पहला चरण: कोई रिलीज़ तैयार करना
ऐप्लिकेशन लॉन्च करने या ऐप्लिकेशन के किसी अपडेट को रोल आउट करने के लिए, ऐप्लिकेशन के एक या इससे ज़्यादा वर्शन को मिलाकर रिलीज़ तैयार की जाती है. रिलीज़ को, तीन अलग-अलग टेस्टिंग ट्रैक या प्रोडक्शन के लिए तैयार किया जा सकता है:
- ओपन टेस्टिंग: ओपन टेस्टिंग की रिलीज़, सभी टेस्टर के लिए Google Play पर उपलब्ध होती हैं. लोग आपके स्टोर पेज से टेस्टिंग में शामिल हो सकते हैं.
- क्लोज़्ड टेस्टिंग: क्लोज़्ड टेस्टिंग की रिलीज़, आपके चुने हुए कुछ टेस्टर के लिए ही उपलब्ध होती हैं. ये टेस्टर, रिलीज़ के लिए तैयार आपके ऐप्लिकेशन के वर्शन की जांच कर सकते हैं और अपने सुझाव/राय दे सकते हैं.
- इंटरनल टेस्टिंग (संगठन में काम करने वाले लोगों के लिए उपलब्ध जांच): इंटरनल टेस्टिंग की रिलीज़ को टेस्ट करने के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा 100 लोगों को चुना जा सकता है.
- प्रोडक्शन: प्रोडक्शन रिलीज़, आपके चुने गए देशों में Google Play इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए उपलब्ध होती हैं.
अहम जानकारी:
- नई रिलीज़ बनाने के लिए, आपके पास ऐप्लिकेशन को टेस्ट ट्रैक में रिलीज़ करने की अनुमति होनी चाहिए.
- जिन डेवलपर ने निजी खाते 13 नवंबर, 2023 के बाद बनाए हैं उन्हें टेस्टिंग की कुछ खास शर्तों को पूरा करना होगा. इसके बाद ही, वे अपना ऐप्लिकेशन Google Play पर उपलब्ध करा पाएंगे. ज़्यादा जानने के लिए, सहायता केंद्र में मौजूद यह लेख पढ़ें.
- अगर रोल आउट के लिए कुछ रिलीज़ रोककर रखी गई हैं, तो नई रिलीज़ नहीं बनाई जा सकेगी. किसी भी रिलीज़ को पूरी तरह से रोल आउट करें या सबसे पहले पब्लिश करने की खास जानकारी वाले पेज में, ऐप्लिकेशन में किए गए बदलावों को हटाएं. साथ ही, वे रिलीज़ मिटाएं जिन्हें अब पब्लिश नहीं करना है.
रिलीज़ बनाना शुरू करने के लिए:
- Play Console खोलें और उस ट्रैक पर जाएं जिस पर आपको अपनी रिलीज़ शुरू करनी है:
- ओपन टेस्टिंग (टेस्टिंग > ओपन टेस्टिंग)
- क्लोज़्ड टेस्टिंग: (टेस्टिंग > क्लोज़्ड टेस्टिंग)
- ध्यान दें: पहले से मौजूद क्लोज़्ड टेस्टिंग ट्रैक पर कोई रिलीज़ बनाने के लिए, ट्रैक मैनेज करें चुनें. कोई नया ट्रैक बनाने के लिए, ट्रैक बनाएं पर क्लिक करें.
- इंटरनल टेस्टिंग (टेस्टिंग > इंटरनल टेस्टिंग)
- प्रोडक्शन
- पेज के सबसे ऊपर दाईं ओर, नई रिलीज़ बनाएं पर क्लिक करें.
- ध्यान दें: अगर नई रिलीज़ बनाएं का विकल्प बंद है, तो हो सकता है कि आपके कुछ सेटअप टास्क अधूरे हों. ये टास्क आपको डैशबोर्ड पेज पर मिल सकते हैं.
अगर आपको किसी मौजूदा रिलीज़ में बदलाव करना है, तो ऊपर पहले चरण में बताए गए सही रिलीज़ पेज पर जाएं और रिलीज़ में बदलाव करें पर क्लिक करें.
सलाह: टेस्टिंग के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, ओपन, क्लोज़्ड या इंटरनल टेस्ट को सेट अप करना पर जाएं.
दूसरा चरण: अपने ऐप्लिकेशन की रिलीज़ तैयार करना
- अपनी रिलीज़ तैयार करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें:
- अगर यह आपके ऐप्लिकेशन की पहली रिलीज़ है, तो Play ऐप्लिकेशन साइनिंग की सुविधा को कॉन्फ़िगर करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- अपने ऐप्लिकेशन बंडल जोड़ें.
- ध्यान दें: अगस्त 2021 से पहले बनाए गए ऐप्लिकेशन के अपडेट में, ऐप्लिकेशन बंडल या APKs जोड़े जा सकते हैं.
- यह भी किया जा सकता है: पहली बार रिलीज़ बनाने पर, आपके पास ऐप्लिकेशन साइनिंग पासकोड बदलने का विकल्प मौजूद होता है. "ऐप इंटेग्रिटी" सेक्शन में, ऐप्लिकेशन साइनिंग पासकोड बदलें पर क्लिक करें. अपना पासकोड बदलने से पहले, ये बातें समझ लें:
- आपका ऐप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल कर चुके, संगठन में काम करने वाले और चुने हुए लोगों के लिए उपलब्ध रिलीज़ ट्रैक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब अपडेट नहीं मिलेंगे. अपडेट पाने के लिए, इन लोगों को ऐप्लिकेशन अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करना होगा.
- आपके पास ऐप्लिकेशन के ऐसे वर्शन इस्तेमाल करने का विकल्प नहीं रहेगा जिन्हें पहले भी अपलोड किया गया है. आपको ऐप्लिकेशन के वर्शन फिर से अपलोड करने होंगे.
- ज़रूरी नहीं है: अगर आपको अपने ऐप्लिकेशन बंडल में Google Play Games का सहायता पैनल (बीटा वर्शन) जोड़ना है, तो अपलोड किए गए ऐप्लिकेशन बंडल में, Google Play Games का सहायता पैनल जोड़ें को चुनें.
- अगर आपको अपने गेम के लिए नया ऐप्लिकेशन बंडल अपलोड करना है, तो अपलोड करें को चुनें.
- पहले अपलोड किए गए किसी भी ऐप्लिकेशन का वर्शन इस्तेमाल करने के लिए, लाइब्रेरी से जोड़ें को चुनें.
- रिलीज़ का कोई टाइटल चुनें.
- रिलीज़ की जानकारी डालें.
- इनमें से किसी फ़ील्ड की ज़्यादा जानकारी के लिए, नीचे मौजूद “रिलीज़ तैयार करना” सेक्शन में जाएं और उस टाइटल पर क्लिक करें जिसकी जानकारी चाहिए हो.
- अपनी रिलीज़ में किए गए बदलावों को सेव करने के लिए, ड्राफ़्ट के रूप में सेव करें चुनें.
- जब आपकी रिलीज़ तैयार हो जाए, तो आगे बढ़ें चुनें.
ध्यान दें: किसी ऐप्लिकेशन को ओपन टेस्टिंग ट्रैक पर पब्लिश करने के बाद, उसके लिए पासकोड तय कर दिया जाता है.
रिलीज़ तैयार करना
ज़्यादा जानकारी के लिए, नीचे दिए गए किसी सेक्शन का टाइटल चुनें.
ऐप इंटेग्रिटीइस सेक्शन में, Play ऐप्लिकेशन साइनिंग की स्थिति दिखती है. Play ऐप्लिकेशन साइनिंग की सुविधा का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.
इस सेक्शन में, नए ऐप्लिकेशन बंडल अपलोड किए जा सकते हैं या अपनी लाइब्रेरी में से उन्हें जोड़ा जा सकता है. तीन बिंदुओं वाले आइकॉन पर क्लिक करके, ये कार्रवाइयां भी की जा सकती हैं:
- ReTrace की कोई मैपिंग फ़ाइल (.txt) अपलोड करना
- नेटिव डीबग सिंबल (.zip) अपलोड करना
- कोई एक्सपैंशन फ़ाइल (.obb) अपलोड करना
- कोई ऐप्लिकेशन बंडल हटाना
ध्यान दें: अगस्त 2021 से पहले बनाए गए ऐप्लिकेशन की रिलीज़ में, ऐप्लिकेशन बंडल या APKs का इस्तेमाल किया जा सकता है.
आपको ReTrace की मैपिंग फ़ाइलें और नेटिव डीबग सिंबल क्यों अपलोड करने होते हैं, इसके बारे में ज़्यादा जानने के लिए, क्रैश स्टैक ट्रेस को डिकोड करना पर जाएं.
इस सेक्शन में, अपनी पिछली रिलीज़ में मौजूद उन ऐप्लिकेशन बंडल की जानकारी देखें जिन्हें इस रिलीज़ में शामिल किया जाएगा.
हटाएं पर क्लिक करने से, ऐप्लिकेशन बंडल इस रिलीज़ से हट जाएगा. ऐप्लिकेशन बंडल एक्सप्लोरर में, आपको ऐप्लिकेशन बंडल या APK दोबारा मिल सकता है.
इस सेक्शन में, अपनी पिछली रिलीज़ में मौजूद उन ऐप्लिकेशन बंडल की जानकारी देखें जिन्हें इस रिलीज़ में शामिल नहीं किया जाएगा.
शामिल करें पर क्लिक करने से, ऐप्लिकेशन बंडल इस रिलीज़ में जुड़ जाएगा.
ऐप्लिकेशन बंडल या APKs जोड़ने के बाद, रिलीज़ की प्रोसेस के दौरान अनुमति के अनुरोधों का आकलन किया जाता है. अगर आपके ऐप्लिकेशन के लिए ज़्यादा जोखिम वाली या संवेदनशील जानकारी ऐक्सेस करने की अनुमतियों (जैसे कि मैसेज (एसएमएस) या कॉल लॉग ऐक्सेस करना) का अनुरोध किया जाता है, तो आपको अनुमतियों के एलान वाला फ़ॉर्म भरना पड़ सकता है और Google Play से मंज़ूरी लेनी पड़ सकती है.
रिलीज़ का नाम सिर्फ़ Play Console में इस्तेमाल करने के लिए होता है और वह उपयोगकर्ताओं को नहीं दिखेगा.
हम इस फ़ील्ड में, उस ऐप्लिकेशन बंडल या APK का वर्शन नाम अपने-आप भर देंगे जिसे इस रिलीज़ में सबसे पहले जोड़ा गया है.
अपनी रिलीज़ का नाम ऐसा रखें जिससे उसके बारे में आसानी से समझा जा सके. जैसे, बिल्ड वर्शन ("3.2.5-RC2") या संगठन में काम करने वालों के लिए कोड नेम ("Banana"). इससे, रिलीज़ को आसानी से पहचाना जा सकेगा.
खास जानकारी
अपने उपयोगकर्ताओं को बताएं कि ऐप्लिकेशन की इस रिलीज़ में आपने क्या नए अपडेट किए हैं. रिलीज़ नोट का इस्तेमाल, प्रमोशन के लिए या उपयोगकर्ताओं से कोई कार्रवाई करवाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.
रिलीज़ की जानकारी जोड़ना और अनुवाद मैनेज करना
आपके ऐप्लिकेशन के हिसाब से काम की भाषाओं वाले टैग के बीच, अपने ऐप्लिकेशन की रिलीज़ का ब्यौरा जोड़ें. भाषा के टैग, हर उस भाषा के टेक्स्ट बॉक्स में दिखेंगे जो आपके ऐप्लिकेशन पर काम करती है.
अपने ऐप्लिकेशन पर काम करने वाली भाषाएं बदलने के लिए, पहले आपको अनुवाद जोड़ने होंगे. इसके बाद, रिलीज़ तैयार करें पेज पर लौटने पर आपको टेक्स्ट बॉक्स में नई भाषाओं का सेट दिखेगा.
टेक्स्ट डालते समय यह पक्का कर लें कि भाषा के टैग और रिलीज़ नोट, अलग-अलग लाइन में हों. फ़ॉर्मैट इससे मिलता-जुलता होना चाहिए:
<en-US>
रिलीज़ नोट का ब्यौरा, एक से ज़्यादा लाइन का हो सकता है.
</en-US>
ध्यान दें: आपके पास हर भाषा के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा 500 यूनिकोड वर्णों का इस्तेमाल करके रिलीज़ नोट डालने का विकल्प होता है.
पिछली रिलीज़ से कॉपी करना
किसी पिछली रिलीज़ से रिलीज़ नोट कॉपी करने के लिए, किसी पिछली रिलीज़ से कॉपी करें चुनें. अगली स्क्रीन पर, किसी रिलीज़ को चुनने से रिलीज़ नोट्स और सभी अनुवाद टेक्स्ट बॉक्स में कॉपी हो जाएंगे, ताकि इनमें बदलाव किया जा सके. ऐसा करने से, मौजूदा रिलीज़ नोट्स की जगह बॉक्स में नई जानकारी आ जाएगी.
तीसरा चरण: अपनी रिलीज़ की समीक्षा करना और उसे रोल आउट करना
ज़रूरी शर्तें: अपनी रिलीज़ को रोल आउट करने से पहले, यह पक्का कर लें कि आपने अपने ऐप्लिकेशन का स्टोर पेज सेट अप कर लिया हो, ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट पेज पर समीक्षा के लिए ऐप्लिकेशन को तैयार कर लिया हो, और अपने ऐप्लिकेशन की कीमत सेट अप कर ली हो.
अहम जानकारी: ऐप्लिकेशन में किए गए बदलावों के हिसाब से, आपके पास उन्हें सेव करने या पब्लिश करने का विकल्प होता है. हालांकि, यह इस हिसाब से चुना जाता है कि ऐप्लिकेशन में कोई बदलाव करने की ज़रूरत है या नहीं. पब्लिश करने पर, आपके बदलाव तुरंत लाइव हो जाएंगे. बदलावों को सेव करने पर, वे पब्लिश करने की खास जानकारी पेज पर "समीक्षा के लिए तैयार बदलाव" सेक्शन में जुड़ जाएंगे. यहां तय किया जा सकता है कि बदलावों को समीक्षा के लिए कब भेजना है. बदलावों के लाइव होने की तारीख को मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानें.
जब आप अपना ऐप्लिकेशन लॉन्च करने के लिए तैयार हों, तो:
- Play Console खोलें और सही ट्रैक (ओपन टेस्टिंग या क्लोज़्ड टेस्टिंग) पर जाएं.
- रिलीज़ टैब को चुनें. इसके बाद, उस रिलीज़ के नीचे मौजूद बदलाव करें को चुनें जिसे आपको लॉन्च करना है.
- अपनी ड्राफ़्ट रिलीज़ की समीक्षा करें, सभी ज़रूरी बदलाव करें, और आगे बढ़ें को चुनें. इसके बाद, "झलक देखें और पुष्टि करें" स्क्रीन आ जाएगी, जहां यह पक्का किया जा सकता है कि उपयोगकर्ताओं के लिए रोल आउट करने से पहले, आपकी रिलीज़ में कोई समस्या नहीं है.
- अगर आपको पेज पर सबसे ऊपर “गड़बड़ी की जानकारी” टाइटल दिखता है, तो इससे जुड़ी जानकारी की समीक्षा करने और किसी भी समस्या को हल करने के लिए ज़्यादा दिखाएं पर क्लिक करें.
- ध्यान दें: उपलब्ध होने पर, इसके लिए सुझाया गया या ज़रूरी समाधान भी देखा जा सकता है. ऐप्लिकेशन को तब तक पब्लिश नहीं किया जा सकता, जब तक सारी गड़बड़ियां ठीक नहीं कर दी जाती. अगर आपको कोई चेतावनी, मामूली गड़बड़ी या दोनों ही दिख रहे हैं, तो भी ऐप्लिकेशन को पब्लिश किया जा सकता है. हालांकि, हमारी सलाह है कि पब्लिश करने से पहले आप इन गड़बड़ियों को ठीक कर लें.
- अगर किसी मौजूदा ऐप्लिकेशन को अपडेट किया जा रहा है, तो रोल आउट का प्रतिशत चुनें.
- अगर पहली रिलीज़ रोल आउट की जा रही है, तो आपको रोल आउट का प्रतिशत चुनने का विकल्प नहीं दिखेगा.
- खास देशों में कुछ लोगों के लिए रिलीज़ करने के बारे में जानने के लिए, कुछ लोगों के लिए रिलीज़ करने की सुविधा की मदद से, ऐप्लिकेशन के अपडेट रिलीज़ करना पर जाएं.
- रोल आउट शुरू करें को चुनें.
- अगर ऐप्लिकेशन की पहली रिलीज़ रोल आउट की जा रही है, तो प्रोडक्शन के लिए रोल आउट शुरू करें पर क्लिक करने से, आपका ऐप्लिकेशन आपके चुने हुए देशों में Google Play का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए भी पब्लिश हो जाएगा.
चौथा चरण: रिलीज़ के ब्यौरे की समीक्षा करना
ऐप्लिकेशन की रिलीज़ तैयार करने के बाद, आपको हर ट्रैक पर रोलआउट की गई सबसे नई रिलीज़ के बारे में जानकारी दिखेगी. यह जानकारी, रिलीज़ की खास जानकारी पेज पर, “हाल ही की रिलीज़” टैब में दी गई टेबल में दिखेगी.
- रिलीज़: रिलीज़ को सिर्फ़ Play Console में पहचानने के लिए दिया गया नाम, जैसे कि संगठन में काम करने वालों के लिए कोड नेम या बिल्ड वर्शन.
- ट्रैक: वह ट्रैक जिस पर रिलीज़ को रोल आउट किया गया है.
- रिलीज़ की स्थिति: आपकी रिलीज़ की मौजूदा स्थिति.
- पिछली बार अपडेट किया गया: आपकी रिलीज़ के पिछले रोल आउट इवेंट को दिखाने वाली तारीख और टाइमस्टैंप.
- देश/इलाके: उन देशों/इलाकों की संख्या जहां पर आपकी पिछली रिलीज़ की रोल आउट मौजूद है.अपने ऐप्लिकेशन की रिलीज़ को प्रोडक्शन, ओपन टेस्टिंग या क्लोज़्ड टेस्टिंग ट्रैक पर रोल आउट करने के बाद, हर ट्रैक में मौजूद रिलीज़ को कुछ खास देशों के उपयोगकर्ताओं के लिए टारगेट किया जा सकता है. अलग-अलग देशों/इलाकों में अपने ऐप्लिकेशन की उपलब्धता को मैनेज करने का तरीका समझने के लिए, यह लेख पढ़ें.
रिलीज़ सेक्शन में जाकर रिलीज़ का ब्यौरा पेज खोलने के लिए, राइट ऐरो को चुनकर ज़्यादा जानकारी देखें. इसमें यहां बताई गई जानकारी शामिल है:
- रिलीज़ की खास जानकारी: आपके ऐप्लिकेशन के इंस्टॉल और अपडेट की संख्या, परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी समस्याएं, और पिछली रिलीज़ के मुकाबले मापी गई रेटिंग से जुड़ी मेट्रिक का सेट.
- ऐप्लिकेशन बंडल और APKs: आपकी रिलीज़ से जुड़े नए, बनाकर रखे गए, और बंद किए जा चुके ऐप्लिकेशन बंडल और APKs की सूची.
- रिलीज़ नोट: पिछले रिलीज़ नोट की सूची.
- पुराने रोल आउट की जानकारी: यह टाइमलाइन आपके ऐप्लिकेशन के टाइमस्टैंप दिखाती है. इससे पता चलता है कि कब आपके ऐप्लिकेशन की रिलीज़ रोकी गई, फिर से शुरू की गई, या कुछ नए उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराई गई.
ज़रूरी नहीं: रिलीज़ को मिटाना
अगर रिलीज़ के सेट अप के दौरान, आपको लगता है कि रिलीज़ को जारी नहीं रखना है, तो उसे मिटाया जा सकता है. रिलीज़ मिटाने की प्रोसेस, रिलीज़ की स्थिति के हिसाब से अलग-अलग होती है:
- ड्राफ़्ट: पेज के सबसे ऊपर दाईं ओर, ड्राफ़्ट रिलीज़ मिटाएं पर क्लिक करें. ऐसा करने पर, इस ऐप्लिकेशन में किए गए आपके बदलाव सेव नहीं होंगे.
- समीक्षा के लिए तैयार: रिलीज़ की खास जानकारी में मौजूद, रिलीज़ मिटाएं पर क्लिक करें. आपकी रिलीज़, पब्लिश करने की खास जानकारी वाले पेज से हटा दी जाएगी. इन बदलावों को समीक्षा के लिए नहीं भेजा जाएगा.
- समीक्षा की जा रही है या पब्लिश के लिए तैयार है: सबसे पहले, आपको ऐसे बदलावों को हटाना होगा जिनकी समीक्षा की जा रही है या जिन्हें पब्लिश करने की खास जानकारी देने वाले पेज पर पब्लिश किया जा सकता है. बदलावों को हटाने के बाद, 'रिलीज़ की खास जानकारी' पेज पर मौजूद रिलीज़ खारिज करें पर क्लिक करें.
- अस्वीकार की गई: अस्वीकार की गई रिलीज़ ढूंढें और रिलीज़ खारिज करें पर क्लिक करें.
- ध्यान दें: किसी ट्रैक पर सिर्फ़ हाल ही की रिलीज़ मिटाई जा सकती है. इसमें ड्राफ़्ट रिलीज़ और हाल ही में अस्वीकार की गई रिलीज़ भी शामिल हैं.
रिलीज़ की खास जानकारी वाले पेज पर, रिलीज़ ट्रैक करना और उन्हें मैनेज करना
अगर आपने एक से ज़्यादा रिलीज़ रोल आउट की हैं, तो रिलीज़ की खास जानकारी पेज (बाएं मेन्यू में "रिलीज़" पर जाकर), एक ही जगह पर सभी रिलीज़ की जानकारी पाने में आपकी मदद करता है. यह एक ऐसी जगह है जहां अलग-अलग ट्रैक पर अपने ऐप्लिकेशन की उपलब्धता पर नज़र रखी जा सकती है और उन देशों/इलाकों को देखा जा सकता है जहां आपका ऐप्लिकेशन उपलब्ध है. साथ ही, यहां अलग-अलग रिलीज़ चुनकर उनकी खास जानकारी भी देखी जा सकती हैं.
पब्लिश करने की खास जानकारी वाले पेज पर, ऐप्लिकेशन में हुए बदलावों को ट्रैक और मैनेज करना
पब्लिश करने की खास जानकारी वाले पेज पर जाकर, यह भी तय किया जा सकता है कि ऐप्लिकेशन में किए गए किसी बदलाव को समीक्षा के लिए कब भेजा जाए और कब पब्लिश किया जाए. पब्लिश करने की खास जानकारी वाले पेज के बारे में ज़्यादा जानें.
मिलता-जुलता कॉन्टेंट
- खास देशों में ऐप्लिकेशन रिलीज़ डिस्ट्रिब्यूट करें में जाकर, अपने ऐप्लिकेशन के सभी प्रोडक्शन, ओपन, और क्लोज़्ड रिलीज़ की देश में उपलब्धता मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानकारी पाएं.
- जांच के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, ओपन टेस्टिंग, क्लोज़्ड टेस्टिंग या इंटरनल टेस्टिंग को सेट अप करें पर जाएं.
- Academy for App Success में, कुछ लोगों के लिए रिलीज़ करने की सुविधा के साथ, अपडेट रिलीज़ करने के बारे में ज़्यादा जानें.