अगर आपके पास कोई ऐसा पार्टनर है जो पुराने ऑर्डर का ट्रैकिंग डेटा दे सकता है, तो उसे अपने Merchant Center खाते को सीधे तौर पर पार्टनर खाते से लिंक करने का विकल्प मिलेगा. इससे Google उस डेटा का इस्तेमाल करके, शिपिंग में लगने वाले समय का हिसाब लगा पाएगा. यह समय, खरीदार की जगह और खरीदे जा रहे सामान के हिसाब से अलग-अलग होता है. ऑर्डर ट्रैकिंग सिग्नल के बारे में ज़्यादा जानें.
जब पुराने ऑर्डर का ट्रैकिंग डेटा सबमिट करना शुरू किया जाता है, तब आपके लिए “डिलीवरी में लगने वाले समय को अपने-आप सटीक दिखाने की सुविधा” चालू हो जाएगी. इस सुविधा की मदद से Google का एआई, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले देशों और अलग-अलग तरह की लिस्टिंग में मौजूद आपके सभी ऑफ़र के लिए, शिपिंग में लगने वाले समय का हिसाब लगा सकता है. हम शिपिंग में लगने वाले सही समय की जानकारी दिखाएंगे. ऐसा तब होगा, जब आपका प्रॉडक्ट, किसी खरीदार तक Merchant Center या आपके फ़ीड में कॉन्फ़िगर किए गए समय से ज़्यादा जल्दी शिप किया जा सकता हो. इसके लिए, हमारे शिपिंग मॉडल से इस बात की पुष्टि होना ज़रूरी है.
इस पेज पर मौजूद जानकारी
- फ़ायदे
- यह सुविधा कैसे काम करती है
- ज़रूरी शर्तें
- भरोसेमंद पार्टनर के साथ जोड़े गए अपने खाते मैनेज करने के लिए निर्देश
- Google पुराने ऑर्डर के ट्रैकिंग डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है
- किसी पार्टनर खाते को सीधे तौर पर उसकी वेबसाइट से अपने खाते के साथ लिंक करना
फ़ायदे
- साफ़ तौर पर और सटीक जानकारी: मैन्युअल तरीके से कॉन्फ़िगर किया गया शिपिंग में लगने वाला समय अक्सर बहुत ज़्यादा होता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसमें आम तौर पर सबसे दूर की जगहों को ध्यान में रखा जाता है. इस वजह से, डिलीवरी में लगने वाले समय की रेंज ज़्यादा होती है, जैसे कि 3 से 10 दिन. आम तौर पर, Google किसी शिपिंग में लगने वाले समय का अनुमान, खरीदार की जगह के हिसाब से लगाता है, जैसे कि पिन कोड या राज्य. इससे शिपिंग में लगने वाले समय की जानकारी ज़्यादा सटीक होती है, जैसे कि 3 से 5 दिन. डिलीवरी के समय की ज़्यादा सटीक जानकारी से, आम तौर पर कन्वर्ज़न और परचेज़ रेट बेहतर होता है. खास तौर पर, जब डिलीवरी तय समय से पहले हो जाती है, तो इस रेट के बेहतर होने की संभावना और बढ़ जाती है.
- शिपिंग वाला एनोटेशन: इस डेटा का इस्तेमाल, शिपिंग सेटिंग की पुष्टि करने के लिए किया जा सकता है. इससे आपको “तेज़ और मुफ़्त” बैज और शिपिंग के मिलते-जुलते एनोटेशन मिलेंगे.
यह सुविधा कैसे काम करती है
ज़रूरी शर्तें
अपने पार्टनर का खाता लिंक करने के लिए, आपको ये ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आपके पास Merchant Center खाता हो. Merchant Center का इस्तेमाल शुरू करने के बारे में ज़्यादा जानें.
- अमेरिका में रहने वाले खरीदारों को सामान शिप किया जा रहा हो.
- ShipStation, Simprosys या Manhattan Associates जैसे पार्टनरों का इस्तेमाल किया जा रहा हो.
ध्यान दें: अगर आपको शिपिंग की सेवाएं देने वाले पार्टनर के तौर पर हमारी लिस्ट में शामिल होना है, तो दिलचस्पी दिखाने वाला यह फ़ॉर्म भरें.
भरोसेमंद पार्टनर के साथ जोड़े गए अपने खाते मैनेज करने के लिए निर्देश
अपने Merchant Center खाते को भरोसेमंद पार्टनर के साथ लिंक करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- अपने Merchant Center खाते में जाकर, बाईं ओर दिए गए नेविगेशन मेन्यू में मौजूद,
को चुनें.
- ऐक्सेस और सेवाएं को चुनें और ऐप्लिकेशन और सेवाएं टैब पर जाएं.
- किसी लिंक को मंज़ूरी देने के लिए, “तीसरे पक्ष का ऐप्लिकेशन” टैब में मौजूद “कार्रवाई” कॉलम में स्वीकार करें को चुनें.
Google आपकी ओर से शिपिंग में लगने वाले समय का हिसाब लगा सकता है. ऐसा तब किया जाएगा, जब आपने अपने Merchant Center खाते को किसी पार्टनर के खाते के साथ लिंक किया होगा. लिंक किए गए खाते से, Google आपके मौजूदा ऑफ़र के लिए पुराने ऑर्डर का ट्रैकिंग डेटा हासिल करेगा. इससे वह आपके कारोबारों के हिसाब से, शिपिंग में लगने वाला समय तय कर पाएगा. अगर हमारे अनुमान के हिसाब से डिलीवरी में लगने वाला समय कम आ रहा है, तो हम इसे खरीदारों को, उस जानकारी की जगह दिखाएंगे जो आपने Merchant Center या अपने फ़ीड में कॉन्फ़िगर की है.
Google पुराने ऑर्डर के ट्रैकिंग डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है
पुराने ऑर्डर के ट्रैकिंग डेटा में यह जानकारी शामिल होती है:
- ऑर्डर की जानकारी. इसमें, ऑर्डर आईडी, ऑर्डर करने का समय, डिलीवरी की जगह का पिन कोड, और क्षेत्र का कोड शामिल हैं
- शिपिंग के लिए खरीदार से लिया जाने वाला शुल्क
- शिपिंग की जानकारी, जिसमें ऑर्डर से जुड़े हर शिपमेंट के लिए कैरियर कंपनी, ट्रैकिंग नंबर, वह जगह जहां से शिप किया जाना है, वह जगह जहां शिप किया जाना है, और शिपिंग का समय शामिल हैं
- ऑर्डर के लाइन आइटम की जानकारी, जिसमें उन प्रॉडक्ट के नाम भी शामिल हैं जिनका ऑर्डर दिया गया है
ऊपर दी गई जानकारी में से हर एक ज़रूरी नहीं है. इसके अलावा, हम खरीदारों के नाम या सटीक पते की जानकारी भी हासिल नहीं करेंगे. अगर आपके या आपके पार्टनर के सबमिट किए गए पुराने ऑर्डर के ट्रैकिंग डेटा में आपकी वेबसाइट के सभी ऑर्डर शामिल हैं, तो आपको सबसे बेहतर नतीजे मिलेंगे. उदाहरण के लिए, वह साइट जिस पर Google आपके ट्रैफ़िक को भेजता है. खरीदार के चुने हुए अलग-अलग सेवा लेवल को मिला-जुलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे, "मुफ़्त शिपिंग" और "एक दिन में डिलीवरी". Google अपने मॉडल में इन्हें अलग करने की कोशिश करेगा. हालांकि, ऑर्डर के ऐसे सोर्स शामिल न करें जो आपकी वेबसाइट के प्रतिनिधि नहीं हैं. उदाहरण के लिए, ऐसे मार्केटप्लेस जिनमें ज़्यादातर ऑर्डर के लिए दो दिन में शिपिंग की ज़रूरत होती है. ऐसा हो सकता है कि अपने पार्टनर के प्लैटफ़ॉर्म पर आपके पास यह कंट्रोल न हो कि Google को कौनसे ऑर्डर सोर्स भेजे जाएंगे. ऐसे में, मुमकिन है कि Google और आपके पार्टनर ने पहले ही साथ मिलकर समस्याएं हल कर ली हों.
ध्यान दें कि आपके सबमिट किए गए डेटा का इस्तेमाल, Google के मालिकाना हक वाले मशीन लर्निंग मॉडल को बेहतर बनाने में भी किया जाएगा. इसका फ़ायदा आपके कारोबार के साथ-साथ सभी खुदरा दुकानदारों को मिलेगा. हालांकि, एग्रीगेट किए गए और पहचान छिपाने वाले मानदंडों के अलावा, कभी अन्य खुदरा दुकानदार के साथ आपका डेटा शेयर नहीं किया जाएगा. Google की निजता नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
किसी पार्टनर खाते को सीधे तौर पर उसकी वेबसाइट से अपने खाते के साथ लिंक करना
सहायता पार्टनरों से इस प्रोसेस को शुरू करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें:
पार्टनर की वेबसाइट से खाता लिंक करने की प्रोसेस शुरू करने पर, आपको अपने Merchant Center खाते पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. अगर पहले से साइन इन नहीं किया है, तो साइन इन करें और अपने Merchant Center खाते को शिपिंग पार्टनर के साथ लिंक करें. लिंक करने की प्रोसेस को पूरा करने के लिए, आपको पार्टनर की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. "ऐप्लिकेशन और सेवाएं" टैब में मौजूद "ऐक्सेस और सेवाएं" में, आपको सेटिंग में जाकर, नेविगेशन मेन्यू के बाईं ओर पार्टनर का नाम 'कनेक्ट किया गया' के तौर पर दिखेगा.