कैसे ठीक करें: इमेज फ़ॉर्मैट अमान्य है

पक्का करें कि इमेज फ़ॉर्मैट, इमेज का लिंक, और सर्वर की सेटिंग सही हों

इस लेख में इन विषयों के बारे में बताया गया है


यह समस्या क्यों हो रही है

आपने प्रॉडक्ट की इमेज को कोड में बदलने के लिए जो तरीका चुना है उसे Google नहीं पहचानता. इसकी वजह से, हम इमेज को शॉपिंग विज्ञापनों और मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग में नहीं दिखा सकेंगे. हमारे तय किए गए मानकों के हिसाब से, आपको इमेज को कोड में बदलना होगा. इसके बाद ही, आपके प्रॉडक्ट को स्वीकार किया जाएगा.

समस्या को कैसे ठीक करें

इस प्रॉडक्ट के लिए, इमेज का लिंक [image_link] एट्रिब्यूट और दूसरी इमेज का लिंक [additional_image_link] एट्रिब्यूट के लिए सबमिट की गई वैल्यू देखें. पक्का करें कि ये वैल्यू, एट्रिब्यूट की ज़रूरी शर्तों के मुताबिक हों. साथ ही, इन्हें स्वीकार किए जाने वाले फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करके कोड में बदला गया हो. जैसे:

  • JPEG (.jpg/.jpeg)
  • WebP (.webp)
  • PNG (.png)
  • GIF (.gif)
  • BMP (.bmp)
  • TIFF (.tif/.tiff)

सीधे तौर पर Merchant Center में जाकर, हर प्रॉडक्ट की समस्या को एक-एक करके ठीक करना

Step 1 Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.

Step 2 टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.

Step 3 उस प्रॉडक्ट के टाइटल पर क्लिक करें जिसमें मौजूद समस्या ठीक करनी है. इसके बाद, प्रॉडक्ट में बदलाव करें पर क्लिक करें.

Step 4 पक्का करें आपने जो इमेज सबमिट की हैं उन्हें स्वीकार किए जाने वाले फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करके कोड में बदला गया हो.

Step 5 सेव करें को चुनें.

इस समस्या को कई प्रॉडक्ट के लिए एक साथ ठीक करना

Step 1 Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.

Step 2 टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.

Step 3 किसी भी समस्या वाले या सिर्फ़ इस समस्या वाले सभी प्रॉडक्ट की लिस्ट को .csv फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करने के लिए, डाउनलोड करें आइकॉन को चुनें.

Step 4 प्रॉडक्ट की डाउनलोड की गई लिस्ट को, अपलोड किए गए प्रॉडक्ट डेटा के साथ क्रॉस रेफ़रंस करें. साथ ही, पक्का करें कि आपने जो इमेज सबमिट की हैं उन्हें स्वीकार किए जाने वाले फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करके कोड में बदला गया हो.

Step 5 अपलोड करने के लिए चुने गए तरीके का इस्तेमाल करके, सही किए गए प्रॉडक्ट डेटा को Merchant Center में फिर से अपलोड करें.


अगले चरण

सुझाए गए बदलाव करने के बाद, देख लें कि क्या आपने इस समस्या को ठीक कर दिया है. इसके लिए, “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर जाकर देखें कि वहां यह समस्या अब भी दिख तो नहीं रही है.

ध्यान रखें: आपने जो बदलाव किया है उसे “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर दिखने में 24 से 72 घंटे लग सकते हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
11142719688045206379
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false
false