फ़ोटो और वीडियो मिटाना

बैक अप ली गई फ़ोटो और वीडियो को मिटाने पर, वे 60 दिनों तक ट्रैश में रहते हैं. इसके बाद, वे हमेशा के लिए मिट जाते हैं. अगर उन फ़ोटो और वीडियो को मिटाया जाता है जिनका बैक अप नहीं लिया गया है, तो वे ट्रैश से 30 दिनों के बाद हमेशा के लिए मिट जाएंगे. हमेशा के लिए मिटाई गई फ़ोटो और वीडियो को वापस नहीं लाया जा सकता. बैकअप की सुविधा चालू करने का तरीका जानें.

अगर आपको Google Photos के गैलरी व्यू से किसी फ़ोटो या वीडियो को बिना मिटाए हटाना है, तो उसे संग्रह में ले जाया जा सकता है. संग्रह में ले जाई गई फ़ोटो और वीडियो, उन सभी एल्बम में अब भी दिखेंगे जिनमें उन्हें जोड़ा गया था. साथ ही, वे खोज के नतीजों और आपके डिवाइस के फ़ोल्डर में भी दिखेंगे. फ़ोटो को संग्रह में ले जाने का तरीका जानें.

अपना संग्रह ढूंढें

अहम जानकारी: लॉक किए हुए फ़ोल्डर में मौजूद फ़ोटो देखी जा सकती हैं. इस बारे में ज़्यादा जानें कि लॉक किए हुए फ़ोल्डर में मौजूद आइटम कहां से ऐक्सेस किए जा सकते हैं.

फ़ोटो और वीडियो मिटाने से पहले

जानें कि फ़ोटो और वीडियो कहां से हट जाते हैं और कहां से नहीं.

Google Photos से मिटाए गए आइटम, यहां से भी हटा दिए जाते हैं:

  • ऐसे Android डिवाइस, iPhone, और iPad जिनमें Google Photos इंस्टॉल किया हुआ है और बैकअप लेने की सुविधा चालू है.
  • Google Photos में बनाए गए एल्बम.
  • शेयर किए गए ऐसे एल्बम और बातचीत जिनमें आपने उन आइटम को जोड़ा है.
  • Google Photos में, उन आइटम की मदद से बनाए गए हाइलाइट वीडियो. हाइलाइट वीडियो में मौजूद फ़ोटो मिटाने के बारे में ज़्यादा जानें.
  • iPhone, iPad, और Android 11 या उसके बाद के वर्शन वाले कुछ ऐसे डिवाइस के स्टोरेज जिन पर उन आइटम को डाउनलोड किया गया है.

Google Photos से मिटाए गए आइटम, यहां से अपने-आप नहीं हटते:

  • Blogger
  • Drive
  • Gmail
  • YouTube

अपना ट्रैश देखें

फ़ोटो और वीडियो मिटाना

  1. अपने कंप्यूटर पर, photos.google.com/login पर जाएं.
  2. वह फ़ोटो या वीडियो चुनें जिसे मिटाना है.
  3. सबसे ऊपर, चुनें चुनें पर क्लिक करें.
  4. सबसे ऊपर, ट्रैश में ले जाएं मिटाएं इसके बाद ट्रैश में ले जाएं पर क्लिक करें.
  5. मिटाई गई फ़ोटो या वीडियो को वापस पाने के लिए सबसे नीचे मौजूद, पहले जैसा करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी:
  • अगर आपने फ़ोटो या वीडियो को मिटाने से पहले उनका बैक अप लिया है, तो वे 60 दिनों तक आपके ट्रैश में रहेंगे. उन्हें 60 दिनों के बाद हमेशा के लिए मिटा दिया जाएगा.
  • अगर फ़ोटो और वीडियो का बैक अप नहीं लिया गया है, तो उन्हें मिटाने पर वे ट्रैश से 30 दिनों के बाद हमेशा के लिए मिटा दी जाएंगी.
  • कुछ फ़ोटो को मिटाकर स्टोरेज खाली किया जा सकता है. Google खाते में सेव की गई फ़ोटो को मिटाने पर, आपको इस बात की जानकारी मिल सकती है कि स्टोरेज में कितनी जगह खाली हुई है.

ट्रैश खाली करना

अहम जानकारी: अगर फ़ोटो और वीडियो को ट्रैश में ले जाते समय, आपको "हमेशा के लिए मिटाएं" मैसेज दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपका ट्रैश भर गया है. आपके पास इन फ़ोटो और वीडियो को हमेशा के लिए मिटाने का विकल्प है. हालांकि, मिटाए जाने के बाद इन्हें वापस लाने का विकल्प खुला रखना है, तो आपको पहले अपना ट्रैश खाली करना होगा. ट्रैश खाली करने का मतलब है कि इसमें मौजूद फ़ोटो और वीडियो को हमेशा के लिए मिटाया जा रहा है. इन्हें कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा.

  1. अपने कंप्यूटर पर, photos.google.com/login पर जाएं.
  2. ट्रैश मिटाएं पर क्लिक करें.
  3. सबसे ऊपर, ट्रैश खाली करें इसके बाद ट्रैश खाली करें पर क्लिक करें.

फ़ोटो और वीडियो को हमेशा के लिए मिटाना

  1. अपने कंप्यूटर पर, photos.google.com/login पर जाएं.
  2. ट्रैश मिटाएं पर क्लिक करें.
  3. वह फ़ोटो या वीडियो चुनें जिसे हमेशा के लिए मिटाना है.
  4. सबसे ऊपर, चुनें चुनें पर क्लिक करें.
  5. सबसे ऊपर, हमेशा के लिए मिटाएं इसके बाद मिटाएं पर क्लिक करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
9841244138521608970
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
105394
false
false
false
false
false