Google Meet में टाइल जोड़ने की सुविधा

अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ डेस्कटॉप पर उपलब्ध है.

अब Meet कॉल में अपनी टाइल को दूसरों की टाइल के साथ जोड़ा जा सकता है.

टाइल को इन वजहों से जोड़ा जा सकता है:

  • कॉल में शामिल किसी व्यक्ति की टाइल और उसके सांकेतिक भाषा अनुवादक की टाइल को एक साथ दिखाने के लिए.
  • जब कॉल में शामिल उन लोगों में से कोई एक बोलता है जिनकी टाइल आपस में जोड़ी गई हैं, तो कॉल में शामिल अन्य लोगों को उनकी वीडियो टाइल दिखाने के लिए.
  • कॉल में शामिल जिन लोगों की टाइल आपस में जोड़ी गई हैं उनके कैप्शन दिखाने के लिए.

कॉल में शामिल जिन लोगों की टाइल आपस में जोड़ी गई हैं, जब उनमें से कोई एक बोलता है, तो दोनों टाइल हाइलाइट हो जाती हैं और कॉल में शामिल अन्य लोगों को दिखती हैं. टाइल जोड़ने की सुविधा, रिकॉर्डिंग की सुविधा या ब्रेकआउट रूम के साथ इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध नहीं है.

टाइल जोड़ने का अनुरोध भेजना

कॉल में शामिल लोग टाइल जोड़ने के अनुरोध भेज सकते हैं.

  1. कॉल में शामिल लोगों की सूची खोलें.
  2. उस व्यक्ति को ढूंढें जिसकी टाइल के साथ आपको अपनी टाइल जोड़नी है.
  3. उस व्यक्ति के नाम के बगल में, मेन्यू  इसके बाद टाइल जोड़ने का अनुरोध भेजें पर क्लिक करें.
    • वह व्यक्ति टाइल जोड़ने के अनुरोध को स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है.
  4. जब वह व्यक्ति आपके अनुरोध को स्वीकार कर लेगा, तो आपकी और उसकी टाइल को जोड़कर दिखाया जाएगा. इसके बाद, ये काम किए जा सकते हैं:
    • कॉल में शामिल लोगों की सूची देखना: आपको टाइल जोड़े जाने का आइकॉन Share link दिखेगा. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी टाइल को जोड़ दिया गया है. आइकॉन पर कर्सर रखने के बाद आपको उस व्यक्ति का नाम दिखेगा जिसकी टाइल के साथ आपकी टाइल को जोड़ा गया है.
    • टाइल देखना:
      • टाइल जोड़े जाने का आइकॉन Share link, सभी टाइल के लिए एक जैसा होता है. आपकी जोड़ी गई टाइल पर मौजूद, टाइल जोड़े जाने के आइकॉन Share link के बगल में भी आपका और उस व्यक्ति का नाम दिखता है जिसकी टाइल के साथ आपकी टाइल जोड़ी गई है.
      • कॉल में शामिल अन्य लोगों को पता चल जाएगा कि आपकी वीडियो टाइल को किस वीडियो टाइल के साथ जोड़ा गया है, क्योंकि दोनों टाइल एक साथ दिखेंगी. जब आप दोनों में से कोई एक बोलेगा, तो आप दोनों की टाइल के चारों ओर नीले रंग का एक बॉर्डर दिखेगा.
    • कैप्शन की सुविधा चालू करना: कैप्शन में भी यह दिखेगा कि आपकी टाइल को किसी अन्य टाइल के साथ जोड़ा गया है.

सलाह: अगर आपके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाता है, तो उसे रद्द कर दें. इसके बाद, कॉल में शामिल किसी अन्य व्यक्ति को टाइल जोड़ने का अनुरोध भेजें. आपके पास एक बार में एक ही ऐसा अनुरोध हो सकता है जिसे मंज़ूरी मिलना बाकी हो.

टाइल जोड़ने का अनुरोध पाना

अगर आपको टाइल जोड़ने का अनुरोध मिलता है, तो आपके पास उसे स्वीकार, अस्वीकार या अनदेखा करने का विकल्प होता है.

  1. कॉल में सबसे नीचे दाईं ओर, आपको एक सूचना दिखेगी.
  2. सूचना में कोई एक विकल्प चुनें:
    • स्वीकार करें: आप दोनों की टाइल आपस में जोड़ दी जाएंगी.
    • अस्वीकार करें: अनुरोध भेजने वाले को यह मैसेज मिलेगा कि आपने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है.

टाइल जोड़ने के कई अनुरोध पाना

आपको टाइल जोड़ने के कई अनुरोध मिल सकते हैं. आपके पास उन्हें स्वीकार, अस्वीकार या अनदेखा करने का विकल्प होता है.

  1. कॉल में सबसे नीचे दाईं ओर, आपको टाइल जोड़ने के अनुरोध की सूचना दिखेगी.
  2. कॉल में शामिल एक से ज़्यादा लोगों की जानकारी देखने के लिए, देखें पर क्लिक करें.
    • आपको कॉल में शामिल उन लोगों की सूची दिखेगी जिन्होंने आपको टाइल जोड़ने का अनुरोध भेजा है.
    • एक बार में अपनी टाइल को सिर्फ़ एक व्यक्ति की टाइल के साथ जोड़ा जा सकता है.
  3. टाइल जोड़ने के लिए, उस व्यक्ति के नाम के बगल में, स्वीकार करें पर क्लिक करें.

अहम जानकारी:

  • जब कोई व्यक्ति टाइल जोड़ने का दूसरा अनुरोध स्वीकार कर लेता है, तो उसकी टाइल को उस टाइल से हटा दिया जाता है जिससे वह जुड़ी होती है.
  • जब कोई व्यक्ति अपनी जुड़ी हुई टाइल को हटा लेता है, तो उस व्यक्ति को मैसेज से इसका पता चलता है जिसकी टाइल से हटाया जाता है.
  • जिन लोगों की टाइल आपस में जोड़ी गई हैं वे जुड़ी हुई टाइल हटाने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • जब कोई ऐसा व्यक्ति बोलता है जिसकी टाइल किसी अन्य टाइल से जोड़ी गई हो, तो स्क्रीन पर जुड़ी हुई टाइल दिखती हैं.

जुड़ी हुई टाइल हटाना

अपनी जुड़ी हुई टाइल को हटाने के लिए:

  1. कॉल में शामिल लोगों की सूची में उस व्यक्ति को ढूंढें जिसकी टाइल के साथ आपकी टाइल जोड़ी गई है.
  2. दाईं ओर, उस व्यक्ति के नाम के बगल में, मेन्यू  इसके बाद जुड़ी हुई टाइल हटाएं पर क्लिक करें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
14900882761399081902
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
713370
false
false
false
false
false