कैसे ठीक करें: इमेज बहुत छोटी है

नई ज़रूरी शर्तों का पालन करने के लिए, सभी प्रॉडक्ट की कम से कम 500 x 500 पिक्सल वाली इमेज सबमिट करें
ध्यान दें:
  • हमने हाल ही में, सभी प्रॉडक्ट की इमेज के साइज़ से जुड़ी नई ज़रूरी शर्तों के बारे में सूचना दी थी. इसके मुताबिक, इमेज का साइज़ कम से कम 500 x 500 पिक्सल होना चाहिए. नई ज़रूरी शर्तों को 31 जनवरी, 2027 से लागू किया जाएगा.
  • जुलाई 2026 से, आपको उन इमेज के लिए चेतावनियां मिलेंगी जिनका साइज़ ज़रूरी शर्तों के हिसाब से ज़्यादा है, लेकिन 500 x 500 से कम है.

नई ज़रूरी शर्तों का पालन करने के लिए, सभी प्रॉडक्ट की कम से कम 500 x 500 पिक्सल वाली इमेज सबमिट करें. 31 जनवरी, 2027 तक कपड़ों के अलावा अन्य प्रॉडक्ट के लिए कम से कम 100 x 100 पिक्सल और कपड़ों के लिए 250 x 250 पिक्सल की इमेज इस्तेमाल की जा सकती है. टीवी पर YouTube Shopping के ज़रिए दिखाए जाने वाले शॉपिंग विज्ञापनों के लिए, इमेज का साइज़ कम से कम 500 x 500 पिक्सल होना चाहिए.

कुछ मामलों में, अगर आपने 500 x 500 पिक्सल से कम रिज़ॉल्यूशन वाली इमेज सबमिट की हैं, तो हम आपकी इमेज का ऑप्टिमाइज़ किया गया वर्शन दिखाएंगे. ऑप्टिमाइज़ की गई ये इमेज, इमेज से जुड़ी नई ज़रूरी शर्तों को पूरा करेंगी. साथ ही, इससे प्रॉडक्ट को अस्वीकार होने से बचाया जा सकेगा. इसके लिए, आपको कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं होगी. ऑप्टिमाइज़ की गई इमेज को अपडेट करने के लिए, अपने प्रॉडक्ट डेटा सोर्स में 500 x 500 से ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाली नई इमेज सबमिट करें.

इस पेज पर मौजूद जानकारी


यह समस्या क्यों आ रही है

इस प्रॉडक्ट के लिए सबमिट की गई इमेज, किसी विज्ञापन या मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग में इस्तेमाल करने के लिए बहुत छोटी है.

यह ज़रूरी क्यों है?

खरीदार, ऑनलाइन खरीदारी करने का फ़ैसला लेने के लिए प्रॉडक्ट की इमेज पर भरोसा करते हैं. इस लिहाज़ से, इमेज काफ़ी मायने रखती हैं. इसलिए, किसी प्रॉडक्ट की इमेज को सही डाइमेंशन में न सबमिट करने पर, हम उसे अस्वीकार कर देते हैं. अगर प्रॉडक्ट की इमेज, साइज़ के लिए तय किए गए डाइमेंशन के मुताबिक होती है, तो वह प्रॉडक्ट, विज्ञापनों और मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग में खरीदारों को दिखने लगता है.


इस समस्या को कैसे ठीक करें

अपने प्रॉडक्ट की इमेज अपडेट करें, ताकि वे इमेज से जुड़ी हमारी ज़रूरी शर्तों के हिसाब से हों:

  • कपड़ों वाले प्रॉडक्ट के लिए, इमेज कम से कम 250 x 250 पिक्सल की होनी चाहिए और साइज़ 64 मेगापिक्सल से ज़्यादा नहीं होना चाहिए.
  • टीवी पर YouTube में दिखाए जाने वाले शॉपिंग विज्ञापनों के लिए, इमेज का साइज़ कम से कम 500 x 500 पिक्सल होना चाहिए.
  • बाकी प्रॉडक्ट के लिए, इमेज कम से कम 100 x 100 पिक्सल की होनी चाहिए.
    • ध्यान दें: हमने हाल ही में, सभी प्रॉडक्ट की इमेज के साइज़ से जुड़ी नई ज़रूरी शर्तों के बारे में सूचना दी थी. इसके मुताबिक, इमेज का साइज़ कम से कम 500 x 500 पिक्सल होना चाहिए. नई ज़रूरी शर्तों को लागू करने की प्रोसेस, 31 जनवरी, 2027 से शुरू होगी. इस तारीख तक, आपको उन इमेज के लिए चेतावनियां मिलेंगी जिनका साइज़ ऊपर दी गई ज़रूरी शर्तों के हिसाब से ज़्यादा है, लेकिन 500 x 500 से कम है. अगर मुमकिन हो, तो कुछ मामलों में हम 500 x 500 से कम साइज़ वाली इमेज का ऑप्टिमाइज़ किया गया वर्शन दिखा सकते हैं. ऑप्टिमाइज़ की गई ये इमेज, इमेज से जुड़ी नई ज़रूरी शर्तों को पूरा करेंगी. साथ ही, इससे प्रॉडक्ट को अस्वीकार होने से बचाया जा सकेगा. इसके लिए, आपको कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं होगी.
  • इमेज का साइज़ 64 मेगापिक्सल या 16 एमबी से ज़्यादा नहीं होना चाहिए.
  • थंबनेल सबमिट करने या इमेज को स्केल करने से बचें. हमारा सुझाव है कि इमेज में मौजूद प्रॉडक्ट इमेज के कम से कम 75% फ़्रेम में होना चाहिए, लेकिन यह इमेज के 90% से ज़्यादा फ़्रेम में न हो.

अपडेट की गई प्रॉडक्ट इमेज के लिंक को सबमिट करने के लिए, उन्हें इमेज का लिंक [image_link] एट्रिब्यूट में जोड़ें.

सीधे Merchant Center में जाकर, हर प्रॉडक्ट की समस्या को एक-एक करके ठीक करना

ध्यान दें: 500x500 पिक्सल की नई ज़रूरी शर्तों का असर जिन इमेज पर पड़ेगा उन्हें देखने के लिए: 'इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है' टैब में जाकर, “देखे जाने का इतिहास” विकल्प को चुनें. इसके बाद, पेज के दाईं ओर मौजूद नारंगी रंग की चेतावनियों को देखें. इनमें आपको ”आने वाले समय में लागू होने वाली ज़रूरी शर्तों के हिसाब से इमेज बहुत छोटी है” और “इमेज के रिज़ॉल्यूशन को ऑप्टिमाइज़ किया गया है” लिखा दिखेगा. जिन प्रॉडक्ट पर असर पड़ा है उनकी सूची डाउनलोड करने के लिए, लोड होने वाले पेज पर पहले “प्रॉडक्ट से जुड़ी समस्या हल करने के लिए सुझाव देखें” और फिर “जिन प्रॉडक्ट पर असर पड़ा है उन्हें डाउनलोड करें" पर क्लिक करें.

Step 1 Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.

Step 2 टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.

Step 3उस प्रॉडक्ट का टाइटल चुनें जिसमें मौजूद समस्या ठीक करनी है. इसके बाद, प्रॉडक्ट में बदलाव करें को चुनें.

Step 4 अपने प्रॉडक्ट की मौजूदा इमेज को ऐसी इमेज से बदलें जो हमारी ज़रूरी शर्तों के मुताबिक हों.

Step 5 सेव करें को चुनें.

ध्यान दें: Product Studio का इस्तेमाल करके, अपने प्रॉडक्ट की इमेज का रिज़ॉल्यूशन बढ़ाया जा सकता है, बैकग्राउंड हटाए जा सकते हैं, और कोई सीन जनरेट किया जा सकता है. यह सुविधा, Merchant Center का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए और Shopify पर Google & YouTube ऐप्लिकेशन में उपलब्ध है.

इस समस्या को कई प्रॉडक्ट के लिए एक साथ ठीक करना

ध्यान दें: 500x500 पिक्सल की नई ज़रूरी शर्तों का असर जिन इमेज पर पड़ेगा उन्हें देखने के लिए: 'इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है' टैब में जाकर, “देखे जाने का इतिहास” विकल्प को चुनें. इसके बाद, पेज के दाईं ओर मौजूद नारंगी रंग की चेतावनियों को देखें. इनमें आपको ”आने वाले समय में लागू होने वाली ज़रूरी शर्तों के हिसाब से इमेज बहुत छोटी है” और “इमेज के रिज़ॉल्यूशन को ऑप्टिमाइज़ किया गया है” लिखा दिखेगा. जिन प्रॉडक्ट पर असर पड़ा है उनकी सूची डाउनलोड करने के लिए, लोड होने वाले पेज पर पहले “प्रॉडक्ट से जुड़ी समस्या हल करने के लिए सुझाव देखें” और फिर “जिन प्रॉडक्ट पर असर पड़ा है उन्हें डाउनलोड करें" पर क्लिक करें.

Step 1 Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.

Step 2 टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.

Step 3 किसी भी समस्या या सिर्फ़ इस समस्या वाले सभी प्रॉडक्ट की लिस्ट को .csv फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करने के लिए, डाउनलोड करें आइकॉन को चुनें.

Step 4 प्रॉडक्ट की डाउनलोड की गई लिस्ट को अपलोड किए गए प्रॉडक्ट डेटा के साथ क्रॉस रेफ़रंस करें. यह भी पक्का करें कि जिन प्रॉडक्ट पर इस समस्या का असर पड़ा है उनकी इमेज के लिंक, अपडेट की गई प्रॉडक्ट इमेज से लिए गए हों. इसके लिए, इमेज का लिंक [image_link] एट्रिब्यूट का इस्तेमाल करें.

Step 5 सही किए गए प्रॉडक्ट डेटा को Merchant Center में फिर से अपलोड करें. इसके लिए, अपने चुने गए तरीके का इस्तेमाल करें.


अगले चरण

सुझाए गए बदलाव करने के बाद, देख लें कि क्या आपने इस समस्या को ठीक कर दिया है. इसके लिए, “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर जाकर देखें कि वहां यह समस्या अब भी दिख तो नहीं रही है.

ध्यान रखें: आपने जो बदलाव किया है उसे “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर दिखने में 24 से 72 घंटे लग सकते हैं.


इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
11142719688045206379
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false
false