टेक्स्ट को ज़ोर से पढ़कर सुनाने, वॉइसओवर या बोली को लिखाई में बदलने की सुविधा का इस्तेमाल करके, ई-बुक में मौजूद टेक्स्ट को सुनें.
Play Books मोबाइल ऐप्लिकेशन में ज़ोर से पढ़कर सुनाए जाने की सुविधा उपलब्ध है.
ई-बुक के लिए, ज़ोर से पढ़कर सुनाने की सुविधा चालू करना
ज़रूरी जानकारी: ज़ोर से पढ़कर सुनाए जाने की सुविधा को इस्तेमाल करने के लिए, ई-बुक को फ़्लोइंग टेक्स्ट मोड में देखें. Play Books में किताब के पेजों को देखने के विकल्पों के बारे में ज़्यादा जानें.
- Play Books ऐप्लिकेशन
खोलें.
- कोई किताब खोलें.
- स्किम मोड के लिए, पेज पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, मेन्यू
पर टैप करें.
- ज़ोर से पढ़कर सुनाए जाने की सुविधा पर टैप करें.
किताबों को ज़ोर से पढ़कर सुनाए जाने की सुविधा को अपने-आप चालू होने के लिए सेट करना
- Play Books ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
- Play Books की सेटिंग
अपने-आप ज़ोर से पढ़कर सुनाए जाने की सुविधा पर टैप करें.
- किसी किताब को खोलने पर, ज़ोर से पढ़कर सुनाए जाने की सुविधा चालू हो जाती है.
सलाह: सभी किताबों के लिए यह विकल्प उपलब्ध नहीं है. पब्लिशर यह चुन सकते हैं कि उनकी किताबों के लिए, ज़ोर से पढ़कर सुनाए जाने की सुविधा उपलब्ध है या नहीं.
ज़्यादा स्वाभाविक आवाज़ में पढ़कर सुनाए जाने की सुविधा का इस्तेमाल करना
अहम जानकारी: इस मोड का इस्तेमाल सिर्फ़ तब किया जा सकता है, जब आपका डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट हो. डिवाइस में इंटरनेट कनेक्ट न होने पर ज़ोर से पढ़कर सुनाए जाने की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, नैचुरल आवाज़ में पढ़कर सुनाए जाने का विकल्प बंद करें.
- Play Books ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
- Play Books की सेटिंग पर टैप करें.
- ज़्यादा नैचुरल आवाज़ में पढ़कर सुनाए जाने की सुविधा चालू करें.
लिखे गए शब्दों को सुनने की सुविधा के लिए डिफ़ॉल्ट रूप में सेट की गई आवाज़ और भाषा को बदलना
ज़रूरी जानकारी: दिए गए विकल्प, आपकी जगह के हिसाब से बदल सकते हैं. ऐसा मुमकिन है कि आप कुछ देशों या क्षेत्रों में ऑफ़लाइन इस्तेमाल के लिए अच्छी क्वालिटी की सिर्फ़ एक आवाज़ डाउनलोड कर पाएं.
लिखे गए शब्दों को सुनने की सुविधा के लिए डिफ़ॉल्ट तौर पर सेट की गई आवाज़ और भाषा को बदलने का तरीका
- अपने डिवाइस पर, सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- स्क्रोल करें और सुलभता चुनें.
- सबसे नीचे, लिखे गए शब्दों को सुनने की सुविधा पर टैप करें.
- “पसंदीदा इंजन” के आगे, सेटिंग
पर टैप करें.
- उपलब्ध भाषाओं और स्थान-भाषाओं को खोजने के लिए, आवाज़ का डेटा इंस्टॉल करें पर टैप करें.
- अपनी पसंद की भाषा या स्थान-भाषा चुनें.
- अगर आप ऐसे देश या क्षेत्र में हैं जहां आवाज़ चुनने की सुविधा उपलब्ध है, तो आपके पास अपनी पसंद की आवाज़ चुनने का विकल्प होता है. इसमें अलग-अलग आवाज़ों को सुनने और फिर उनमें से अपनी पसंद की आवाज़ को चुनने की सुविधा शामिल है.
आवाज़ चुनना
अगर आपको "आवाज़ I" या "आवाज़ II," जैसी आवाज़ों की कोई सूची मिलती है, तो हर विकल्प पर टैप करके आवाज़ का सैंपल सुनें. अपनी पसंद की आवाज़ चुनें. चुनी गई भाषा या स्थान-भाषा के लिए इसे डिफ़ॉल्ट के तौर पर सेट रखें.
बोलने की रफ़्तार बदलना
- सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सुलभता पर टैप करें.
- सबसे नीचे, लिखाई को बोली में बदलने का आउटपुट पर टैप करें.
- "बोलने की रफ़्तार" में जाकर, अपनी पसंद के मुताबिक रफ़्तार सेट करें.
सलाह:
- अगर आपके डिवाइस में लिखाई को बोली में बदलने की सुविधा वाला ऐप्लिकेशन है, तो उसे डिफ़ॉल्ट के तौर पर सेट किया जा सकता है.
- Play Books, लिखाई को बोली में बदलने वाले डिफ़ॉल्ट ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करता है.
टॉकबैक के साथ लिखाई को बोली में बदलने की सुविधा चालू करना
- सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सुलभता
टॉकबैक पर टैप करें.
- टॉकबैक की सुविधा चालू करें.
- स्क्रोल करें और सेटिंग पर टैप करें.
- स्क्रोल करें और छूकर, उससे जुड़ी जानकारी सुनाए जाने की सुविधा बंद करें.
सलाह:
- Play Books ऐप्लिकेशन में, पहले आपको किताबों के नाम सुनाई देते हैं. इसके बाद, मेन्यू के विकल्प सुनाई देते हैं.
- मेन्यू के विकल्पों को पहले सुनने के लिए, बाईं ओर स्वाइप करें.