अपने प्रॉडक्ट के लिए ज़्यादा विज़ुअल उपलब्ध कराने के लिए, इमेज एट्रिब्यूट के अलावा, वीडियो लिंक [video_link] एट्रिब्यूट इस्तेमाल करें. वीडियो में प्रॉडक्ट को अलग-अलग ऐंगल से दिखाया जा सकता है या प्रॉडक्ट को इस्तेमाल करते हुए भी दिखाया जा सकता है.
इस पेज पर मौजूद जानकारी
कब इस्तेमाल करें
हर प्रॉडक्ट के लिए ज़रूरी नहीं है.
फ़ॉर्मैट
फ़ॉर्मैट इस्तेमाल करने के इन दिशा-निर्देशों को अपनाएं, ताकि Google आपका सबमिट किया गया डेटा समझ सके.
वैल्यू को अंग्रेज़ी में कब और कैसे सबमिट करें, इसकी जानकारी पाने के लिए अपना प्रॉडक्ट डेटा सबमिट करने के बारे में ज़्यादा जानें.
| टाइप |
वीडियो का यूआरएल "http://" या "https://" से शुरू होना चाहिए. इसमें सिर्फ़ ASCII वाले वर्ण होने चाहिए और यह आरएफ़सी 3986 के मुताबिक होना चाहिए |
|---|---|
| सीमाएं | इसमें ज़्यादा से ज़्यादा 2,000 वर्ण हो सकते हैं |
| इन फ़ाइल फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल किया जा सकता है | .MPG, .MP4, .WMV, .AVI, .MOV, .FLV, .MPEG-1, .MPEGPS |
|
दोहराया गया फ़ील्ड |
हां, ज़्यादा से ज़्यादा 10 |
| फ़ाइल फ़ॉर्मैट | वैल्यू का उदाहरण |
|---|---|
| टेक्स्ट (TSV) |
एक से ज़्यादा वीडियो सबमिट करने के लिए, हर यूआरएल को कॉमा (
|
| एक्सएमएल (फ़ीड) | <g:video_link>https://example.com/video1</g:video_link> |
अगर आपको Merchant API के लिए अपना डेटा फ़ॉर्मैट करना है, तो Merchant API for Shopping रिसॉर्स देखें.
ज़रूरी शर्तें
आपका वीडियो, इन शर्तों के मुताबिक होना चाहिए, ताकि उसे Google पर दिखाया जा सके. इन्हें पूरा न करने पर, हो सकता है कि हम आपके वीडियो का इस्तेमाल न करें.
- यूआरएल से जुड़ी ज़रूरी शर्तें:
- सभी वीडियो लिंक में वीडियो का यूआरएल होना चाहिए, जिसकी शुरुआत में “http://” या “https://” हो. यूआरएल देना ज़रूरी है. यह YouTube का यूआरएल या वीडियो होस्ट करने वाली किसी अन्य साइट का यूआरएल हो सकता है.
- वीडियो के यूआरएल में मौजूद खास वर्णों को यूआरएल के हिसाब से एन्कोड किए गए उनके वर्शन से बदलें. उदाहरण के लिए, कॉमा को %2C से बदलें. पूरी लिस्ट देखने के लिए, यूआरएल को एन्कोड करने से जुड़ी रेफ़रंस गाइड देखें.
- यूआरएल, उस वीडियो पर ले जाता हो जो इस्तेमाल किए जा सकने वाले फ़ाइल फ़ॉर्मैट (.MPG, .MP4, .WMV, .AVI, .MOV, .FLV, .MPEG-1, .MPEGPS) में हो.
- अगर YouTube का यूआरएल इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, तो यूआरएल सीधे तौर पर असल वीडियो फ़ाइल पर ले जाना चाहिए. यह वीडियो प्लेयर वाले लैंडिंग पेज का लिंक नहीं होना चाहिए.
- अवधि: वीडियो की अवधि 6 सेकंड से 240 सेकंड के बीच होनी चाहिए.
- फ़ाइल का साइज़: वीडियो फ़ाइल का साइज़, ज़्यादा से ज़्यादा 500 एमबी होना चाहिए.
- आसपेक्ट रेशियो: वीडियो का आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात) 9:16, 16:9 या 1:1 होना चाहिए.
- रिज़ॉल्यूशन: कम से कम 720 पिक्सल (1280x720) के रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो इस्तेमाल करें.
- मालिकाना हक और ऐक्सेस करने की सुविधा:
- कारोबारियों या कंपनियों के पास, मार्केटिंग के लिए कॉन्टेंट का लाइसेंस होना चाहिए. Google, क्रिएटर्स को कोई पेमेंट नहीं करेगा. किसी भी मुआवज़े का लेन-देन सीधे तौर पर ब्रैंड और क्रिएटर के बीच होना चाहिए.
- वीडियो का यूआरएल, वेब पर सार्वजनिक तौर पर ऐक्सेस किया जा सकने वाला होना चाहिए. Googlebot को सार्वजनिक तौर पर वीडियो का ऐक्सेस मिलना चाहिए. इसके लिए, लॉगिन करने या खास अनुमतियों की ज़रूरत नहीं होनी चाहिए. साथ ही, इस पर robots.txt से कोई पाबंदी नहीं लगी हुई होनी चाहिए. एक वीडियो का एक ही यूआरएल होना चाहिए (अलग-अलग वीडियो के लिए एक ही यूआरएल नहीं होना चाहिए). साथ ही, इसे Google से क्रॉल किया जा सकता हो.
- कॉन्टेंट:
- वीडियो लिंक स्टैटिक होने चाहिए और इनकी समयसीमा खत्म न हुई हो.
- वीडियो धुंधले या खराब फ़ोकस वाले नहीं होने चाहिए.
- वीडियो में ऑडियो होना ज़रूरी नहीं है.
सबसे सही तरीके
अपने प्रॉडक्ट की परफ़ॉर्मेंस बेहतर करने के लिए, इन सबसे सही तरीकों की मदद से प्रॉडक्ट डेटा को ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है. इन तरीकों से, ज़रूरी शर्तों को पूरा करने के अलावा और भी कई काम किए जा सकते हैं.
- उन वीडियो का इस्तेमाल करें जिनमें प्रॉडक्ट का इस्तेमाल होते हुए दिखाया गया हो. वीडियो में आपके प्रॉडक्ट को पूरी जानकारी के साथ दिखाया जाना चाहिए (अगर हो सके, तो वीडियो में अपने प्रॉडक्ट के साथ-साथ उससे मिलते-जुलते कई अन्य प्रॉडक्ट भी दिखाएं).
- खास प्रॉडक्ट या दिखाए जा रहे प्रॉडक्ट के लिंक सबमिट करें. ऐसे वीडियो सबमिट न करें जिनमें प्रॉडक्ट की जगह, कंपनी के बारे में जानकारी दी गई हो.
- वीडियो के ऊपर, नीचे या दाईं/बाईं ओर काले रंग की पट्टियां नहीं होनी चाहिए.
- अच्छी क्वालिटी वाले वीडियो सबमिट करें. वीडियो का फ़्लो और उनमें मौजूद जानकारी शुरू से लेकर आखिरी तक एक जैसी होनी चाहिए. साथ ही, वीडियो की प्रोडक्शन क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए. जैसे, उनमें सही लाइटिंग का इस्तेमाल हो, सटीक एडिटिंग हो, और कैमरे का मूवमेंट स्मूद हो.
उदाहरण
एक वीडियो वाला प्रॉडक्ट
| एट्रिब्यूट | वैल्यू |
|---|---|
वीडियो लिंक [video_link] |
https://example.com/video1 |
दो वीडियो वाला प्रॉडक्ट
| एट्रिब्यूट | वैल्यू |
|---|---|
वीडियो लिंक [video_link] |
https://example.com/video1 https://example.com/video2 |