अपने बच्चे का Google खाता मैनेज करने के लिए Family Link इस्तेमाल करके, कुछ ऐप्लिकेशन ब्लॉक किए जा सकते हैं या उनकी सुविधाएं सीमित की जा सकती हैं. इनमें वे ऐप्लिकेशन शामिल हैं जिनका इस्तेमाल आपका बच्चा कुछ खास डिवाइसों पर कर सकता है.
अपने बच्चे के ऐप्लिकेशन मैनेज करने के लिए, यह ज़रूरी है कि आपका बच्चा इन डिवाइसों में से किसी एक का इस्तेमाल करता हो:
- Android 6.0 या इसके बाद के वर्शन वाला Android डिवाइस
- Chrome OS वर्शन 71 या इसके बाद के वर्शन वाला Chromebook
अहम जानकारी: सिस्टम ऐप्लिकेशन के लिए, ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की समयसीमा सेट नहीं की जा सकती. Android 7 और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों के लिए समयसीमा सेट की जा सकती है.
Google Play के उन ऐप्लिकेशन को चुनना जिनका इस्तेमाल आपका बच्चा कर सकता है
किसी ऐप्लिकेशन को ब्लॉक या अनब्लॉक करनाऐप्लिकेशन को तकरीबन 5 मिनट के अंदर या डिवाइस के इंटरनेट से कनेक्ट होने पर ब्लॉक या अनब्लॉक कर दिया जाएगा. अगर आपने ऐप्लिकेशन को उस समय ब्लॉक किया, जब आपका बच्चा उसे इस्तेमाल कर रहा हो, तो ऐप्लिकेशन ब्लॉक होने से एक मिनट पहले चेतावनी दी जाएगी, ताकि बच्चा अपना काम पूरा कर सके. ऐप्लिकेशन आपके बच्चे के सभी Android डिवाइसों या Chromebook पर ब्लॉक कर दिया जाएगा.
अहम जानकारी: कुछ ऐप्लिकेशन ब्लॉक नहीं किए जा सकते, क्योंकि वे माता-पिता/अभिभावक की निगरानी वाली सेटिंग के काम करने या आपके बच्चे के डिवाइस के काम करने के लिए ज़रूरी होते हैं.
Family Link ऐप्लिकेशन
आपने Family Link ऐप्लिकेशन में, बच्चे के खाते की जिन सेटिंग को पिछली बार देखा था उन पर जाने के लिए, नीचे दिए गए बटन पर टैप करें:
Family Link में किसी ऐप्लिकेशन को ब्लॉक या अनब्लॉक करना- Family Link ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने बच्चे का नाम चुनें.
- सबसे नीचे बाईं ओर, स्क्रीन टाइम
समयसीमाएं
ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की सीमाएं पर टैप करें.
- ऐप्लिकेशन की सूची देखें. ब्लॉक किए गए ऐप्लिकेशन, ब्लॉक किया गया
के तौर पर मार्क किए जाते हैं. यह आइकॉन, अनुमति वाले ऐप्लिकेशन के बगल में नहीं दिखता.
- किसी ऐप्लिकेशन को ब्लॉक करने या उसे अनुमति देने के लिए:
- किसी ऐप्लिकेशन को ब्लॉक करने के लिए:
- वह ऐप्लिकेशन चुनें.
- अनुमति है टॉगल पर टैप करें.
- इससे ऐप्लिकेशन का स्टेटस, ब्लॉक किया गया
में बदल जाएगा.
- इससे ऐप्लिकेशन का स्टेटस, ब्लॉक किया गया
- इसके बाद, हो गया पर टैप करें.
- किसी ऐप्लिकेशन को अनुमति देने के लिए:
- वह ऐप्लिकेशन चुनें.
- ब्लॉक किया गया टॉगल पर टैप करें.
- इससे ऐप्लिकेशन का स्टेटस, अनुमति है
में बदल जाएगा.
- इससे ऐप्लिकेशन का स्टेटस, अनुमति है
- इसके बाद, हो गया पर टैप करें.
- किसी ऐप्लिकेशन को ब्लॉक करने के लिए:
- Family Link ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने बच्चे का नाम चुनें.
- स्क्रीन टाइम
समयसीमाएं
ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की सीमाएं पर टैप करें.
- अपनी पसंद का ऐप्लिकेशन चुनें.
- हमेशा इस्तेमाल करने की अनुमति दें
हो गया पर टैप करें.
अहम जानकारी:
- हमेशा इस्तेमाल किए जा सकने वाले ऐप्लिकेशन पर, आपके बच्चे के डिवाइस के लिए तय की गई रोज़ाना इस्तेमाल की समयसीमा लागू नहीं होती. इन ऐप्लिकेशन को इस समयसीमा के खत्म होने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
- आपके पास डिवाइस के डाउनटाइम या स्कूल टाइम के दौरान, हमेशा इस्तेमाल किए जा सकने वाले ऐप्लिकेशन ऐक्सेस करने की अनुमति देने का विकल्प होता है. अपने बच्चे के डिवाइस पर शेड्यूल सेट करने का तरीका जानें.
- अपने बच्चे के डिवाइस को मैन्युअल तरीके से लॉक करने पर, हमेशा इस्तेमाल किए जा सकने वाले ऐप्लिकेशन उपलब्ध नहीं होते. आपके पास Family Link में जाकर, इस सेटिंग को किसी भी समय बदलने की सुविधा होती है:
- Family Link ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने बच्चे का नाम चुनें.
- सबसे नीचे जाकर, कंट्रोल
साइन इन किए हुए डिवाइस पर टैप करें.
- वह डिवाइस चुनें जिसकी सेटिग अपडेट करनी है.
- लॉक स्क्रीन की सेटिंग
हमेशा इस्तेमाल किए जा सकने वाले ऐप्लिकेशन पर टैप करें.
- Family Link ऐप्लिकेशन
ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की सीमा सेट करना
- Family Link ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने बच्चे का नाम चुनें.
- सबसे नीचे बाईं ओर, स्क्रीन टाइम
समयसीमाएं
ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की सीमाएं पर टैप करें.
- अपनी पसंद का ऐप्लिकेशन चुनें.
- सीमा सेट करें
पर टैप करें.
- ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की समयसीमा सेट करने के लिए, अपने हिसाब से घंटे और मिनट चुनें.
- इसके बाद, हो गया पर टैप करें.
- Family Link ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने बच्चे का नाम चुनें.
- सबसे नीचे बाईं ओर, स्क्रीन टाइम
समयसीमाएं
ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की सीमाएं पर टैप करें.
- अपनी पसंद का ऐप्लिकेशन चुनें.
- यहां से, ऐप्लिकेशन को इनमें से किसी एक विकल्प पर सेट किया जा सकता है:
- ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की कोई समयसीमा सेट न करें
- समयसीमा सेट करें
- हमेशा इस्तेमाल करने की अनुमति दें
- ब्लॉक किया गया या अनुमति दी गई
- ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की कोई समयसीमा सेट न करें
अहम जानकारी:
- हमेशा इस्तेमाल किए जा सकने वाले ऐप्लिकेशन पर, आपके बच्चे के डिवाइस के लिए तय की गई रोज़ाना इस्तेमाल की समयसीमा लागू नहीं होती. इन ऐप्लिकेशन को इस समयसीमा के खत्म होने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
- आपके पास डिवाइस के डाउनटाइम या स्कूल टाइम के दौरान, हमेशा इस्तेमाल किए जा सकने वाले ऐप्लिकेशन ऐक्सेस करने की अनुमति देने का विकल्प होता है. अपने बच्चे के डिवाइस पर शेड्यूल सेट करने का तरीका जानें.
- अपने बच्चे के डिवाइस को मैन्युअल तरीके से लॉक करने पर, हमेशा इस्तेमाल किए जा सकने वाले ऐप्लिकेशन उपलब्ध नहीं होते. आपके पास Family Link में जाकर, इस सेटिंग को किसी भी समय बदलने की सुविधा होती है:
- Family Link ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने बच्चे का नाम चुनें.
- सबसे नीचे जाकर, कंट्रोल
साइन इन किए हुए डिवाइस पर टैप करें.
- वह डिवाइस चुनें जिसकी सेटिग अपडेट करनी है.
- लॉक स्क्रीन की सेटिंग
हमेशा इस्तेमाल किए जा सकने वाले ऐप्लिकेशन पर टैप करें.
- Family Link ऐप्लिकेशन
जानें कि अपने बच्चे के लिए, Google Play पर की जाने वाली खरीदारी की अनुमतियां कैसे मैनेज की जाती हैं.
अपने बच्चे को आपत्तिजनक कॉन्टेंट डाउनलोड करने या Google Play से खरीदारी करने से रोकने के लिए, माता-पिता के कंट्रोल सुविधा सेट अप की जा सकती है.
- Family Link ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने बच्चे का नाम चुनें.
- सबसे नीचे मौजूद, कंट्रोल
Google Play पर टैप करें.
- अपने हिसाब से फ़िल्टर चुनें:
- ऐप्लिकेशन, गेम, फ़िल्में, और टीवी शो: अपने बच्चे की उम्र के हिसाब से वह कॉन्टेंट चुनें जिसे डाउनलोड करने या खरीदने की अनुमति देनी है.
- किताबें: चुनें कि आपको अश्लील कॉन्टेंट के ऐक्सेस पर पाबंदी लगानी है या नहीं.
अहम जानकारी:
- आपका बच्चा इन सेटिंग को खुद नहीं बदल सकता. भले ही, उसके पास अपने खाते की सेटिंग मैनेज करने का अधिकार हो या न हो. हमारा सुझाव है कि माता-पिता इस कंट्रोल को बदलने के बाद, यह पक्का कर लें कि ये सेटिंग सही हों.
- ये सेटिंग, g.co/YourFamily पर जाकर भी मैनेज की जा सकती हैं.
Google Play
सबसे पहले, यह देखें कि कॉन्टेंट को "Teacher Approved" बैज मिला है या नहीं. अगर आपको "Teacher Approved" बैज दिखता है, तो यहां दिया गया तरीका न अपनाएं और परिवार के लिए उपलब्ध कॉन्टेंट से जुड़ी समस्या की शिकायत करें. अगर आपको यह बैज नहीं दिखता, तो नीचे बताया गया तरीका अपनाएं.
Play, ऐप्लिकेशन, गेम, और संगीत
- अपने बच्चे के डिवाइस पर, Play Store ऐप्लिकेशन
खोलें.
- आपत्तिजनक संगीत, ऐप्लिकेशन या गेम पर टैप करें.
- पेज पर सबसे नीचे, आपत्तिजनक कॉन्टेंट की शिकायत करें पर टैप करें.
- आपको यह कॉन्टेंट आपत्तिजनक क्यों लगा, इसकी वजह चुनें.
- सबमिट करें पर टैप करें.
अहम जानकारी: बच्चे की Play Games प्रोफ़ाइल चालू करने पर, वह Play Games पर मौजूद किसी भी गेम में अपने-आप साइन इन हो जाता है.
- अपने डिवाइस पर, Family Link ऐप्लिकेशन
को खोलें.
- अपने बच्चे का नाम चुनें.
- सबसे नीचे जाकर, कंट्रोल
Google Play
Google Play Games पर टैप करें.
- बच्चे की Play Games प्रोफ़ाइल को अनुमति दें या बच्चे की Play Games प्रोफ़ाइल मिटाएं को चुनें.
अहम जानकारी:
- Play Games की सेटिंग आपके डिवाइस पर तब ही दिखेगी, जब आपका बच्चा सहमति का अनुरोध करेगा.
- निगरानी में रखे गए खाते की प्रोफ़ाइलों से, गेमप्ले को रिकॉर्ड और शेयर नहीं किया जा सकता.
- निगरानी में रखे गए खाते की प्रोफ़ाइलों से ये काम नहीं किए जा सकते:
- अपनी Play Games प्रोफ़ाइल को सार्वजनिक के तौर पर सेट नहीं किया जा सकता.
- अन्य उपयोगकर्ताओं को फ़ॉलो नहीं किया जा सकता या वे आपको फ़ॉलो नहीं कर सकते.
- ईमेल पते के ज़रिए प्रोफ़ाइल को नहीं खोजा जा सकता.
- निगरानी में रखे गए खाते की प्रोफ़ाइलों को अपने-आप जनरेट होने वाला गेमर टैग दिया जाएगा.
- बच्चों को हर गेम में, Play Games प्रोफ़ाइल से अपने-आप साइन इन होने की सुविधा नहीं मिलती.
अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है, तो आपके पास Play Games प्रोफ़ाइल बनाने का विकल्प है:
- अपने बच्चे के डिवाइस पर, Android की सेटिंग
खोलें.
- Google
सभी सेवाएं
Google के ऐप्लिकेशन के लिए सेटिंग पर टैप करें.
- Play Games
प्रोफ़ाइल बनाएं पर टैप करें.
- अपना गेमर नेम और अवतार चुनें.
- सेव करें पर टैप करें.
- बच्चे के डिवाइस पर नई प्रोफ़ाइल को अनुमति देने के लिए, व्यक्तिगत तौर पर अनुमति मांगें पर टैप करें.
- माता, पिता या अभिभावक अपना पासवर्ड डालें.
किसी दूसरी Play Games प्रोफ़ाइल पर जाने के लिए:
- अपने बच्चे के डिवाइस पर, Android की सेटिंग
खोलें.
- Google
Google के ऐप्लिकेशन के लिए सेटिंग पर टैप करें.
- Play Games
खाते में साइन इन करें पर टैप करें.
- इनके लिए अपनी प्रोफ़ाइल बदलें:
- सभी गेम
- गेम का कोई सबसेट
अपने बच्चे की ऐप्लिकेशन गतिविधि देखना
आपके पास यह देखने का विकल्प होता है कि आपका बच्चा अपने Android डिवाइसों या Chromebook पर ऐप्लिकेशन में कितना समय बिताता है. ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने के समय को तब ही ट्रैक किया जाता है, जब ऐप्लिकेशन खुला हो और स्क्रीन पर दिख रहा हो. जब ऐप्लिकेशन बैकग्राउंड में काम कर रहा होता है, तब उसके इस्तेमाल के समय को ट्रैक नहीं किया जाता.
- Family Link ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने बच्चे का नाम चुनें.
- सबसे नीचे बाईं ओर, स्क्रीन टाइम
पर टैप करें.
- पहले कार्ड पर टैप करें.
- इससे सभी डिवाइसों का कुल स्क्रीन टाइम दिखने लगेगा.
पहले कार्ड पर टैप करने से, ऐप्लिकेशन गतिविधि के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है.
समस्याएं हल करना
मेरा बच्चा Google Play से एक ऐसे ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहा है जिसे मेरे हिसाब से इस्तेमाल नहीं करना चाहिएअगर आपके बच्चे के पास ऐसे ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस है जिसे आपके हिसाब से उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, तो ऐप्लिकेशन को ब्लॉक करने के लिए ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा वही ऐप्लिकेशन डाउनलोड करे या खरीदे जिसकी आपने मंज़ूरी दी है, तो अपने बच्चे की 'खरीदारी की अनुमतियां' सेटिंग बदलें.
अहम जानकारी: कुछ ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए किसी और अनुमति की ज़रूरत नहीं होगी. इनमें, पहले कभी इंस्टॉल किए गए या आपसे अनुमति लेकर डाउनलोड किए गए ऐप्लिकेशन या आपकी Google Play फ़ैमिली लाइब्रेरी के ज़रिए उपलब्ध ऐप्लिकेशन शामिल हैं.
अपने परिवार के साथ पैसे चुकाकर डाउनलोड किए गए ऐप्लिकेशन शेयर करने के लिए, Google Play फ़ैमिली लाइब्रेरी सेट अप की जा सकती है. हालांकि, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले ऐप्लिकेशन ही शेयर किए जा सकते हैं.
अहम जानकारी: अपने बच्चे के लिए माता-पिता के कंट्रोल सुविधा सेट अप करने पर, उसे वे ऐप्लिकेशन नहीं दिखेंगे जिनके लिए आपने इस सुविधा की सेटिंग के तहत अनुमति नहीं दी है.
मान लीजिए कि आपका बच्चा Google का कोई ऐसा ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने की कोशिश करता है जो 13 साल (या आपके देश में Google खाता मैनेज करने के लिए तय की गई उम्र) से छोटे बच्चों के लिए उपलब्ध नहीं है. ऐसे में, आपके बच्चे को गड़बड़ी का यह मैसेज दिखेगा.
Family Link का इस्तेमाल करके, तीसरे पक्ष की उन साइटों और ऐप्लिकेशन को मैनेज किया जा सकता है जिनके पास आपके बच्चे के खाते का ऐक्सेस है.
अगर आपको ऐप्लिकेशन में की गई अपने बच्चे की गतिविधि की निगरानी नहीं करनी है, तो Family Link ऐप्लिकेशन में की गई गतिविधि से जुड़ी अतिरिक्त सेटिंग को बंद करें.
अहम जानकारी: इस सेटिंग को बंद करने पर, Family Link ऐप्लिकेशन में आपके बच्चे की ऐप्लिकेशन गतिविधि का डेटा मिट जाएगा.
- Family Link ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने बच्चे का नाम चुनें.
- कंट्रोल
खाता सेटिंग पर टैप करें.
- निजता सेटिंग
Family Link ऐप्लिकेशन गतिविधि पर टैप करें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.