सूचना

अगर आपका संगठन या कंपनी, निजी Gmail खातों (@gmail.com या @googlemail.com) पर ईमेल भेजती है, तो ईमेल भेजने वालों के लिए बने हमारे दिशा-निर्देशों का पालन करें.

ईमेल डिलीवर न होने या उनके अस्वीकार होने की समस्या ठीक करना

जब भेजा गया ईमेल पाने वाले व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाता है, तो आपको गड़बड़ी के मैसेज वाला एक ईमेल अपने-आप मिलता है. यह समझने के लिए कि आपका ईमेल, पाने वाले व्यक्ति तक क्यों नहीं पहुंचा, ईमेल डिलीवर न होने की सूचना देने वाले ईमेल में दी गई जानकारी देखें. साथ ही, इस लेख में समस्या हल करने से जुड़े दिशा-निर्देश पढ़ें.

शुरू करने से पहले

पहला चरण: गड़बड़ी का मैसेज ढूंढना

जब आपका ईमेल डिलीवर नहीं होता है, तो Gmail आपको एक ईमेल भेजता है. इसमें बताया जाता है कि ईमेल डिलीवर क्यों नहीं हुआ.

  1. अपने डिवाइस पर, Gmail खोलें.
  2. यहां जाएं:
    • इनबॉक्स
    • स्पैम
  3. "Mail Delivery Subsystem (mailer-daemon@googlemail.com)" से मिला ईमेल देखें.
    • ईमेल का विषय अक्सर "डिलीवरी के स्टेटस की सूचना (डिलीवरी नहीं हो सकी)" होता है.
  4. ईमेल खोलें.
  5. गड़बड़ी का वह मैसेज देखें जिसमें बताया गया है कि Gmail आपका ईमेल क्यों डिलीवर नहीं कर सकता.

दूसरा चरण: गड़बड़ी की समीक्षा करना और उसका समाधान ढूंढना

अपनी समस्या हल करने के लिए, वापस भेजे गए ईमेल में गड़बड़ी का मैसेज देखें. ऐसे वाक्यांशों की जांच करें जो यहां दी गई गड़बड़ियों से मेल खाते हों:

ईमेल पाने वाले का ईमेल पता मौजूद नहीं है

ऐसा क्यों होता है

  • ईमेल पता मौजूद नहीं है.
  • ईमेल पते में टाइपिंग की कोई गड़बड़ी है या "@" सिंबल से पहले या बाद में कोई दूसरी गड़बड़ी है.

आप क्या कर सकते हैं

  • इन सामान्य गड़बड़ियों की जांच करें:
    • स्पेलिंग से जुड़ी गड़बड़ियां: john.doe@gmal.con
    • कोटेशन मार्क: john"doe@gmail.com
    • ईमेल पते के आखिर में डॉट: john.doe@gmail.com….
    • ईमेल पते के पहले या बाद में स्पेस: john. doe@gmail.com
  • अपने संपर्क की जानकारी देखें:
    • पक्का करें कि आपके पास उस व्यक्ति का मौजूदा ईमेल पता हो, क्योंकि हो सकता है कि उसका ईमेल पता बदल गया हो.
    • अगर हो सके तो उस व्यक्ति से उसका ईमेल पता मांगें.
    • अपनी संपर्क जानकारी देखने के लिए, Google Contacts पर जाएं.

आपके ईमेल को स्पैम के तौर पर फ़्लैग किया गया है या कुछ समय के लिए अस्वीकार कर दिया गया है

ऐसा क्यों होता है

  • आपके मैसेज में मौजूद किसी चीज़ की वजह से, जैसे कि लिंक, अटैचमेंट या टेक्स्ट की वजह से, ईमेल पाने वाले व्यक्ति के स्पैम फ़िल्टर ट्रिगर हो गए हों.
  • ऐसा तब भी हो सकता है, जब एक साथ कई लोगों को मैसेज भेजा जाता है.

आप क्या कर सकते हैं

इससे ज़्यादा ईमेल नहीं भेजे जा सकते

ऐसा क्यों होता है

  • स्पैम को रोकने के लिए, निजी Gmail (@gmail.com) खातों से हर दिन भेजे जाने वाले ईमेल की संख्या सीमित होती है.
  • यह गड़बड़ी का मैसेज तब मिलता है, जब ये आइटम भेजे जाते हैं:
    • एक दिन में 500 से ज़्यादा ईमेल
    • एक ईमेल 500 से ज़्यादा लोगों को भेजा गया हो

आप क्या कर सकते हैं

ईमेल पाने वाले के इनबॉक्स में कुछ समय के लिए कोई समस्या है

ऐसा क्यों होता है

  • ईमेल पाने वाले व्यक्ति का ईमेल सर्वर व्यस्त है, ऑफ़लाइन है या उसमें कुछ समय के लिए तकनीकी समस्या आ गई है.

आप क्या कर सकते हैं

  • मैसेज को बाद में किसी और समय भेजें.
  • अगर अब भी आपको ईमेल पाने वाले व्यक्ति से संपर्क करने में समस्या आ रही है, तो:
    • देखें कि उनके ईमेल पते में कोई गलती तो नहीं है.
    • सहायता पाने के लिए, ईमेल पाने वाले व्यक्ति की ईमेल सेवा देने वाली कंपनी से संपर्क करें.

ईमेल पाने वाले व्यक्ति के इनबॉक्स में स्टोरेज के लिए जगह नहीं बची है

ऐसा क्यों होता है

  • मैसेज पाने वाले व्यक्ति के Google खाते का स्टोरेज भर गया है. इसलिए, उसे नए मैसेज नहीं मिल सकते.

आप क्या कर सकते हैं

  • नया ईमेल पाने के लिए, ईमेल पाने वाले व्यक्ति को अपने खाते का स्टोरेज खाली करना होगा.
    • आपके खाते के स्टोरेज को Google Drive, Gmail, और Google Photos के बीच शेयर किया जाता है. ईमेल के अलावा, ईमेल पाने वाले व्यक्ति को पुरानी फ़ाइलें या फ़ोटो भी मिटानी पड़ सकती हैं.
  • उन्हें यह बताया जा सकता है कि वे Drive, Gmail, और Photos के स्टोरेज को कैसे मैनेज करें.

आपको "HELO/EHLO" गड़बड़ी का मैसेज मिलता है

जब Google को जवाब देने वाला मेल सर्वर, अपनी पहचान में अमान्य वैल्यू का इस्तेमाल करता है, तब आपको “HELO/EHLO कमांड के लिए आर्ग्युमेंट अमान्य है” गड़बड़ी का मैसेज मिलता है. उदाहरण के लिए:

501 5.5.4 रिक्त HELO/EHLO तर्क अनुमत नहीं है, कनेक्शन बंद किया जा रहा है.
501 5.5.4 https://support.google.com/mail/?p=helo

501 5.5.4 HELO/EHLO कमांड के लिए आर्ग्युमेंट “...” अमान्य है. कनेक्शन बंद किया जा रहा है.
501 5.5.4 https://support.google.com/mail/?p=helo

जब मेल सर्वर एक-दूसरे से बात करते हैं, तो उन्हें HELO या EHLO कमांड की मदद से अपनी पहचान, पाने वाले सर्वर को बतानी होती है. यह पहचान, भेजने वाली मशीन का, सभी शर्तें पूरी करने वाला आईपी पता या डोमेन नेम (जैसे mail.example.com) होना चाहिए. कोई भी दूसरी वैल्यू अमान्य मानी जाती है. इसकी वजह से आपका ईमेल अस्वीकार किया जा सकता है.

आम तौर पर, यह गड़बड़ी प्रिंटर, स्कैनर, और फ़ैक्स मशीन जैसे उन डिवाइसों में होती है जो ईमेल भी भेजते हैं.

आप क्या कर सकते हैं

  • अपने ईमेल सेवा देने वाली कंपनी से संपर्क करें.
    • अगर आपने काम या स्कूल के लिए Gmail का इस्तेमाल किया है, तो अपने एडमिन से कहें कि वह Gmail सर्वर से संपर्क करते समय, ईमेल भेजने वाले सर्वर का सभी शर्तें पूरी करने वाला डोमेन नाम या आईपी पता भेजें.
  • HELO/EHLO से जुड़े गड़बड़ी के मैसेज के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, आरएफ़सी 5321 के सेक्शन 4.1.1.1 पर जाएं.

इसी विषय से जुड़े लिंक

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
4537794419468952459
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
17
false
false
false
false