आपके पब्लिकेशन का कॉन्टेंट देखने या पढ़ने वाले लोगों का ऐक्सेस मैनेज करना

Publisher Center में जाकर, पब्लिशर अपने संगठन या पब्लिकेशन में लोगों को जोड़ सकते हैं. साथ ही, वे उनका ऐक्सेस लेवल मैनेज कर सकते हैं.

ऐक्सेस लेवल के टाइप

अलग-अलग ऐक्सेस लेवल से, आपको यह तय करने की सुविधा मिलती है कि आपके संगठन या पब्लिकेशन में, चुनिंदा कार्रवाइयां कौन कर सकता है.

संगठन का ऐक्सेस

  बनाना बदलाव करना देखना मिटाना पब्लिकेशन को एक्सपोर्ट करना
मालिक हां हां हां हां हां
संपादक नहीं हां हां नहीं हां
दर्शक नहीं नहीं हां नहीं नहीं

अहम जानकारी: जो ऐक्सेस लेवल, संगठन को दिया जाता है वही ऐक्सेस लेवल संगठन के सभी पब्लिकेशन को दिया जाता है.

पब्लिकेशन का ऐक्सेस

  बनाना बदलाव करना देखना मिटाना शोकेस पैनल मैनेज करना
मालिक हां हां हां हां हां
संपादक हां हां हां हां हां
शोकेस एडिटर वाला ऐक्सेस नहीं नहीं हां नहीं हां
दर्शक नहीं नहीं हां नहीं नहीं

कोई उपयोगकर्ता जोड़ना

अहम जानकारी:

  • उपयोगकर्ता को जोड़ने के लिए आपके पास, मैनेज किए जा रहे किसी Google खाते से जुड़ा ईमेल पता होना चाहिए. जैसे, Google Workspace या Google Cloud Identity.
  • जिन उपयोगकर्ताओं के पास "मालिक" वाला ऐक्सेस है वही अन्य उपयोगकर्ताओं को जोड़ सकते हैं.
  1. अपने कंप्यूटर पर, Publisher Center पर जाएं.
  2. ज़्यादा विकल्प” सेक्शन में जाकर, अपने पब्लिकेशन और संगठन मैनेज करें इसके बाद अपने संगठन के लिए उपयोगकर्ता की अनुमतियां मैनेज करें पर क्लिक करें.
  3. वह संगठन या पब्लिकेशन चुनें जिसे आपको मैनेज करना है.
  4. उपयोगकर्ता जोड़ें पर क्लिक करें.
  5. उपयोगकर्ता का ईमेल पता डालें.
  6. उस उपयोगकर्ता को देने के लिए, ऐक्सेस लेवल चुनें.
  7. जोड़ें इसके बाद सेव करें पर क्लिक करें.

उपयोगकर्ता के ऐक्सेस में बदलाव करें

  1. अपने कंप्यूटर पर, Publisher Center पर जाएं.
  2. ज़्यादा विकल्प” सेक्शन में जाकर, अपने पब्लिकेशन और संगठन मैनेज करें इसके बाद अपने संगठन के लिए उपयोगकर्ता की अनुमतियां मैनेज करें पर क्लिक करें.
  3. वह संगठन या पब्लिकेशन चुनें जिसे आपको मैनेज करना है.
  4. उपयोगकर्ता के ऐक्सेस लेवल के बगल में मौजूद, डाउन ऐरो पर क्लिक करें.
  5. ऐक्सेस लेवल में बदलाव करें.

किसी उपयोगकर्ता का ऐक्सेस मिटाना

  1. अपने कंप्यूटर पर, Publisher Center पर जाएं.
  2. ज़्यादा विकल्प” सेक्शन में जाकर, अपने पब्लिकेशन और संगठन मैनेज करें इसके बाद अपने संगठन के लिए उपयोगकर्ता की अनुमतियां मैनेज करें पर क्लिक करें.
  3. वह संगठन या पब्लिकेशन चुनें जिसे आपको मैनेज करना है.
  4. जिस उपयोगकर्ता का ऐक्सेस हटाना है उसकी दाईं ओर, हटाएं पर क्लिक करें.

Publisher Center का ऐक्सेस: सामान्य समस्याएं

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7331933597811722667
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
100499
false
false
false
false
false