ऐसा ही कॉन्टेंट इसमें देखें हिंग्लिश
Google Pay पर बैंक खाता जोड़ने से जुड़ी चेकलिस्ट
शुरू करने से पहले, पक्का करें कि आपने इन चीज़ों की जांच कर ली हो:
- आपका बैंक, UPI की सुविधा देता हो.
- एसएमएस भेजने की सुविधा चालू हो.
- एसएमएस भेजा जा सकता है या नहीं, यह पता करने के लिए, अपने दोस्त या परिवार के किसी सदस्य को एसएमएस भेजकर देखें.
- कुछ प्रीपेड रीचार्ज पैक में एसएमएस भेजने की सुविधा चालू नहीं होती है. इसलिए, आपको ऑपरेटर से संपर्क करना पड़ सकता है.
- मोबाइल सेवा देने वाली अलग-अलग कंपनियों से बैलेंस की जानकारी के लिए, ये नंबर डायल करें:
- Jio - 333#
- BSNL - *123*1#
- Airtel - *121*7#
- MTNL - *123#
- Tata - *111#
- VI - *199*1*8#
- अगर आपके पास एक सिम वाला डिवाइस है, तो पक्का करें कि आपके डिवाइस में लगा सिम कार्ड उसी मोबाइल नंबर का हो जो आपके बैंक खाते से जुड़ा है.
- अगर ड्यूअल सिम वाले डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो एसएमएस भेजने की सेटिंग देखें. अगर आपने सिम कार्ड के लिए, “एसएमएस भेजने से पहले हर बार पूछें” विकल्प चालू किया हुआ है, तो आपको वह सेटिंग बदलनी होगी.
- सेटिंग पर टैप करें.
- सिम कार्ड को चुनें.
- ड्यूअल सिम सेटिंग पर टैप करें.
बैंक खाता जोड़ना
Google Pay पर डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके बैंक खाता जोड़नाअहम जानकारी: Google Pay पर बैंक खाता जोड़ते समय, आपको उस बैंक खाते से लिंक किए गए डेबिट कार्ड से अपने खाते की पुष्टि करनी होगी जिसे आपको जोड़ना है.
- मोबाइल डिवाइस पर, Google Pay ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, प्रोफ़ाइल फ़ोटो
बैंक खाता जोड़ें पर टैप करें.
- सूची में से अपने बैंक का नाम चुनें. अगर आपको अपने बैंक का नाम नहीं मिलता है, तो इसका मतलब है कि आपका बैंक, Google Pay के साथ काम नहीं करता है.
- खातों की सूची से वह खाता चुनें जिसे जोड़ना है.
- आपके फ़ोन नंबर से जुड़े बैंक खाते अपने-आप वापस आ जाते हैं.
- अपने खाते की पुष्टि कराने के लिए, डेबिट कार्ड की जानकारी जोड़ें. जैसे- कार्ड के आखिरी छह अंक और उसकी समयसीमा खत्म होने की तारीख.
- UPI पिन बनाने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- पहले से UPI पिन होने पर: आपको वह पिन डालने के लिए कहा जाएगा.
- अगर आपके पास पहले से कोई UPI पिन नहीं है: नया UPI पिन बनाने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- पिन याद न होने पर: पिन याद नहीं पर टैप करें और निर्देशों का पालन करें.
अहम जानकारी: Google Pay पर बैंक खाता जोड़ते समय, आपको उस बैंक खाते से लिंक किए गए आधार कार्ड से अपने खाते की पुष्टि करनी होगी.
- पक्का करें कि आपका बैंक, UPI ऐप्लिकेशन में आधार की मदद से बैंक खाता जोड़ने की सुविधा देता हो. अगर आपका बैंक खाता इस सुविधा के साथ काम नहीं करता है, तो सीधे अपने बैंक से संपर्क करें. अपने बैंक की संपर्क जानकारी पाने के लिए, www.digisaathi.info पर जाएं.
- पक्का करें कि आपका आधार कार्ड उसी मोबाइल नंबर से लिंक हो जो Google Pay से लिंक किए जाने वाले बैंक खाते में रजिस्टर हो.
आपके आधार नंबर से कौनसा मोबाइल नंबर जुड़ा है, यह पता करने के लिए:
- https://uidai.gov.in पर जाएं.
- “पसंदीदा भाषा चुनें” में जाकर, पसंदीदा भाषा पर टैप करें.
- मेरा आधार
आधार सेवाएं पर टैप करें.
- ईमेल/मोबाइल नंबर की पुष्टि करें पर टैप करें.
अहम जानकारी:अगर बैंक खाते को आधार कार्ड के ज़रिए Google Pay से लिंक करने का विकल्प नहीं मिल रहा है, तो हो सकता है कि आपका बैंक आधार कार्ड से पुष्टि करने की अनुमति न देता हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने बैंक से संपर्क करें.
आधार कार्ड की मदद से बैंक खाता जोड़ने के लिए:
- मोबाइल डिवाइस पर, Google Pay ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
- बैंक खाता चुनें.
- बैंक खाता जोड़ें पर टैप करें.
- सूची में से अपने बैंक का नाम चुनें. (अगर आपको सूची में अपने बैंक का नाम नहीं मिल रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका बैंक Google Pay के साथ काम नहीं करता है.)
- खातों की सूची से वह खाता चुनें जिसे जोड़ना है.
- आपके फ़ोन नंबर से जुड़े बैंक खाते अपने-आप वापस आ जाते हैं.
- अपने खाते की पुष्टि के लिए, आपको आधार की जानकारी जोड़नी होगी: आधार नंबर के शुरुआती छह अंक डालें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- इसके बाद, आपको एक UPI पिन बनाना होगा. UPI पिन बनाने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- पहले से UPI पिन होने पर: आपको वह पिन डालने के लिए कहा जाएगा.
- अगर आपके पास पहले से कोई UPI पिन नहीं है: नया UPI पिन बनाने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- पिन याद न होने पर: पिन याद नहीं पर टैप करें और निर्देशों का पालन करें.
Google Pay पर बैंक खाता अपडेट करना या हटाना
बैंक खाता हटाने के लिए:
- मोबाइल डिवाइस पर, Google Pay ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
- बैंक खाता चुनें.
- उस खाते पर टैप करें जिसे मिटाना है.
- ज़्यादा
खाता हटाएं पर टैप करें.
बैंक खाता अपडेट करने के लिए, आपको उसे हटाकर फिर से जोड़ना होगा: