Pixel 5a (5G) फ़ोन की सुरक्षा, वारंटी, और नियमों से जुड़ी गाइड

फ़ोन की जानकारी कहां मिलेगी

सुरक्षा से जुड़ी चेतावनियां

फ़ोन के रखरखाव और इस्तेमाल का सही तरीका

नियमों के पालन की जानकारी

सुलभता सुविधाओं की जानकारी

सीमित वारंटी

फ़ोन की जानकारी कहां मिलेगी

इस गाइड में, फ़ोन की सुरक्षा से जुड़े कुछ बुनियादी दिशा-निर्देशों के बारे में बताया गया है. ये दिशा-निर्देश, आपके Pixel 5a (5G) के साथ मिलने वाली उस बुकलेट में भी हैं जिसमें सुरक्षा और वारंटी से जुड़ी जानकारी दी गई है. साथ ही, इसमें Pixel 5a (5G) की सुरक्षा, नियमों के पालन, और वारंटी से जुड़ी अन्य जानकारी भी दी गई है.

सुरक्षा, पर्यावरण, और नियमों के पालन की जानकारी के लिए, g.co/pixel/safety या सेटिंग इसके बाद फ़ोन के बारे में जानकारी इसके बाद सुरक्षा और नियमों से जुड़ी गाइड पर जाएं.

आपने जिस देश में फ़ोन खरीदा है वहां मिलने वाली वारंटी की जानकारी पाने और वारंटी पर दावा करने के निर्देशों के लिए, g.co/pixel/warranty पर जाएं.

अपने फ़ोन के लिए, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर लागू होने वाले नियमों के पालन की जानकारी देखने और स्पेसिफ़िक ऐब्ज़ॉर्पशन रेट (एसएआर) की वैल्यू जानने के लिए, सेटिंग इसके बाद फ़ोन के बारे में जानकारी इसके बादनियमों के पालन की जानकारी पर जाएं.

Pixel फ़ोन के बारे में हर तरह की ऑनलाइन मदद के लिए, g.co/pixel/help पर जाएं.

पेटेंट

ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/patents पर जाएं.

सुरक्षा से जुड़ी चेतावनियां

चेतावनीचेतावनी: फ़ोन इस्तेमाल करने से पहले, स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जानकारी ज़रूर पढ़ें, ताकि चोट लगने, किसी तरह की परेशानी होने, प्रॉपर्टी के नुकसान (इसमें आपके Pixel 5a (5G) को होने वाला नुकसान भी शामिल है), और अन्य संभावित खतरों का जोखिम कम किया जा सके

फ़ोन का रखरखाव

अपने Pixel 5a (5G) के रखरखाव में सावधानी बरतें. फ़ोन को खोलने, गिराने, मोड़ने, जलाने, कुचलने या उसमें छेद करने से, उसे या उसकी बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है. अगर Pixel 5a (5G) के पीछे का कवर टूटा हो, उसकी स्क्रीन टूट गई हो या उसे कोई और नुकसान पहुंचा हो, तो फ़ोन का इस्तेमाल न करें. टूटे-फूटे Pixel 5a (5G) का इस्तेमाल करने से, बैटरी ज़्यादा गर्म हो सकती है या उपयोगकर्ता को चोट लग सकती है. Pixel 5a (5G) को पानी या अन्य तरल चीज़ों से दूर रखें. इन चीज़ों के संपर्क में आने से, शॉर्ट सर्किट हो सकता है या फ़ोन ज़्यादा गर्म हो सकता है. अगर आपका Pixel 5a (5G) गीला हो जाता है, तो उसे सुखाने के लिए गर्म करने वाली किसी मशीन वगैरह का इस्तेमाल न करें.

Pixel 5a (5G) को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह 32°F से 95°F (0°C से 35°C) के तापमान के बीच सबसे अच्छी तरह काम करता है. हालांकि, इसे -4°F और 113°F (-20°C से 45°C) के बीच के तापमान में ही रखा जाना चाहिए. अपने Pixel 5a (5G) को उन जगहों पर न रखें जहां तापमान 113°F (45°C) से ज़्यादा हो सकता है. जैसे, कार के डैशबोर्ड पर या हीटिंग वेंट के पास. इन जगहों पर रखने से, Pixel 5a (5G) को नुकसान हो सकता है, उसकी बैटरी ज़रूरत से ज़्यादा गर्म हो सकती है या उसमें आग लग सकती है. अपने Pixel 5a (5G) फ़ोन को गर्म चीज़ों से दूर रखें और सीधी धूप से बचाएं. अगर आपका फ़ोन चार्ज होते समय ज़्यादा गर्म हो जाता है, तो उसे चार्जिंग से हटा दें. इसके बाद, उसे किसी ठंडी जगह रखें और तब तक इस्तेमाल न करें, जब तक वह ठंडा न हो जाए. Pixel 5a (5G) इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह 16,405 फ़ीट (5,000 मीटर) तक की ऊंचाई पर भी अच्छी तरह से काम करता है.

गेम खेलने, वीडियो बनाने, फ़्लैशलाइट सेटिंग का इस्तेमाल करने या वीआर जैसे कुछ खास मोड में इस्तेमाल करने पर, आपका Pixel 5a (5G) सामान्य से ज़्यादा गर्म हो सकता है. इस वजह से, ऐसा हो सकता है कि आपका Pixel 5a (5G), कम पावर वाले मोड में काम करे या कुछ देर के लिए बंद हो जाए. इन मोड में फ़ोन का इस्तेमाल करते समय ज़्यादा सावधानी बरतें.

रिपेयर और सर्विस

अपने Pixel 5a (5G) को खुद ठीक करने की कोशिश न करें. फ़ोन को खोलने से, पानी के असर से बचने की उसकी क्षमता खत्म हो सकती है. साथ ही, आपको चोट लग सकती है या फ़ोन को नुकसान हो सकता है.

अगर आपका Pixel 5a (5G) ठीक से काम नहीं कर रहा है या उसे किसी तरह का नुकसान हुआ है, तो उसका इस्तेमाल न करें और ग्राहक सेवा से संपर्क करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/pixel/contact पर जाएं.

चार्ज करने का तरीका

ध्यान रखें कि Pixel 5a (5G) को इस्तेमाल या चार्ज करते समय, पावर अडैप्टर और फ़ोन के आस-पास की जगह खुली या हवादार हो. खराब केबल या पावर अडैप्टर का इस्तेमाल करने या नमी वाली जगह पर चार्ज करने से, बिजली का झटका या आग लगने का खतरा हो सकता है. साथ ही, आपको चोट लग सकती है और Pixel 5a (5G) या आस-पास की चीज़ों को नुकसान पहुंच सकता है. Pixel 5a (5G) के गीला हो जाने पर उसे चार्ज न करें. अपने फ़ोन को ऐसी जगह चार्ज करने से बचें जहां उस पर सीधी धूप पड़ रही हो. अपने फ़ोन को किसी नर्म सतह पर चार्ज न करें, जैसे कि सोफ़ा या बिस्तर. इसके अलावा, फ़ोन गीला होने पर उसे चार्ज न करें. अपने फ़ोन को ऐसी जगह चार्ज करने से बचें जहां उस पर सीधी धूप पड़ रही हो. फ़ोन, पावर अडैप्टर या वायरलेस चार्जर के ऊपर न सोएं. इसके अलावा, जब ये डिवाइस पावर सोर्स से कनेक्ट हों, तब इन्हें अपने कंबल, तकिए या अपने शरीर के नीचे न रखें. ऐसा करने से आपको चोट लग सकती है या डिवाइसों में आग लग सकती है.

इस फ़ोन को ऐसे एसी अडैप्टर के साथ इस्तेमाल करना चाहिए जिसे आईईसी 60950-1/62368-1 के मुताबिक सीमित पावर सप्लाई आउटपुट के लिए सर्टिफ़ाई किया गया हो. उसे 3 ऐंपियर तक की पावर सप्लाई पर 5 वोल्ट डीसी आउटपुट और 2 ऐंपियर तक की पावर सप्लाई पर 9 वोल्ट डीसी आउटपुट के साथ या दोनों स्थितियों में काम करने के लिए रेटिंग मिली हो. इसके अलावा, यह भी ज़रूरी है कि अडैप्टर, आईईईई 1725 मानक के तहत तय सीटीआईए सर्टिफ़िकेशन रिक्वायरमेंट्स फ़ॉर बैटरी सिस्टम कंप्लायंस के मुताबिक हो. इस फ़ोन के साथ सही सर्टिफ़िकेशन वाला एसी अडैप्टर दिया जाता है.

इस बात का ध्यान रखें कि फ़ोन चार्ज करते समय, पावर अडैप्टर उसके करीब के सॉकेट में लगा हो और आसानी से निकाला जा सकता हो. अगर यह पावर अडैप्टर या कोई दूसरा प्लग या पावर अडैप्टर आसानी से पावर सॉकेट में न लगे, तो उसे सॉकेट में ज़बरदस्ती न लगाएं. पावर अडैप्टर को पावर सॉकेट से निकालने के लिए, चार्जिंग केबल को न खींचें. सीधे अडैप्टर को सॉकेट से निकाल लें. केबल को न तो मोड़ें और न ही दबाएं. कनेक्टर को भी जबरन किसी पोर्ट में डालने की कोशिश न करें. अगर फ़ोन को चार्ज करते समय आपको चार्जर या पावर अडैप्टर को अनप्लग करने का मैसेज मिलता है, तो चार्जर या पावर अडैप्टर को सॉकेट से निकाल दें. फ़ोन को दोबारा चार्जिंग में लगाने से पहले, यह पक्का कर लें कि चार्जिंग केबल कनेक्टर और फ़ोन का चार्जिंग पोर्ट, दोनों सूखे और पूरी तरह से साफ़ हों.

अपने Pixel 5a (5G) फ़ोन को सिर्फ़ (1) फ़ोन के साथ मिले पावर अडैप्टर और केबल, (2) इसके साथ काम करने वाले यूएसबी-सी पीडी चार्जर या (3) Google Store पर उपलब्ध यूएसबी-सी चार्जर से ही चार्ज करें. यह चार्जर Google के अधिकृत रीसेलर से भी खरीदा जा सकता है. चार्जर खरीदते समय, उस पर Google का “इसके लिए बना” बैज देखना न भूलें. चार्जिंग के लिए सही ऐक्सेसरी इस्तेमाल न करने पर, बिजली का झटका या आग लगने का खतरा हो सकता है. साथ ही, आपको चोट लग सकती है या फ़ोन और दूसरी ऐक्सेसरी को भी नुकसान पहुंच सकता है.

लंबे समय तक गर्म चीज़ों के संपर्क में रहने से जुड़े जोखिम

Pixel 5a (5G) और उसका चार्जर सामान्य इस्तेमाल के दौरान थोड़े गर्म हो जाते हैं. हालांकि, ऐसा डिवाइस की सतह के लिए तापमान के तय मानकों और सीमाओं के मुताबिक ही होता है. फ़ोन को इस्तेमाल या चार्ज करते समय, लंबे समय तक सीधे तौर पर या किसी और तरह से त्वचा के संपर्क में न रखें. ज़्यादा देर तक गर्म चीज़ों के संपर्क में रहने से, आपको परेशानी या त्वचा में जलन हो सकती है. अपने फ़ोन या पावर अडैप्टर को दबाकर न सोएं और उन्हें कंबल या तकिए से कवर न करें. अगर आपको कोई ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिस वजह से त्वचा पर गर्मी का जल्दी एहसास नहीं हो पाता है, तो फ़ोन के गर्म हो जाने को लेकर ज़्यादा सतर्क रहें.

बच्चों की सुरक्षा

Pixel 5a (5G) कोई खिलौना नहीं है. आपके फ़ोन में (या इसके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी में) छोटे-छोटे पुर्ज़े, प्लास्टिक की चीज़ें, कांच या धातु की बनी चीज़ें, और तेज़ धार वाले पुर्ज़े लगे हो सकते हैं. इनसे चोट लग सकती है या गले में अटकने पर दम भी घुट सकता है. कॉर्ड और केबल को बच्चे अपने गले में डाल सकते हैं, जिससे उनका दम घुट सकता है. फ़ोन के कॉर्ड और केबल को बच्चों की पहुंच से तीन फ़ीट (0.9 मीटर) से ज़्यादा की दूरी पर रखें. उन्हें फ़ोन और इसके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी के साथ न खेलने दें. इससे वे खुद को या दूसरों को चोट पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा, गलती से उनसे फ़ोन खराब हो सकता है. अगर बच्चे फ़ोन के छोटे पुर्ज़े निगल लें, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं.

कानों की सुरक्षा

लंबे समय तक किसी भी तरह की तेज़ आवाज़ सुनने से, सुनने की क्षमता कम हो सकती है. इसमें तेज़ आवाज़ में संगीत सुनना भी शामिल है. कानों को किसी तरह के नुकसान से बचाने के लिए, लंबे समय तक कोई भी तेज़ आवाज़ सुनने से बचें. लगातार तेज़ आवाज़ और बैकग्राउंड वाला शोर सुनते रहने पर, तेज़ आवाज़ भी धीमी लगने लगती है. हेडफ़ोन या ईयरफ़ोन इस्तेमाल करने से पहले जांच लें कि उसकी आवाज़ कितनी है.

बैटरी

इस फ़ोन में, रीचार्ज हो सकने वाली लिथियम-आयन बैटरी है. यह नाज़ुक होती है और इसके टूटने-फूटने से आपको नुकसान पहुंच सकता है. बैटरी को निकालने की कोशिश न करें. बैटरी बदलने के लिए, Google या Google की मंज़ूरी से सेवा देने वाली कंपनी से संपर्क करें. संपर्क जानकारी के लिए, g.co/pixel/contact पर जाएं. ज़रूरी जानकारी न रखने वालों से बैटरी बदलवाने पर, आपके फ़ोन को नुकसान पहुंच सकता है. गलत बैटरी लगवाने या बिना मान्यता वाली बैटरी का इस्तेमाल करने से आग लगने, विस्फोट होने, रिसाव होने या इस तरह का कोई दूसरा खतरा भी हो सकता है. बैटरी में बदलाव करने, उसके पुर्ज़े अलग करके दोबारा जोड़ने या नया जैसा बनाने की कोशिश न करें. बैटरी में छेद करने या उसमें कोई चीज़ डालने, उसे पानी या दूसरी तरल चीज़ों में डुबाने या उनके संपर्क में लाने से उसे नुकसान पहुंच सकता है. बैटरी को आग, ज़्यादा तेज़ गर्मी, और/या दूसरे खतरों से बचाकर रखें. बैटरी को शॉर्ट सर्किट से बचाएं. इसके अंदरूनी टर्मिनल से मेटल या ऐसी चीज़ों का संपर्क न होने दें जिनसे बिजली गुज़र सकती है. फ़ोन या बैटरी को गिरने से बचाएं. अगर फ़ोन या बैटरी गिरने से उसे किसी तरह का नुकसान हुआ है या आपको इसकी संभावना लगती है, तो जांच के लिए Google या Google की मंज़ूरी से सेवा देने वाली कंपनी से संपर्क करें. खास तौर पर, जब वह किसी सख्त सतह पर गिर जाए, तो ऐसा ज़रूर करें. अगर बैटरी लीक हो रही है, तो उससे निकल रही तरल चीज़ को आंखों, त्वचा या कपड़ों पर न लगने दें. अगर वह चीज़ आंखों में चली गई हो, तो आंखें न मलें. आंखों को तुरंत साफ़ पानी से धोएं और डॉक्टर से संपर्क करें.

इस फ़ोन में रीचार्ज हो सकने वाली लिथियम-आयन बैटरी है, जो आईईईई 1725 के निर्देशों और लागू होने वाले दूसरे नियमों का पालन करती है.

फ़ोन को नष्ट, कहीं जमा करना, और रीसाइकल करना

अपने फ़ोन, बैटरी, और उसके साथ मिली दूसरी चीज़ों को अपने इलाके में लागू नियमों के मुताबिक नष्ट करें. उन्हें गलत तरीके से ट्रांसपोर्ट न करें या घरेलू कचरे में न डालें. गलत तरीके से फ़ेंकने पर आग लगने, धमाका होने, और/या दूसरे खतरे हो सकते हैं. इसे न तो खोलें, न कुचलें, और न ही जलाएं. इसके अलावा, 113° फ़ैरनहाइट (45° सेल्सियस) से ज़्यादा तापमान पर भी न रखें. अपने फ़ोन को रीसाइकल करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, g.co/pixel/recycle पर जाएं.

पर्यावरण से जुड़ी पाबंदियां

अपने फ़ोन के पुर्ज़ों या अंदर के सर्किट को नुकसान से बचाएं. इसके लिए, फ़ोन या इसके साथ मिले दूसरे सामान को धूल भरी, धुएं वाली, गीली या गंदी जगहों या चुंबकीय इलाके के आस-पास इस्तेमाल न करें और न ही ऐसी जगहों पर रखें. फ़ोन को गर्म चीज़ों से दूर रखें और उस पर धूप पड़ने से बचाएं. अपना फ़ोन ऐसी गाड़ी के अंदर या ऐसी जगहों पर न रखें जहां तापमान 113°F (45°C) से ज़्यादा हो सकता है. जैसे, उसे कार के डैशबोर्ड, विंडो सिल, किसी हीटिंग वेंट के पास या ऐसे कांच के पीछे न रखें जिस पर लंबे समय तक सीधी धूप या तेज़ पराबैंगनी किरणें पड़ती हों. इससे फ़ोन को नुकसान पहुंच सकता है और बैटरी ज़्यादा गर्म हो सकती है. साथ ही, आग लगने या धमाका होने का खतरा भी हो सकता है.

धमाके के खतरे वाली जगहें

जिन जगहों पर जल्दी आग पकड़ने वाली या विस्फोटक चीज़ें रखी जाती हैं वहां अपने फ़ोन का इस्तेमाल न करें. जैसे, पेट्रोल पंप, फ़्यूल डिपो या केमिकल प्लांट. जिन जगहों पर धमाके करने के काम चल रहे हों या जहां धमाका होने का खतरा हो वहां अपने फ़ोन का इस्तेमाल न करें. साथ ही, ऐसी जगहें जहां हवा में काफ़ी मात्रा में केमिकल या अनाज की भूसी, धूल या मेटल के कण फ़ैले हों वहां फ़ोन न ले जाएं. ऐसी जगहों में चिंगारियों से धमाका होने या आग लगने का खतरा होता है. इससे, गंभीर चोट लग सकती है या मौत भी हो सकती है. जहां इस तरह के खतरे हो सकते हैं वहां दी गई सभी सूचनाओं और संकेतों का पालन करें.

नेविगेशन

आपके फ़ोन में मैप और नेविगेट करने की सेवाएं मौजूद हो सकती हैं. इन सेवाओं के लिए, जगह की जानकारी और डेटा कनेक्शन उपलब्ध होना ज़रूरी है. हालांकि, ऐसा हो सकता है ये चीज़ें हर जगह और हर समय उपलब्ध न हों. मैप और रास्ते गलत हो सकते हैं. ऐसा हो सकता है कि असल हालात, मैप, डेटा, ट्रैफ़िक की जानकारी, रास्तों, कॉन्टेंट, और अन्य नतीजों से अलग हों. रास्तों को ध्यान से देखें. ट्रैफ़िक के सभी नियमों, कानूनों, और संकेतों का पालन करें. साथ ही, सूझ-बूझ, विवेक, और जिम्मेदारी से, मैप और नेविगेट करने की सेवाओं का इस्तेमाल करें. हर बार इसके इस्तेमाल और उससे मिले नतीजों के लिए, आप खुद ज़िम्मेदार होंगे. एआर (ऑगमेंटेड रिएलिटी) के ज़रिए नेविगेशन के लिए, Google Street View की अप-टू-डेट तस्वीरों और बाहर की तेज़ रोशनी की ज़रूरत होती है. यह सुविधा भारत में उपलब्ध नहीं है.

ध्यान बंटना

कुछ खास तरह के काम करते समय Pixel 5a (5G) इस्तेमाल करने पर, आपका ध्यान बंट सकता है. यह आपके या दूसरों के लिए खतरनाक हो सकता है. कोई मशीन, साइकल या वाहन चलाते समय, दुर्घटना के जोखिम को कम करने के लिए, अपने फ़ोन का इस्तेमाल न करें. ज़्यादातर देशों में, वाहन चलाते समय फ़ोन का इस्तेमाल करना जुर्म है. इसके अलावा, कोई भी ऐसा काम करते समय अपना फ़ोन इस्तेमाल न करें जिसमें किसी चूक से बड़ा नुकसान हो सकता है. मोबाइल डिवाइस, हेडफ़ोन, और हेलमेट के इस्तेमाल से जुड़े स्थानीय कानूनों का पालन करें.

रेडियो फ़्रीक्वेंसी एनर्जी से संपर्क

Pixel 5a (5G) की जांच में यह पाया गया है कि फ़ोन रेडियो फ़्रीक्वेंसी एनर्जी के संपर्क से जुड़े ज़रूरी नियमों का पालन करता है. इसे रेडियो फ़्रीक्वेंसी एनर्जी के संपर्क के बारे में तय की गई पाबंदियों के हिसाब से बनाया गया है.

जिन देशों में स्पेसिफ़िक ऐब्ज़ॉर्पशन रेट (एसएआर) की सीमा एक ग्राम टिशू पर औसतन 1.6 वॉट/कि॰ग्रा॰ तय की गई है वहां G1F8F को कान से सटाकर इस्तेमाल करते समय, एसएआर की ज़्यादा से ज़्यादा वैल्यू 1.13 वाट/कि॰ग्रा॰ होती है और अपने शरीर से 1.0 सें॰मी॰ (0.4 इंच) दूर रखकर इस्तेमाल करने पर यह वैल्यू 1.09 वाट/कि॰ग्रा॰ होती है. जिन देशों में स्पेसिफ़िक ऐब्ज़ॉर्पशन रेट (एसएआर) की सीमा 10 ग्राम टिशू पर औसतन 2.0 वॉट/कि॰ग्रा॰ तय की गई है वहां Pixel 5a (5G) को कान से सटाकर इस्तेमाल करते समय, एसएआर की ज़्यादा से ज़्यादा वैल्यू 0.47 वॉट/कि॰ग्रा॰ होती है और अपने शरीर से 5.0 मि॰मी॰ (0.2 इंच) दूर रखकर इस्तेमाल करने पर यह वैल्यू 1.14 वॉट/कि॰ग्रा॰ होती है.

इन सभी जगहों पर Pixel 5a (5G) के लिए लागू एसएआर की वैल्यू जानने के लिए, फ़ोन की सेटिंग इसके बाद फ़ोन के बारे में जानकारी इसके बाद नियमों के पालन की जानकारी पर जाएं.

रेडियो फ़्रीक्वेंसी (आरएफ़) एनर्जी के कम से कम संपर्क में आने के लिए, बोलकर इस्तेमाल करने वाले विकल्प को आज़माएं. जैसे, फ़ोन में मौजूद स्पीकरफ़ोन, फ़ोन के साथ मिले हेडफ़ोन या इसी तरह की अन्य ऐक्सेसरी. पक्का करें कि फ़ोन के साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी, जैसे कि फ़ोन केस और फ़ोन होल्स्टर, मेटल से बने हुए न हों. दूरी से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करने के लिए, फ़ोन को अपने शरीर से सुरक्षित दूरी पर रखें.

आपको एसएआर के बारे में ज़्यादा जानकारी, नीचे दी गई वेबसाइटों पर मिलेगी:

fcc.gov
icnirp.org
ec.europa.eu
dot.gov.in

रेडियो फ़्रीक्वेंसी में आने वाली रुकावट

मोबाइल नेटवर्क या वाई-फ़ाई जैसी वायरलेस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाले नियमों का पालन करें. आपके फ़ोन को रेडियो फ़्रीक्वेंसी एनर्जी पर कंट्रोल रखने वाले नियमों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. इसके बाद भी, वायरलेस डिवाइसों का इस्तेमाल करने से अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान हो सकता है. इसलिए, हवाई जहाज़ में सफ़र करते समय या उड़ान भरने से पहले, एयरलाइन के निर्देशों के मुताबिक ही अपने फ़ोन का इस्तेमाल करें. हवाई जहाज़ में फ़ोन इस्तेमाल करने से, उसके वायरलेस नेटवर्क में रुकावट आ सकती है, उड़ान में खतरा हो सकता है या ऐसा करना गैरकानूनी हो सकता है. हालांकि, अपने फ़ोन को फ़्लाइट मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है.

आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने से जुड़ी जानकारी

आपातकालीन कॉल सुविधा के लिए, सिर्फ़ वायरलेस फ़ोन पर निर्भर न रहें. Pixel 5a (5G), रेडियो सिग्नल पर काम करता है. इस पर हर समय नेटवर्क कनेक्शन मिलने की गारंटी नहीं होती. साथ ही, आपका फ़ोन रीचार्ज हो सकने वाली बैटरी से चलता है. बैटरी, तापमान में बदलाव, इस्तेमाल, टूट-फूट, और दूसरी वजहों से खराब हो सकती है. कुछ जगहों पर आपातकालीन जानकारी वायरलेस नेटवर्क पर भेजी जाती है, लेकिन यह ज़रूरी नहीं कि आपके डिवाइस को हमेशा यह जानकारी मिल पाए. यह नेटवर्क कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है. ऐसा हो सकता है कि कुछ सुविधाओं और आपातकालीन जानकारी या कम्यूनिकेशन का ऐक्सेस सभी इलाकों या भाषाओं में मौजूद न हो.

मेडिकल डिवाइसों के काम में रुकावट

आपका फ़ोन, रेडियो और ऐसे कॉम्पोनेंट का इस्तेमाल करता है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ़ील्ड बनाते हैं. साथ ही, इसमें चुंबक भी लगा होता है. ये इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ़ील्ड और चुंबक, पेसमेकर या शरीर में लगे दूसरे मेडिकल डिवाइस के लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं. फ़ोन और चार्जर को हमेशा पेसमेकर या शरीर में लगे अन्य मेडिकल डिवाइस से सुरक्षित दूरी पर रखें. अगर पेसमेकर या शरीर में लगे अन्य मेडिकल डिवाइस के साथ या इसके आस-पास Pixel 5a (5G) फ़ोन के इस्तेमाल के बारे में आपका कोई सवाल है, तो फ़ोन का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें. अगर आपको लगता है कि आपका फ़ोन, शरीर में लगे पेसमेकर या अन्य मेडिकल डिवाइस के काम में रुकावट डाल रहा है, तो फ़ोन को बंद कर दें. मेडिकल डिवाइस से जुड़ी ज़रूरी जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें.

अस्पताल में फ़ोन का इस्तेमाल

अगर अस्पताल, क्लिनिक या स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली जगहों पर आपसे अनुरोध किया जाता है, तो अपना फ़ोन बंद कर दें. ये अनुरोध इसलिए किए जाते हैं, ताकि वहां मौजूद संवेदनशील मेडिकल डिवाइसों के काम में कोई रुकावट न आए.

फ़िटनेस ऐप्लिकेशन के फ़ंक्शन

आपका फ़ोन और उसमें मौजूद फ़िटनेस ऐप्लिकेशन, मेडिकल डिवाइस के तौर पर काम नहीं करते. ये सिर्फ़ जानकारी के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इन्हें बीमारी या ऐसी किसी समस्या की पहचान करने के लिए नहीं बनाया गया है. इन्हें लोगों को बीमारी से बचाने, उस पर नज़र रखने, उससे राहत पाने, उसका इलाज या रोकथाम करने के लिए भी नहीं बनाया गया है.

मेडिकल से जुड़ी समस्याएं

फ़ोन इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों को सिरदर्द, दौरे, थकावट, बेहोशी, आंखों में सूखापन, और थकान की समस्या हो सकती है. ऐसा आंखों के सामने झिलमिलाती रोशनी या चमकीली चीज़ों के आने की वजह से होता है. जैसे, फ़्लैश लाइट, चमकदार पैटर्न या इलेक्ट्रॉनिक डिसप्ले. ऐसे लक्षण उन लोगों में देखे जा सकते हैं जिन्हें पहले कभी इस तरह की समस्याएं नहीं रही हैं. अगर आपको पहले कभी दौरे, बेहोशी, मिर्गी, बेचैनी या ऐसी समस्या हुई है और आपको लगता है कि ऐसा फ़ोन की वजह से हुआ है, तो Pixel 5a (5G) का इस्तेमाल करने से, पहले डॉक्टर से संपर्क करें. अगर आपको खुद में ऐसा कोई भी लक्षण दिखता है जो आपके हिसाब से फ़ोन की वजह से हो सकता है, तो तुरंत उसका इस्तेमाल करना बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें. ये लक्षण सिर दर्द, बेहोशी या दौरे के हो सकते हैं.

मांसपेशियों, हड्डियों, और जोड़ों की बीमारियां

फ़ोन की स्क्रीन पर टाइप करने, टैप करने या स्वाइप करने जैसी बार-बार की जाने वाली गतिविधियों की वजह से, उंगलियों, हाथों, कलाइयों, बांहों, कंधों या शरीर के दूसरे हिस्सों में परेशानी महसूस हो सकती है. अगर आपको इस तरह की गतिविधियों से कोई परेशानी होती है, तो फ़ोन का इस्तेमाल करना बंद कर दें और अपने डॉक्टर से सलाह लें.

क्लास 1 लेज़र प्रॉडक्ट

चेतावनी - आईईसी 60825-1 ईडी. 3 के तहत, Pixel 5a (5G) फ़ोन को क्लास 1 लेज़र फ़ोन की कैटगरी में रखा गया है. फ़ोन में ऐसे ऑप्टिक्स और सुरक्षा देने वाले केस लगे हैं जिनसे क्लास 1 से ज़्यादा लेवल के लेज़र रेडिएशन का खतरा नहीं है. इस फ़ोन में मौजूद लेज़र मॉड्यूल, 8 मई, 2019 के लेज़र नोटिस नंबर 56 में बताए गए 21 सीएफ़आर 1040.10 और 1040.11 के मानकों का पालन करता है. हालांकि, वह आईईसी 60825-1 के एडिशन 3 के कुछ मानकों के मुताबिक नहीं है. आपको ऐसे कंट्रोल, बदलावों या काम करने के तरीकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिनके बारे में यहां नहीं बताया गया है. अगर ऐसा किया जाता है, तो खतरनाक तरह का रेडिएशन फैल सकता है.

लेज़र डिवाइस: Google LLC, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043.

सही रखरखाव और इस्तेमाल

Pixel 5a (5G) का इस्तेमाल करते, संभालकर रखते, साफ़-सफ़ाई करते या उसको फेंकते यानी नष्ट करते समय, नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें.

फ़ोन इस्तेमाल के लिए ऑपरेटिंग टेंपरेचर

Pixel 5a (5G) को 0°C (32°F) से कम या 35°C (95°F) से ज़्यादा टेंपरेचर वाली जगहों पर न तो इस्तेमाल करें और न ही उसे चार्ज करें. अगर फ़ोन के अंदर का टेंपरेचर, सामान्य ऑपरेटिंग टेंपरेचर से ज़्यादा हो जाता है, तो फ़ोन उसे कंट्रोल करने की कोशिश करता है. इस दौरान परफ़ॉर्मेंस और कनेक्टिविटी घटने, चार्ज न होने, फ़ोन या उसका डिसप्ले बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसा हो सकता है कि फ़ोन जब टेंपरेचर को कंट्रोल करे, तब आप उसका इस्तेमाल न कर पाएं. ऑपरेटिंग टेंपरेचर की रेंज को ध्यान में रखते हुए, फ़ोन को किसी ठंडी (या गर्म) जगह पर ले जाएं. इसका फिर से इस्तेमाल करने से पहले, कुछ मिनट इंतज़ार करें.

फ़ोन का रखरखाव और साफ़-सफ़ाई

साफ़-सफ़ाई करने से पहले, लंबे समय तक इस्तेमाल न होने पर या बिजली कड़कने के दौरान, Pixel 5a (5G) फ़ोन और पावर अडैप्टर को चार्जिंग से हटा दें. Pixel 5a (5G) को चार्ज करते समय साफ़ न करें. ऐसा करने पर, आपको चोट लग सकती है या फ़ोन को नुकसान पहुंच सकता है. साफ़-सफ़ाई के लिए, सॉल्वेंट (घुला देने वाले केमिकल) और खुरदरी चीज़ों का इस्तेमाल न करें. इनसे फ़ोन को नुकसान पहुंच सकता है. Pixel 5a (5G) या उसके साथ मिलने वाली ऐक्सेसरी की सफ़ाई के लिए, किसी भी केमिकल वाले डिटर्जेंट (कपड़े धोने वाले साबुन), पाउडर या दूसरे केमिकल एजेंट (जैसे अल्कोहल या बेंज़ीन) का इस्तेमाल न करें.

मेकअप के सामान, केमिकल, और रंगी हुई चीज़ों (जैसे डेनिम) के संपर्क में आने से, हल्के रंग वाले Pixel 5a (5G) फ़ोन और कवर (केस) पर दाग लग सकता है.

Pixel 5a (5G) को बिना लिंट वाले मुलायम कपड़े से, हल्के हाथों से साफ़ करें. निशान, दाग या धूल को साफ़ करने के लिए, सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें. मेकअप या नई जींस की वजह से लगे रंगों के दाग साफ़ करने के लिए, हल्के गीले (न कि पूरी तरह से गीले) कपड़े का इस्तेमाल करें. स्क्रीन के दाग और मैल हटाने के लिए, स्क्रीन वाइप या चश्मा साफ़ करने वाले क्लीनर का इस्तेमाल करें. फ़ोन के पीछे के हिस्से और किनारों को साफ़ करने के लिए, साधारण घरेलू साबुन या बिना ब्लीच वाले वाइप का इस्तेमाल करें. देखभाल और सफ़ाई करने के निर्देशों के लिए, g.co/pixel/care देखें.

Pixel 5a (5G) फ़ोन और उसकी स्क्रीन साफ़ करने के लिए, घर में इस्तेमाल होने वाले साधारण कीटाणुनाशक वाइप (टिशू पेपर) या 70% आइसोप्रोपील अल्कोहल वाले वाइप का इस्तेमाल किया जा सकता है. ब्लीच वाले वाइप का इस्तेमाल न करें.

पानी के असर से बचने की क्षमता

Pixel 5a (5G) को IP67 रेटिंग मिली है. इस फ़ोन में पानी से बचने की क्षमता है, लेकिन यह वॉटरप्रूफ़ नहीं है. सामान्य टूट-फूट होने, रिपेयर कराने, फ़ोन को खोलने या किसी अन्य नुकसान की वजह से, पानी के असर से बचने की इसकी क्षमता कम हो सकती है. Pixel 5a (5G) को पानी या अन्य तरल चीज़ों से दूर रखें. इससे, शॉर्ट सर्किट हो सकता है या फ़ोन ज़्यादा गर्म हो सकता है. फ़ोन के साथ मिलने वाले चार्जर और अन्य ऐक्सेसरी में, पानी से बचने की क्षमता नहीं होती. इसलिए, इन्हें तरल चीज़ों से बचाकर रखें.

मैग्नेटिक फ़ील्ड

अपने Pixel 5a (5G) या इसकी चार्जिंग केबल के पास ऐसी चीज़ें न रखें जिनमें चुंबक हो या जिन पर चुंबक से बनी चीज़ों का असर पड़ता हो. जैसे, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, ऑडियो/वीडियो टेप या मैग्नेटिक फ़ील्ड वाले स्टोरेज डिवाइस. ऐसा करने से, इन चीज़ों में मौजूद जानकारी खो सकती है. जिन चीज़ों में मौजूद जानकारी पर चुंबक का असर होता है उन्हें Pixel 5a (5G) से कम से कम 2 इंच (5 सें॰मी॰) दूर रखना चाहिए.

सेवा और सहायता

Pixel 5a (5G) की मरम्मत, सिर्फ़ Google या Google की तरफ़ से अधिकृत सेवा देने वाली कंपनी से कराएं. ऐसी कंपनियां जिनके पास Google की मंज़ूरी नहीं है, उनसे मरम्मत या बदलाव करवाने से, आपका Pixel 5a (5G) हमेशा के लिए खराब हो सकता है. इससे उसकी वारंटी और नियमों के तहत मिले आपके अधिकारों पर भी असर हो सकता है. अधिकृत सर्विस सेंटर के बारे में जानकारी के लिए, ग्राहक सेवा से संपर्क करें. Pixel फ़ोन के बारे में ऑनलाइन मदद और अन्य सहायता के लिए, g.co/pixel/help पर जाएं. फ़ोन ठीक कराने के लिए भेजने पर, आपको अपने फ़ोन की जगह नए जैसा किया गया दूसरा फ़ोन मिल सकता है. मरम्मत के लिए, नए जैसे किए गए पुर्ज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है. फ़ोन की मरम्मत किए जाने या उसकी जगह दूसरा फ़ोन लेने पर, उपयोगकर्ता का सेव किया गया डेटा खो सकता है.

नियमों के पालन की जानकारी

Pixel 5a (5G) के लिए नियमों के पालन की जानकारी, सर्टिफ़िकेट का ब्यौरा, और नियमों के पालन से जुड़े खास निशान, आपके Pixel 5a (5G) की सेटिंग इसके बाद फ़ोन के बारे में जानकारी इसके बाद नियमों के पालन की जानकारी पर मिलेंगे.

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी (ईएमसी) के पालन से जुड़ी जानकारी

ध्यान दें: यह फ़ोन और इसके साथ मिलने वाला पावर अडैप्टर, दोनों कई स्थितियों में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी (ईएमसी) का पालन करते हैं. ये खास तौर पर, अपने साथ काम करने के लिए बनाए गए डिवाइसों और सिस्टम के कॉम्पोनेंट को कनेक्ट करने वाली सुरक्षित केबल वगैरह के साथ इस्तेमाल किए जाने पर ईएमसी के मुताबिक होते हैं. यह ज़रूरी है कि सिस्टम के कॉम्पोनेंट के साथ वही केबल और डिवाइस इस्तेमाल किए जाएं जो खास उनके साथ काम करने के लिए बनाए गए हैं. इससे रेडियो, टेलिविज़न, और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में होने वाली रुकावट कम की जा सकती है.

नियमों के पालन की जानकारी: अमेरिका

एफ़सीसी के नियमों के पालन से जुड़ी जानकारी

ध्यान दें: इस फ़ोन की जांच की गई है. यह एफ़सीसी (फ़ेडरल कम्यूनिकेशन कमीशन) के नियमों के भाग 15 के मुताबिक, बी क्लास के डिजिटल डिवाइस से जुड़ी पाबंदियों का पालन करता है. ये सीमाएं इसलिए तय की गई हैं, ताकि रिहाइशी इलाकों में फ़ोन के इस्तेमाल से, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के काम में नुकसान पहुंचाने वाली रुकावट आने की संभावना न रहे. यह फ़ोन रेडियो फ़्रीक्वेंसी एनर्जी पैदा करता है, उसका इस्तेमाल करता है, और उसे फैला भी सकता है. फ़ोन को निर्देशों के मुताबिक इंस्टॉल और इस्तेमाल नहीं करने पर, यह रेडियो कम्यूनिकेशन में नुकसान पहुंचाने वाली रुकावट पैदा कर सकता है. हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि किसी खास तरीके से इंस्टॉल करने पर कोई रुकावट नहीं आएगी. इससे रेडियो या टेलीविज़न के सिग्नल में नुकसान पहुंचाने वाली रुकावटें आ रही हैं या नहीं, यह पता लगाने के लिए इसे चालू या बंद करें. इस तरह की रुकावटों को ठीक करने के लिए, यहां दिए गए एक या एक से ज़्यादा तरीके आज़माए जा सकते हैं:

  • सिग्नल पाने वाले ऐंटीना को हिलाएं या उसकी जगह बदलें.
  • उपकरण और सिग्नल पाने वाले ऐंटीना के बीच की दूरी बढ़ाएं.
  • जिस सर्किट में रिसीवर को कनेक्ट किया गया है, फ़ोन को उसके बजाय किसी और सर्किट से कनेक्ट करें.
  • मदद के लिए, अपने डीलर या किसी अनुभवी रेडियो/टीवी टेक्नीशियन से संपर्क करें.

Google ने जिन बदलावों या सुधारों की साफ़ तौर पर मंज़ूरी नहीं दी है उन्हें लागू करने पर, इसे इस्तेमाल करने का आपका कानूनी अधिकार खत्म हो सकता है.

यह एफ़सीसी के नियमों के भाग 15 का पालन करता है. यहां बताई गई दो शर्तों के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है:

  1. इनके सिग्नल से, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के काम में नुकसान पहुंचाने वाली कोई रुकावट न आए.
  2. यह दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के सिग्नल की वजह से आने वाली अनचाही रुकावटों के बावजूद अपना काम करते रहे.

मॉडल: G1F8F

ज़िम्मेदार पक्ष:
Google LLC
1600 Amphitheatre Parkway
Mountain View, CA 94043
g.co/pixel/support

कान की मशीन के साथ काम करने की सुविधा (एचएसी)

आपके Pixel 5a (5G) की जांच, एएनएसआई के टेक्निकल स्टैंडर्ड सी63.19 के मुताबिक की गई है. इसके तहत, फ़ोन के लिए यह सर्टिफ़िकेट दिया गया है कि कान की मशीनें, इसके साथ काम करती हैं. कान की मशीनों के साथ काम करने की सुविधा को मेज़र करने के दो तरीके हैं:

  • M रेटिंग. इससे पता चलता है कि फ़ोन, रेडियो सिग्नल में आने वाली रुकावटों के बावजूद, कान की मशीनों के (अकूस्टिक कपलिंग) माइक्रोफ़ोन मोड में होने पर उनके साथ कितनी अच्छी तरह से काम कर सकता है;
  • T रेटिंग. इससे पता चलता है कि जब फ़ोन को कान की मशीनों के साथ, माइक्रोफ़ोन के बजाय इंडक्टिव कपलिंग (टेलीकॉइल) मोड में इस्तेमाल किया जाता है, तब फ़ोन की परफ़ॉर्मेंस कैसी रहती है.

वायरलेस डिवाइसों के लिए, कान की मशीन के साथ काम करने की सुविधा से जुड़े एफ़सीसी के नियमों के मुताबिक, Pixel 5a (5G) के G1F8F मॉडल को M3/T4 रेटिंग दी गई है.

एफ़सीसी के नियमों के मुताबिक, किसी मोबाइल फ़ोन को कान की मशीन के साथ काम करने लायक तब माना जाता है, जब उसे अकूस्टिक कपलिंग (सभी आवाज़ें सुनाने वाली सुविधा) के लिए M3 या M4 या इंडक्टिव कपलिंग (सिर्फ़ टेलीकॉइल से आने वाली यानी टेलीफ़ोन वाली आवाज़ें सुनाने की सुविधा) के लिए T3 या T4 की रेटिंग दी गई हो.

आपके फ़ोन को कान की मशीनों के साथ इस्तेमाल की जाने वाली कुछ वायरलेस टेक्नोलॉजी के हिसाब से जांचा गया है और रेटिंग दी गई है. हालांकि, ऐसा हो सकता है कि फ़ोन में कुछ नई वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया हो और ये टेक्नोलॉजी कान की मशीनों के साथ काम करती हैं या नहीं, इस बात की जांच न की गई हो. इसलिए, अपनी कान की मशीन या कॉकलीयर इम्प्लांट का इस्तेमाल करके, अपने फ़ोन की अलग-अलग सुविधाओं को अलग-अलग जगहों पर अच्छी तरह से आज़माएं. इससे आपको पता चलेगा कि कहीं सिग्नल में रुकावट डालने वाला कोई शोर तो नहीं सुनाई दे रहा. कान की मशीनों के साथ काम करने की सुविधा के बारे में जानकारी के लिए, सेवा देने वाली कंपनी या Google से संपर्क करें. अगर फ़ोन वापस करने या एक्सचेंज करने से जुड़ी नीतियों के बारे में आपका कोई भी सवाल है, तो सेवा देने वाली कंपनी या उस कंपनी से संपर्क करें जिससे आपने फ़ोन खरीदा है.

रीसाइकल करना

अमेरिका में फ़ोन को रीसाइकल करने के बारे में जानने के लिए, g.co/pixel/recycle पर जाएं.

रेडियो फ़्रीक्वेंसी में आने वाली रुकावट

इन डिवाइसों या इनके साथ आने वाले दूसरे सामान के साथ की गई किसी छेड़छाड़ की वजह से या Google के बताए हुए केबल और डिवाइस के अलावा, दूसरे केबल और डिवाइस को जोड़ने या बदलने की वजह से, रेडियो या टेलिविज़न फ़्रीक्वेंसी में आने वाली रुकावट के लिए, Google ज़िम्मेदार नहीं है. बिना अनुमति के किए गए बदलाव, जोड़े या बदले गए केबल और डिवाइस के इस्तेमाल की वजह से आने वाली रुकावटों के लिए, उपयोगकर्ता खुद ज़िम्मेदार होंगे. उपयोगकर्ता अगर इन दिशा-निर्देशों को नहीं मानते, तो किसी भी तरह का नुकसान या सरकारी नियमों का उल्लंघन होने पर, Google या उसके अधिकृत रीसेलर या डिस्ट्रिब्यूटर ज़िम्मेदार नहीं होंगे.

फ़ोन बनाने वाली कंपनी की जानकारी

फ़ोन बनाने वाली कंपनी: Google LLC 1600 Amphitheatre Parkway Mountain View, CA, USA 94043

नियमों के पालन की जानकारी: जापान

इस डिवाइस को 5GHz (W52/W53) में, खुली जगहों पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. हालांकि, अनुमति मिलने पर इस बैंड में खुली जगहों पर, हाई पावर रेडियो डिवाइसों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह एक क्लास बी डिवाइस है. इस डिवाइस को वैसे तो घरेलू वातावरण में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है, लेकिन रेडियो या टेलीविज़न के सिग्नल पाने वाले डिवाइस के पास इस्तेमाल किए जाने से इसके सिग्नल कमज़ोर हो सकते हैं. कृपया डिवाइस के इस्तेमाल से जुड़ी गाइड में दिए गए निर्देशों का पालन करें.

वीसीसीआई-बी

सुलभता की जानकारी

Pixel 5a (5G)

सुलभता सुविधा

ज़रूरी चीज़ों की जानकारी

उपलब्धता

हैंडसेट/हार्डवेयर की जानकारी

टचस्क्रीन

क्या फ़ोन में टचस्क्रीन है

हां

अगर फ़ोन में टचस्क्रीन है, तो क्या वह कैपेसिटिव है (इसे कभी-कभी हीट एक्टिवेटेड भी कहा जाता है)

हां

बटनों की पहचान

क्या अलग-अलग बटनों को उपयोगकर्ता आसानी से पहचान सकता है

लागू नहीं

बटनों को कैसे पहचाना जा सकता है - अलग-अलग बटन, उनका पता लगाने के लिए उभारों का इस्तेमाल

लागू नहीं

दो संख्याओं के बटन के केंद्र बिंदु के बीच की दूरी

किसी एक संख्या के बटन का केंद्र बिंदु, दूसरी संख्या के बटन के केंद्र बिंदु से कितना दूर है

लागू नहीं

कीबोर्ड का लेआउट

कीपैड का लेआउट QWERTY टाइपराइटर कीबोर्ड जैसा है

स्क्रीन पर मौजूद वर्चुअल कीबोर्ड

की-रिंग या लैनयार्ड स्ट्रैप (मोबाइल लटकाने वाली डोरी) के लिए लैनयार्ड पिन

क्या वो छोटा सा बार मौजूद है जिसे की-रिंग या नेक स्ट्रैप (गले में मोबाइल लटकाने वाली डोरी) से जोड़ा जा सकता है

नहीं

फ़ंक्शन बटनों में फ़र्क़

संख्या वाले बटन का रंग या आकार दूसरे बटन से अलग है. छूकर या देखकर आसानी से उनके बीच का फ़र्क़ पता लगाया जा सकता है

लागू नहीं

डिवाइस का आकार

A. क्लैम शेल / फ़्लिप फ़ोन

B. कैंडी बार / स्टिक

C. स्लाइड

D. घूमने वाला (स्विवल)

E. टचस्क्रीन

F. अन्य

E

ऑपरेटिंग सिस्टम

इस फ़ोन में इस्तेमाल किया गया ऑपरेटिंग सिस्टम और उसका वर्शन

Android 11

फ़ोन को फिसलने से बचाने वाली सुविधाएं

इसमें फिसलने से बचाने वाली कोटिंग या उभार मौजूद हैं, ताकि फ़ोन आपके हाथ से न फिसले

नहीं

चलने-फिरने/हाथों से काम करने की दक्षता से जुड़ी सुविधाएं

हैंडसेट का वज़न

बैटरी के साथ हैंडसेट का वज़न

183 ग्राम

आसानी से लगाई जा सकने वाली बैटरी

क्या बैटरी पर उसे लगाने की सही दिशा और तरीका बताने के लिए साफ़ तौर पर निशान बना हुआ है

लागू नहीं

स्पीकर-फ़ोन की सुविधा

डायल करते समय और कॉल लगने के बाद बिना हाथ से पकड़े (हैंड्स फ़्री) इस्तेमाल किया जा सकता है

हां

सुरक्षित/धंसे हुए बटन

अलग-अलग बटन इस तरह से धंसे हुए या सुरक्षित होते हैं जिससे गलत बटन दबाने की संभावना कम हो जाती है

लागू नहीं

वायरलेस ईयरफ़ोन/हेडसेट

ब्लूटूथ हेडसेट जैसे वायरलेस ईयरफ़ोन और हेडसेट इसके साथ काम करते हैं

हां

किसी डिवाइस से जोड़ना (कपलिंग)

लोगों को कंप्यूटर का इस्तेमाल टेक्स्ट टर्मिनल के रूप में करने की अनुमति देने के लिए. साथ ही, पसंद के मुताबिक बनाए गए डिवाइस को फ़ोन के साथ काम करने की मंज़ूरी देता है. डिवाइस को नीचे दिए गए विकल्पों का इस्तेमाल करके फ़ोन से कनेक्ट किया जा सकता है:

 
  • केबल (तार)

हां

  • इंफ़्रारेड सिग्नल (जो रेडियो तरंग की तरह हवा में गुज़रता रहता है लेकिन दीवारों या दूसरी ठोस चीज़ों के पार नहीं जा सकता)

नहीं

  • ब्लूटूथ/वायरलेस LAN (रेडियो सिग्नल जो हवा से होकर गुज़रते हैं और दीवारों या दूसरी ठोस चीज़ों के पार भी जा सकते हैं)

हां

  • ऊपर बताए गए कनेक्शन के अलावा दूसरे कनेक्शन (कृपया जानकारी दें): एनएफ़सी

हां

मेज़ पर रखकर इस्तेमाल करने के लिए पीछे का हिस्सा सपाट होना

इसके पीछे का हिस्सा सपाट है, ताकि इसे मेज़ पर रखकर भी इस्तेमाल किया जा सके

हां

किसी भी बटन से जवाब देना

इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति किसी भी बटन को दबाकर कॉल का जवाब दे सकता है

नहीं

हाथ का इस्तेमाल

आपको कुछ कंट्रोल के लिए, उंगलियों से पिंच करना या मोड़ना होगा या कलाई घुमानी होगी

हां

डायल करने के लिए आवाज़ की पहचान

आप किसी व्यक्ति का नाम बोलकर नंबर डायल कर सकते हैं, बशर्ते वह व्यक्ति आपकी संपर्क सूची (एक निजी "टेलीफ़ोन बुक" जो आप अपने फ़ोन पर बनाते हैं) में हो

हां

सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए आवाज़ की पहचान

आप फ़ोन में कमांड बोलकर सुविधाएं चालू कर सकते हैं, जिससे कीपैड का इस्तेमाल कम करना पड़ता है

हां

अपने आप जवाब देना

तय की गई संख्या में घंटी बजने के बाद, फ़ोन अपने-आप कॉल का जवाब देता है

नहीं

देखने से जुड़ी सुविधाएं

बटन पर बने निशान, जिन्हें छू सकते हैं– "F" और "J"

"F" और "J" बटनों में उभरे हुए बिंदु या उभार होते हैं, ताकि आप छूकर उनमें फ़र्क़ कर सकें (ऐसा सिर्फ़ उन फ़ोन में होता है जिनमें QWERTY टाइपराइटर-स्टाइल वाला कीपैड होता है)

लागू नहीं

संख्या वाले बटन का स्टैंडर्ड लेआउट

संख्या वाले बटन, स्टैंडर्ड लेआउट के हिसाब से बनाए जाते हैं. इसमें 1 2 3 सबसे ऊपर होते हैं और * 0 # सबसे नीचे होते हैं

हां – टचस्क्रीन वाला कीबोर्ड

बटन का फ़ीडबैक - छूकर महसूस किया जा सकता है

जब आप किसी बटन को दबाते हैं, तो आपको साफ़ तौर पर क्लिक करने का एहसास होता है, जिससे आप जान जाते हैं कि उस बटन को दबाया गया है

हां

बटन का फ़ीडबैक - सुना जा सकता है

जब आप किसी बटन को दबाते हैं, तो एक आवाज़ आती है, जिससे आप जान जाते हैं कि उस बटन को दबाया गया है

हां

आवाज़ सुनकर बटन को पहचानने की सुविधा - बोलकर बताना

जब आप किसी संख्या वाले बटन को दबाते हैं, तो बोलकर वह संख्या बताई जाती है. इससे पता चल जाता है कि सही बटन दबाया गया है

हां

आवाज़ सुनकर बटन को पहचानने की सुविधा - फ़ंक्शन

कोई बटन दबाने पर आपको जो आवाज़ सुनाई देती है वह नंबर और फ़ंक्शन वाले बटन के लिए अलग-अलग होती है. इससे आप उनके बीच आसानी से फ़र्क़ बता सकते हैं

हां

बदला जा सकने वाला फ़ॉन्ट - स्टाइल

आप डिसप्ले पर टेक्स्ट के लिए इस्तेमाल किए गए फ़ॉन्ट (टाइपफ़ेस) को बदल सकते हैं, जिससे इसे पढ़ना आसान हो सकता है

हां

छोटा-बड़ा किया जा सकने वाला फ़ॉन्ट - साइज़

आप डिसप्ले पर दिखने वाले टेक्स्ट को बड़ा या छोटा कर सकते हैं, ताकि उसे आसानी से पढ़ा जा सके

हां

अपने हिसाब से बनाए गए शॉर्टकट

आप किसी एक बटन को या कई बटनों को एक के बाद एक दबाने पर कोई खास सुविधा असाइन कर सकते हैं

हां

डिसप्ले की खासियतें - कंट्रास्ट को कम या ज़्यादा करने की सुविधा

आप डिसप्ले का कंट्रास्ट बदल सकते हैं, ताकि टेक्स्ट और सिंबल बैकग्राउंड के ऊपर आसानी से दिख सकें

नहीं

डिसप्ले की विशेषताएं - रोशनी को कम या ज़्यादा करने की सुविधा

आप डिसप्ले की रोशनी को कम-ज़्यादा कर सकते हैं, ताकि उसे आसानी से पढ़ा जा सके

हां

डिसप्ले की विशेषताएं - मुख्य डिस्प्ले साइज़

मुख्य डिसप्ले का साइज़

6.34" 20:9 आसपेक्ट रेशियो (चौड़ाई-ऊंचाई का अनुपात)

डिसप्ले से जुड़ी विशेषताएं - मुख्य डिसप्ले का रिज़ॉल्यूशन

मुख्य डिसप्ले पर टेक्स्ट और इमेज दिखाने के लिए कई बिंदुओं (जिन्हें पिक्सेल कहा जाता है) का इस्तेमाल किया जाता है. ज़्यादा बिंदुओं का मतलब है, ज़्यादा जानकारी.

1080 x 2400 पिक्सल (FHD+) 

डिसप्ले से जुड़ी विशेषताएं - रंग में फ़र्क़

डिसप्ले पर दी गई जानकारी, चीज़ों को रंग के आधार पर समझने पर निर्भर नहीं है (उदाहरण के लिए, यह ज़रूरी नहीं कि आप लाल और हरे निशान के बीच अंतर कर सकते हैं या नहीं)

हां

डिसप्ले की विशेषताएं - सिंबल/आइकॉन

मेन्यू को ग्रिड लेआउट में निशानों या तस्वीरों का इस्तेमाल करके दिखाया जा सकता है. ऐसा करने से कुछ लोगों के लिए इन्हें समझना या याद रखना आसान हो सकता है.

हां

डिसप्ले की विशेषताएं - स्क्रीन की झिलमिलाहट

मुख्य डिसप्ले में इतनी झिलमिलाहट नहीं होती है जिससे कि ऐसे लोगों को परेशानी हो जिन्हें देखने वाली चीज़ों से घबराहट होती (फ़ोटो-एपिलेप्सी) है (2 हर्ट्ज़ और 60 हर्ट्ज़ के बीच)

हां

संपर्क सूची में शामिल लोगों के नाम बोलकर बताना

जब आपको कोई कॉल आता है, तब यह कॉल करने वाले का नाम बोलकर बताता है. हालांकि, इसके लिए कॉल करने वाले का नाम संपर्क सूची में मौजूद होना चाहिए

हां

मैसेज (एसएमएस) पढ़कर बताने की सुविधा : फ़ोन में पहले से उपलब्ध है

मैसेज को ज़ोर से पढ़कर सुना सकता है

हां

आवाज़ से चलने वाला मेन्यू

मेन्यू के विकल्प बोलकर बताता है, जिससे आप डिस्प्ले पर दी जानकारी न पढ़ने के बावजूद कई फ़ंक्शन इस्तेमाल कर सकते हैं

हां

दूसरे फ़ॉर्मेट में उपलब्ध 'इस्तेमाल के लिए गाइड'

'इस्तेमाल करने वाले के लिए निर्देश' दूसरे फ़ॉर्मेट में भी उपलब्ध हैं, जैसे कि इन्हें ऑनलाइन भी पढ़ा जा सकता है.

हां

सुनने में मदद करने वाली सुविधाएं

वाइब्रेशन (कंपन) अलर्ट

फ़ोन इस तरह सेट किया जा सकता है कि जब कोई कॉल या मैसेज आए या जब यह किसी चेतावनी का अलर्ट दे, तब यह कंपन (वाइब्रेशन) करे

हां

दिखने वाले अलर्ट- इनकमिंग कॉल

फ़ोन पर कोई कॉल या मैसेज आने पर, यह एक दिखने वाला अलर्ट दिखाता है, जैसे कि कॉलर का नाम या फ़ोटो. हालांकि, वह आपकी संपर्क सूची में पहले से होने चाहिए

हां

दो-तरफ़ा वीडियो बातचीत - मोबाइल नेटवर्क इस्तेमाल करके

यह आपको वीडियो कॉल करने की सुविधा देता है. इससे, मोबाइल नेटवर्क इस्तेमाल करके आप और जिसे आपने कॉल किया है, दोनों एक-दूसरे को देख सकते हैं

हां

दो-तरफ़ा वीडियो बातचीत - वायरलेस LAN नेटवर्क इस्तेमाल करके

यह आपको वीडियो कॉल करने की सुविधा देता है, जिससे वायरलेस LAN नेटवर्क इस्तेमाल करके आप कॉल करने वाले व्यक्ति को देख सकते हैं और वह व्यक्ति भी आपको देख सकता है

हां

हेडसेट – प्लग टाइप

फ़ोन से कनेक्ट करने के लिए हेडसेट में किस तरह का प्लग होना चाहिए

यूएसबी-सी

कान की मशीन के साथ काम करने की सुविधा

"T" स्थिति पर सेट की गई कान की मशीन के साथ इस्तेमाल किए जाने पर, आवाज़ ज़्यादा साफ़ सुनाई देती है

हां

कान की मशीन से जुड़ी दूसरी तकनीक

जोड़े जाने की दूसरी तकनीकों (कपलिंग) के साथ इस्तेमाल करने पर आवाज़ ज़्यादा साफ़ सुनाई देती है

लागू नहीं

मैसेज करने के विकल्प - मल्टीमीडिया मैसेज (एमएमएस)

आपको मल्टीमीडिया मैसेज भेजने और पाने की सुविधा देता है, जिसमें फ़ोटोग्राफ़, ऑडियो, और वीडियो क्लिप शामिल हो सकते हैं

हां

मैसेज (एसएमएस) को मनमुताबिक बनाना और फिर से इस्तेमाल करना

आपको स्टैंडर्ड मैसेज लिखने की सुविधा देता है, जिसे आप हर बार टाइप किए बिना झटपट किसी को भी भेज सकते हैं. उदाहरण के लिए, "मैं मीटिंग में हूं; मैं वापस आपको कॉल करूंगा"

हां

मैसेज करने के विकल्प - ईमेल

आपको ईमेल भेजने और पाने की सुविधा देता है

हां

इंटरनेट की सुविधा

आप वेबसाइट ब्राउज़ करने और इंटरनेट की दूसरी सेवाओं का फ़ायदा लेने के लिए फ़ोन इस्तेमाल कर सकते हैं

हां

अतिरिक्त सुविधाएं और विशेषताएं

Google Pixel 5a (5G) एक टचस्क्रीन डिवाइस है. हालांकि, इसमें छूकर इस्तेमाल करने वाले ये बटन भी होते हैं: पावर बटन और आवाज़ को कम या ज़्यादा करने वाले बटन

हां

वैकल्पिक सुविधाएं और फ़ोन के साथ आने वाली चीज़ें

ओपन ऑपरेटिंग सिस्टम और सुलभता सुविधाओं का मतलब यह है कि कुछ सुविधाएं Android ऑपरेटिंग सिस्टम के हिस्से के रूप में दी जाती हैं. साथ ही, जब तक फ़ोन काम करता रहता है, इन्हें बदला और अपग्रेड किया जा सकता है

हां

सीमित वारंटी

सीमित वारंटी की जानकारी, Google के हार्डवेयर वारंटी सेंटर पेज पर उपलब्ध है.

Pixel, Google, G लोगो, और इससे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. Wi-Fi® और वाई-फ़ाई लोगो, Wi-Fi Alliance के ट्रेडमार्क हैं. Bluetooth® वर्ड मार्क और लोगो का मालिक Bluetooth SIG, Inc. है और ये उसके ही रजिस्टर किए हुए ट्रेडमार्क हैं. दूसरे सभी ट्रेडमार्क उनसे जुड़े मालिकों की प्रॉपर्टी हैं.

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
12395149853756349234
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
1634144
false
false
false
false
false