अहम जानकारी:
- यह सुविधा, सिर्फ़ मोबाइल डिवाइसों का इस्तेमाल करके मीटिंग में शामिल होने के लिए उपलब्ध है.
'कभी भी, कहीं भी' मोड की मदद से, पैदल चलते समय या कार, बस, मेट्रो वगैरह से यात्रा करते समय भी मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है. अगर कोई व्यक्ति यह सुविधा चालू करता है, तो उसके लिए मीटिंग सिर्फ़ ऑडियो मोड पर चलती है. साथ ही, वह कॉल को कंट्रोल करने के लिए, बड़े और आसानी से दबाए जा सकने वाले बटन इस्तेमाल कर सकता है. इससे उसका ध्यान नहीं भटकता.
यह सुविधा:
- डिवाइस का कैमरा बंद कर देती है. साथ ही, वीडियो भेजने या पाने की अनुमति नहीं देती है.
- कम डेटा का इस्तेमाल करती है.
- म्यूट करें
, हाथ ऊपर करें
, और ऑडियो
चालू या बंद करने जैसी कार्रवाइयों के लिए बड़े बटन उपलब्ध कराती है. इन बटन का इस्तेमाल करके, ऑडियो सोर्स चुना जा सकता है और आवाज़ बंद की जा सकती है. साथ ही, कॉल खत्म करें
विकल्प को भी चुना जा सकता है.
- प्रज़ेंटेशन दिखाएं बटन का विकल्प देती है, जिसे चालू या बंद किया जा सकता है.
- वापस जाने के लिए, बड़ा करें
या फ़ुल स्क्रीन से बाहर निकलें पर टैप करें.
- वापस जाने के लिए, बड़ा करें
- 'कभी भी, कहीं भी' मोड चालू होने पर, ब्रेकआउट रूम में शामिल होने और उनमें बने रहने की अनुमति देती है.
चलते हुए, 'कभी भी, कहीं भी' मोड का इस्तेमाल करके मीटिंग में शामिल होने की सुविधा
Meet, किसी भी हलचल का पता लगाता है और 'कभी भी, कहीं भी' मोड पर स्विच करने का सुझाव देता है. पॉप-अप में, स्विच करें पर टैप करें.
'कभी भी, कहीं भी' मोड पर स्विच करने के सुझाव दिखाने की सुविधा बंद करना1. जब आप किसी मीटिंग में न हों, तब Meet के मोबाइल ऐप्लिकेशन में मेन्यू
सेटिंग
मीटिंग की सेटिंग पर टैप करें.
2. 'कभी भी, कहीं भी' मोड पर अपने-आप स्विच किए जाने की सुविधा बंद करें.
Business और EDU खाता इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए:
1. जब आप किसी मीटिंग में न हों, तब Meet के मोबाइल ऐप्लिकेशन में मेन्यू
सेटिंग
सामान्य पर टैप करें.
2. 'कभी भी, कहीं भी' मोड पर अपने-आप स्विच किए जाने की सुविधा बंद करें.
1. जब आप किसी मीटिंग में न हों, तब Meet के मोबाइल ऐप्लिकेशन में मेन्यू
सेटिंग
मीटिंग की सेटिंग पर टैप करें.
2. 'कभी भी, कहीं भी' मोड पर अपने-आप स्विच किए जाने की सुविधा चालू करें.
Business और EDU खाता इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए:
1. जब आप किसी मीटिंग में न हों, तब Meet के मोबाइल ऐप्लिकेशन में मेन्यू
सेटिंग
सामान्य पर टैप करें.
2. 'कभी भी, कहीं भी' मोड पर अपने-आप स्विच किए जाने की सुविधा चालू करें.
मैन्युअल तरीके से 'कभी भी, कहीं भी' मोड पर स्विच करना
किसी मीटिंग में स्क्रीन पर सबसे नीचे, ज़्यादा कंट्रोल
'कभी भी, कहीं भी' मोड
पर टैप करें.
'कभी भी, कहीं भी' मोड को बंद करना
सबसे ऊपर मौजूद बैनर पर, ‘कभी भी, कहीं भी' मोड बंद करें पर टैप करें.
ध्यान दें: 'कभी भी, कहीं भी' मोड बंद करने पर, आपका कैमरा डिफ़ॉल्ट रूप से बंद हो जाता है. कैमरा चालू करने के लिए, कैमरा पर टैप करें.