Merchant Center के Analytics में मौजूद 'खास जानकारी' टैब के बारे में जानकारी

Analytics के “खास जानकारी” टैब में अलग-अलग कार्ड मौजूद होते हैं. इनमें दी गई जानकारी से, आपको अपने कारोबार के लिए बेहतर फ़ैसले लेने में मदद मिलती है. इन कार्ड से, आपको अपनी वेबसाइट पर आए ट्रैफ़िक के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है. साथ ही, इनसे आपको नए रुझानों के बारे में भी अप-टू-डेट जानकारी मिलती है.

इस पेज पर मौजूद जानकारी


फ़ायदे

“खास जानकारी” टैब से, आपको इन कामों में मदद मिल सकती है:

  • एक ही जगह पर अपने प्रॉडक्ट, स्टोर, और अन्य चीज़ों के नतीजों की परफ़ॉर्मेंस की एक झलक देखना.
  • समय के साथ अपने प्रॉडक्ट, ब्रैंड वगैरह के रुझान में हो रहे बदलावों की अहम मेट्रिक देखना.
  • Google Search और Maps पर, Business Profile में मौजूद अपने स्टोर की प्रोफ़ाइल की परफ़ॉर्मेंस पर नज़र रखना. इसके लिए, चुनी गई समयावधि में अलग-अलग तरह की मेट्रिक ट्रैक करें.
  • नए रुझानों के बारे में जानना (यानी कि Google पर लोग सबसे ज़्यादा क्या खोज रहे हैं).

इन कार्ड में मौजूद जानकारी का इस्तेमाल, अपने प्रॉडक्ट का प्रमोशन करने और कारोबार को आगे बढ़ाने के सबसे बेहतर तरीके खोजने के लिए किया जा सकता है.


यह टैब कैसे काम करता है

शुरू करने के लिए, Merchant Center में "Analytics" सेक्शन पर जाएं. “खास जानकारी” टैब में, आपको अपनी वेबसाइट पर मिले ट्रैफ़िक के हिसाब से अलग-अलग “कार्ड” दिखेंगे. इनसे आपको कुछ अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं. जैसे, "Google पर दिखाए गए प्रॉडक्ट पर क्लिक करके कितने लोग आपकी वेबसाइट पर पहुंचे", "लोग Google पर क्या खोज रहे हैं”, और “Google पर आपके कितने प्रॉडक्ट लोकप्रिय हैं”.

ज़्यादा जानकारी पाने और खोज के चुनिंदा विषयों या प्रॉडक्ट के बारे में बारीकियां जानने के लिए, कार्ड पर क्लिक करें. इससे आपको ज़्यादा जानकारी वाली विंडो दिखेगी.

ध्यान दें: मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग, 'Merchant Center से जुड़ा विश्लेषण' सेक्शन में "ऑर्गैनिक" ट्रैफ़िक पर दिखती हैं.


इस टैब में क्या-क्या जानकारी उपलब्ध होती है

देखें कि आपकी वेबसाइट को कितना ट्रैफ़िक मिलता है

आपकी वेबसाइट के लिए, ऑर्गैनिक तरीके से और विज्ञापनों से जनरेट हुए ट्रैफ़िक की जानकारी को अलग-अलग दिखाया जाएगा. यह जानकारी इनके बारे में दिखेगी:

  • प्रॉडक्ट पर मिले क्लिक: इनसे आपकी वेबसाइट पर, प्रॉडक्ट की जानकारी वाले पेजों में Google से आने वाले ट्रैफ़िक के बारे में पता चलता है.
  • ऑनलाइन स्टोर सेक्शन पर किए गए क्लिक: इनसे Google Search और Maps पर मौजूद, आपके स्टोर की Business Profile के साथ हुए सभी इंटरैक्शन को ट्रैक किया जा सकता है.
  • स्टोर पर आने वाले लोगों की संख्या: इन आंकड़ों से, Google Search और Maps जैसे सोर्स से मिले क्लिक की जानकारी मिलती है. ये क्लिक, सीधे तौर पर आपके स्टोर की जगह से जुड़े होते हैं.

विज्ञापनों से आपकी वेबसाइट पर मिला ट्रैफ़िक

इनसे, Ads की टॉप-लेवल की ये मेट्रिक दिखती हैं:

  • विज्ञापन पर क्लिक: इससे पता चलता है कि किसी उपयोगकर्ता ने विज्ञापन पर कितनी बार क्लिक किया.
  • विज्ञापन कन्वर्ज़न: इससे पता चलता है कि उपयोगकर्ता के किसी विज्ञापन से इंटरैक्ट करने के बाद, कितनी कार्रवाइयां पूरी हुईं.
  • लागत: आपके कैंपेन से जुड़ी रकम.
  • हर कन्वर्ज़न की लागत: यह मेट्रिक, आपके विज्ञापन से जनरेट हुए कन्वर्ज़न की संख्या के हिसाब से आपके कैंपेन की लागत को ट्रैक करती है.

लोग Google पर क्या खोज रहे हैं

जानें कि किसी विषय के बारे में Google पर की गई कुल खोजों और उनके लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों के मुकाबले, किसी चुनी गई समयावधि में कितनी खोजें की गई हैं. वैल्यू 100 होने का मतलब है कि इस विषय के बारे में Google पर सबसे ज़्यादा खोजें की गईं. 50 का मतलब है कि कुल खोजों के मुकाबले आधी खोजें की गईं. 0 का मतलब है कि खोजों की लोकप्रियता के बारे में ज़रूरत के मुताबिक डेटा उपलब्ध नहीं है.

खोज के विषयों और उनके लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, सभी खोज नतीजे देखें बटन पर क्लिक करें. इन डाइमेंशन के आधार पर खोज नतीजों को फ़िल्टर करें या क्रम से लगाएं:

  • टाइटल: खोज के विषयों को क्रम से लगाने के लिए, टेबल में मौजूद टाइटल पर क्लिक करें. 'खोज के विषय' पेज में जाकर, 'आइटम का टाइटल' पर क्लिक करें. इससे खोज के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को दिखा जा सकता है.
  • खोज की रैंक: इससे Google, अलग-अलग प्रॉडक्ट और ब्रैंड को इस आधार पर रैंक करता है कि खरीदारों ने उन्हें अक्सर कितनी बार खोजा है. रैंकिंग का नंबर जितना छोटा होता है, खोजों में आपकी प्रॉडक्ट कैटगरी की रैंक उतनी ज़्यादा होती है. खोज के विषयों या उनके लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को क्रम से लगाने के लिए, टेबल में मौजूद खोज की रैंक पर क्लिक करें.
  • खोज का रुझान: इससे पता चलता है कि किसी कैटगरी के प्रॉडक्ट ज़्यादा खोजे जाने की वजह से, पिछली अवधि के मुकाबले उसकी लोकप्रियता में कितनी बढ़ोतरी हुई है. खोज के विषयों या उनके लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को क्रम से लगाने के लिए, टेबल में मौजूद खोज का रुझान पर क्लिक करें.
  • खोज के लिए इस्तेमाल हुए शब्द: खोज के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को क्रम से लगाने के लिए, टेबल में मौजूद खोज के लिए शब्द पर क्लिक करें.
  • देश: इसमें ऐसे किसी देश को डिफ़ॉल्ट रूप से चुना जाता है जिसमें आपके प्रॉडक्ट बेचे जा रहे हैं. हालांकि, फ़िल्टर की वैल्यू बदलकर अन्य देशों के रुझान भी देखे जा सकते हैं.
  • कैटगरी: जिन कैटगरी में आपके प्रॉडक्ट बेचे जा रहे हैं उनमें से किसी एक कैटगरी को डिफ़ॉल्ट रूप से चुना जाता है. हालांकि, फ़िल्टर की वैल्यू बदलकर, अन्य कैटगरी में खोज के लिए इस्तेमाल हुए शब्द भी देखे जा सकते हैं.

रिपोर्ट में दी गई जानकारी को डाउनलोड किया जा सकता है. रिपोर्ट वाली टेबल के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, 'डाउनलोड करें' बटन पर क्लिक करें. इससे रिपोर्ट .csv फ़ॉर्मैट में अपने-आप जनरेट हो जाएगी.

किसी खास प्रॉडक्ट कैटगरी के लिए रिपोर्ट डाउनलोड करने के निर्देश यहां दिए गए हैं

  1. विषय और खोज के लिए शब्द वाले कॉलम में दी गई सूची देखें. इसके बाद, उस विषय को चुनें जिसका आपको विश्लेषण करना है.
  2. सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, डाउनलोड करें को चुनें. रिपोर्ट अपने-आप जनरेट हो जाएगी और आपके डिवाइस पर .csv फ़ाइल के तौर पर डाउनलोड हो जाएगी.

Google पर आपके कितने प्रॉडक्ट लोकप्रिय हैं

देखें कि आपके लोकप्रिय प्रॉडक्ट की संख्या कितनी है और वे बाकी किन-किन कैटगरी से जुड़े हैं. पिछली अवधि से लेकर मौजूदा अवधि के बीच, लोकप्रिय हुए प्रॉडक्ट की कुल संख्या को प्रतिशत में दिखाया जाता है.

Google प्रॉडक्ट की कैटगरी में मौजूद किसी एक आइटम पर क्लिक करें. इन डाइमेंशन के आधार पर खोज नतीजों को फ़िल्टर करें या क्रम से लगाएं:

  • आपके लोकप्रिय प्रॉडक्ट: ये बेचे जाने वाले आपके ऐसे प्रॉडक्ट हैं जिन्हें खरीदार पसंद करते हैं.
  • सुझाव: इसमें Google पर लोकप्रिय उन प्रॉडक्ट और ब्रैंड की लिस्ट दिखती है जिन्हें खरीदार, दूसरे सेलर से खरीद रहे हैं.
  • स्टॉक में नहीं है: इसमें सिर्फ़ वे प्रॉडक्ट देखे जा सकते हैं जो स्टॉक में नहीं हैं.
  • देश: इसमें ऐसे किसी देश को डिफ़ॉल्ट रूप से चुना जाता है जिसमें आपके प्रॉडक्ट बेचे जा रहे हैं. हालांकि, फ़िल्टर की वैल्यू बदलकर अन्य देशों के रुझान भी देखे जा सकते हैं.
  • कैटगरी: इसमें किसी ऐसी कैटगरी को डिफ़ॉल्ट रूप से चुना जाता है जिसमें आपके प्रॉडक्ट बेचे जा रहे हैं. हालांकि, फ़िल्टर की वैल्यू बदलकर अन्य कैटगरी के रुझान भी देखे जा सकते हैं.
  • खरीदारी के लिए उपलब्धता: इसमें यह पता चलता है कि आपके प्रॉडक्ट स्टॉक में हैं, स्टॉक में नहीं हैं, और क्या उन्हें सुझाव के तौर पर दिखाया जा रहा है. अपने प्रॉडक्ट क्रम से लगाने के लिए, टेबल में मौजूद खरीदारी के लिए उपलब्धता पर क्लिक करें.
  • फ़िल्टर जोड़ें: अगर ज़रूरी हो, तो खरीदारी के लिए उपलब्धता की जानकारी, ब्रैंड, और टाइटल के फ़िल्टर जोड़ें. साथ ही, जोड़े गए फ़िल्टर के हिसाब से खोज के रुझान देखें.
  • लोकप्रियता की रैंक: Google अलग-अलग प्रॉडक्ट को इस आधार पर रैंक करता है कि खरीदारों ने उन्हें कितनी बार खरीदा है. रैंकिंग का नंबर जितना छोटा होता है, प्रॉडक्ट की लोकप्रियता उतनी ज़्यादा होती है.
  • टाइटल: अपने प्रॉडक्ट क्रम से लगाने के लिए, टेबल में मौजूद टाइटल पर क्लिक करें.
  • ब्रैंड: अपने प्रॉडक्ट क्रम से लगाने के लिए, टेबल में मौजूद ब्रैंड पर क्लिक करें.
  • कीमत सीमा: इससे उस प्रॉडक्ट की मौजूदा कीमत सीमा दिखती है जिसके बारे में आपको जानना है. अपने प्रॉडक्ट क्रम से लगाने के लिए, कीमत सीमा पर क्लिक करें.

किसी Google प्रॉडक्ट कैटगरी के लिए रिपोर्ट डाउनलोड करने के निर्देश यहां दिए गए हैं:

  1. Google प्रॉडक्ट कैटगरी कॉलम में दी गई सूची देखें. इसके बाद, उस प्रॉडक्ट कैटगरी को चुनें जिसका आपको विश्लेषण करना है.
  2. सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, डाउनलोड करें को चुनें. रिपोर्ट अपने-आप जनरेट हो जाएगी और आपके डिवाइस पर .csv फ़ाइल के तौर पर डाउनलोड हो जाएगी.

किन कारोबारियों या कंपनियों के प्रॉडक्ट के दिखने की स्थिति आपके प्रॉडक्ट से मिलती-जुलती है

अपने जैसे दूसरे कारोबारियों या कंपनियों की लिस्ट देखें. इससे आपको शॉपिंग विज्ञापनों और ऑर्गैनिक ट्रैफ़िक में, दूसरे कारोबारियों या कंपनियों के प्रॉडक्ट के मुकाबले अपने प्रॉडक्ट की परफ़ॉर्मेंस समझने में मदद मिलेगी. इस लिस्ट में, आपको अपने जैसे दूसरे कारोबारियों या कंपनियों के डोमेन दिखते हैं. साथ ही, आपको यह जानकारी मिलती है कि आपके और आपके जैसे अन्य कारोबारियों या कंपनियों के प्रॉडक्ट को Google के एक ही पेज पर कितने प्रतिशत इंप्रेशन मिले हैं.

जानकारी देखें बटन पर क्लिक करें. इससे पता चलेगा कि आपके कारोबार की परफ़ॉर्मेंस उन कारोबारों के मुकाबले कैसी है जिनके प्रॉडक्ट, Google पर आपके प्रॉडक्ट से ज़्यादा या तकरीबन उतने ही दिखते हैं. इन डाइमेंशन के आधार पर खोज नतीजों को फ़िल्टर करें या क्रम से लगाएं:

  • देश: इसमें ऐसे किसी देश को डिफ़ॉल्ट रूप से चुना जाता है जिसमें आपके प्रॉडक्ट बेचे जा रहे हैं. हालांकि, फ़िल्टर की वैल्यू बदलकर अन्य देशों के रुझान भी देखे जा सकते हैं.
  • कैटगरी: इसमें किसी ऐसी कैटगरी को डिफ़ॉल्ट रूप से चुना जाता है जिसमें आपके प्रॉडक्ट बेचे जा रहे हैं. हालांकि, फ़िल्टर की वैल्यू बदलकर अन्य कैटगरी के रुझान भी देखे जा सकते हैं.
  • ट्रैफ़िक: जानें कि विज्ञापनों से मिलने वाले ट्रैफ़िक और ऑर्गैनिक ट्रैफ़िक, आपके प्रॉडक्ट दिखने की स्थिति पर किस तरह असर डालते हैं और आपके प्रॉडक्ट से मिलते-जुलते प्रॉडक्ट की तुलना में किस तरह अलग दिखते हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
9320615844415426867
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false
false