शुरुआती जानकारी
गैर-लाभकारी संगठन, अपने काम करने के तरीके को बेहतर बनाने और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए लगातार नए तरीके खोजते रहते हैं. आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई), खास तौर पर जनरेटिव एआई से इन लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है. यह एक अहम और कम या बिना किसी लागत वाला टूल है. हालांकि, एआई को डिप्लॉय करते समय, यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि ज़िम्मेदारी के साथ एआई का इस्तेमाल कैसे किया जाए. सहायता केंद्र के इस लेख में दी गई जानकारी से, आपके गैर-लाभकारी संगठन को अपने कामों में एआई को ज़िम्मेदारी से इंटिग्रेट करने में मदद मिलेगी.
एआई के बारे में समझना
ऐडवांस हो रही एआई टेक्नोलॉजी से, गैर लाभकारी संगठन के रोज़मर्रा के कामकाज के तरीके बदल रहे हैं. नई टेक्नोलॉजी का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए, इन तीन मुख्य कॉन्सेप्ट को समझना ज़रूरी है:
- आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई): एआई, कंप्यूटर साइंस का एक फ़ील्ड है. इसमें ऐसी स्मार्ट मशीनें बनाने पर फ़ोकस किया जाता है जो इंसानों की तरह सोच सकें या सीख सकें.
- जनरेटिव एआई: जनरेटिव एआई भी एआई का एक टाइप है. यह टेक्स्ट, इमेज या अन्य मीडिया जैसा नया कॉन्टेंट जनरेट कर सकता है. गैर-लाभकारी संगठन, जनरेटिव एआई का इस्तेमाल इन कामों के लिए कर सकते हैं: सोशल मीडिया की पोस्ट बनाना, फ़ंड जुटाने के लिए जानकारी इकट्ठा करके कॉन्टेंट तैयार करना, कई डेटा सोर्स को एक साथ जोड़ना वगैरह.
- एजेंटिक एआई: यह एआई का एक ऐसा टाइप है जिसमें एआई एजेंट शामिल होते हैं. एआई एजेंट ऐसे सिस्टम होते हैं जो ऐडवांस एआई मॉडल को आपके रोज़मर्रा के टूल के साथ जोड़ते हैं. जैसे, ईमेल, कैलेंडर या दस्तावेज़. इससे वे आपकी अनुमति लेकर आपकी ओर से कार्रवाई कर पाते हैं. गैर-लाभकारी संगठनों के लिए ये कुछ इस तरह काम कर सकते हैं: एक एआई एजेंट जो वॉलंटियर की ओर से आने वाले अनुरोधों या सवालों पर नज़र रखता है, संगठन के मुख्य कैलेंडर में ओरिएंटेशन की तारीखें जांचता है, और संभावित वॉलंटियर को अपने-आप न्योते का लिंक भेजते हुए किसी केंद्रीय संपर्क सूची को भी अपडेट करता रहता है.
एआई टेक्नोलॉजी वाले टूल, डिजिटल काम-काज में संगठन की मदद करते हैं. इससे कर्मचारी मुश्किल कामों को बेहतर तरीके से कर पाते हैं. वे डेटा के आधार पर फ़ैसले ले पाते हैं और पहले के मुकाबले ज़्यादा क्रिएटिव तरीके अपना पाते हैं. ऐसे कई काम हैं जो गैर-लाभकारी संगठन एआई की मदद से कर सकते हैं. जैसे, रिसर्च पर आधारित जानकारी को शामिल करके, अनुदान पाने के लिए एक शानदार प्रस्ताव तैयार करना. इसके अलावा, लोगों की दिलचस्पी के हिसाब से कोई ऐसा कैंपेन जनरेट करना जो दान देने वालों की सोच से मेल खाता हो. साथ ही, किसी प्रोग्राम के डेटा का विश्लेषण करके यह पता लगाना कि इसे बेहतर कैसे बनाया जा सकता है.
ज़िम्मेदारी के साथ एआई का इस्तेमाल करने के तरीके और रणनीतियां
एआई, आपके गैर-लाभकारी संगठन की परफ़ॉर्मेंस और उसके काम को और असरदार बनाने में काफ़ी मददगार साबित हो सकता है. हालांकि, इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते समय, ज़िम्मेदारी के साथ काम करना ज़रूरी है. एआई का इस्तेमाल ज़िम्मेदारी से करने का मतलब है कि आपके गैर-लाभकारी संगठन को पक्षपात कम करने, जानकारी सटीक रखने, लोगों की निजता का सम्मान करने, और एआई के इस्तेमाल की खुलकर जानकारी देने जैसे तरीके अपनाने होंगे.
पक्षपात को कम करना
डेटा पर आधारित किसी भी सिस्टम की तरह, एआई टूल का इस्तेमाल करते समय भी सावधान रहना ज़रूरी है. पक्षपात वाली ऐसी बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है जिनसे एआई टूल के आउटपुट पर असर पड़ सकता है. एआई को डेवलप करने के लिए, डेटा या उपयोगकर्ताओं से मिली जानकारी और प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि एआई से मिले नतीजों से पक्षपात होता हो. पक्षपात को कम करने और एआई टूल का ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करने के लिए, ACT Responsibly फ़्रेमवर्क का पालन करें:
A — Ask (पूछें)
पूछें कि क्या यह टास्क एआई के लिए सही है. कम जोखिम वाले और बार-बार किए जाने वाले टास्क से शुरुआत करें. अगर टास्क में गोपनीय डेटा, बहुत ज़्यादा सहानुभूति या "आखिरी" फ़ैसला लेना शामिल हो, तो एआई का इस्तेमाल करने से पहले सोच-विचार करें. एआई का इस्तेमाल इंसानों की मदद करने के लिए किया जाना चाहिए, न कि उनकी जगह लेने के लिए.
C — Check (जांच करें)
एआई से जनरेट किए गए आउटपुट का इस्तेमाल करने से पहले, उनकी जांच करें. अहम जानकारी निकालते समय, हमेशा तथ्यों की पुष्टि करें. इनके लिए आउटपुट की समीक्षा करें:
- कितना सटीक है: आंकड़ों के सही होने की पुष्टि करने के लिए, भरोसेमंद सोर्स का इस्तेमाल करें.
- पक्षपात न हो: पक्का करें कि कॉन्टेंट निष्पक्ष हो और आपकी कम्यूनिटी का प्रतिनिधित्व करता हो.
- मिशन के मुताबिक हो: पक्का करें कि एआई का जनरेट किया गया कॉन्टेंट, आपके संगठन के मिशन के मुताबिक हो.
T — Tell (बताएं)
लोगों को बताएं कि आपने एआई का इस्तेमाल किया है. पारदर्शिता का मतलब है कि आपको यह साफ़ तौर पर बताना चाहिए कि किसी टूल का इस्तेमाल कैसे किया गया है. अपने स्टेकहोल्डर को बताएं कि कॉन्टेंट को एआई ने ड्राफ़्ट किया था. साथ ही, हमेशा फ़ाइनल आउटपुट की ज़िम्मेदारी लें.
पक्का करें कि जानकारी सटीक हो
ऊपर दिए गए “ACT” फ़्रेमवर्क में “C” का मतलब है कि एआई टूल से मिले जवाब की जांच करना. एआई टूल से काम करते समय, यह जांच करना ज़रूरी है कि जवाब सही है या नहीं. ऐसा इसलिए, क्योंकि कभी-कभी एआई टूल “गलत या गुमराह करने वाली जानकारी” दे सकते हैं. ऐसा तब होता है, जब आउटपुट सही नहीं होता. एआई टूल कभी-कभी ऐसे जवाब देते हैं जो भरोसेमंद और सही लगते हैं, लेकिन असल में गलत होते हैं. एआई कई वजहों से ऐसी गलत या गुमराह करने वाली जानकारी दे कर सकता है. जैसे, आउपुट जनरेट करते समय एआई टूल में मौजूद सारा डेटा इस्तेमाल न करना.
गलत या गुमराह करने वाली जानकारी को रोकने और/या पकड़ने के लिए, ज़रूरी है कि आप प्रोसेस में मानवीय समीक्षा शामिल करें. किसी भी एआई टूल के पास, उतनी गहरी जानकारी, व्यावहारिक अनुभव, और सहानुभूति नहीं है जितनी गैर-लाभकारी संगठन के पेशेवरों के पास होती है. मानवीय समीक्षा एक असरदार रणनीति है. इसमें मशीन और इंसान की इंटेलिजेंस, दोनों का इस्तेमाल किया जाता है. इससे एआई के आउटपुट को ट्रेन करने, इस्तेमाल करने, पुष्टि करने, और बेहतर बनाने में मदद मिलती है.
ध्यान रखें: एआई से मिले आउटपुट को हमेशा अच्छी क्वालिटी के ड्राफ़्ट या सुझाव के तौर पर देखा जाना चाहिए. इसकी समीक्षा और पुष्टि करने के लिए, आपकी विशेषज्ञता की ज़रूरत होती है. एआई, आपके गैर-लाभकारी संगठन की परफ़ॉर्मेंस और उसके काम को और असरदार बनाने में काफ़ी मददगार साबित हो सकता है. हालांकि, एआई के टूल इस्तेमाल करते समय, ज़िम्मेदारी के साथ काम करना ज़रूरी है. एआई का इस्तेमाल ज़िम्मेदारी से करने का मतलब है कि आपके गैर-लाभकारी संगठन को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. जैसे, आपके संगठन को निष्पक्षता, सटीक जानकारी, और निजता की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा. साथ ही, हर काम में नैतिकता को प्राथमिकता देनी होगी.
- साफ़ और सटीक प्रॉम्प्ट दें. एआई टूल के लिए प्रॉम्प्ट लिखते समय, सामान्य भाषा में साफ़ और कम शब्दों का इस्तेमाल करें. साथ ही, अपने अनुरोध के लिए ज़्यादा से ज़्यादा कॉन्टेक्स्ट दें. ऐसे प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करने से बचें जिनमें सवाल साफ़ तौर पर न पूछा गया हो या जिनका जवाब कई तरह से दिया जा सकता हो. इससे गलत नतीजे मिल सकते हैं.
- जवाब के तथ्यों की जांच करें. एआई से जनरेट की गई किसी भी जानकारी के सटीक होने की पुष्टि करें. जानकारी की पुष्टि करने के लिए, रिसर्च करके भरोसेमंद सोर्स का इस्तेमाल करें.
- एआई की सीमाओं के बारे में जानें. ध्यान रखें कि एआई की सुविधा पर अभी काम चल रहा है और इसकी सीमाएं हैं. जिन टास्क को ज़्यादा सटीक तरीके से पूरा करना है उनके लिए, एआई के अलावा अन्य संसाधनों का इस्तेमाल करें.
निजता का सम्मान करना
एआई का इस्तेमाल न सिर्फ़ बुनियादी कामों में मदद पाने के लिए, बल्कि नया कॉन्टेंट बनाने के लिए भी किया जा सकता है. हालांकि, ध्यान रखें कि इसका आपके गैर-लाभकारी संगठन के कर्मचारियों और उन लोगों की निजता एवं सुरक्षा पर क्या असर पड़ सकता है जिनकी मदद के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां दी गई रणनीतियों से, यह पक्का किया जा सकता है कि आपका संगठन एआई का इस्तेमाल करते समय, निजता और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को कम कर रहा है या नहीं.
- निजता नीतियों की समीक्षा करें. डेवलपर ने निजता की सुरक्षा के लिए जो उपाय किए हैं उनके बारे में जानने के लिए, एआई टूल का दस्तावेज़ पढ़ें. इसमें, नियम और शर्तें भी शामिल हैं. निजता से जुड़े कानून और एआई के इस्तेमाल के सबसे सही तरीकों के बारे में अप-टू-डेट रहने के लिए, रिसर्च करें.
- इनपुट किए गए डेटा पर ध्यान दें. सोचें कि एआई टूल, संवेदनशील डेटा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है. जैसे, निजी या व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी (इसमें वेतन की जानकारी और अनुशासनात्मक रिकॉर्ड शामिल हैं) और गोपनीय कारोबारी जानकारी. साथ ही, यह भी सोचें कि क्या ऐसे टूल के साथ इंटरैक्ट करने से पहले, इस तरह की जानकारी को मिटा देना चाहिए.
- एंटरप्राइज़-ग्रेड की सुरक्षा. Google for Nonprofits के ज़रिए, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले संगठन Workspace for Nonprofits को चालू कर सकते हैं. इसमें Gemini ऐप्लिकेशन और NotebookLM को मुख्य सेवा के तौर पर शामिल किया गया है. इसमें एंटरप्राइज़-ग्रेड की सुरक्षा मिलती है. कृपया NotebookLM और Gemini, दोनों के लिए अनुपालन से जुड़े सर्टिफ़िकेट की समीक्षा करें. इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आपके संगठन के डेटा को इनसे कितनी सुरक्षा मिलती है. Google Workspace के निजता हब में जनरेटिव एआई के बारे में ज़्यादा जानें.
एआई के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दें
ऊपर दिए गए “ACT” फ़्रेमवर्क में “T” के तहत, एआई के इस्तेमाल के बारे में बताने से लोगों का भरोसा बढ़ता है. साथ ही, आपके गैर-लाभकारी संगठन में सही तरीके से काम करने को बढ़ावा मिलता है. यह अब इंडस्ट्री स्टैंडर्ड बन गया है. अपने काम में एआई का इस्तेमाल करते समय, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यहां दी गई रणनीतियों का इस्तेमाल किया जा सकता है:
- एआई के इस्तेमाल के बारे में साफ़ तौर पर बताएं. आपका गैर-लाभकारी संगठन जब भी एआई का इस्तेमाल करता है, तो साफ़ तौर पर इसके बारे में बताएं. अपने उपयोगकर्ताओं को एआई टूल का इस्तेमाल करने की वजह बताएं.
- जानकारी दें. बताएं कि आपने किस तरह का टूल इस्तेमाल किया और उसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया गया. ऐसी कोई जानकारी भी दें जिससे आपके आउटपुट से जुड़े किसी भी व्यक्ति को, एआई टूल के इस्तेमाल से होने वाले संभावित जोखिमों का आकलन करने में मदद मिल सके.
ज़िम्मेदारी के साथ एआई का इस्तेमाल करने के लिए संसाधन
हर तरह के गैर-लाभकारी संगठन, अपने काम के लिए एआई के इस्तेमाल के तरीके खोज रहे हैं. ज़िम्मेदारी के साथ एआई का इस्तेमाल करने के दिशा-निर्देशों से, किसी भी संगठन को नीतियां और सबसे सही तरीके तय करने में मदद मिल सकती है. यहां कुछ संसाधन दिए गए हैं. इनसे ज़िम्मेदारी के साथ एआई का इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है.
- Fast Forward's Nonprofit AI Policy Builder, यह बिना किसी शुल्क के उपलब्ध टूल है. इसे गैर-लाभकारी संगठनों को एआई के इस्तेमाल से जुड़ी अपनी नीति बनाने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
- Google के ज़िम्मेदारी के साथ एआई के इस्तेमाल के तरीके और सिद्धांत. एआई सिस्टम के डिज़ाइन और डेवलपमेंट के लिए सुझाए गए तरीके और सिद्धांतों के उदाहरण.