दुनिया भर में अपने उपयोगकर्ताओं को उनकी स्थानीय भाषा में ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की सुविधा दी जा सकती है. इसके लिए, आपके पास अपने ऐप्लिकेशन के स्टोर पेज, ऐप्लिकेशन की स्ट्रिंग या फिर ऐप्लिकेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध अलग-अलग प्रॉडक्ट से जुड़े कॉन्टेंट का अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद जोड़ने का विकल्प होता है. अनुवाद खुद जोड़े जा सकते हैं. इसके अलावा, स्टोर पेज और ऐप्लिकेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध अलग-अलग प्रॉडक्ट से जुड़े कॉन्टेंट के अनुवाद, Play Console से खरीदकर लागू किए जा सकते हैं. Gemini का इस्तेमाल करके, ऐप्लिकेशन की स्ट्रिंग का अपने-आप अनुवाद होने की सुविधा को भी चालू किया जा सकता है.
अगर जोड़े गए अनुवाद उपयोगकर्ता की पसंदीदा भाषा में उपलब्ध हैं, तो उसे अपनी पसंदीदा भाषा में ऐप्लिकेशन का अनुवाद किया हुआ वर्शन दिखेगा.
ऐप्लिकेशन के स्टोर पेज और उसमें खरीदने के लिए उपलब्ध प्रॉडक्ट से जुड़े कॉन्टेंट के अनुवाद जोड़ना
खुद ही किए गए टेक्स्ट के अनुवाद और स्थानीय जगह के मुताबिक ग्राफ़िक ऐसेट जोड़ना- स्टोर पेज पर जाकर, स्टोर पेज को चुनें.
- अनुवाद मैनेज करें पर क्लिक करें. इसके बाद, ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर जाकर भाषाएं चुनें को चुनें.
- भाषाएं जोड़ें या हटाएं पर जाकर, वे भाषाएं चुनें जिन्हें आपको सूची में जोड़ना है.
- लागू करें और सेव करें पर क्लिक करें.
उपलब्ध भाषाओं की सूची देखना
खुद ही किए गए अनुवाद जोड़ने की सुविधा, इन भाषाओं के लिए उपलब्ध है:
- अफ़्रीकान्स – af
- अल्बेनियन – sq
- एम्हैरिक – am
- ऐरेबिक – ar
- आर्मीनियन – hy-AM
- अज़रबैजानी – az-AZ
- बांग्ला – bn-BD
- बास्क – eu-ES
- बेलारशियन – be
- बल्गैरियन – bg
- बर्मीस – my-MM
- कैटलेन – ca
- चाइनीज़ (हॉन्ग कॉन्ग) – zh-HK
- चाइनीज़ (आसान) – zh-CN
- चाइनीज़ (पारंपरिक) – zh-TW
- क्रोएशियन – hr
- चेक – cs-CZ
- डेनिश – da-DK
- डच – nl-NL
- अंग्रेज़ी (ऑस्ट्रेलिया) – en-AU
- अंग्रेज़ी (कनाडा) – en-CA
- अंग्रेज़ी (संयुक्त राज्य अमेरिका) – en-US
- अंग्रेज़ी (यूनाइटेड किंगडम) – en-GB
- अंग्रेज़ी – en-IN
- अंग्रेज़ी – en-SG
- अंग्रेज़ी – en-ZA
- एस्टोनियन – et
- फ़िलिपीनो – fil
- फ़िनिश – fi-FI
- फ़्रेंच (कनाडा) – fr-CA
- फ़्रेंच (फ़्रांस) – fr-FR
- गलिशियन – gl-ES
- जॉर्जियन – ka-GE
- जर्मन – de-DE
- ग्रीक – el-GR
- गुजराती – gu
- हीब्रू – iw-IL
- हिन्दी – hi-IN
- हंगेरियन – hu-HU
- आइसलैंडिक – is-IS
- इंडोनेशियन – id
- इटैलियन – it-IT
- जैपनीज़ – ja-JP
- कन्नड़ – kn-IN
- क़ज़ाक़ – kk
- खमेर – km-KH
- कोरियन – ko-KR
- किर्गिज़ – ky-KG
- लाओ – lo-LA
- लातवियन – lv
- लिथुएनियन – lt
- मैसेडोनियन – mk-MK
- मलय (मलेशिया) – ms-MY
- मलय – ms
- मलयालम – ml-IN
- मराठी – mr-IN
- मंगोलियन – mn-MN
- नेपाली – ne-NP
- नॉर्वीजन – no-NO
- पर्शन – fa
- पर्शन – fa-AE
- पर्शन – fa-AF
- पर्शन – fa-IR
- पोलिश – pl-PL
- पॉर्चुगीज़ (ब्राज़ील) – pt-BR
- पॉर्चुगीज़ (पुर्तगाल) – pt-PT
- पंजाबी – pa
- रोमेनियन – ro
- रोमैंश – rm
- रशियन – ru-RU
- सर्बियन – sr
- सिंहली – si-LK
- स्लोवाक – sk
- स्लोवेनियन – sl
- स्पैनिश (लैटिन अमेरिका) – es-419
- स्पैनिश (स्पेन) – es-ES
- स्पैनिश (संयुक्त राज्य अमेरिका) – es-US
- स्वाहीली – sw
- स्वीडिश – sv-SE
- तमिल – ta-IN
- तेलुगू – te-IN
- थाई – th
- टर्किश – tr-TR
- यूक्रेनियन – uk
- उर्दू – ur
- वियतनामीज़ – vi
पैसे चुकाकर अनुवाद की सेवा लेना
हमारी पैसे चुकाकर मैन्युअल तरीके से अनुवाद करवाने की सेवा का इस्तेमाल करके, तीसरे पक्ष के किसी पेशेवर वेंडर को अनुवाद करने का ऑर्डर दिया जा सकता है. इस सेवा के ज़रिए, अपने ऐप्लिकेशन के स्टोर पेज और उसमें खरीदारी के लिए उपलब्ध अलग-अलग प्रॉडक्ट से जुड़े कॉन्टेंट का अनुवाद कराया जा सकता है. अनुवाद का ऑर्डर करने में कुछ ही मिनट लगते हैं. हर शब्द के अनुवाद के लिए, सिर्फ़ 0.07 डॉलर चुकाने पड़ते हैं और अनुवाद सात दिनों में पूरे कर दिए जाते हैं.
ध्यान दें:
- अनुवाद को मैनेज करने और इससे जुड़ी किसी भी गड़बड़ी को ठीक करवाने के लिए, आपको सीधे वेंडर के साथ काम करना होगा.
- अनुवाद करवाने की सेवा, हर तरह के सोर्स और टारगेट वाली भाषा के लिए उपलब्ध नहीं है.
Play Console का इस्तेमाल करके, पैसे चुकाकर अनुवाद की सेवा लेने के लिए:
- Play Console खोलें और स्टोर पेज और प्रॉडक्ट पेज (उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाएं > अनुवाद > स्टोर पेज और प्रॉडक्ट) पर जाएं.
- ऑर्डर दें पर क्लिक करें.
- अनुवाद के टाइप के तौर पर, पैसे चुकाकर मैन्युअल तरीके से अनुवाद की सेवा को चुनें.
- भाषाएं चुनें सेक्शन में जाकर:
- अपने ओरिजनल टेक्स्ट की भाषा के बारे में बताएं.
- अनुवाद के लिए, टारगेट वाली भाषाएं चुनें.
- भाषाएं चुनने के बाद, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- "अनुवाद किया जाने वाला कॉन्टेंट चुनें" सेक्शन में जाकर, वे आइटम चुनें जिनका अनुवाद करवाना है:
- स्टोर पेज: अपने ऐप्लिकेशन का टाइटल बताएं. साथ ही, वह जानकारी दें जो लोगों को Google Play पर कम शब्दों और ज़्यादा शब्दों में दिखाई जाती है.
- ऐप्लिकेशन में खरीदने के लिए प्रॉडक्ट: आपके ऐप्लिकेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध प्रॉडक्ट के टाइटल और उनकी जानकारी दें.
- ज़्यादा जानकारी: GIF, JPEG, PNG या ZIP फ़ाइल के तौर पर स्क्रीनशॉट या अन्य दस्तावेज़ जोड़ें. स्क्रीनशॉट जोड़ने से, अनुवादकों को यह जानकारी मिल जाती है कि आपके ऐप्लिकेशन में टेक्स्ट किस तरह दिखेगा.
- पिछले ऑर्डर में अनुवाद की गई स्ट्रिंग का फिर से इस्तेमाल करें: पैसे बचाने के लिए, पहले से अनुवाद की गई स्ट्रिंग को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए, दिए गए बॉक्स को चुनें. आपको सिर्फ़ नए अनुवाद के लिए पैसे देने होंगे. साथ ही, आपको ऑर्डर देने से पहले पूरी कीमत दिखाई जाएगी.
- आपको जिस काॅन्टेंट का अनुवाद करवाना है उसे चुनने के बाद, ऑर्डर की जानकारी देखें पर क्लिक करें.
ध्यान दें:- अनुवाद करवाने के लिए आइटम चुनने के दौरान, पेज पर सबसे ऊपर दाईं ओर अनुवाद की अनुमानित कीमत अपडेट होगी. जानकारी देखें पर क्लिक करके, अनुमानित कीमत के बारे में ज़्यादा जानकारी देखी जा सकती है. इस जानकारी में भाषाएं, हर शब्द के हिसाब से अनुवाद की कीमत, और कुल कीमत शामिल होती है.
- अनुवाद की सेवा देने वाली अन्य कंपनियां देखें पर क्लिक करके, अन्य कंपनियों की सूची और अनुवाद के लिए उनकी तय की गई कीमतें देखी जा सकती हैं.
- ऑर्डर की जानकारी देखें और पेमेंट करें सेक्शन में जाकर:
- अनुवाद के लिए दिए गए ऑर्डर की खास जानकारी देखें और वे आइटम हटाएं जिनका अनुवाद नहीं करवाना है.
- अनुवाद पूरा हो जाने की अनुमानित तारीख देखें.
- वाउचर कोड डालें (अगर उपलब्ध है).
- पुष्टि करके पेमेंट करें पर क्लिक करके, अपना ऑर्डर पूरा करें. आपको पेमेंट की पुष्टि करने वाला एक ईमेल मिलेगा. अनुवाद पूरे होने के बाद, आपको एक और ईमेल मिलेगा.
अनुवाद लागू करना
अनुवाद पूरे होने के बाद, उन्हें लागू करने का तरीका यहां बताया गया है:
- Play Console खोलें और स्टोर पेज और प्रॉडक्ट पेज (उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाएं >अनुवाद > स्टोर पेज और प्रॉडक्ट) पर जाएं.
- टेबल में, उस भाषा की लाइन चुनें जिसके लिए आपको अनुवाद लागू करना है.
- आपको जिस भाषा के लिए अनुवाद लागू करना है उसके बगल में मौजूद समीक्षा करें और लागू करें पर क्लिक करें.
अगर जोड़े गए अनुवाद उपयोगकर्ता की पसंदीदा भाषा में उपलब्ध हैं, तो उसे अपनी पसंदीदा भाषा में ऐप्लिकेशन का अनुवाद किया हुआ वर्शन दिखेगा.
वैल्यू ऐडेड टैक्स (वैट) इनवॉइस का अनुरोध करना
अगर आपको अनुवाद के ऑर्डर के लिए वैट इनवॉइस चाहिए, तो Google Payments के सहायता केंद्र पर जाएं.
बिना किसी शुल्क के मशीन से अनुवाद करवाने की हमारी सेवा का इस्तेमाल करके, अच्छी क्वालिटी वाले अनुवाद तुरंत ऑर्डर किए जा सकते हैं. इससे ऐप्लिकेशन के स्टोर पेज और ऐप्लिकेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध अलग-अलग प्रॉडक्ट से जुड़े कॉन्टेंट का अनुवाद करवाया जा सकता है. अच्छी क्वालिटी में अनुवाद करवाने के लिए, मशीन से अनुवाद करवाने की सुविधा एक बेहतरीन तरीका है. इससे दुनिया भर के लोग, आपके ऐप्लिकेशन की सुविधाओं और सेवाओं को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं. इसके लिए, आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं चुकाना होता है.
यहां बताई गई भाषाओं में अनुवाद करवाया जा सकता है. हालांकि, हम आने वाले समय में और भी भाषाओं में अनुवाद उपलब्ध करवाने पर काम कर रहे हैं:
- ऐरेबिक – ar
- फ़्रेंच (फ़्रांस) – fr-FR
- जर्मन – de-DE
- इंडोनेशियन – id
- इटैलियन – it-IT
- जैपनीज़ – ja-JP
- पॉर्चुगीज़ (ब्राज़ील) – pt-BR
- स्पैनिश (लैटिन अमेरिका) – es-419
- स्पैनिश (स्पेन) – es-ES
- थाई – th
ज़रूरी जानकारी: इन भाषाओं में मशीन से अनुवाद किया जाता है. कोई भी व्यक्ति इनकी समीक्षा और इनके सही होने की पुष्टि नहीं करता है.
Play Console में मौजूद बिना किसी शुल्क के मशीन से अनुवाद करवाने की सेवा का इस्तेमाल करने के लिए:
- Play Console खोलें और स्टोर पेज और प्रॉडक्ट पेज (उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाएं > अनुवाद > स्टोर पेज और प्रॉडक्ट) पर जाएं.
- ऑर्डर दें पर क्लिक करें.
- अनुवाद के टाइप के तौर पर, बिना किसी शुल्क के मशीन से अनुवाद कराने की सेवा को चुनें.
- "भाषाएं चुनें" सेक्शन में जाकर:
- अपने ओरिजनल टेक्स्ट की भाषा के बारे में बताएं.
- अनुवाद के लिए, टारगेट वाली भाषाएं चुनें.
- भाषाएं चुनने के बाद, आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
- "अनुवाद किया जाने वाला कॉन्टेंट चुनें" सेक्शन में जाकर, वे आइटम चुनें जिनका अनुवाद आपको कराना है:
- स्टोर पेज: अपने ऐप्लिकेशन का टाइटल बताएं. साथ ही, वह जानकारी दें जो लोगों को Google Play पर कम शब्दों और ज़्यादा शब्दों में दिखाई जाती है.
- ऐप्लिकेशन में खरीदने के लिए प्रॉडक्ट: आपके ऐप्लिकेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध प्रॉडक्ट के टाइटल और उनकी जानकारी दें.
- जिस काॅन्टेंट का अनुवाद करवाना है उसे चुनने के बाद, अनुवाद देखें पर क्लिक करें.
- स्टोर पेज और प्रॉडक्ट के अनुवाद पेज पर, अपने स्टोर पेज के टेक्स्ट और ऐप्लिकेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध प्रॉडक्ट से जुड़े कॉन्टेंट के अनुवाद की समीक्षा करके उन्हें लागू करें. इसके लिए, समीक्षा करें और लागू करें पर क्लिक करें. अगर आपको मशीन से अनुवाद करवाए गए टेक्स्ट को बिना किसी बदलाव के लागू करना है, तो लागू करें को चुनें.
अपडेट किए गए अनुवाद
जिन ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट का अनुवाद पहले किया जा चुका है उनके लिए अनुवाद का अनुरोध सबमिट करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- ऐसे सभी टेक्स्ट का अनुवाद करवाएं जिन्हें पिछली रिलीज़ के बाद अपडेट किया गया है. आपको पहले से अनुवाद की गई स्ट्रिंग सबमिट करने की ज़रूरत नहीं है.
- आपका ऑर्डर मिलने पर, हम टेक्स्ट की तुलना आपके पिछले ऑर्डर में मौजूद टेक्स्ट से करते हैं. जिस टेक्स्ट का अनुवाद पहले किया जा चुका है उसे ऑर्डर से बाहर कर दिया जाएगा, ताकि आप सिर्फ़ नए टेक्स्ट के लिए ही पैसे चुकाएं.
- अगर आपको पूरे टेक्स्ट का अनुवाद (पहले अनुवाद की गई स्ट्रिंग के साथ) करवाना है, तो अनुवाद कराने की सेवा खरीदते समय, अनुवाद किया जाने वाला कॉन्टेंट पेज पर मौजूद "पिछले ऑर्डर में अनुवाद की गई स्ट्रिंग का फिर से इस्तेमाल करें" सेक्शन के आगे मौजूद बॉक्स से सही का निशान हटाएं.
ऑर्डर की स्थिति देखना
ऑर्डर किए गए अनुवाद की स्थिति देखने के लिए:
- Play Console खोलें और स्टोर पेज और प्रॉडक्ट पेज (उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाएं > अनुवाद > स्टोर पेज और प्रॉडक्ट) पर जाएं.
- हर ऑर्डर के लिए, आपको खरीदारी की तारीख, अनुरोध की गई भाषाएं, उनके अनुवाद की स्थिति, और चुकाए गए पैसों की जानकारी दिखेगी. किसी लाइन को चुनकर, ऑर्डर के बारे में ज़्यादा जानकारी देखी जा सकती है.
अनुवाद करने वाले वेंडर से संपर्क करना
- Play Console खोलें और स्टोर पेज और प्रॉडक्ट पेज (उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाएं > अनुवाद > स्टोर पेज और प्रॉडक्ट) पर जाएं.
- अपने ऑर्डर के बगल में मौजूद तीन बिंदु वाले आइकॉन > अनुवाद की सेवा देने वाली कंपनी से संपर्क करें पर क्लिक करें.
अनुवाद न जोड़ने या पैसे चुकाकर अनुवाद करवाने की सेवा न लेने पर क्या होगा
हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुवाद का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा विकल्प है, फिर भी आपके ऐप्लिकेशन के स्टोर पेज के अपने-आप होने वाले अनुवाद, Google Play के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेंगे.
उपयोगकर्ता अगर किसी ऐसी भाषा को चुनकर आपके ऐप्लिकेशन के स्टोर पेज पर आते हैं जिसका अनुवाद अभी तक आपने नहीं किया है, तो वे आपके ऐप्लिकेशन के पेज का अपने-आप होने वाला अनुवाद देखने का विकल्प चुन सकते हैं. पेज के सबसे ऊपरी हिस्से पर, लोगों को यह सूचना दिखेगी कि यह अनुवाद अपने-आप किया गया है. साथ ही, स्टोर पेज को उसकी डिफ़ॉल्ट भाषा में देखने का विकल्प भी मौजूद होगा.
ध्यान दें: अपने-आप अनुवाद होने की सुविधा आर्मीनियन, रेटो-रोमांस, टगालॉग, और ज़ूलू भाषा में उपलब्ध नहीं है.
अपने स्टोर पेज के लिए, स्थानीय जगह के हिसाब से बनाई गई ग्राफ़िक ऐसेट भी जोड़ी जा सकती हैं.
अगर आपने टेक्स्ट का अनुवाद जोड़ दिया है और स्थानीय जगह के हिसाब से ग्राफ़िक ऐसेट में बदलाव नहीं किया है, तो आपके ऐप्लिकेशन की ग्राफ़िक ऐसेट डिफ़ॉल्ट भाषा में दिखेंगी.
ध्यान दें: आपका ऐप्लिकेशन इस्तेमाल कर रहे लोगों को उनकी जगह के हिसाब से अनुभव देने के लिए, Play Console में आपको दो तरह से मदद मिल सकती है. इनमें से पहला है: स्थानीय भाषा के हिसाब से स्टोर पेज बनाना. देश/इलाके (या भाषा) के हिसाब से अलग-अलग स्टोर पेज बनाने के लिए, हमारा सुझाव है कि कस्टम स्टोर पेज बनाएं.
Gemini का इस्तेमाल करके ऐप्लिकेशन की स्ट्रिंग का अनुवाद करना
Play Console में उपलब्ध Gemini के मॉडल इस्तेमाल करके अपने ऐप्लिकेशन की स्ट्रिंग का अनुवाद किया जा सकता है. इसके लिए, आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा. इससे ऐप्लिकेशन के हर नए वर्शन के लिए, मैन्युअल तरीके से अनुवाद करने और अनुवाद वाली फ़ाइलों को इंटिग्रेट करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है. इस वजह से, अनुवाद वाली फ़ाइलों को अप-टू-डेट रखना आसान हो जाता है.
यह प्रोसेस कैसे काम करती है
- अपने-आप अनुवाद होने की सुविधा: Gemini के मॉडल इस्तेमाल करके आपके ऐप्लिकेशन की स्ट्रिंग का अपने-आप अनुवाद हो जाता है. इसके लिए, आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता.
- आने वाले समय में होने वाली रिलीज़ के लिए लगातार अनुवाद की सुविधा: ऐप्लिकेशन की स्ट्रिंग के अपने-आप अनुवाद होने की सुविधा चालू करने के बाद, जब भी कोई नया ऐप्लिकेशन बंडल ड्राफ़्ट रिलीज़ में अपलोड किया जाता है, तो Gemini का इस्तेमाल करके अनुवाद अपने-आप हो जाते हैं. साथ ही, उन्हें ऐप्लिकेशन बंडल में आसानी से इंटिग्रेट कर दिया जाता है. यह आपकी
strings.xmlफ़ाइल के नए वर्शन पर आधारित है. हम आपके ऐप्लिकेशन के सभी वर्शन में अनुवाद को एक जैसा रखते हैं. हम अनुवाद में सिर्फ़ तब बदलाव करते हैं, जब सोर्स टेक्स्ट में बदलाव किया जाता है या नया टेक्स्ट जोड़ा जाता है. - कई भाषाओं में अनुवाद करने की सुविधा: अनुवाद करने के लिए, एक से ज़्यादा भाषाएं चुनी जा सकती हैं. Google Play, चुनी गई भाषाओं के सभी अनुवादों को अपने-आप मैनेज करेगा. इन भाषाओं के लिए मौजूद सभी अनुवाद बदल दिए जाएंगे. अगर आपको मौजूदा अनुवादों को बनाए रखना है या उन्हें खुद मैनेज करना है, तो इन भाषाओं को न चुनें.
- अनुवाद की झलक देखने की सुविधा: रिलीज़ को पब्लिश करने से पहले, अपने-आप किए गए अनुवाद की झलक देखी जा सकती है. इसके लिए, बिल्ट-इन एम्युलेटर का इस्तेमाल किया जाता है.
- अनुवादों में बदलाव करने की सुविधा: रिलीज़ को पब्लिश करने से पहले, अपने-आप किए गए अनुवादों में ज़रूरी बदलाव किए जा सकते हैं. ये बदलाव सेव किए जाते हैं और आने वाली रिलीज़ में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है. इससे एक जैसा काम बार-बार करने की ज़रूरत नहीं पड़ती और एक जैसा अनुभव मिलता है.
ध्यान दें: Gemini का इस्तेमाल करके ऐप्लिकेशन की स्ट्रिंग का अनुवाद करने से, इंस्टॉल किए जा सकने वाले APK के साइज़ पर कोई असर नहीं पड़ता.
ऐप्लिकेशन की स्ट्रिंग के अपने-आप अनुवाद होने की सुविधा चालू करने का तरीका
ऐप्लिकेशन की स्ट्रिंग का अपने-आप अनुवाद होने की सुविधा को इस्तेमाल करने का तरीका यहां बताया गया है:
- Play Console खोलें.
- उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाएं > अनुवाद > ऐप्लिकेशन स्ट्रिंग पर जाएं. इसके बाद, शुरू करें पर क्लिक करें.
- भाषाएं जोड़ें पर क्लिक करें. अनुवाद के लिए एक से ज़्यादा भाषाएं चुनी जा सकती हैं.
ध्यान दें: अगर आपने राइट-टू-लेफ़्ट (आरटीएल) वाली भाषाएं चुनी हैं, तो यह पक्का करें कि आपका ऐप्लिकेशन आरटीएल के साथ काम करता हो. ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके लिए लेआउट में कुछ बदलाव करने और अच्छी तरह से जांच करने की ज़रूरत होती है. - अपने-आप अनुवाद होने की सुविधा चालू करने से पहले, आपके पास अनुवादों की झलक देखने का विकल्प होता है. इससे आपको यह पता चल जाता है कि अनुवाद, लाइव होने पर कैसे दिखेंगे. इस विकल्प से यह देखा जा सकता है कि आपका ऐप्लिकेशन, चुनी गई भाषाओं में कैसा दिखेगा. ड्राफ़्ट रिलीज़ में मौजूद बंडल के अनुवाद की झलक देखी जा सकती है. इसके लिए:
- ड्राफ़्ट रिलीज़ और भाषा से कोई बंडल चुनें.
- अनुवाद किए गए ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट की समीक्षा करें.
- ड्राफ़्ट रिलीज़ में बंडल अपलोड करने के बाद, अनुवाद में बदलाव किया जा सकता है. इसके बाद, ऐप्लिकेशन बंडल में मौजूद
strings.xmlसे, टेबल में स्ट्रिंग अपने-आप भर जाती हैं. किसी भाषा में स्ट्रिंग के अनुवाद में बदलाव किया जा सकता है. किसी स्ट्रिंग का अनुवाद होने से रोकने के लिए, उस स्ट्रिंग के बगल में मौजूद अनुवाद करें चेकबॉक्स से सही का निशान हटाया जा सकता है. इससे सभी भाषाओं में उस स्ट्रिंग का अनुवाद होना बंद हो जाएगा. - समीक्षा करने के बाद, अपने-आप अनुवाद होने की सुविधा चालू करें पर क्लिक करें. डायलॉग बॉक्स में मौजूद मैसेज को पढ़ें और स्वीकार करें. अनुवाद और उनमें किए गए आपके बदलाव, ड्राफ़्ट रिलीज़ में अपलोड किए गए ऐप्लिकेशन बंडल और आने वाले समय में अपलोड किए जाने वाले हर ऐप्लिकेशन बंडल पर लागू होंगे.
अनुवादों की झलक देखने का तरीका
Play Console में मौजूद एम्युलेटर का इस्तेमाल करके, अनुवाद किए गए ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट की जांच की जा सकती है. इससे यह पता चलता है कि ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट का अनुवाद सही तरीके से हुआ है या नहीं और वह कैसा दिखता है. ड्राफ़्ट रिलीज़ में बंडल अपलोड करने के बाद ही, झलक देखने की सुविधा मिलती है.
- अनुवादों की झलक देखने के लिए, एम्युलेटर में कोई ऐप्लिकेशन बंडल और भाषा चुनें.
- अगर आपने अनुवाद में कोई बदलाव किया है, तो एम्युलेटर में झलक को रीफ़्रेश करें. इससे आपको पता चलेगा कि आपके ऐप्लिकेशन में बदलाव कैसे दिखते हैं.
रिलीज़ करने की सामान्य प्रोसेस के दौरान, अनुवाद की जांच करना न भूलें.
अनुवादों को मैनेज करने का तरीका
अपने ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट का अनुवाद करने में भाषाएं जोड़ने या हटाने के लिए, अनुवाद मैनेज करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, अनुवादों को मैन्युअल तरीके से भी बदला जा सकता है.
अपने ऐप्लिकेशन के अनुवाद का कंट्रोल आपके पास होता है. साथ ही, अपने-आप जनरेट हुए टेक्स्ट को मैनेज करने का विकल्प होता है. ऐप्लिकेशन की स्ट्रिंग के अनुवाद वाले पेज पर टेबल में, ड्राफ़्ट रिलीज़ में मौजूद बंडल की strings.xml फ़ाइलों की सभी स्ट्रिंग शामिल होती हैं. इन्हें इनकी कुंजी के हिसाब से सूची में शामिल किया जाता है. इनमें डिफ़ॉल्ट टेक्स्ट और अनुवाद के लिए चुनी गई सभी भाषाओं में किया गया अनुवाद शामिल होता है.
अनुवादों में दो तरीकों से बदलाव किया जा सकता है:
- अनुवाद की गई स्ट्रिंग में सीधे तौर पर बदलाव करें. अनुवाद में बदलाव करने के लिए, सीधे तौर पर उस भाषा के अनुवाद कॉलम में अपना पसंदीदा टेक्स्ट टाइप करें जिसमें आपको बदलाव करना है. बदलाव करने के तुरंत बाद, बदलाव लागू करें बटन दिखेगा.
- उन स्ट्रिंग को अनुवाद वाली सूची में शामिल न करें जिनका अनुवाद नहीं करवाना है. अगर आपके पास कुछ ब्रैंड के नाम, तकनीकी शब्द या ऐसा कोई अन्य टेक्स्ट है जिसका अनुवाद नहीं करना है, तो उसे अनुवाद वाली सूची से हटा दें. साथ ही, स्ट्रिंग के बगल में मौजूद अनुवाद करें चेकबॉक्स से सही का निशान हटाएं. इससे उस स्ट्रिंग का अनुवाद किसी भी भाषा में नहीं किया जाएगा. बॉक्स से सही का निशान हटाने के बाद, बदलाव लागू करें बटन दिखेगा.
आपके किए गए बदलाव, ड्राफ़्ट रिलीज़ में मौजूद ऐप्लिकेशन बंडल और आने वाले समय में अपलोड किए जाने वाले हर बंडल पर लागू होते हैं.
भाषा के सुझाव
कुछ मामलों में, आपको Play Console में अनुवाद से जुड़े सुझावों वाला एक बैनर दिख सकता है. इन सुझावों को अपनाने से आपके ऐप्लिकेशन के इंस्टॉल की संख्या बढ़ सकती है.
ज़रूरत के मुताबिक डेटा उपलब्ध होने पर, इन बातों के आधार पर सुझाव दिए जाएंगे:
- हर भाषा के लिए, आपके ऐप्लिकेशन की मौजूदा इंस्टॉल डिस्ट्रिब्यूशन की तुलना उसी कैटगरी के अन्य ऐप्लिकेशन से की जाती है.
- हर भाषा के लिए, आपके ऐप्लिकेशन की मौजूदा इंस्टॉल में होने वाली बढ़ोतरी की तुलना उसी कैटगरी के अन्य ऐप्लिकेशन से की जाती है.
- आपके ऐप्लिकेशन की कैटगरी और उस कैटगरी के लिए, भाषा से जुड़ी प्राथमिकताएं.
- हर भाषा के लिए, आपके ऐप्लिकेशन का मौजूदा कन्वर्ज़न रेट.
- हर भाषा के लिए मार्केट में बढ़ोतरी के अवसर.
अनुवाद देखना या उनकी जांच करना
अपने ऐप्लिकेशन को किसी दूसरी भाषा में देखने या अपने ऐप्लिकेशन के अनुवादों की जांच करने के लिए, आपको अपने Android डिवाइस की भाषा बदलनी होगी. ऐसा करने के लिए:
- अपने डिवाइस पर, सेटिंग ऐप्लिकेशन
खोलें.
- भाषा और इनपुट > भाषा चुनें.
- वह भाषा चुनें जिसमें आपको ऐप्लिकेशन देखना है.
- अपने ऐप्लिकेशन की समीक्षा करें.
मिलता-जुलता कॉन्टेंट
- ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट को स्थानीय भाषा के हिसाब से लिखने के बारे में ज़्यादा जानें.
- जगह के हिसाब से, ऐप्लिकेशन के लॉन्च को सफल बनाने के लिए, ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट को स्थानीय भाषा के मुताबिक लिखने की चेकलिस्ट की समीक्षा करें.