ठीक करने का तरीका: अमान्य UTF-8 एन्कोडिंग

टेक्स्ट के लिए सही UTF-8 एन्कोडिंग का इस्तेमाल करें और दोहरी एन्कोडिंग से बचें

इस लेख में इन विषयों के बारे में बताया गया है


यह समस्या क्यों हो रही है

टेक्स्ट की एन्कोडिंग में कोई गड़बड़ी है. Merchant Center पर, UTF-8, UTF-16, Latin-1, और ASCII काम करता है.

समस्या को कैसे ठीक करें

अगर फ़ाइल की एन्कोडिंग के बारे में पता न हो, तो कृपया अपने-आप पता लगाएं का विकल्प चुनें.

अगर फ़ाइल को सेव करने के लिए 'नोटपैड' का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो कृपया इस रूप में सेव करें चुनें. इसके बाद, एन्कोडिंग के विकल्पों में ANSI या UTF-8 चुनें. अगर आपकी फ़ाइल को इनमें से किसी भी एक टाइप में एन्कोड नहीं किया गया है, तो आपके फ़ीड को प्रोसेस नहीं किया जाएगा.

अगर कोई ऐसी एक्सएमएल फ़ाइल सबमिट की जाती है जिसमें Latin-1 या UTF-16 एन्कोडिंग का इस्तेमाल किया गया है, तो अपनी एक्सएमएल फ़ाइल में यह जानकारी ज़रूर शामिल करें. इसके लिए, अपने डेटा फ़ीड की पहली लाइन को <?xml version=" 1.0"?> से बदलकर, यह करें:

  • Latin-1 के लिए: <?xml version="1.0" encoding="ISO-8859-1"?>
  • UTF-16 के लिए: <?xml version="1.0" encoding="UTF-16"?>

सीधे तौर पर Merchant Center में जाकर, हर प्रॉडक्ट की समस्या को एक-एक करके ठीक करना

Step 1 Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.

Step 2 टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.

Step 3 उस प्रॉडक्ट के टाइटल पर क्लिक करें जिसमें मौजूद समस्या ठीक करनी है. इसके बाद, प्रॉडक्ट में बदलाव करें पर क्लिक करें.

Step 4 पक्का करें कि हर सामान के लिए ज़रूरी एट्रिब्यूट, UTF-8 एन्कोडिंग से मेल खाते हों.

Step 5 सेव करें को चुनें.

इस समस्या को कई प्रॉडक्ट के लिए एक साथ ठीक करना

Step 1 Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.

Step 2 टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.

Step 3 किसी भी समस्या वाले या सिर्फ़ इस समस्या वाले सभी प्रॉडक्ट की लिस्ट को .csv फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करने के लिए, डाउनलोड करें आइकॉन को चुनें.

Step 4 प्रॉडक्ट की डाउनलोड की गई लिस्ट को, अपलोड किए गए प्रॉडक्ट डेटा के साथ क्रॉस रेफ़रंस करें. साथ ही, पक्का करें कि हर सामान के लिए ज़रूरी एट्रिब्यूट, UTF-8 एन्कोडिंग से मेल खाते हों.

Step 5 अपलोड करने के लिए चुने गए तरीके का इस्तेमाल करके, अपने सही किए गए प्रॉडक्ट डेटा को Merchant Center में फिर से अपलोड करें.


अगले चरण

सुझाए गए बदलाव करने के बाद, देख लें कि क्या आपने इस समस्या को ठीक कर दिया है. इसके लिए, “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर जाकर देखें कि वहां यह समस्या अब भी दिख तो नहीं रही है.

ध्यान रखें: आपने जो बदलाव किया है उसे “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर दिखने में 24 से 72 घंटे लग सकते हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
11142719688045206379
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false
false