फ़िशिंग ईमेल से बचना और उनकी शिकायत करना

ऑनलाइन धोखाधड़ी वाले अनुरोधों का पता लगाने का तरीका जानें. साथ ही, Gmail और Google खाते को सुरक्षित बनाने के लिए सुझाए गए तरीके अपनाएं.

फ़िशिंग क्या है

धोखाधड़ी वाले ईमेल, मैसेज, विज्ञापनों या साइटों का इस्तेमाल करके, निजी जानकारी या आपके ऑनलाइन खातों की जानकारी चुराने की कोशिश को फ़िशिंग कहते हैं. ये ईमेल, मैसेज, विज्ञापन या साइटें वैसी ही दिखती हैं जिनका आपने पहले इस्तेमाल किया है. उदाहरण के लिए, फ़िशिंग ईमेल आपके बैंक की ओर से मिले ईमेल की तरह लग सकता है, जिसमें निजी और बैंक खाते की जानकारी मांगी जा सकती है.

फ़िशिंग कॉन्टेंट या मैसेज: 

  • आपकी निजी या वित्तीय जानकारी मांग सकते हैं.
  • लिंक पर क्लिक करने या सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करने के लिए कह सकते हैं.
  • खुद को किसी भरोसेमंद संगठन के तौर पर पेश कर सकते हैं. जैसे कि आपका बैंक, कोई सोशल मीडिया साइट या ऐसी कंपनी जहां आप नौकरी पर हैं. 
  • आपके किसी जानने वाले की पहचान का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे- परिवार के सदस्य, दोस्त या सहकर्मी.
  • आपके किसी भरोसेमंद व्यक्ति या संगठन से मिलने वाले मैसेज की तरह दिख सकते हैं.

फ़िशिंग मैसेज और कॉन्टेंट से बचना

धोखाधड़ी वाले मैसेज और अनुरोधों से बचने के लिए, नीचे दी गई सलाह अपनाएं.

1. Google की चेतावनियों पर ध्यान दें
Google आपको असुरक्षित कॉन्टेंट, नुकसान पहुंचाने वाले मैसेज या धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों के बारे में चेतावनी देने के लिए, बेहतर सुरक्षा सुविधाएं इस्तेमाल करता है. अगर आपको चेतावनी मिलती है, तो लिंक पर क्लिक करने, अटैचमेंट डाउनलोड करने या निजी जानकारी डालने से बचें. अगर आपको चेतावनी नहीं मिलती है, तब भी आप ऐसे ईमेल, मैसेज, वेबपेज या पॉप-अप में निजी जानकारी न डालें जो भरोसेमंद नहीं हैं या जिनके बारे में आप नहीं जानते. इसके अलावा, न तो इनमें शामिल लिंक पर क्लिक करें और न ही फ़ाइलें डाउनलोड करें.
2. निजी जानकारी मांगने वाले अनुरोधों का कभी जवाब न दें

ईमेल, मैसेज या फ़ोन कॉल पर आपकी निजी जानकारी मांगने वाले अनुरोधों का जवाब न दें.

हमेशा अपनी निजी और वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखें. जानकारी में ये भी शामिल हैं:

  • उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड. इसमें बदले गए पासवर्ड भी शामिल हैं
  • सोशल सिक्योरिटी नंबर या सरकारी पहचान नंबर
  • बैंक खाते के नंबर
  • पिन (व्यक्तिगत पहचान नंबर)
  • क्रेडिट कार्ड के नंबर
  • जन्मदिन
  • कोई दूसरी निजी जानकारी, जैसे कि शादी से पहले आपकी मां का सरनेम
सलाह: अपने ईमेल पते या फ़ोन नंबर जैसी संपर्क जानकारी तभी दें, जब आपने वेबसाइट के भरोसेमंद होने की पुष्टि कर ली हो. सार्वजनिक फ़ोरम पर अपनी संपर्क जानकारी पोस्ट न करें.
3. मैसेज में दिए गए किसी लिंक पर क्लिक करके अपना पासवर्ड न डालें

अगर आपने किसी खाते में साइन इन किया हुआ है, तो Google से मिले ईमेल में आपसे उस खाते का पासवर्ड डालने के लिए नहीं कहा जाएगा.

अगर किसी लिंक पर क्लिक करने पर आपसे Gmail, आपके Google खाते या किसी दूसरी सेवा का पासवर्ड मांगा जाता है, तो आप अपनी जानकारी न डालें. इसकी बजाय, सीधे उस वेबसाइट पर जाएं जिसका आपको इस्तेमाल करना है.

अगर आपको लगता है कि सुरक्षा से जुड़ा कोई ईमेल नकली है और उसे Google के ईमेल के तौर पर पेश किया गया है, तो सीधे myaccount.google.com/notifications पर जाएं. उस पेज पर, अपने Google खाते की हाल ही की सुरक्षा से जुड़ी गतिविधि देखी जा सकती है.

4. ऐसे मैसेज से सावधान रहें जिनमें तुरंत जानकारी देने को कहा जाए या जिन पर भरोसा करना मुश्किल हो

धोखाधड़ी करने वाले लोग भावनाओं का फ़ायदा उठाते हैं, ताकि आप बिना सोचे-समझे उनके झांसे में आ जाएं.

ऐसे मैसेज से सावधान रहें जिनमें तुरंत जानकारी देने को कहा जाए

उदाहरण के लिए, तुरंत जानकारी मांगने वाले ऐसे मैसेज से सावधान रहें जिनके बारे में लगे कि उन्हें इन लोगों ने भेजा है:

  • ऐसे लोग जिन पर आपको भरोसा है, जैसे कि कोई दोस्त, परिवार का सदस्य या आपके साथ काम करने वाला कोई व्यक्ति. धोखाधड़ी करने वाले लोग, अक्सर अपने मैसेज को ज़्यादा भरोसेमंद दिखाने के लिए, सोशल मीडिया और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल करते हैं. यह पता करने के लिए कि मैसेज भरोसेमंद है या नहीं, अपने दोस्त, परिवार के सदस्य या सहकर्मी से सीधे संपर्क करें. उस संपर्क जानकारी का इस्तेमाल करें जिसे आप अक्सर इन लोगों के साथ बातचीत करने के लिए इस्तेमाल करते/करती हैं.
  • आधिकारिक प्रतिनिधि जैसे कि टैक्स कलेक्टर, बैंक, कानून लागू करने वाली संस्था का प्रतिनिधि या स्वास्थ्य अधिकारी. धोखाधड़ी करने वाले लोग, अक्सर खुद को आधिकारिक प्रतिनिधि बताते हैं और लोगों से पैसे या संवेदनशील जानकारी मांगते हैं. यह पता लगाने के लिए कि मैसेज भरोसेमंद है या नहीं, सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क करें.

सलाह: COVID-19 से जुड़ी धोखाधड़ी वाले ईमेल या मैसेज से सावधान रहें. ये आज-कल काफ़ी आम हैं. COVID-19 से जुड़ी धोखाधड़ी से बचने के बारे में ज़्यादा जानें.

ऐसे मैसेज से सावधान रहें जिन पर भरोसा करना काफ़ी मुश्किल हो

ऐसे मैसेज या अनुरोधों से सावधान रहें जिन पर भरोसा करना काफ़ी मुश्किल हो. उदाहरण के लिए, इस तरह की धोखाधड़ी से बचें:

  • तुरंत अमीर बनाने का झांसा देना. अनजान लोगों को पैसे या निजी जानकारी कभी न भेजें.
  • प्यार का झांसा देना. ऐसे किसी व्यक्ति को पैसे या निजी जानकारी कभी न भेजें जिससे आपकी मुलाकात ऑनलाइन हुई हो.
  • इनाम जीतने का झांसा देना. ऐसे किसी व्यक्ति को पैसे या निजी जानकारी कभी न भेजें जो यह दावा करता हो कि आपने इनाम या स्वीपस्टेक (एक तरह का जुआ) जीते हैं.
5. क्लिक करने से पहले ठहरें और सोचें
धोखाधड़ी करने वाले लोग अक्सर लिंक के ज़रिए अनचाहा सॉफ़्टवेयर भेजने की कोशिश करते हैं. ऐसे लिंक शेयर करने के लिए वे ईमेल, मैसेज, और सोशल मीडिया पोस्ट/मैसेज का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें जो ऐसे स्रोतों से आए हों जिन पर आपको भरोसा न हो या जिनके बारे में आपको जानकारी न हो.

फ़िशिंग से बचने के लिए टूल का इस्तेमाल करना

1. फ़िशिंग ईमेल की पहचान करने के लिए Gmail का इस्तेमाल करें

Gmail को आपके खाते की सुरक्षा में मदद के लिए बनाया गया है. यह फ़िशिंग ईमेल की अपने-आप पहचान कर सकता है. साथ ही, नुकसान पहुंचाने वाले ईमेल और अटैचमेंट से जुड़ी चेतावनियों पर ध्यान दिला सकता है.

ध्यान दें: Gmail आपसे ईमेल के ज़रिए पासवर्ड जैसी निजी जानकारी कभी नहीं मांगेगा.

अगर आपको संदिग्ध लगने वाला कोई ईमेल मिलता है, तो:

2. Chrome में सुरक्षित ब्राउज़िंग का इस्तेमाल करें

मैलवेयर, जोखिम वाले एक्सटेंशन, फ़िशिंग या Google की संभावित असुरक्षित साइटों की सूची में मौजूद साइटों के बारे में चेतावनी पाने के लिए, Chrome में सुरक्षित ब्राउज़िंग का इस्तेमाल करें.

सुरक्षित ब्राउज़िंग की सेटिंग में, बेहतर सुरक्षा मोड का विकल्प चुनें. इससे, ज़्यादा सुरक्षा और सुरक्षित ब्राउज़िंग की बेहतर सुविधा पाई जा सकती है. साथ ही, पूरे वेब की सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है.

Chrome को बिना किसी शुल्क के डाउनलोड किया जा सकता है.
3. सेव किए गए असुरक्षित पासवर्ड का पता लगाएं
4. अपने Google खाते के पासवर्ड को सुरक्षित बनाने में मदद करें
अगर आप अपने Google खाते का पासवर्ड, गैर-Google साइट पर डालते हैं, तो इसकी सूचना पाने के लिए Chrome में पासवर्ड के लिए चेतावनी को चालू करें. इससे आपको पता लग सकता है कि कहीं कोई साइट, Google की पहचान चुराकर काम तो नहीं कर रही. साथ ही, पासवर्ड चोरी होने पर आपके पास उसे बदलने का विकल्प भी होता है.
5. दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा के बारे में जानें
दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा का इस्तेमाल करके, अपने खाते को ज़्यादा सुरक्षित बनाया जा सकता है. इससे, पासवर्ड चोरी होने पर भी आपके खाते को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा का इस्तेमाल करके खाते को सुरक्षित बनाने का तरीका जानें.

फ़िशिंग ईमेल की शिकायत करना

जब हमें किसी ईमेल के फ़िशिंग या संदिग्ध होने का पता चलता है, तो हम आपको चेतावनी दिखा सकते हैं या ईमेल को स्पैम फ़ोल्डर में भेज सकते हैं. अगर किसी ईमेल को ठीक से मार्क न किया गया हो, तो उसे फ़िशिंग के तौर पर मार्क करने या फ़िशिंग का मार्क हटाने के लिए, नीचे दिया गया तरीका अपनाएं.

अहम जानकारी: जब किसी ईमेल को मैन्युअल तरीके से स्पैम फ़ोल्डर में ले जाया जाता है, तो Google को उस ईमेल की एक कॉपी और उसमें मौजूद अटैचमेंट मिलते हैं. Google, उन ईमेल और अटैचमेंट की जांच भी कर सकता है, ताकि वह अपने उपयोगकर्ताओं को स्पैम और बुरे बर्ताव से सुरक्षित रख सके.

किसी ईमेल की शिकायत फ़िशिंग के तौर पर करना

  1. कंप्यूटर पर, Gmail खोलें.
  2. मैसेज खोलें.
  3. जवाब दें के बगल में, ज़्यादा ज़्यादा पर क्लिक करें.
  4. फ़िशिंग की शिकायत करें पर क्लिक करें.

किसी ईमेल पर गलती से फ़िशिंग का निशान लगाए जाने की शिकायत करना

  1. कंप्यूटर पर, Gmail खोलें.
  2. मैसेज खोलें.
  3. जवाब दें के बगल में, ज़्यादा ज़्यादा पर क्लिक करें.
  4. फ़िशिंग न होने की रिपोर्ट करें पर क्लिक करें.

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13101264190215145509
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
17
false
false
false
false