Google Photos का इस्तेमाल करना

अपने Google खाते में फ़ोटो और वीडियो का अपने-आप बैक अप लेने पर, आप उन्हें किसी भी डिवाइस पर देख सकते हैं. फ़ोटो और वीडियो का बैक अप लेने का तरीका जानें.

चरण 1: Photos खोलें

Google Photos पर जाएं. अगर आपने Google खाते में साइन इन नहीं किया है, तो Google Photos पर जाएं पर क्लिक करके साइन इन करें.

चरण 2: अपनी फ़ोटो ढूंढें

Google Photos खोलने पर, Google खाते में बैक अप ली गई सभी फ़ोटो और वीडियो आप देख पाएंगे. फ़ोटो और वीडियो का बैक अप लेने के बारे में ज़्यादा जानें.

  • अपनी सभी फ़ोटो देखने के लिए स्क्रोल करें.
  • बाईं ओर दिए गए मेन्यू का इस्तेमाल करके, अलग-अलग सेक्शन में जाकर फ़ोटो से जुड़ी कई कार्रवाइयां की जा सकती हैं.
कोई यादगार फ़ोटो ढूंढना

आपके Google खाते में बैक अप ली गई किसी यादगार फ़ोटो के बारे में सोचें. फ़ोटो में मौजूद किसी चीज़ को याद करने की कोशिश करें. जैसे- कोई कुत्ता, समुद्र का किनारा या ऐसी जगह जहां आपने विज़िट किया हो.

  1. सबसे ऊपर दिए गए खोज बार में, फ़ोटो में मौजूद किसी चीज़ का नाम डालें. जैसे- "समुद्र का किनारा," "कुत्ता" या "आगरा".
  2. Enter बटन दबाएं. ऐसा करने पर, आपको अपनी खोज से मेल खाने वाली फ़ोटो दिखेंगी.

फ़ोटो को उनमें मौजूद चीज़ों के हिसाब से खोजने का तरीका जानें.

एक साथ कई फ़ोटो चुनना

Photos के व्यू, खोज वाले पेज या किसी एल्बम में एक साथ कई फ़ोटो चुनी जा सकती हैं. इसके लिए, यह तरीका अपनाएं:

  1. उस फ़ोटो पर कर्सर घुमाएं जिसे आपको सबसे पहले चुनना है.

  2. चुनें चुनें पर क्लिक करें.

  3. अपने कीबोर्ड पर, Shift बटन को दबाकर रखें.

  4. उस फ़ोटो पर क्लिक करें जिसे आपको सबसे आखिर में चुनना है.

गतिविधियों के डेटा की सेटिंग

Photos के अनुभव को और ज़्यादा मनमुताबिक बनाना

गतिविधि के आधार पर मनमुताबिक अनुभव पाने की सेटिंग चालू होने पर Google Photos, यादें दिखाने के आपके अनुभव को पसंद के हिसाब से बना सकता है. ऐसा Photos की सुविधाओं के साथ आपके इंटरैक्शन के आधार पर किया जाता है. आपकी पसंद के हिसाब से यादें दिखाने के लिए, Photos आपकी गतिविधि का डेटा इस्तेमाल करता है. जैसे- आपने किस तरह की यादें देखीं और कौनसी यादें नहीं देखीं.

यह सेटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है और इसे किसी भी समय बंद किया जा सकता है. इस सेटिंग के बंद होने पर भी आपके पास अपनी सभी फ़ोटो और वीडियो का ऐक्सेस रहेगा. साथ ही, आपको Photos की सभी सुविधाएं भी मिलेंगी. हालांकि, आपकी गतिविधि के आधार पर मनमुताबिक अनुभव देने की सुविधा काम नहीं करेगी.

इस सेटिंग को चालू या बंद करने का तरीका:

  1. अपने कंप्यूटर पर, photos.google.com पर जाएं.
  2. सबसे ऊपर, सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. गतिविधियों के आधार पर मनमुताबिक अनुभव पाने की सुविधा को चालू या बंद करें.

अहम जानकारी: गतिविधि के आधार पर मनमुताबिक अनुभव देने की सेटिंग बंद करने पर, आपकी पसंद के हिसाब से अनुभव देने के लिए इस्तेमाल किया गया, गतिविधि का डेटा मिटा दिया जाएगा. हालांकि, फ़ोटो या वीडियो नहीं मिटेगा. साथ ही, आपको यादें और क्रिएशन जैसी Google Photos की मौजूदा सुविधाओं का ऐक्सेस भी पहले की तरह ही मिलेगा.

Google Photos की नई सुविधाओं के बारे में जानकारी

नई सुविधाएं धीरे-धीरे रोल आउट की जाती हैं. अगर आपको कोई नई सुविधा नहीं मिल रही है, तो कुछ हफ़्ते बाद फिर से देखें. अगर उसके बाद भी वह सुविधा न दिखे, तो हो सकता है कि फ़िलहाल वह आपके देश या इलाके में उपलब्ध न हो.

ध्यान दें: अगर कुछ हफ़्ते बाद भी आपको कोई नई सुविधा नहीं मिल रही या आपको Photos की सुविधाओं के बारे में हमारे साथ कुछ शेयर करना है, तो हमें सुझाव/राय भेजें या शिकायत करें. हम माफ़ी चाहते हैं कि हम आपके सुझाव, राय या शिकायत का जवाब व्यक्तिगत तौर पर नहीं दे पाएंगे. अगर आपको किसी ज़्यादा गंभीर समस्या के बारे में बताना है या किसी के बुरे बर्ताव की शिकायत करनी है, तो बुरा बर्ताव करने वाले व्यक्ति की शिकायत करने और Google Photos में उसे ब्लॉक करने का तरीका जानें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
15436850178133465113
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
105394
false
false
false
false