ज़रूरी शर्तें: यह प्रमोशनल ऑफ़र, अमेरिका में रहने वाले उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जिन्हें यह ऑफ़र सीधे Google से मिला है. ऑफ़र पाने के लिए, उपयोगकर्ताओं की उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा होनी चाहिए. साथ ही, उनके पास एक मान्य Google खाता होना चाहिए. हर उपयोगकर्ता, एक Google खाते से सिर्फ़ एक (1) प्रोमो कोड इस्तेमाल कर सकता है. अगर उपयोगकर्ता किसी प्रमोशनल ऑफ़र पर दावा कर लेता है, तो वह इस प्रमोशनल कैंपेन के दौरान, प्रमोशन की ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले एक ही कैटगरी के अन्य डिवाइस के लिए Google Play के अन्य प्रोमो कोड रिडीम नहीं कर सकता. प्रमोशनल ऑफ़र की ज़रूरी शर्तें, छूट की वैल्यू, और डिवाइस के एसकेयू इनके आधार पर तय किए जाते हैं: Google खाते की गतिविधियां, डिवाइस के इस्तेमाल का इतिहास, और पिछली खरीदारी की जानकारी.
ऑफ़र की वैल्यू और मान्य रहने की अवधि: ऑफ़र के तहत मिलने वाली छूट की रकम (जैसे, तुरंत मिलने वाली छूट या खरीदारी के बाद मिलने वाला Google Store क्रेडिट), ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले डिवाइस का एसकेयू, और ऑफ़र खत्म होने की तारीख, आपके हिसाब से बनाए गए प्रोमो कार्ड पर दिखेगी. यह कार्ड आपको Google Play Shop के जानकारी वाले पेज पर मिलेगा. प्रोमो कोड, उस पर दी गई तारीख या स्टॉक उपलब्ध होने (दोनों में से जो भी पहले हो) तक मान्य होता है. प्रमोशन के लिए उपलब्ध स्टॉक खत्म होने पर, Google के पास इस प्रमोशनल कैंपेन को खत्म करने या इसके नियमों में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रहता है. स्टॉक खत्म होने पर, ऑफ़र का इस्तेमाल आगे होने वाली किसी खरीदारी के लिए नहीं किया जा सकेगा. साथ ही, ऑफ़र के तहत मिले किसी भी आइटम को बदला नहीं जा सकेगा.
ऑफ़र रिडीम करने का तरीका: इस ऑफ़र को सिर्फ़ Google Store (store.google.com) या Google Fi Wireless (fi.google.com) पर रिडीम किया जा सकता है. ऑफ़र रिडीम करने के लिए, उपयोगकर्ता को अपने Google खाते में साइन इन करना होगा और. इसके बाद, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले डिवाइस को कार्ट में जोड़कर, उसका पेमेंट करना होगा. Google Fi Wireless से ऑफ़र रिडीम करने के लिए: ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाला Google Fi प्लान चालू होना चाहिए. Google Fi की सेवा की शर्तें लागू होती हैं. छूट अपने-आप लागू हो जाएगी या पेमेंट करने के दौरान प्रोमो कोड डालने पर लागू होगी. हार्डवेयर की खरीदने के लिए, Google Play बैलेंस या Google Play Billing के पेमेंट के स्टैंडर्ड तरीकों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
पेमेंट और शिपिंग से जुड़ी शर्तें: शिपिंग का पता, अमेरिका का होना चाहिए और चेकआउट के समय, पेमेंट का ऐसा तरीका इस्तेमाल किया जाना चाहिए जिसे मर्चेंट ऑफ़ रिकॉर्ड स्वीकार करती हो. शिपिंग शुल्क लागू हो सकते हैं.
सामान्य पाबंदियां: प्रोमो कोड सिर्फ़ एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके बचे हुए बैलेंस को रिडीम नहीं किया जा सकता. इसे नकद या इसके बराबर नकद पाने के लिए रिडीम नहीं किया जा सकता. साथ ही, यह प्रोमो कोड उन जगहों पर लागू नहीं होगा जहां इस पर पाबंदी है.
लागू होने वाली शर्तें: खरीदारी पर, Google Store की बिक्री की शर्तें और प्रोमो कोड की शर्तें (store.google.com/terms) / Google Fi Wireless की सेवा की शर्तें (fi.google.com/about/tos/) लागू होती हैं. इस पर Google Play की सेवा की शर्तें और Google के कॉन्टेंट प्रमोशन की शर्तें भी लागू होती हैं (play.google.com/about/play-terms.html).
प्रमोटर: Google LLC (अमेरिका)