Merchant Center के Analytics में लोकप्रिय प्रॉडक्ट के बारे में जानकारी

'लोकप्रिय प्रॉडक्ट' टैब में, आपको Google पर मौजूद सबसे लोकप्रिय प्रॉडक्ट और ब्रैंड के कार्ड दिखते हैं. यहां आपको अपने प्रॉडक्ट की खरीदारी के लिए उपलब्धता की मौजूदा जानकारी भी दिखती है. इस लेख में बताया गया है कि Google पर अपने कारोबार को समझने, उसे ऑप्टिमाइज़ करने, और उसे बढ़ाने के लिए इस अहम जानकारी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.

इस पेज पर मौजूद जानकारी


फ़ायदे

जब आपको पता हो कि आपके संभावित ग्राहक क्या खरीद सकते हैं, तब आपको बेहतर फ़ैसले लेने में मदद मिलती है. जैसे, किन प्रॉडक्ट और ब्रैंड को स्टॉक में रखना है और किनका विज्ञापन दिखाना है. 'लोकप्रिय प्रॉडक्ट' टैब इस्तेमाल करने के लिए, यहां कुछ तरीके दिए गए हैं:

  • देखें कि Google पर कौनसे प्रॉडक्ट और ब्रैंड लोकप्रिय हैं: पक्का करें कि Google पर ऐसे प्रॉडक्ट बेचे जा रहे हों जो लोगों को पसंद हों. पक्का करें कि आपके पास स्टॉक में लोगों की पसंद के मुताबिक प्रॉडक्ट मौजूद हों और उन्हें किफ़ायती कीमतों पर बेचा जा रहा हो.
  • लोकप्रिय प्रॉडक्ट को प्राथमिकता दें: रिपोर्ट का इस्तेमाल करके, आपको यह तय करने में मदद मिलेगी कि लोकप्रिय प्रॉडक्ट और ब्रैंड के विज्ञापनों पर कितना खर्च करना है.
  • छुट्टियों के लिए पहले से प्लानिंग कर लें: उन प्रॉडक्ट का पता लगाएं जिनकी पिछले साल सबसे ज़्यादा बिक्री हुई थी, उन प्रॉडक्ट और ब्रैंड के विज्ञापन बनाएं, और उनकी परफ़ॉर्मेंस को ट्रैक करें.

यह सुविधा कैसे काम करती है

लोकप्रिय प्रॉडक्ट का डेटा हर हफ़्ते अपडेट किया जा सकता है. हालांकि, इस मेट्रिक में शामिल किया गया नया डेटा उपलब्ध होने में दो हफ़्ते तक सकते हैं.

लोकप्रिय प्रॉडक्ट देखने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं.

  1. Merchant Center खाते में मौजूद Analytics सेक्शन में, Merchant Center में मौजूद प्रॉडक्ट के लिए आइकॉन. प्रॉडक्ट पर जाएं.
  2. लोकप्रिय प्रॉडक्ट टैब को चुनें. इस टैब में, आपको आपकी दिलचस्पी के हिसाब से बनाए गए “कार्ड” दिखेंगे. ये कार्ड, बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए आपके प्रॉडक्ट और उन देशों के हिसाब से दिखेंगे जहां वे बेचे जाते हैं. आपको कुछ अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं. जैसे:
  • सबसे ज़्यादा लोकप्रिय प्रॉडक्ट और ब्रैंड कौनसे हैं?
  • मार्केट में कौनसे ब्रैंड लोकप्रिय हो रहे हैं?
  • आपकी साइट पर बेचे जाने वाले कौनसे प्रॉडक्ट Google पर सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हैं?

किसी खास प्रॉडक्ट कैटगरी या समयसीमा के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, कार्ड चुनें. इससे आपको ज़्यादा जानकारी वाली विंडो दिखेगी.


इस टैब में क्या-क्या जानकारी उपलब्ध होती है?

Google पर आपके लोकप्रिय प्रॉडक्ट

जानें कि आपकी साइट पर जो प्रॉडक्ट बेचे जाते हैं उनमें से कौनसे प्रॉडक्ट Google पर सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हैं. अगर आपको किसी कैटगरी में मौजूद सभी प्रॉडक्ट की लिस्ट देखनी है या यह जानना है कि आपकी सबसे काम की कैटगरी के कौनसे प्रॉडक्ट सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हैं, तो उस कैटगरी को चुनें.

Google पर मौजूद लोकप्रिय ब्रैंड

जानें कि आपने जिन ब्रैंड के प्रॉडक्ट बेचे हैं उनमें से कौनसे ब्रैंड Google पर सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हैं. Google, प्रॉडक्ट की रैंकिंग इस आधार पर तय करता है कि खरीदारों ने इन ब्रैंड के प्रॉडक्ट कितनी बार खरीदे हैं. लोकप्रियता का रैंक नंबर जितना छोटा होता है, ब्रैंड की लोकप्रियता उतनी ज़्यादा होती है. “सभी ब्रैंड देखें” को चुनकर, सभी लोकप्रिय ब्रैंड की लिस्ट देखें. यह भी जानें कि फ़िलहाल उन ब्रैंड के कौनसे प्रॉडक्ट बेचे जा रहे हैं. यहां आपको अन्य ब्रैंड के प्रॉडक्ट बेचने के बारे में सुझाव भी मिलेंगे.

ऐसे प्रॉडक्ट जो स्टॉक में नहीं हैं

उन लोकप्रिय प्रॉडक्ट का पता लगाएं जो “स्टॉक में नहीं है” के तौर पर मार्क होने की वजह से Google पर नहीं दिख रहे हैं. “सभी प्रॉडक्ट देखें” को चुनें. इससे आपकी सबसे काम की प्रॉडक्ट कैटगरी में मौजूद वे प्रॉडक्ट दिखेंगे जिन्हें फिर से स्टॉक में शामिल करना चाहिए.

आप या आपकी कंपनी जिन ब्रैंड के प्रॉडक्ट बेचती है उनके ज़्यादा प्रॉडक्ट अपने स्टॉक में शामिल करने के बारे में जानकारी

अपने ब्रैंड के ऐसे और प्रॉडक्ट खोजें जिन्हें खरीदार Google पर खरीद रहे हैं. किसी ब्रैंड पर चुनकर, आपको ब्रैंड के उन प्रॉडक्ट को स्टॉक में रखने के सुझाव मिल सकते हैं जो Google पर सबसे ज़्यादा खरीदे जा रहे हैं. लोकप्रिय ब्रैंड की पूरी लिस्ट देखने के लिए, ”सभी ब्रैंड देखें” को चुनें.

Google पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले प्रॉडक्ट

यह जानें कि आपकी इन्वेंट्री के आधार पर, लोग आपकी सबसे काम की प्रॉडक्ट कैटगरी में मौजूद कौनसे प्रॉडक्ट खरीद रहे हैं. चुनी गई कैटगरी या अपनी पसंद की किसी दूसरी कैटगरी में मौजूद प्रॉडक्ट के सुझावों की पूरी लिस्ट देखने के लिए, “सभी प्रॉडक्ट देखें” को चुनें.

Google पर लोकप्रिय हो रहे ब्रैंड

जिन ब्रैंड की लोकप्रियता सबसे ज़्यादा बढ़ी है उनके बारे में जानें. ब्रैंड की जानकारी और कैटगरी की पूरी लिस्ट देखने के लिए, “सभी ब्रैंड देखें” को चुनें.

ध्यान दें: अगर Google को यह जानकारी मिलती है कि आप या आपकी कंपनी सिर्फ़ अपने बनाए हुए प्रॉडक्ट बेचती है, तो आपकी सुविधा के लिए हम प्रॉडक्ट के सुझाव दिखाने वाले कार्ड छिपा सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपका कोई ऐसा कारोबार है जिसमें आप या आपकी कंपनी सिर्फ़ अपने बनाए हुए जूते बेचती है, तो आपको जूते बनाने वाले अन्य मैन्युफ़ैक्चरर के प्रॉडक्ट स्टॉक में रखने के सुझाव नहीं दिखाए जाएंगे.

कार्ड के अलावा, अहम जानकारी एक्सप्लोर करना

हर विषय के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, हर कार्ड पर मौजूद "सभी प्रॉडक्ट देखें" या "सभी ब्रैंड देखें" बटन चुनें. इन डाइमेंशन के आधार पर खोज नतीजों को फ़िल्टर करें या क्रम से लगाएं:

  • लोकप्रियता की रैंक: Google अलग-अलग प्रॉडक्ट और ब्रैंड को इस आधार पर रैंक करता है कि खरीदारों ने उन्हें कितनी बार खोजा है. रैंकिंग का नंबर जितना छोटा होता है, प्रॉडक्ट या ब्रैंड की लोकप्रियता उतनी ही ज़्यादा होती है.
    • रैंक में बदलाव: इससे पता चलता है कि पिछली अवधि की तुलना में किसी ब्रैंड की लोकप्रियता कितनी बढ़ी. अगर खरीदार किसी ब्रैंड के प्रॉडक्ट ज़्यादा खरीद रहे हैं, तो यह माना जाता है कि वह ब्रैंड लोकप्रिय हो रहा है.
  • खरीदारी के लिए उपलब्धता: इससे पता चलता है कि Merchant Center में प्रॉडक्ट को “स्टॉक में है” या “स्टॉक में नहीं है” के तौर पर मार्क किया गया है या नहीं. अगर आपने अब तक कोई प्रॉडक्ट या किसी ब्रैंड का प्रॉडक्ट नहीं बेचा है, तो आपको उसे स्टॉक में रखने का सुझाव दिखेगा.
    • स्टॉक में है: यह विकल्प तब दिखता है, जब आपने खरीदारी के लिए इस प्रॉडक्ट की उपलब्धता को “स्टॉक में है” के तौर पर सेट किया हो
    • स्टॉक में नहीं है: यह विकल्प तब दिखता है, जब आपने खरीदारी के लिए इस प्रॉडक्ट की उपलब्धता को “स्टॉक में नहीं है” के तौर पर सेट किया हो
    • प्रॉडक्ट का सुझाव: यह विकल्प तब दिखता है, जब Google के हर प्लैटफ़ॉर्म पर यह प्रॉडक्ट लोकप्रिय हो और आप या आपकी कंपनी इस ब्रैंड के प्रॉडक्ट पहले से बेचती हो. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि आप अपनी इन्वेंट्री में इस नए प्रॉडक्ट को जोड़ना चाहें.
    • ब्रैंड का सुझाव: यह विकल्प तब दिखता है, जब Google के हर प्लैटफ़ॉर्म पर यह ब्रैंड लोकप्रिय हो और फ़िलहाल आप या आपकी कंपनी इसके प्रॉडक्ट नहीं बेचती हो. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि आप अपनी इन्वेंट्री में इस ब्रैंड के प्रॉडक्ट जोड़ना चाहें.
  • कीमत की रेंज: फ़िलहाल, Google के अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म पर इस प्रॉडक्ट की क्या कीमतें हैं.
  • ऐसे प्रॉडक्ट जिन्हें स्टॉक में शामिल करना अच्छा रहेगा: ऐसे प्रॉडक्ट जिन्हें आप या आपकी कंपनी नहीं बेचती, लेकिन खरीदार उन्हें Google पर दूसरे सेलर से खरीद रहे हैं.
  • देश: जिन देशों में आपके प्रॉडक्ट बेचे जा रहे हैं उनमें से किसी एक को डिफ़ॉल्ट रूप से चुना जाता है. हालांकि, फ़िल्टर की वैल्यू बदलकर, उन अन्य देशों के लोकप्रिय प्रॉडक्ट और ब्रैंड देखे जा सकते हैं जहां आपका प्रॉडक्ट अब तक नहीं बेचा गया है.
  • कैटगरी: आप या आपकी कंपनी अपने सबसे काम की जिस प्रॉडक्ट कैटगरी के प्रॉडक्ट बेचती है उसे डिफ़ॉल्ट रूप से चुना जाता है. हालांकि, किसी और तरह का बेहतर डेटा देखने के लिए, आपके पास इस कैटगरी को बदलने की सुविधा होती है.
  • समयावधि: समय के साथ प्रॉडक्ट और रुझानों को समझने के लिए, दो साल तक के डेटा को हर महीने या हफ़्ते की समयावधि पर फ़िल्टर करें.

रिपोर्ट में दी गई जानकारी को डाउनलोड किया जा सकता है. रिपोर्ट वाली टेबल के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, 'डाउनलोड करें' बटन Google Ads और Merchant Center के लिए डाउनलोड आइकॉन की तस्वीर को चुनें. इससे रिपोर्ट .csv फ़ॉर्मैट में अपने-आप जनरेट हो जाएगी.


यह कहां उपलब्ध है

फ़िलहाल, लोकप्रिय प्रॉडक्ट का डेटा देखने की सुविधा इन देशों में उपलब्ध है:

  • अर्जेंटीना (AR)
  • ऑस्ट्रेलिया (AU)
  • ऑस्ट्रिया (AT)
  • ब्राज़ील (BR)
  • बेल्जियम (BE)
  • कनाडा (CA)
  • चिली (CL)
  • चेक गणराज्य (CZ)
  • डेनमार्क (DK)
  • फ़िनलैंड (FI)
  • फ़्रांस (FR)
  • जर्मनी (DE)
  • ग्रीस (GR)
  • हंगरी (HU)
  • भारत (IN)
  • आयरलैंड (IE)
  • इटली (IT)
  • जापान (JP)
  • मेक्सिको (MX)
  • नीदरलैंड्स (NL)
  • न्यूज़ीलैंड (NZ)
  • नॉर्वे (NO)
  • पोलैंड (PL)
  • पुर्तगाल (PT)
  • रोमानिया (RO)
  • सऊदी अरब (SA)
  • स्लोवाकिया (SK)
  • दक्षिण अफ़्रीका (ZA)
  • स्पेन (ES)
  • स्वीडन (SE)
  • स्विट्ज़रलैंड (CH)
  • तुर्किये (TR)
  • यूक्रेन (UA)
  • संयुक्त अरब अमीरात (AE)
  • यूनाइटेड किंगडम (GB)
  • अमेरिका (US)

Merchant Center के नियमों और शर्तों का पालन करना

लोकप्रिय प्रॉडक्ट की रिपोर्ट का इस्तेमाल, खुदरा दुकानदार या उसके लिए काम करने वाले लोग ही कर सकते हैं. लोकप्रिय प्रॉडक्ट का डेटा बेचा नहीं जा सकता, सार्वजनिक नहीं किया जा सकता या विज्ञापन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. इसके अलावा, अलग-अलग कारोबारों के लिए इस डेटा को एक साथ जोड़कर नहीं दिखाया जा सकता. लोकप्रिय प्रॉडक्ट की रिपोर्ट में, “खुदरा दुकानदार” का मतलब उस कारोबारी इकाई से है जिसके पास, बेचे जा रहे प्रॉडक्ट या मार्केटप्लेस पर बिक रहे प्रॉडक्ट के डोमेन का मालिकाना हक है.

आपको या किसी तीसरे पक्ष को, Merchant Center खाते से एक्सपोर्ट किए गए, लोकप्रिय प्रॉडक्ट की रिपोर्ट का डेटा इस्तेमाल करते समय, Merchant Center के नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
15678239394779069989
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false