मेल भेजने और पाने की सीमाएं

स्पैम रोकने और खातों को सुरक्षित रखने में Gmail आपकी मदद करता है. इसके लिए यह आपके भेजे जाने वाले और मिलने वाले ईमेल की संख्यां सीमित करता है. साथ ही, यह ऐसे लोगों की संख्यां को भी सीमित करता है जो आपका ईमेल पाएंगे.

समस्या कैसे ठीक करें

आने वाले समय में इन मैसेज का दिखाई देना कैसे रोकें, यह जानने के लिए इन वजहों को देखें.

ध्यान दें: अगर आपका Gmail खाता आपके ऑफ़िस, स्कूल या दूसरे संगठन के ज़रिए बना है, तो ऑफ़िस या स्कूल से Gmail से ईमेल भेजने की सीमाओं के बारे में जानें.

"आप भेजे गए ईमेल की सीमा तक पहुंच गए हैं"

अगर आप एक बार में 500 से ज़्यादा लोगों को ईमेल भेजते हैं या एक दिन में 500 से ज़्यादा ईमेल भेजते हैं, तो आपको यह मैसेज दिखाई दे सकता है.

यह गड़बड़ी दिखाई देने के बाद, आप 1 से 24 घंटों के अंदर फिर से ईमेल भेज पाएंगे.

आने वाले समय में ऐसा होने से रोकने के लिए, अपने सभी ईमेल पाने वालों का एक Google ग्रुप बनाकर, उस ग्रुप के ईमेल पते पर मैसेज भेजकर देखें.

"आपके भेजे गए मैसेज डिलीवर नहीं हो पाए"

अगर आप ज़्यादा संख्यां में ईमेल भेजते हैं, तो आपको यह गड़बड़ी दिखाई दे सकती है:

  • डिलीवर नहीं किया जा सकता क्योंकि पाने वाले का ईमेल पता गलत/अमान्य है
  • पाने वाले के ईमेल सर्वर से वापस

आप 24 घंटे बाद फिर से ईमेल भेज पाएंगे

आने वाले समय में ऐसा होने से रोकने के लिए, भेजने से पहले अपने सभी ईमेल पाने वालों के ईमेल पतों की जांच करके यह पक्का कर लें कि वे अप टू डेट हैं.

किसी संपर्क को बहुत ज़्यादा मेल मिल रहे हैं

आप जिस व्यक्ति को मेल भेज रहे हैं, अगर उसे तेज़ी से ज़्यादा मेल मिल रहे हों, तो आपको यह मैसेज दिख सकता है:

"आप जिस Gmail उपयोगकर्ता से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, उसे ऐसी दर से मेल मिल रहा है जो दूसरे मैसेज को डिलीवर होने से रोक रहा है."

आपको उस व्यक्ति से किसी दूसरे तरीके से संपर्क करना होगा.

उन खातों के बारे में जानें जो किसी व्यक्ति को मिलने वाले ईमेल की संख्या सीमित करते हैं.

Gmail में अपने ईमेल को ब्लॉक होने से रोकना

अगर आप एक बार में कई ईमेल भेजते है या बड़े ग्रुप को ईमेल भेजते हैं, तो Gmail उपयोगकर्ताओं के ईमेल ब्लॉक न हों, इसका तरीका जानें.

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
15288594061517596520
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
17
false
false
false
false
false