ठीक करने का तरीका: मेल न खाने वाले डोमेन

अपने प्रॉडक्ट पेज के लिए, वही डोमेन इस्तेमाल करें जो Merchant Center में ऑनलाइन स्टोर के यूआरएल के तौर पर दिया गया है

 

इस लेख में इन विषयों के बारे में बताया गया है


यह समस्या क्यों हो रही है

इस गड़बड़ी से पता चलता है कि अपने प्रॉडक्ट डेटा में आपने एक लैंडिंग पेज का लिंक (यूआरएल) जोड़ा है, जो आपके Merchant Center खाते में रजिस्टर किए गए यूआरएल के डोमेन से मेल नहीं खाता.

यहां कुछ सामान्य वजहें दी गई हैं जिनकी वजह से, आपको यह गड़बड़ी दिख सकती है:

  • आपने खाते में कोई यूआरएल रजिस्टर नहीं किया है: अगर आपने प्रॉडक्ट डेटा में अपनी वेबसाइट के लिंक (यूआरएल) शामिल किए हैं, तो आपको पहले Merchant Center में वेबसाइट की पुष्टि करनी होगी और उस पर दावा करना होगा.
  • रजिस्टर किया गया यूआरएल, आपके प्रॉडक्ट डेटा में दिए गए लिंक से मेल नहीं खाता: आपके फ़ीड में शामिल किए गए लिंक, Merchant Center खाते में रजिस्टर की गई वेबसाइट के डोमेन से मेल खाने चाहिए. उदाहरण के लिए, किसी फ़ाइल को http://www.example.com/item1.html यूआरएल के साथ सबमिट करने के लिए, आपको खाते में पैरंट वेबसाइट के डोमेन के तौर पर http://www.example.com/ को रजिस्टर करना होगा.

    ध्यान दें: आपके रजिस्टर किए गए डोमेन पर जो इमेज होस्ट नहीं की गई हैं उन्हें इमेज का लिंक [image_link] एट्रिब्यूट का इस्तेमाल करके शामिल किया जा सकता है.

इस समस्या को कैसे ठीक करें

देख लें कि आपके प्रॉडक्ट डेटा के लैंडिंग पेज के यूआरएल में इस्तेमाल किया गया डोमेन, खाते के लेवल पर रजिस्टर किए गए डोमेन से मेल खाता हो.

सीधे तौर पर Merchant Center में जाकर, हर प्रॉडक्ट की समस्या को एक-एक करके ठीक करना

Step 1 Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.

Step 2 टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.

Step 3 उस प्रॉडक्ट के टाइटल पर क्लिक करें जिसमें मौजूद समस्या ठीक करनी है. इसके बाद, प्रॉडक्ट में बदलाव करें पर क्लिक करें.

Step 4 लैंडिंग पेज के यूआरएल को अपडेट करें, ताकि यह आपके Merchant Center खाते में रजिस्टर किए गए डोमेन से मेल खा सके.

Step 5 सेव करें को चुनें.

इस समस्या को कई प्रॉडक्ट के लिए एक साथ ठीक करना

Step 1 Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.

Step 2 टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.

Step 3 किसी भी समस्या वाले या सिर्फ़ इस समस्या वाले सभी प्रॉडक्ट की लिस्ट को .csv फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करने के लिए, डाउनलोड करें आइकॉन को चुनें.

Step 4 प्रॉडक्ट की डाउनलोड की गई लिस्ट को अपलोड किए गए प्रॉडक्ट डेटा के साथ क्रॉस रेफ़रंस करें. साथ ही, पक्का करें कि जिन प्रॉडक्ट पर असर पड़ा है वे किसी ऐसे लैंडिंग पेज से लिंक हो रहे हों जो आपके Merchant Center खाते में रजिस्टर किए गए डोमेन से मेल खाता है. इसके लिए, लिंक [link] एट्रिब्यूट का इस्तेमाल करें.

Step 5 अपलोड करने के लिए चुने गए तरीके का इस्तेमाल करके, सही किए गए प्रॉडक्ट डेटा को Merchant Center में फिर से अपलोड करें.


अगले चरण

सुझाए गए बदलाव करने के बाद, देख लें कि क्या आपने इस समस्या को ठीक कर दिया है. इसके लिए, “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर जाकर देखें कि वहां यह समस्या अब भी दिख तो नहीं रही है.

ध्यान रखें: आपने जो बदलाव किया है उसे “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर दिखने में 24 से 72 घंटे लग सकते हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
11142719688045206379
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false
false