं में भेजे गए मैसेज पढ़े जा सकते हैं:

  • असमिया
  • बांग्ला
  • बोडो
  • डोगरी
  • अंग्रेज़ी
  • गुजराती
  • हिंदी
  • कन्नड़
  • कश्मीरी
  • कोंकणी
  • मैथिली
  • मलयालम
  • मणिपुरी
  • मराठी
  • नेपाली
  • ओड़िया
  • पंजाबी
  • संस्कृत
  • सिंधी
  • संथाली
  • तमिल
  • तेलुगू
  • उर्दू

बीआईएस सर्टिफ़िकेट का निशान देखने के लिए:

  1. अपने डिवाइस पर, सेटिंग खोलें.
  2. फ़ोन के बारे में जानकारी इसके बाद नियमों के पालन की जानकारी पर टैप करें.

भारत में ई-कचरे को रीसाइकल, मैनेज, और हैंडल करने के बारे में जानकारी

भारत में इस लेबल का मतलब है कि इस प्रॉडक्ट को घर, दुकान, और फ़ैक्ट्री के कचरे के साथ नहीं फेंका जाना चाहिए. इसे किसी ऐसी जगह पर देना चाहिए जो इसके लिए बनाई गई हो, ताकि इससे मेटल और दूसरी काम की चीज़ें निकालकर, रीसाइकल किया जा सके.

Google यह एलान करता है कि आपका डिवाइस, ई-कचरा (मैनेज करना) नियम, 2022 (जिन्हें आगे "नियम" कहा जाएगा) के मुताबिक, बनाया और डिज़ाइन किया गया है. यह खास तौर पर नियम 16 (1) के मुताबिक है, जिसमें इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को बनाने में खतरनाक चीज़ों का इस्तेमाल कम से कम करने के लिए कहा गया है. साथ ही, यह भी बताया गया है कि होमोजीनीयस मटीरियल (जिसे मशीन की मदद से एक से ज़्यादा मटीरियल के तौर पर अलग नहीं किया जा सकता) में वज़न के हिसाब से इन खतरनाक चीज़ों की मात्रा कितनी होनी चाहिए. हालांकि, कुछ मामलों में छूट भी दी गई है, जिनके बारे में शेड्यूल II में बताया गया है.

ई-कचरे को गलत तरीके से मैनेज करने, उसे नष्ट करने, उसके गलती से टूटने, नुकसान होने या उसको गलत तरीके से रीसाइकल करने से, कई तरह के जोखिम सामने आ सकते हैं. इनमें आग लगने, विस्फोट होने, और/या अन्य तरह के खतरे शामिल हो सकते हैं. इसमें इनके अलावा और भी चीज़ें शामिल हो सकती हैं. इसके अलावा, कचरे को नियंत्रित तरीके से नष्ट न करने से पर्यावरण को नुकसान हो सकता है. इनमें ऐसे नुकसान भी शामिल हैं जिनकी भरपाई नहीं की जा सकती. ऐसा तब होता है, जब नष्ट किए गए प्राकृतिक संसाधन दोबारा इस्तेमाल के लायक नहीं रह जाते. कुछ ई-कचरे में खतरनाक केमिकल होते हैं जिन्हें गलत तरीके से नष्ट किए जाने पर पानी, मिट्टी, और दूसरे प्राकृतिक संसाधन ज़हरीले हो सकते हैं. इन्हें गलत तरीके से नष्ट करने पर पौधों, जानवरों, और इंसानों को नुकसान पहुंच सकता है.

नियमों के पालन की जानकारी: ताइवान

無線射頻暴露

以 GGH2X而言,SAR 標準值:2.0 W/kg,送測產品實測值為:0.96 W/kg。

台灣法規遵循

使用過度恐傷害視力

  1. 使用30分鐘請休息10分鐘。
  2. 未滿2歲幼兒不看螢幕,2歲以上每天看螢幕不要超過1小時。

減少電磁波影響,請妥適使用

取得審驗證明之低功率射頻器材,非經核准,公司、商號或使用者均不得擅自變更頻率、加大功率或變更原設計之特性及功能。低功率射頻器材之使用不得影響飛航安全及干擾合法通信;經發現有干擾現象時,應立即停用,並改善至無干擾時方得繼續使用。前述合法通信,指依電信管理法規定作業之無線電通信。低功率射頻器材須忍受合法通信或工業、科學及醫療用電波輻射性電機設備之干擾。

應避免影響附近雷達系統之操作。

經過格式化的實際儲存空間容量會略減。

ताइवान का आरओएचएस

डिवाइस का नाम: Pixel 9 Pro Fold, टाइप डेज़िगनेशन: GGH2X

設備名稱:移動電話,型號(型式):GGH2X

इकाई

限用物質及其化學符號

पाबंदी वाले पदार्थ और उनके रासायनिक चिह्न

鉛Lead

(Pb)

汞मर्क्युरी

(Hg)

鎘कैडमियम

(Cd)

六價鉻हेक्सावेलेंट क्रोमियम

(Cr+6)

多溴聯苯पॉलीब्रोमिनेटेड बाइफ़ेनल

(PBB)

多溴二苯醚पोलीब्रोमिनेटेड डाइफ़ेनल ईथर (PBDE)

外殼 एनक्लोज़र

O

O

O

O

O

O

電子元件 इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट

O

O

O

O

O

連接器 कनेक्टर

O

O

O

O

O

印刷電路板 पीसीबी

O

O

O

O

O

O

顯示屏 डिसप्ले

O

O

O

O

O

O

電池 बैटरी

O

O

O

O

O

包裝 पैकेजिंग

O

O

O

O

O

O

其它 अन्य

O

O

O

O

O

O

備考1.〝超出0.1 wt %〞及〝超出0.01 wt %〞係指限用物質之百分比含量超出百分比含量基準值。

ज़रूरी जानकारी 1: "0.1 wt% से ज़्यादा" और "0.01 wt % से ज़्यादा" का मतलब है कि प्रतिबंधित पदार्थ का प्रतिशत, मौजूदा स्थिति में तय किए गए प्रतिशत से ज़्यादा है.

備考2.〝O〞係指該項限用物質之百分比含量未超出百分比含量基準值。

अहम जानकारी 2: "O" का मतलब है कि प्रतिबंधित पदार्थ का प्रतिशत, मौजूदा स्थिति में तय किए गए प्रतिशत से ज़्यादा नहीं है.

備考3.〝-〞係指該項限用物質為排除項目。

नोट 3: यहां "—" का मतलब है कि पाबंदी वाले पदार्थ इसमें शामिल नहीं हैं.

सुलभता सुविधाओं की जानकारी

Pixel 9 Pro Fold

सुलभता सुविधाएं

ज़रूरी चीज़ों की जानकारी

वैल्यू

हैंडसेट/हार्डवेयर की जानकारी

टचस्क्रीन

क्या फ़ोन में टचस्क्रीन है

हां

अगर फ़ोन में टचस्क्रीन है, तो क्या वह कैपेसिटिव है (ऐसी टचस्क्रीन को हीट ऐक्टिवेटेड भी कहा जाता है)

हां

बटनों की पहचान

क्या उपयोगकर्ता अलग-अलग बटनों को आसानी से पहचान सकता है

लागू नहीं

बटनों को कैसे पहचाना जा सकता है - क्या अलग-अलग बटनों में फ़र्क़ करने के लिए उभारों का इस्तेमाल किया गया है

लागू नहीं

दो बटनों के सेंटर की दूरी

संख्या वाले किसी बटन का सेंटर, दूसरी संख्या वाले करीबी बटन के सेंटर से कितना दूर है

लागू नहीं

कीबोर्ड का लेआउट

कीपैड का लेआउट QWERTY टाइपराइटर कीबोर्ड जैसा है

हां

की-रिंग या लैनयार्ड स्ट्रैप (मोबाइल लटकाने वाली डोरी) के लिए लैनयार्ड पिन

क्या फ़ोन में एक छोटा सा बार मौजूद है, जिसमें की-रिंग या नेक स्ट्रैप (लैनयार्ड) जोड़ा जा सकता है

नहीं

फ़ंक्शन वाले बटनों में फ़र्क़

क्या संख्या वाले बटनों का रंग या आकार दूसरे बटनों से अलग है, ताकि उन्हें छूकर या देखकर आसानी से उनके बीच का फ़र्क़ पता लगाया जा सके

लागू नहीं

डिवाइस का आकार

A. क्लैम शेल / फ़्लिप फ़ोन

B. कैंडी बार / स्टिक

C. स्लाइड

D. घूमने वाला (स्विवल)

E. टचस्क्रीन

F. अन्य

E

ऑपरेटिंग सिस्टम

इस फ़ोन का ऑपरेटिंग सिस्टम और उसका वर्शन

Android 14

फ़ोन को फिसलने से बचाने वाली सुविधाएं

क्या इसमें खास तरह की कोटिंग या उभार हैं, ताकि यह आपके हाथ से न फिसले

नहीं

जिन लोगों को चलने-फिरने/हाथों का इस्तेमाल करने में समस्या होती है, उनके लिए सुविधाएं

हैंडसेट का वज़न

बैटरी के साथ हैंडसेट का वज़न

257 ग्राम

आसानी से लगाई जा सकने वाली बैटरी

क्या बैटरी पर, साफ़ तौर पर कोई निशान बनाया गया है जिससे पता चले कि उसे कहां और किस तरह से लगाना है

लागू नहीं

स्पीकर फ़ोन की सुविधा

क्या हाथ का इस्तेमाल किए बिना, बोलकर डायल और कॉल किया जा सकता है

हां

धंसे हुए/किनारों पर उभरे हुए बटन

क्या बटन इस तरह से धंसे हुए या किनारों पर उभरे हुए हैं कि गलत बटन दबने की संभावना कम हो जाती है

लागू नहीं

वायरलेस ईयरफ़ोन/हेडसेट

क्या ब्लूटूथ हेडसेट जैसे वायरलेस ईयरफ़ोन और हेडसेट इसके साथ काम करते हैं

हां

किसी डिवाइस से जोड़ने की सुविधा (कपलिंग)

लोगों को टेक्स्ट टर्मिनल के तौर पर, कंप्यूटर का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है. साथ ही, ज़रूरत के मुताबिक बनाए गए डिवाइस को फ़ोन के साथ काम करने की सुविधा देता है. डिवाइस को नीचे दिए गए तरीकों से, फ़ोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है:

 

केबल (तार)

हां

इंफ़्रारेड सिग्नल (जो रेडियो तरंगों की तरह हवा से गुज़रते हैं लेकिन दीवारों या दूसरी ठोस चीज़ों के पार नहीं जा सकते)

नहीं

ब्लूटूथ/वायरलेस LAN (रेडियो सिग्नल जो हवा से गुज़रते हैं और दीवारों या दूसरी ठोस चीज़ों के पार भी जा सकते हैं)

हां

ऊपर बताए गए कनेक्शन के अलावा किसी अन्य कनेक्शन से जोड़ा जा सकता है (कृपया बताएं): एनएफ़सी, यूडब्ल्यूबी

हां

मेज़ पर रखकर काम करने के लिए पीछे से सपाट

इसके पीछे का हिस्सा सपाट है, ताकि इसे मेज़ पर रखकर भी इस्तेमाल किया जा सके

हां

किसी भी बटन से जवाब देने की सुविधा

उपयोगकर्ता कोई भी बटन दबाकर, कॉल का जवाब दे सकता है

नहीं

उंगलियों का इस्तेमाल करने की सुविधा

कुछ चीज़ों को कंट्रोल करने के लिए, आपको उन्हें उंगलियों से पिंच करना या मोड़ना होगा या अपनी कलाई घुमानी होगी

नहीं

नाम बोलकर डायल करने की सुविधा

किसी व्यक्ति का नाम बोलकर उसका नंबर डायल किया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि उस व्यक्ति का नंबर आपकी संपर्क सूची यानी मोबाइल फ़ोन पर मौजूद निजी "फ़ोन बुक" में हो

हां

सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए बोलकर कमांड देने की सुविधा

सुविधाएं चालू करने के लिए, फ़ोन को बोलकर कमांड दिया जा सकता है. इससे कीपैड का इस्तेमाल करने की कम ज़रूरत पड़ती है

हां

अपने-आप कॉल रिसीव होने की सुविधा

तय की गई संख्या में घंटी बजने के बाद, फ़ोन अपने-आप कॉल उठा सकता है

नहीं

जिन लोगों को देखने में समस्या होती है, उनके लिए सुविधाएं

बटन पर बने निशान, जो छूने पर पता चल जाते हैं – "F" और "J"

"F" और "J" बटन में उभरे हुए बिंदु या उभार होते हैं, ताकि छूकर उनमें फ़र्क़ किया जा सके (ऐसा सिर्फ़ QWERTY टाइपराइटर-स्टाइल के कीपैड वाले फ़ोन में होता है)

लागू नहीं

संख्या वाले बटनों का स्टैंडर्ड लेआउट

नंबर वाले बटन, स्टैंडर्ड लेआउट के हिसाब से बनाए गए हैं, जिनमें 1 2 3 सबसे ऊपर और * 0 # सबसे नीचे मौजूद हैं

हां – टचस्क्रीन वाला कीबोर्ड

बटन वाला फ़ीडबैक - छुआ जा सकता है

किसी बटन को दबाने पर क्लिक करने जैसा एहसास होगा, ताकि आपको पता चल सके कि बटन दब गया है

हां

बटन दबाने पर आवाज़ होने की सुविधा

जब किसी बटन को दबाया जाता है, तो एक आवाज़ आती है और पता चलता है कि उस बटन को दबाया गया है

हां

नंबर वाले बटन को दबाने पर उसे बोलकर बताने की सुविधा

किसी नंबर वाले बटन को दबाने पर फ़ोन से उस नंबर की आवाज़ आती है. इससे आपको पता चलता है कि आपने सही नंबर वाला बटन दबाया है या नहीं

हां, TalkBack सुविधा के इस्तेमाल के दौरान

बटन को सुनकर पहचानने की सुविधा - फ़ंक्शन

बटन दबाने पर आने वाली आवाज़, संख्या और फ़ंक्शन बटनों के लिए, अलग-अलग होती है. इससे उनमें आसानी से फ़र्क करने में मदद मिलती है

हां

फ़ॉन्ट का स्टाइल बदलने की सुविधा

डिसप्ले पर टेक्स्ट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला फ़ॉन्ट (टाइपफ़ेस) बदला जा सकता है. ऐसा करने पर, इसे पढ़ना आसान हो सकता है

नहीं

फ़ॉन्ट साइज़ को कम या ज़्यादा करने की सुविधा

डिसप्ले पर दिखने वाले टेक्स्ट को ज़रूरत के मुताबिक बड़ा या छोटा किया जा सकता है

हां

अपने हिसाब से शॉर्टकट बनाने की सुविधा

यह सेट किया जा सकता है कि कोई काम, किसी एक बटन या शॉर्टकट बटन (एक साथ कई बटन) को दबाने पर हो जाए

हां

डिसप्ले की विशेषताएं - कंट्रास्ट को कम या ज़्यादा करने की सुविधा

डिसप्ले का कंट्रास्ट बदला जा सकता है, ताकि बैकग्राउंड में टेक्स्ट और सिंबल, दोनों आसानी से दिख सकें

हां

डिसप्ले की विशेषताएं - रोशनी को कम या ज़्यादा करने की सुविधा

डिसप्ले की रोशनी कम या ज़्यादा की जा सकती है, ताकि उस पर दिखने वाला टेक्स्ट आसानी से पढ़ा जा सके

हां

डिसप्ले की विशेषताएं - मुख्य डिसप्ले का साइज़

मुख्य डिसप्ले का साइज़

6.3"

(20.2:9 आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात)) (बाहरी कवर)

8.0" (1.04:1 आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात)) (इंटरनल फ़ोल्डिंग)

डिसप्ले की विशेषताएं - मुख्य डिसप्ले का रिज़ॉल्यूशन

मुख्य डिसप्ले पर टेक्स्ट और इमेज दिखाने के लिए कई बिंदुओं (जिन्हें पिक्सल कहा जाता है) का इस्तेमाल किया जाता है. ज़्यादा बिंदुओं का मतलब है, बेहतर डिसप्ले क्वालिटी.

बाहरी कवर: 2424 x 1080 (FHD+ )

इंटरनल फ़ोल्डिंग: 2152 x 2076 (FHD+ )

डिसप्ले की विशेषताएं - रंग में फ़र्क़ होने पर भी कॉन्टेंट की पहचान

डिसप्ले पर दी गई जानकारी को समझने के लिए रंगों की पहचान होना ज़रूरी नहीं है (उदाहरण के लिए, जानकारी समझने के लिए लाल और हरे निशान के बीच फ़र्क़ कर पाना ज़रूरी नहीं है)

हां

डिसप्ले की विशेषताएं - सिंबल/आइकॉन

मेन्यू को ग्रिड लेआउट में निशानों या तस्वीरों का इस्तेमाल करके दिखाया जा सकता है. ऐसा करने से, कुछ लोगों के लिए इन्हें समझना या याद रखना आसान हो सकता है.

नहीं

डिसप्ले की विशेषताएं - स्क्रीन की झिलमिलाहट

मुख्य डिसप्ले में इतनी झिलमिलाहट नहीं होती कि फ़ोटो-एपिलेप्सी की समस्या वाले लोगों को परेशानी हो. फ़ोटो-एपिलेप्सी की समस्या वाले लोगों को झिलमिलाहट से घबराहट होती है. इनके लिए 2 से 60 हर्ट्ज़ के बीच की झिलमिलाहट सुरक्षित नहीं होती है.

हां

संपर्क सूची में मौजूद लोगों का कॉल आने पर, उनके नाम बोलकर बताने की सुविधा

जब आपको कोई कॉल आता है, तब यह कॉल करने वाले का नाम बोलकर बताता है. हालांकि, इसके लिए कॉल करने वाले का नाम संपर्क सूची में मौजूद होना चाहिए

हां

मैसेज (एसएमएस) पढ़कर बताने की सुविधा: फ़ोन में पहले से उपलब्ध है

मैसेज को ज़ोर से पढ़कर सुना सकता है

हां

आवाज़ से चलने वाला मेन्यू

मेन्यू के विकल्पों को बोलकर बताता है. उपयोगकर्ता इस सुविधा की मदद से, डिसप्ले पर दी गई जानकारी को पढ़े बिना कई फ़ंक्शन इस्तेमाल कर सकते हैं

हां

दूसरे फ़ॉर्मेट में उपलब्ध 'इस्तेमाल के लिए गाइड'

'इस्तेमाल के लिए गाइड' अन्य फ़ॉर्मैट में भी उपलब्ध है. इसे ऑनलाइन भी ऐक्सेस किया जा सकता है

हां

सुनने में समस्या वाले लोगों के लिए सुविधाएं

वाइब्रेशन (कंपन) अलर्ट

फ़ोन को इस तरह सेट किया जा सकता है कि जब कोई कॉल या मैसेज आए या वह किसी चेतावनी का अलर्ट दे, तब वाइब्रेशन हो

हां

विज़ुअल अलर्ट - आने वाले (इनकमिंग) कॉल

फ़ोन पर कोई कॉल या मैसेज आने पर, विज़ुअल अलर्ट दिखता है. जैसे, कॉल करने वाले (कॉलर) का नाम या फ़ोटो. हालांकि, यह अलर्ट तब ही दिखेगा, जब कॉलर का नाम या फ़ोटो आपकी संपर्क सूची में पहले से मौजूद होगा

हां

मोबाइल नेटवर्क पर वीडियो कॉल

इससे, मोबाइल नेटवर्क इस्तेमाल करके वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलती है. कॉल के दौरान, कॉल करने और कॉल रिसीव करने वाले, दोनों ही लोग एक-दूसरे को देख सकते हैं

हां

वायरलेस LAN नेटवर्क पर वीडियो कॉल

इससे, वायरलेस LAN नेटवर्क इस्तेमाल करके वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलती है. कॉल के दौरान, कॉल करने और कॉल रिसीव करने वाले, दोनों एक-दूसरे को देख सकते हैं

हां

हेडसेट – प्लग टाइप

फ़ोन से कनेक्ट करने के लिए, हेडसेट में किस तरह का प्लग होना चाहिए

यूएसबी-सी

कान की मशीन के साथ काम करने की सुविधा

"T" स्थिति पर सेट की गई कान की मशीन के साथ इस्तेमाल किए जाने पर, आवाज़ ज़्यादा साफ़ सुनाई देती है

हां

कान की मशीन से जुड़ी अन्य टेक्नोलॉजी

डिवाइसों को आपस में जोड़ने की अन्य टेक्नोलॉजी (कपलिंग) के साथ इस्तेमाल करने पर, आवाज़ ज़्यादा साफ़ सुनाई देती है

लागू नहीं

मैसेज सेवा के विकल्प - मल्टीमीडिया मैसेज (एमएमएस)

आपको मल्टीमीडिया मैसेज भेजने और पाने की सुविधा मिलती है. इनमें फ़ोटोग्राफ़, ऑडियो, और वीडियो क्लिप शामिल हो सकते हैं

हां

एसएमएस को मनमुताबिक बनाने और बार-बार इस्तेमाल करने की सुविधा

आपको स्टैंडर्ड मैसेज लिखने की सुविधा मिलती है. इन्हें हर बार टाइप किए बिना झटपट किसी को भी भेजा जा सकता है. उदाहरण के लिए, "मैं मीटिंग में हूं; आपको बाद में कॉल करूंगा" या "मैं मीटिंग में हूं; आपको बाद में कॉल करूंगी"

हां

मैसेज सेवा के विकल्प - ईमेल

आपको ईमेल भेजने और पाने की सुविधा मिलती है

हां

इंटरनेट की सुविधा

इस फ़ोन पर वेबसाइट ब्राउज़ किए जा सकते हैं और दूसरी इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है

हां

अन्य सुविधाएं और खासियत

Google Pixel 9 Pro Fold एक टचस्क्रीन फ़ोन है. हालांकि, इसमें टच किए जा सकने वाले ये बटन भी होते हैं: पावर और वॉल्यूम कंट्रोल बटन

हां

वैकल्पिक सुविधाएं और ऐक्सेसरी

ओपन ऑपरेटिंग सिस्टम और सुलभता सुविधाओं का मतलब है कि कुछ सुविधाएं, Android ऑपरेटिंग सिस्टम के हिस्से के तौर पर उपलब्ध कराई जाती हैं. साथ ही, जब तक फ़ोन काम करता रहता है, इन्हें बदला और अपग्रेड किया जा सकता है

हां

सीमित वारंटी

सीमित वारंटी की जानकारी, Google के हार्डवेयर वारंटी सेंटर पेज पर उपलब्ध है.

©2024 Google LLC. सभी अधिकार सुरक्षित हैं.

Pixel 9 Pro Fold, G लोगो, Google, Android, और इससे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. Wi-Fi® और वाई-फ़ाई लोगो Wi-Fi Alliance के ट्रेडमार्क हैं. Bluetooth® वर्ड मार्क और लोगो का मालिक Bluetooth SIG, Inc. है और ये उसके ही रजिस्टर किए हुए ट्रेडमार्क हैं. दूसरे सभी ट्रेडमार्क उनसे जुड़े मालिकों की प्रॉपर्टी हैं.

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
12395149853756349234
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1634144
false
false
false
false
false