जब आप साल भर में पॉइंट इकट्ठा करते हैं, तो आपको एक खास लेवल पर ले जाने के लिए आपके पॉइंट जोड़े जाते हैं. आप जितने ज़्यादा पॉइंट पाते हैं, आपका लेवल उतना ही ज़्यादा बढ़ता है. आपका लेवल जितना ज़्यादा होगा, आपको उतने ही ज़्यादा पॉइंट, फ़ायदे, और सुविधाएं मिलेंगी.
लेवल के हिसाब से मिलने वाले Google Play पॉइंट और फ़ायदे
लेवल | # पॉइंट होने चाहिए |
हर 1 पोलिश ज़्लॉटी खर्च करने पर मिलने वाले पॉइंट |
अन्य फ़ायदे |
---|---|---|---|
ब्रॉन्ज़ | 0 - 299 | 1 पॉइंट |
|
सिल्वर | 300 - 999 | 1.1 पॉइंट |
|
गोल्ड | 1,000 - 4,999 | 1.2 पॉइंट |
|
प्लैटिनम | 5,000 या इससे ज़्यादा | 1.4 पॉइंट |
|
Google Play Points में अपना लेवल देखने का तरीका
एक लेवल से दूसरे लेवल पर जाने का तरीका
जब आप किसी लेवल पर पहुंच जाते हैं, तो अगले साल तक उसी लेवल पर बने रहते हैं. हर साल की शुरुआत में, पिछले साल मिले पॉइंट के आधार पर आपका लेवल बदल सकता है.
यहां दिए उदाहरण की मदद से यह समझा जा सकता है कि इकट्ठा किए गए पॉइंट के आधार पर, साल 2021 की तुलना में 2022 में किस तरह से आपके लेवल में बदलाव हो सकता है:
- मान लीजिए कि 1 जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 तक आप गोल्ड लेवल पर हैं. अगला साल (31 दिसंबर, 2022) खत्म होने तक, आपका गोल्ड लेवल बरकरार रहेगा, भले ही आपको पॉइंट न मिले हों.
- साल 2022 में, 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक, अगर आपके पास हैं:
- 300 पॉइंट, तो 1 जनवरी, 2023 से आपका सिल्वर लेवल शुरू होगा.
- 1,000 पॉइंट, तो 1 जनवरी, 2023 से आपका गोल्ड लेवल शुरू होगा.
- 5,000 पॉइंट, तो 1 जनवरी, 2023 से आपका प्लैटिनम लेवल शुरू होगा.
Play Points के प्लैटिनम या डायमंड लेवल वाले उपयोगकर्ताओं के लिए प्रीमियम सहायता
अगर 'Google Play पॉइंट' में आप प्लैटिनम या डायमंड लेवल पर हैं, तो आपको साथ में कई और फ़ायदे मिल सकते हैं. प्लैटिनम या डायमंड लेवल पाने का तरीका जानें.
- Play से जुड़ी समस्याओं के हल पाने के लिए प्रतीक्षा सूची से आगे बढ़ें. जब आप हमारी सहायता टीम को कॉल करेंगे या उनसे चैट करेंगे, तो आपको अपने-आप प्राथमिकता दी जाएगी और आपको कम इंतज़ार करना पड़ेगा.
- अपनी समस्याओं के हल पाने के लिए सहायता टीम के किसी विशेषज्ञ के साथ चैट करें. अगर आप प्लैटिनम या डायमंड लेवल पर हैं, तो आपको तुरंत, इन लेवल के उपयोगकर्ताओं की सहायता करने के लिए बनी खास टीम के किसी एजेंट से जोड़ा जाएगा.
ध्यान दें: Google Play इंतज़ार करने के समय की गारंटी नहीं दे सकता. साथ में मिलने वाले सभी फ़ायदे उपलब्धता के हिसाब से दिए जाएंगे.