Google को प्रॉडक्ट की समीक्षाओं का डेटा भेजने के लिए, ये तरीके अपनाए जा सकते हैं:
- सीधे अपने Merchant Center खाते में, प्रॉडक्ट की समीक्षाओं का डेटा सोर्स अपलोड करना. प्रॉडक्ट की समीक्षाओं के डेटा सोर्स को सही से फ़ॉर्मैट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, डेटा सोर्स के स्पेसिफ़िकेशन लेख देखें.
- तीसरे पक्ष के किसी ऐसे रिव्यू एग्रीगेटर के साथ मिलकर काम करें जिसे अनुमति दी गई हो. इससे Google को सीधे तौर पर उनसे समीक्षाएं मिल सकेंगी. ऐसे एग्रीगेटर की सूची नीचे दी गई है.
प्रॉडक्ट की समीक्षाओं वाला डेटा सबमिट करने का तरीका तय करते समय, आपको डेटा सोर्स सेट अप करने के बारे में अच्छी तरह पता होना चाहिए. साथ ही, यह ध्यान रखें कि डेटा सोर्स मैनेज करने के लिए आपके पास कौनसे संसाधन उपलब्ध हैं. यह भी देखें कि आपके पास पहले से ही तीसरे पक्ष का रिव्यू एग्रीगेटर है या नहीं. यहां दिए गए चार्ट में, अलग-अलग तरीकों के कुछ फ़ायदों और उनसे जुड़ी चुनौतियों के बारे में बताया गया है.
| फ़ायदे | चुनौतियां | |
| Merchant Center | रेटिंग सबमिट करने की प्रोसेस को अलग से मैनेज करें | एक्सएमएल डेटा सोर्स को बिना किसी मदद के बनाना और सबमिट करना मुश्किल हो सकता है |
| तीसरे पक्ष का रिव्यू एग्रीगेटर | तीसरे पक्ष के एग्रीगेटर, रेटिंग सबमिट करने की प्रोसेस को आपके लिए मैनेज करते हैं | इस सेवा के लिए शुल्क लिया जा सकता है |
ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले रिव्यू एग्रीगेटर की सूची यहां दी गई है. अगर आपको किसी रिव्यू एग्रीगेटर के साथ काम करना है, तो इस सूची में से उसका नाम चुनें.
ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले एग्रीगेटर की सूची
| एग्रीगेटर | मुख्यपृष्ठ | सहायता केंद्र | शुरू करने से पहले |
| Bazaarvoice | bazaarvoice.com |
|
|
| eKomi | ekomi.com | eKomi feedback | पक्का करें कि आपने eKomi के लिए साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. अपने खाते के लिए प्रॉडक्ट रेटिंग फ़ीड चालू करने के लिए, कृपया eKomi की सहायता टीम से info@ekomi-group.com पर संपर्क करें. |
| Emplifi | emplifi.io | रेटिंग और समीक्षाएं |
|
| Feedaty (Zoorate) | feedaty.com | Feedaty और Google Shopping | पक्का करें कि आपने Feedaty के लिए साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. Google को अपनी समीक्षाएं भेजने के लिए, आपको Feedaty का बुनियादी या Pro प्लान लेना पड़ सकता है. अपने खाते के लिए Google Shopping पर प्रॉडक्ट रेटिंग की सुविधा चालू करने के लिए, Feedaty की सहायता टीम से संपर्क करें. साथ ही, यह पक्का करें कि डेटा फ़ीड सही तरीके से सेटअप किया गया हो. |
| Feefo (Reevo) | business.feefo.com | सहायता केंद्र | पक्का करें कि आपने Feefo के लिए साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर प्रॉडक्ट की समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. अपने खाते के लिए प्रॉडक्ट रेटिंग फ़ीड चालू करने के लिए, कृपया Feefo की सहायता टीम से संपर्क करें. |
| Guaranteed Reviews Company | guaranteed-reviews.com | लागू नहीं | पक्का करें कि आपने Guaranteed Reviews Company के साथ साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. Google Product Ratings के साथ सिंक्रनाइज़ करने की सुविधा अपने-आप काम करती है. साथ ही, यह सुविधा Guaranteed Reviews का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए उपलब्ध है. इसे मैन्युअल तरीके से सेटअप करने की ज़रूरत नहीं है. ज़्यादा जानकारी के लिए, सहायता टीम से बेझिझक संपर्क करें: contact@guaranteed-reviews.com |
| Judge.me | judge.me | सहायता केंद्र |
यह पक्का करें कि आपने Judge.me के लिए साइन अप किया हो और आपके स्टोर पर प्रॉडक्ट की समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. Google Shopping फ़ीड को चालू करने के लिए, आपके पास Judge.me से इकट्ठा की गई कम से कम 50 प्रॉडक्ट की समीक्षाएं होनी चाहिए. |
| Junip | junip.co | सहायता केंद्र | पक्का करें कि आपने Junip के लिए साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. Google के साथ सिंडिकेट करने की सुविधा, आम तौर पर Growth प्लान और उससे ऊपर के प्लान के लिए उपलब्ध होती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया Junip की सहायता टीम से संपर्क करें. |
| Kudobuzz | kudobuzz.com | Google Product Ratings को चालू करना |
|
| Loox | loox.app |
Google Shopping पर दिखाई जाने वाली प्रॉडक्ट लिस्टिंग के साथ समीक्षाओं को इंटिग्रेट करना |
पक्का करें कि आपका Loox प्लान, Scale या Unlimited हो. अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (एफ़एक्यू) के लिए, हमारे सहायता केंद्र का लेख पढ़ें. |
| Okendo | okendo.io | Google Shopping और प्रॉडक्ट लिस्टिंग विज्ञापन | पक्का करें कि आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. इसके लिए, कम से कम 50 समीक्षाएं पब्लिश की गई हों और Shopify में एमपीएन या GTIN सेट किया गया हो. यह सुविधा, Growth प्लान और उससे ऊपर के प्लान के साथ मुफ़्त में मिलती है. इसके अलावा, इसे हर महीने के हिसाब से ऐड-ऑन के तौर पर भी खरीदा जा सकता है. |
| PowerReviews | powerreviews.com | Google Shopping/प्रॉडक्ट लिस्टिंग विज्ञापन | पक्का करें कि आपने PowerReviews के लिए साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. |
| RA Reviews (RA Trustvox) | site.trustvox.com.br | सहायता केंद्र | पक्का करें कि आपकी साइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. साथ ही, आपने RA Reviews 500+ ऑर्डर Business या Enterprise प्लान लिया हो. Starter प्लान के साथ समीक्षाएं सिंडिकेट नहीं की जा सकतीं. अपने खाते के लिए प्रॉडक्ट रेटिंग फ़ीड चालू करने के लिए, कृपया एग्रीगेटर की सहायता टीम से संपर्क करें. |
| Reseller Ratings | resellerratings.com | सहायता केंद्र | पक्का करें कि आपने Reseller Ratings के लिए साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. अपने खाते के लिए प्रॉडक्ट रेटिंग फ़ीड चालू करने के लिए, कृपया एग्रीगेटर की सहायता टीम से संपर्क करें. |
| Revi.io | revi.io | ई-कॉमर्स के लिए खरीदार की दी हुई रेटिंग | पक्का करें कि आपने Revi.io पर साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. अपने खाते के लिए प्रॉडक्ट रेटिंग फ़ीड चालू करने के लिए, कृपया एग्रीगेटर की सहायता टीम से संपर्क करें. |
| Reviews.io | reviews.io | प्रॉडक्ट की समीक्षा करने की सुविधा सेटअप करना | पक्का करें कि आपका Reviews.io प्लान Premium हो. मुफ़्त या Pro प्लान के साथ यह सुविधा काम नहीं करती. साथ ही, यह पक्का करें कि आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. अपने खाते के लिए प्रॉडक्ट रेटिंग फ़ीड चालू करने के लिए, कृपया एग्रीगेटर की सहायता टीम से संपर्क करें. |
| Shopper Approved | shopperapproved.com |
Shopper Approved के लिए स्टोर और प्रॉडक्ट की समीक्षा करने वाली इंटिग्रेशन गाइड |
पक्का करें कि आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. वेबसाइट से सीधे “डेमो बुक करने” के लिए, shopperapproved.com पर जाएं. support@shopperapproved.com पर ईमेल भेजकर या 1-888-951-5467 पर कॉल करके भी सहायता टीम से संपर्क किया जा सकता है. |
| Shopping Satisfaction | shopping-satisfaction.com | सुझाव/राय देने या शिकायत करने का सिस्टम | पक्का करें कि आपने Shopping Satisfaction के लिए साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. अपने खाते में प्रॉडक्ट रेटिंग फ़ीड चालू करने के लिए, कृपया हमारी सहायता टीम से contact@shopping-satisfaction.co.uk पर संपर्क करें. |
| Stamped | stamped.io | Google Shopping पर मौजूद प्रॉडक्ट की समीक्षाएं | पक्का करें कि आपका Stamped प्लान, Business या उससे ऊपर का हो. Basic या Premium प्लान काम नहीं करते. अपने खाते के लिए प्रॉडक्ट रेटिंग फ़ीड चालू करने के लिए, कृपया Stamped की सहायता टीम से संपर्क करें. खुद से सेवा पाने के लिए, सहायता टीम से संपर्क करने से पहले, Stamped डैशबोर्ड पर जाकर उपलब्ध विकल्प देखें. |
| TargetBay | targetbay.com | सहायता केंद्र | पक्का करें कि आपकी साइट से समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. साथ ही, आपका TargetBay प्लान Plus, Premium या Enterprise हो. मुफ़्त या Growth प्लान के साथ यह सुविधा काम नहीं करती. अगर Google Merchant Center में 'प्रॉडक्ट की समीक्षाएं' टैब नहीं दिख रहा है, तो Google का 'प्रॉडक्ट रेटिंग में दिलचस्पी दिखाने वाला फ़ॉर्म' भरें. इसके अलावा, एग्रीगेटर की सहायता टीम से संपर्क करें. |
| TestFreaks | testfreaks.com | सुविधाएं | पक्का करें कि आपने TestFreaks के लिए साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. अपने खाते के लिए प्रॉडक्ट रेटिंग फ़ीड चालू करने के लिए, कृपया TestFreaks की सहायता टीम से संपर्क करें. |
| Trusted Shops | trustedshops.com | Trusted Shops के लिए Google इंटिग्रेशन | पक्का करें कि आपने Trusted Shops के लिए साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. अपनी सदस्यता में Google इंटिग्रेशन को आसानी से जोड़ा जा सकता है. अगर आप अब तक सदस्य नहीं हैं, तो हमसे संपर्क करें या सदस्यता के लिए आवेदन करें. |
| Trustpilot | trustpilot.com | सहायता केंद्र |
|
| Skeepers की Verified Reviews (Avis Vérifiés) | verified-reviews.com | Google Shopping पर अपने प्रॉडक्ट की समीक्षाएं कैसे दिखाएं | पक्का करें कि आपने Verified Reviews (Skeepers) के लिए साइन अप किया हो और आपकी वेबसाइट पर समीक्षाएं इकट्ठा की जा रही हों. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया Verified Reviews (Skeepers) की सहायता टीम से संपर्क करें: skeepers.io/contact |
| Yotpo | yotpo.com | Google Shopping की ऑफ़लाइन डिस्ट्रिब्यूशन की सुविधा |
|
एग्रीगेटर आपसे शुल्क ले सकते हैं. Google इन शुल्कों को कंट्रोल या मॉडरेट नहीं करता है.
अगर आप एक रिव्यू एग्रीगेटर हैं और आपको प्रॉडक्ट रेटिंग के साथ Google का पार्टनर बनना है, तो हमारा दिलचस्पी दिखाने वाला फ़ॉर्म भरें. इससे हम इस बात की समीक्षा कर पाएंगे कि ज़रूरी शर्तें पूरी की जा रही हैं या नहीं.