Google Photos से फ़ोटो के प्रिंट ऑर्डर किए जा सकते हैं. यह आपको घर पर डिलीवरी की सुविधा देता है. मैट फ़िनिश वाली फ़ोटो के प्रिंट को ही घर पर डिलीवर किया जाता है. अमेरिका में नज़दीकी CVS, Walgreens या Walmart स्टोर से, ऑर्डर वाले दिन ही फ़ोटो के प्रिंट पिक अप किए जा सकते हैं. ग्लॉसी फिनिश वाली फ़ोटो के प्रिंट CVS और Walgreens से और मैट फिनिश वाली फ़ोटो के प्रिंट Walmart स्टोर से पिक अप किए जा सकते है. जापान में मल्टीकॉपी प्रिंटर वाले 7-Eleven स्टोर से फ़ोटो के प्रिंट पिक अप करने की सुविधा उपलब्ध है.
अहम जानकारी: होम डिलीवरी की सुविधा सिर्फ़ कनाडा, यूके, अमेरिका, और यूरोपीय संघ के देशों में उपलब्ध है.
फ़ोटो के प्रिंट घर पर डिलीवर कराना
साइज़ के विकल्प (इंच)
- 4x6
- 5x7
- 8x10
- 11x14
- 12x18
- 16x20
- 20x30
डिलीवरी के विकल्प
- इकॉनमी:
- अमेरिका (अलास्का, हवाई, और प्योर्तो रिको को छोड़कर): 9 से 12 कामकाजी दिन
- अलास्का, हवाई, और प्योर्तो रिको: 10 से 14 कामकाजी दिन
अहम जानकारी: इकॉनमी शिपिंग को UPS (कूरियर सेवा देने वाली कंपनी) की मदद से ट्रैक किया जा सकता है. ऐसा तब तक किया जा सकता है, जब तक ऑर्डर स्थानीय पोस्ट ऑफ़िस तक नहीं पहुंच जाता. इसके बाद, ऑर्डर को ट्रैक नहीं किया जा सकता.
- स्टैंडर्ड शिपिंग: 5 से 9 कामकाजी दिन
- अलास्का, हवाई या प्योर्तो रिको में उपलब्ध नहीं है
- प्रायॉरिटी शिपिंग: 4 से 6 कामकाजी दिन
- प्योर्तो रिको में उपलब्ध नहीं है
ज़्यादा से ज़्यादा कितने फ़ोटो प्रिंट कराए जा सकते हैं
- 4x6 साइज़ के 1200 प्रिंट
- 5x7 साइज़ के 500 प्रिंट
- 8x10 साइज़ के 50 प्रिंट
- 11x14 साइज़ के 16 प्रिंट
- 12x18 साइज़ के 16 प्रिंट
- 16x20 साइज़ के 16 प्रिंट
- 20x30 साइज़ के 16 प्रिंट
- एक बार में, 1800 प्रिंट से ज़्यादा के ऑर्डर नहीं दिए जा सकते.
स्टोर से फ़ोटो के प्रिंट पिक अप करना
अहम जानकारी: अगर प्रिंट को स्टोर से पिक अप किया जाता है, तो आपको स्टोर में ही पेमेंट देना होगा.
साइज़ के विकल्प (इंच)
- 4x6
- 5x7
- 8x10
फ़ोटो की प्रिंटिंग के लिए उपलब्ध विकल्प
- CVS और Walgreens में ग्लॉसी फ़िनिश वाली फ़ोटो के प्रिंट मिलते हैं.
- Walmart में मैट फ़िनिश वाली फ़ोटो के प्रिंट मिलते हैं.
ज़्यादा से ज़्यादा कितने फ़ोटो प्रिंट कराए जा सकते हैं
- 4x6 साइज़ के 200 प्रिंट
- 5x7 साइज़ के 11 प्रिंट
- 8x10 साइज़ के 7 प्रिंट