Photos के व्यू को व्यवस्थित करना और मिलती-जुलती फ़ोटो को स्टैक करना

Google Photos खोलने पर, आपको एक स्क्रीन दिखेगी. इसमें आपकी सभी फ़ोटो और वीडियो मौजूद होंगे. मिलती-जुलती फ़ोटो को एक ग्रुप में रखकर, अपने Photos के व्यू को व्यवस्थित किया जा सकता है.

Photos के व्यू को व्यवस्थित करने के लिए, मिलती-जुलती फ़ोटो को एक ग्रुप में रखा जा सकता है. इससे आपके खाते के स्टोरेज पर कोई असर नहीं पड़ेगा. खाते के स्टोरेज में जगह खाली करने का तरीका जानें.

अहम जानकारी: अगर आपको Photos के व्यू में कोई फ़ोटो नहीं मिल रही, तो फ़ोटो स्टैक में देखें.

फ़ोटो स्टैक पर नेविगेट करना

Photos के व्यू में, हर फ़ोटो स्टैक की मुख्य फ़ोटो दिखती है. Photos के व्यू में मौजूद किसी फ़ोटो स्टैक पर टैप करने पर, स्क्रीन में सबसे नीचे फ़िल्मस्ट्रिप दिखेगी. इसे स्क्रोल करके उस फ़ोटो स्टैक में मौजूद सभी आइटम देखे जा सकते हैं. जो आइटम फ़ोटो स्टैक में मौजूद नहीं हैं उन्हें देखने के लिए, बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें.

स्टैक में मौजूद सभी आइटम को ग्रिड व्यू देखा जा सकता है. इसके लिए, स्टैक ग्रिड में जाएं. यहां से, स्टैक में मौजूद कई आइटम पर एक साथ कार्रवाई की जा सकती है.

Photos के होम पेज से फ़ोटो स्टैक पर कार्रवाइयां करना

फ़ोटो स्टैक शेयर करने, उन्हें एल्बम और ऐनिमेशन जैसे आइटम में जोड़ने या उन्हें Photos के होम पेज पर व्यवस्थित करने पर, आपसे “सिर्फ़ चुने गए आइटम” या “इसमें फ़ोटो स्टैक शामिल हैं” पर टैप करने के लिए कहा जाएगा.

  • सिर्फ़ चुने गए आइटम: यह विकल्प चुनने पर, स्टैक की मुख्य फ़ोटो पर ही कार्रवाई की जाएगी.
  • इसमें फ़ोटो स्टैक शामिल हैं: यह विकल्प चुनने पर, फ़ोटो स्टैक में मौजूद सभी आइटम पर कार्रवाई की जाएगी.

अन्य कार्रवाइयां, स्टैक में मौजूद सभी आइटम पर अपने-आप लागू हो जाएंगी.

फ़ोटो स्टैक मैनेज करना

आपके पास स्टैक से फ़ोटो और वीडियो को ऐक्सेस करने और चुने गए आइटम शेयर करने का विकल्प है.

फ़ोटो स्टैक की सुविधा चालू और बंद करना

  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. ज़्यादा ज़्यादा पर टैप करें.
  3. मिलती-जुलती फ़ोटो स्टैक करें को चालू या बंद करें.

सलाह: अगर फ़ोटो स्टैक की सुविधा चालू करने पर भी, आपको Photos के होम पेज पर स्टैक नहीं दिख रहे हैं, तो यह तरीका आज़माएं:

किसी फ़ोटो स्टैक में मौजूद सभी फ़ोटो को ग्रिड व्यू में देखना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. फ़ोटो स्टैक पर टैप करें.
  3. सबसे नीचे, थंबनेल मेन्यू ज़्यादा इसके बाद एक से ज़्यादा विकल्प चुनें पर टैप करें.

ध्यान दें: कई फ़ोटो पर एक साथ कार्रवाइयां करने के लिए, ग्रिड में मौजूद एक से ज़्यादा आइटम चुने जा सकते हैं.

स्टैक में मौजूद फ़ोटो शेयर करना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. फ़ोटो स्टैक को दबाकर रखें.
  3. शेयर करें शेयर करें पर टैप करें.
    • सिर्फ़ चुने गए आइटम शेयर करने के लिए, सिर्फ़ चुने गए आइटम पर टैप करें.
    • फ़ोटो स्टैक में मौजूद सभी आइटम शेयर करने के लिए, इसमें फ़ोटो स्टैक शामिल हैं पर टैप करें.
किसी स्टैक में से कुछ फ़ोटो शेयर करना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. किसी फ़ोटो स्टैक पर टैप करें.
  3. सबसे नीचे, थंबनेल मेन्यू ज़्यादा इसके बाद एक से ज़्यादा विकल्प चुनें पर टैप करें.
  4. जो फ़ोटो शेयर करनी हैं उन्हें दबाकर रखें.
  5. शेयर करें शेयर करें पर टैप करें.
स्टैक की मुख्य फ़ोटो बदलना

अहम जानकारी: Photos हर “स्टैक की मुख्य फ़ोटो” अपने-आप चुन लेता है, जो आपके Photos के होम पेज पर उस स्टैक की कवर फ़ोटो होती है. चुनी गई फ़ोटो, आपके Photos के होम पेज पर दिखती हैं. स्टैक की मुख्य फ़ोटो कभी भी बदली जा सकती है.

  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. किसी फ़ोटो स्टैक पर टैप करें.
  3. सबसे नीचे, फ़िल्मस्ट्रिप को स्क्रोल करके उस फ़ोटो पर जाएं जिसे स्टैक की मुख्य फ़ोटो के तौर पर सेट करना है.
  4. थंबनेल मेन्यू ज़्यादा इसके बाद स्टैक की मुख्य फ़ोटो के तौर पर सेट करें पर टैप करें.

अहम जानकारी: स्टैक की मुख्य फ़ोटो, पसंदीदा फ़ोटो से अलग होती हैं.

अन्य ऐप्लिकेशन की फ़ोटो छिपाना

  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. किसी फ़ोटो स्टैक पर टैप करें.
  3. सबसे नीचे, थंबनेल मेन्यू ज़्यादा इसके बाद सेटिंग मैनेज करें पर टैप करें.
  4. अन्य ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट दिखाएं को चालू या बंद करें.
  5. ज़रूरी नहीं: “अन्य ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट दिखाएं” सुविधा चालू करने पर, आपको ये विकल्प मिलते हैं:
    • सिर्फ़ बैक अप लिया गया कॉन्टेंट दिखाएं: अन्य ऐप्लिकेशन से बैक अप ली गई सभी फ़ोटो, Photos के होम पेज पर दिखेंगी.
    • ऐप्लिकेशन के ग़ैर-ज़रूरी आइटम छिपाएं: अन्य ऐप्लिकेशन से बैक अप ली गई चुनिंदा फ़ोटो, Photos के होम पेज पर नहीं दिखेंगी. जैसे, स्क्रीनशॉट, GIF, और मीम.
    • ऐप्लिकेशन के हिसाब से सेटिंग चुनें: चुने गए ऐप्लिकेशन के लिए, अपनी पसंद की सेटिंग चुनें:
      • सभी आइटम दिखाएं
      • ग़ैर-ज़रूरी आइटम छिपाएं
      • सभी आइटम छिपाएं
किसी फ़ोटो का सोर्स देखना

अहम जानकारी: ऐप्लिकेशन से बैक अप ली गई फ़ोटो, पार्टनर के साथ शेयर नहीं की जा सकतीं. पार्टनर के साथ शेयर करने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.

  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. किसी फ़ोटो पर टैप करें.
  3. सबसे ऊपर, ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद इसके बारे में जानकारी पर टैप करें.
  4. “जानकारी” में जाकर, फ़ोटो का सोर्स फ़ोल्डर देखें.
ऐप्लिकेशन के हिसाब से कॉन्टेंट छिपाने की सेटिंग चुनना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. किसी फ़ोटो स्टैक पर टैप करें.
  3. सबसे नीचे, थंबनेल मेन्यू ज़्यादा इसके बाद सेटिंग मैनेज करें पर टैप करें.
  4. “कॉन्टेंट” में जाकर, ऐप्लिकेशन के हिसाब से सेटिंग चुनें पर टैप करें.
    • अहम जानकारी: यह विकल्प सिर्फ़ तब उपलब्ध होगा, जब “अन्य ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट दिखाएं” टॉगल चालू हो.
  5. किसी ऐप्लिकेशन के नाम पर टैप करें.
  6. ऐप्लिकेशन के नाम के बगल में, अपनी पसंद की सेटिंग चुनें:
    • कस्टमाइज़ न की गई हों
    • सभी आइटम दिखाएं
    • ग़ैर-ज़रूरी आइटम छिपाएं
    • सभी आइटम छिपाएं

अहम जानकारी:

  • “अन्य ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट दिखाएं” टॉगल को बंद करने पर, ऐप्लिकेशन के लिए चुनी गई मौजूदा सेटिंग लागू नहीं होंगी.
  • ऐप्लिकेशन-लेवल की सेटिंग, कॉन्टेंट छिपाने की मुख्य सेटिंग को बदल देती हैं.
    • उदाहरण के लिए, अगर कॉन्टेंट छिपाने की मुख्य सेटिंग “अन्य ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट दिखाएं” पर सेट है, लेकिन WhatsApp के लिए कॉन्टेंट छिपाने की सेटिंग “सभी आइटम छिपाएं” पर सेट है, तो Photos के होम पेज पर WhatsApp का कोई भी आइटम नहीं दिखेगा.

फ़ोटो स्टैक से जुड़ी समस्या हल करना

Photos के होम पेज पर, फ़ोटो को स्टैक से हटाना

किसी फ़ोटो स्टैक में मौजूद सभी फ़ोटो को स्टैक से हटाया जा सकता है. ऐसा करने पर, स्टैक में मौजूद सभी फ़ोटो, Photos के होम पेज पर अलग-अलग दिखेंगी.

  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. फ़ोटो स्टैक को दबाकर रखें.
  3. सबसे नीचे, फ़िल्मस्ट्रिप को स्क्रोल करके उस फ़ोटो पर जाएं जिसे आपको स्टैक से हटाना है.
  4. फ़ोटो की दाईं ओर, थंबनेल मेन्यू ज़्यादा इसके बाद एक से ज़्यादा विकल्प चुनें इसके बाद स्टैक को हटाएं पर टैप करें.
किसी स्टैक से फ़ोटो हटाना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. किसी फ़ोटो स्टैक पर टैप करें.
  3. फ़ोटो की दाईं ओर, थंबनेल मेन्यू ज़्यादा इसके बाद एक से ज़्यादा विकल्प चुनें पर टैप करें.
  4. जो फ़ोटो हटानी हैं उन्हें दबाकर रखें.
  5. स्टैक से हटाएं पर टैप करें.
किसी स्टैक से सिर्फ़ कुछ फ़ोटो मिटाना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. किसी फ़ोटो स्टैक पर टैप करें.
  3. फ़ोटो की दाईं ओर, थंबनेल मेन्यू ज़्यादा इसके बाद एक से ज़्यादा विकल्प चुनें पर टैप करें.
  4. जो फ़ोटो मिटानी हैं उन्हें दबाकर रखें.
  5. ट्रैश मिटाएं इसके बाद ट्रैश में ले जाएं पर टैप करें.
एक फ़ोटो सेव रखना और बाकी सभी को मिटाना

आपके पास, फ़ोटो स्टैक से एक फ़ोटो को सेव रखने और बाकी सभी फ़ोटो को मिटाने का विकल्प है.

  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. किसी फ़ोटो स्टैक पर टैप करें.
  3. सबसे नीचे, फ़िल्मस्ट्रिप को स्क्रोल करके उस फ़ोटो पर जाएं जिसे आपको स्टैक में रखना है.
  4. फ़ोटो की दाईं ओर, थंबनेल मेन्यू ज़्यादा इसके बाद सिर्फ़ यह फ़ोटो सेव रखें, बाकी सभी को मिटा दें पर टैप करें.
  5. ट्रैश में ले जाएं पर टैप करें.

सलाह: कुछ फ़ोटो को मिटाकर खाते का स्टोरेज खाली किया जा सकता है. Google खाते में सेव की गई फ़ोटो को मिटाने पर, आपको यह जानकारी मिल सकती है कि स्टोरेज में कितनी जगह खाली हुई है.

पूरा फ़ोटो स्टैक मिटाना
  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Photos ऐप्लिकेशन Photos खोलें.
  2. फ़ोटो स्टैक को दबाकर रखें.
  3. ट्रैश मिटाएं इसके बाद ट्रैश में ले जाएं पर टैप करें.

फ़ोटो स्टैक की सुविधा के बारे में जानकारी 

  • फ़ोटो स्टैक: यह सुविधा चुनने पर, मिलती-जुलती फ़ोटो अपने-आप स्टैक में व्यवस्थित हो जाती हैं. साथ ही, किसी एक फ़ोटो को स्टैक की मुख्य फ़ोटो के तौर पर सेट कर दिया जाता है.
  • मिलती-जुलती फ़ोटो: एक ही विषय वाली मिलती-जुलती फ़ोटो, जिन्हें कुछ समय के अंतराल पर लिया गया हो.
  • Photos के व्यू में, किसी फ़ोटो के सबसे ऊपर दाईं ओर, फ़ोटो स्टैक दिख सकता है. इसका मतलब है कि मिलती-जुलती फ़ोटो को स्टैक कर दिया गया है.

इसी विषय से जुड़े लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
Android iPhone और iPad

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13916175647768709399
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
105394
false
false
false
false