कुछ देशों या इलाकों में अपने ऐप्लिकेशन को उपलब्ध कराने के लिए, आपको वहां की नियम-कानून बनाने वाली संस्थाओं की कुछ ज़रूरी शर्तों को पूरा करना पड़ सकता है.
ध्यान दें: यह Google Play पर ऐप्लिकेशन पब्लिश करने से जुड़ी कानूनी शर्तों की पूरी सूची नहीं है. ये ज़रूरी शर्तें आपको जानकारी देने के लिए बताई गई हैं. हालांकि, सिर्फ़ इन्हें इस्तेमाल करके यह तय नहीं किया जा सकता कि आपका ऐप्लिकेशन, कानून या Google Play की नीतियों का पालन करता है या नहीं.
ब्राज़ील में ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
कारोबारियों या कंपनियों के लिए ज़रूरी शर्तें
ब्राज़ील में ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराने वाले कारोबारियों या कंपनियों को वहां होने वाली बिक्री का पेआउट पाने के लिए, अपने कारोबारों और कंपनियों के अधिकारियों की चुनिंदा जानकारी देनी होगी.
ज़रूरी जानकारी: व्यापारी की पुष्टि करने की इन शर्तों के मुताबिक, दुनिया भर के सभी व्यापारियों पर लागू होती हैं. इनमें ब्राज़ील में मौजूद और रजिस्टर किए गए के साथ-साथ Google Play पर हुई सभी बिक्री (ऐप्लिकेशन की बिक्री, इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी) भी शामिल हैं.
ज़रूरी शर्तें
ब्राज़ील में Google Play पर बिक्री करने वाले व्यापारियों को कारोबार की ये जानकारी और दस्तावेज़ देने होंगे:
- नाम
- पता
- किसे फ़यदा मिलेगा: वे सभी लोग जिनके पास कारोबार का 25% शेयर है या वोट देने का अधिकार है. अगर आपकी कंपनी एक सहायक कंपनी है, तो इसका फ़ायदा पैरंट कंपनी के लोगों को मिलेगा.
- एक्ज़ीक्यूटिव: वे लोग जो कंपनी में एक्ज़क्यूटिव मैनेजमेंट कंट्रोल करते हैं या किसी तरह से कंपनी को प्रभावित करते हैं. इसमें वे लोग भी शामिल हो सकते हैं जो कंपनी में Google Play से जुड़े काम काज देखते हैं.
- आधिकारिक प्रतिनिधि: वे लोग जिन्हें कंपनी की ओर से कार्रवाई करने का कानूनी अधिकार है
- पते की पुष्टि करना: कारोबार के पते का सबूत दिखाने वाले दस्तावेज़.
- अन्य जानकारी: ऐसा हो सकता है कि आपको जन्म की तारीख या फ़ोटो जैसी अन्य जानकारी भी उपलब्ध करानी पडे़.
- ब्राज़ील में कारोबारों या कंपनियों को यह जानकारी भी सबमिट करनी होगी:
- CPF (Cadastro de Pessoas Físicas): टैक्स देने वाले व्यक्ति का रजिस्टर किया गया आईडी.
- CNPJ ( (कैडास्त्रो नेसियोनल डे पेसो जुरिया): ब्राज़ील की कंपनियों को दिया गया टैक्स आइडेंटिफ़िकेशन नंबर (टीआईएन).
जानकारी देने का तरीका
अगर आप पर ज़रूरी शर्तें लागू होती हैं, तो हम ईमेल भेजकर आपसे संपर्क करेंगे. इस ईमेल का विषय "आपके Google खाते से जुड़ी ज़रूरी जानकारी" होगा. इसमें आपसे ज़रूरी जानकारी देने के लिए कहा जाएगा. आपको Play Console और payments.google.com पर एक बैनर भी दिखेगा. यहां आपको ज़रूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा जाएगा.
डिजिटल ईसीए की ज़रूरी शर्तें
ब्राज़ील ने एक कानून पास किया है, जिसका नाम डिजिटल चाइल्ड ऐंड ऐडलेसंट स्टैट्यूट (डिजिटल ईसीए) है. इसके तहत, ऐप्लिकेशन डेवलपर के लिए नई शर्तें तय की गई हैं. इसमें मुख्य तौर पर ये शर्तें शामिल हैं:
- डेवलपर को उन ऐप्लिकेशन के लिए ऐप स्टोर से उम्र सीमा का डेटा इकट्ठा करना होगा जो बच्चों और किशोरों के लिए बनाए गए हों या जिन्हें वे इस्तेमाल कर सकते हों.
- डेवलपर को उन गेम में लूट बॉक्स पर पाबंदी लगानी होगी जो बच्चों और किशोरों के लिए बनाए गए हों या जिन्हें वे इस्तेमाल कर सकते हों.
यह कानून 17 मार्च, 2026 से लागू होगा. हमारा सुझाव है कि आप यह पता लगाएं कि आपके ऐप्लिकेशन पर डिजिटल ईसीए कानून लागू होता है या नहीं. अगर यह लागू होता है, तो इसकी वजह पता लगाएं और इस कानून का पालन करने के लिए ऐप्लिकेशन में ज़रूरी बदलाव करके, उन्हें लागू करें.
Age Signals API
ब्राज़ील के डिजिटल ईसीए कानून के मुताबिक, Play Age Signals API (बीटा वर्शन) का इस्तेमाल, ब्राज़ील में रहने वाले उपयोगकर्ताओं की उम्र सीमा की जानकारी पाने के लिए किया जा सकता है. जब उपयोगकर्ता या निगरानी में रखे गए उपयोगकर्ता का माता-पिता, ऐप्लिकेशन के साथ उम्र की जानकारी शेयर करने के लिए सहमत होते हैं, तब एपीआई उम्र की सीमा दिखाता है. अगर आपको एपीआई का इस्तेमाल करना है, तो ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले उपयोगकर्ताओं के लाइव जवाब पाने के लिए, इस एपीआई के लाइब्रेरी वर्शन 0.0.3 या इसके बाद के वर्शन का इस्तेमाल करें. एपीआई से जुड़ा दस्तावेज़ देखें. इसमें ब्राज़ील में रहने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए, जवाबों के उदाहरण शामिल हैं.
18 साल या उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए रेटिंग वाले ऐप्लिकेशन और गेम
मार्च 2026 से, Google Play, ब्राज़ील में रहने वाले उन उपयोगकर्ताओं के लिए 18 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए बने ऐप्लिकेशन और गेम को ब्लॉक या फ़िल्टर करना शुरू कर देगा जिनकी पहचान नाबालिग के तौर पर की गई है. इसके बारे में यहां बताया गया है.
Play Store पर उम्र के हिसाब से रेटिंग देने का काम, इंटरनैशनल एज रेटिंग कोअलिशन (आईएआरसी) करता है. फ़िलहाल, ब्राज़ील के लिए ClassInd की उम्र के हिसाब से रेटिंग के क्लासिफ़िकेशन को अपडेट किया जा रहा है. आपको Play Console में कॉन्टेंट रेटिंग के सवालों की सूची फिर से सबमिट करनी पड़ सकती है. ऐसा खास तौर पर तब करना पड़ सकता है, जब आपका ऐप्लिकेशन या गेम ब्राज़ील में मौजूद उपयोगकर्ताओं को लूट बॉक्स ऑफ़र करता हो. इससे आपको नई कैटगरी के तहत, IARC से अपडेट की गई ClassInd रेटिंग मिल पाएगी. अगर आपको अपने ऐप्लिकेशन की रेटिंग के बारे में कुछ और पूछना है, तो आईएआरसी से सीधे संपर्क करें. डिजिटल ईसीए का पालन करने के लिए, ज़रूरी बदलाव करने की ज़िम्मेदारी आपकी है.
ईयू में ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
अगर आपको यूरोपीय संघ (ईयू) में ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराने हैं, तो कृपया जियो-ब्लॉकिंग का गलत इस्तेमाल करके उपयोगकर्ताओं की राष्ट्रीयता, कारोबार या रहने की जगह के आधार पर उनके साथ भेदभाव न करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, जियो-ब्लॉकिंग रेगुलेशन (ईयू) 2018/302) देखें. उदाहरण के लिए, ऐप्लिकेशन को पूरे यूरोपीय संघ में वहां लागू अन्य कानूनों के मुताबिक उपलब्ध कराया जाना चाहिए. हालांकि, ऐसा तब नहीं किया जा सकता, जब आपके ऐप्लिकेशन की मुख्य सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए, कॉपीराइट से सुरक्षित किए गए किसी काम या अन्य सुरक्षित विषय-वस्तु का इस्तेमाल किया गया हो या उसे ऐक्सेस किया गया हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, यूरोपियन कमीशन की वेबसाइट पर जाएं.
देखें कि आपके ऐप्लिकेशन किस देश/इलाके में उपलब्ध हैं
यहां आपको उन देशों और इलाकों की समीक्षा करने का तरीका बताया गया है जहां आपका ऐप्लिकेशन उपलब्ध है. साथ ही, ऐप्लिकेशन की उपलब्धता में बदलाव करने का तरीका भी बताया गया है:
- Play Console खोलें, अपना ऐप्लिकेशन चुनें, और प्रोडक्शन पेज पर जाएं.
- "रिलीज़ डैशबोर्ड" सेक्शन में, पक्का करें कि आपके ऐप्लिकेशन का सबसे नया वर्शन चुना गया हो.
- देश / इलाके टैब चुनें.
- उन देशों की सूची देखें जहां यह सुविधा उपलब्ध है. अगर आपको उन देशों और इलाकों की सूची में बदलाव करना है जहां आपका ऐप्लिकेशन उपलब्ध है, तो देश / इलाके हटाएं या देश / इलाके जोड़ें पर क्लिक करें.
जापान में ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
जापान के कानून का पालन करने के लिए, Google Play पर ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराने वाले डेवलपर को Play Console की मदद से, ज़्यादा जानकारी देने की ज़रूरत पड़ सकती है.
ज़रूरी शर्तें
अगर आप या आपका कारोबार जापान में उपभोक्ताओं को, पैसे चुकाकर डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराता है या इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी की सुविधा देता है, तो आपको Tokuteishotorihiki-ho (स्पेसिफ़ाइड कमर्शियल ट्रांज़ैक्शन ऐक्ट) के मुताबिक, उपभोक्ताओं को कुछ जानकारी देनी होगी. इस जानकारी में, कारोबार करने वाले का नाम, टेलीफ़ोन नंबर, और उसके घर या ऑफ़िस का पता शामिल है.
ऐसे डेवलपर खाते जिन्हें 31 अगस्त, 2023 से पहले बनाया गया थाअगर आपने 31 अगस्त, 2023 से पहले अपना Play Console डेवलपर खाता बनाया था, तो Play Console में मौजूद इन पेजों पर ज़रूरी जानकारी जोड़े:
- खाते की जानकारी: कारोबार करने वाले का नाम और टेलीफ़ोन नंबर.
- डेवलपर पेज: कारोबार करने वाले के घर या ऑफ़िस का पता.
ध्यान दें: इसके अलावा, किसी ऐसी वेबसाइट का पता भी जोड़ा जा सकता है जिसमें आपके स्टोर पेज की ज़रूरी जानकारी मौजूद हो.
Play Console में खाते की ज़रूरी जानकारी जोड़ना
Play Console में खाते की ज़रूरी जानकारी जोड़ने का तरीका यहां बताया गया है:
- Play Console खोलें और खाते की जानकारी वाले पेज पर जाएं.
- संपर्क के लिए ज़रूरी जानकारी डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
- डेवलपर पेज पर जाएं.
- ज़रूरी जानकारी डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: ज़्यादा जानकारी के लिए, कंज़्यूमर अफ़ेयर्स एजेंसी की साइट पर जाएं.
अगर आपने 31 अगस्त, 2023 के बाद अपना Play Console डेवलपर खाता बनाया है, तो हम यह जानकारी उस Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल से लेंगे जिसे आपने डेवलपर खाता बनाते समय चुना है. ज़रूरत पड़ने पर, Google पेमेंट्स प्रोफ़ाइल को अपडेट करके इस जानकारी को मैनेज किया जा सकता है.
इसके अलावा, जापान में ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराते समय, आपको वहां लागू सभी कानूनों (उदाहरण के लिए, पेमेंट सर्विसेज़ ऐक्ट) का पालन करना होगा. अगर आपने पेमेंट सर्विसेज़ ऐक्ट के तहत ज़रूरी जानकारी, सबमिट या रजिस्टर नहीं की है, तो फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ एजेंसी की वेबसाइट (जैपनीज़ / अंग्रेज़ी) पर दी गई सूचनाएं देखें. अगर आप एक गेम डेवलपर हैं, तो आपको पेमेंट सर्विस ऐक्ट के तहत, जैपनीज़ अथॉरिटी (लोकल फ़ाइनेंस ब्यूरो) को इसकी सूचना देनी होगी. कृपया फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ एजेंसी की वेबसाइट भी देखें. नाबालिगों को ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए, ज़रूरी तैयारी कर लें. इसकी वजह यह है कि सिविल कोड ऑफ़ जापान के तहत, जापान में ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की अनुमति देने के बाद, ज़्यादातर मामलों में उसे रद्द नहीं किया जा सकता.
कोरिया में ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराने के लिए ज़रूरी शर्तें
सभी डेवलपर के लिए ज़रूरी शर्तें
कोरियन गेम रेटिंग ऐंड एडमिनिस्ट्रेटिव कमिटी (जीआरएसी): गेमकोरियन जीआरएसी, कोरिया में गेम की समीक्षा करने और लाइसेंस देने वाली संस्था है. कोरिया के कानून के मुताबिक, जो गेम 19 साल से कम उम्र के नाबालिगों के लिए सही नहीं हैं उन्हें जीआरएसी की रेटिंग का सर्टिफ़िकेट जारी होने के बाद ही पब्लिश किया जा सकता है.
ज़्यादा समझ (हाई मैच्योरिटी) वाले उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखकर बनाए गए गेम के लिए, आपको 'गेम इंडस्ट्री प्रमोशन ऐक्ट ऑफ़ कोरिया' के तहत, रेटिंग और जानकारी ज़ाहिर करने से जुड़ी अन्य ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. अगर जीआरएसी के मुताबिक, आपके गेम में वयस्कों के लिए बना (19+) कॉन्टेंट नहीं है, तो इस खास शर्त को पूरा करने के लिए आपको कोई दूसरी कार्रवाई नहीं करनी होगी.
जीआरएसी, इन कैटगरी में आने वाले कॉन्टेंट की समीक्षा करके यह तय करता है कि 19 साल से कम उम्र के नाबालिगों के लिए, गेम सही हैं या नहीं:
- यौन
- हिंसा
- अपराध और नशीली दवाएं
- गलत भाषा
- जुआ
जुआ और कसीनो जैसे गेम
जुआ खेलने जैसा अनुभव देने वाले किसी भी गेम को 19 साल से कम उम्र वाले नाबालिगों के लिए सही नहीं माना जाता है.
अगर आपके गेम में जुआ खेलने या कसीनो जैसा अनुभव मिलता है, तो कोरिया में आपको अपना गेम उपलब्ध कराने से पहले जीआरएसी की रेटिंग के सर्टिफ़िकेट का अनुरोध करना होगा.
अगर आपने कोरिया में अपना गेम उपलब्ध कराने से पहले जीआरएसी से रेटिंग का सर्टिफ़िकेट नहीं लिया है, तो शायद आप कोरिया में गेम उपलब्ध न करा पाएं या आपके गेम को Google Play से हटा दिया जाए.
ज़्यादा जानकारी के लिए, जीआरएसी की साइट पर जाएं.
ऐसे गेम के लिए ज़रूरी शर्तें जो खरीदारी के समय, रैंडम तरीके से वर्चुअल आइटम पाने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं
Google Play की बिलिंग सिस्टम से जुड़ी नीति के तहत, कुछ ऐप्लिकेशन और गेम, रैंडम तरीके से वर्चुअल आइटम खरीदने की सुविधा देते हैं. इनमें “लूट बॉक्स” के अलावा, और भी चीज़ें शामिल हो सकती हैं. ऐसे आइटम बेचने वाले ऐप्लिकेशन या गेम को, खरीदारी से पहले ही लोगों को साफ़ तौर पर बताना होगा कि ये आइटम मिलने की कितनी संभावना है. साथ ही, यह बताना होगा कि उन्हें खरीदारी के कितने समय बाद ये आइटम मिलेंगे. इसके अलावा, कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया) के गेम इंडस्ट्री प्रमोशन ऐक्ट से जुड़े एनफ़ोर्समेंट डिक्री के तहत, जिन गेम में "रैंडम तरीके से मिलने वाले आइटम" ऑफ़र किए जाते हैं उनके लिए, कॉन्टेंट और इसे दिखाने के तरीके से जुड़े नियमों का पालन करना ज़रूरी है. इसमें रैंडम तरीके से मिलने वाले हर तरह के आइटम के लिए, उसे मिलने की संभावना के बारे में जानकारी देने से जुड़े नियम भी शामिल हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया कोरिया गेम रेटिंग ऐंड एडमिनिस्ट्रेशन कमिटी (जीआरएसी) की वेबसाइट पर मौजूद, गेम इंडस्ट्री प्रमोशन ऐक्ट से जुड़े एनफ़ोर्समेंट डिक्री और "संभावना से जुड़ी जानकारी ज़ाहिर करने के लिए दिशा-निर्देश" देखें.
एमओजीईएफ़ ऐसी सरकारी एजेंसी है जो कोरिया में लैंगिक समानता, परिवार, और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाए जाने वाले कॉन्टेंट के नियमों और नीतियों की निगरानी करने के साथ-साथ उन्हें लागू भी करती है. जुवेनाइल प्रोटेक्शन ऐक्ट ऑफ़ कोरिया के मुताबिक, अगर एमओजीईएफ़ ने किसी भी ऐप्लिकेशन या कॉन्टेंट उपलब्ध कराने वालों की पहचान “किशोरों के लिए हानिकारक” के तौर पर की है, तो उपयोगकर्ताओं को मैच्योर कॉन्टेंट का ऐक्सेस देने से पहले उनकी उम्र और असली नाम की पुष्टि करनी होगी.
अगर आपके ऐप्लिकेशन में ऐसा कॉन्टेंट है जिसे “किशोरों के लिए हानिकारक” माना जाता है, तो जुवेनाइल प्रोटेक्शन ऐक्ट ऑफ़ कोरिया के तहत, आपको तय की गई रेटिंग और जानकारी देने की अन्य ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.
Google Play पर, कोरिया में उपयोगकर्ताओं को पहले, अपनी उम्र और नाम की पुष्टि करनी होती है. इसके बाद ही, वे “किशोरों के लिए हानिकारक” वाली कैटगरी में शामिल ऐप्लिकेशन या कॉन्टेंट ऐक्सेस कर सकते हैं.
अगर आपका ऐप्लिकेशन, डेवलपर के लिए Google Play की नीतियों का पालन करता है, लेकिन एमओजीईएफ़ ने “किशोरों के लिए हानिकारक" के रूप में उसकी पहचान की है, तो भी कोरियाई उपयोगकर्ता आपका ऐप्लिकेशन ऐक्सेस कर सकेंगे. हालांकि, उन्हें इस बात की पुष्टि करनी होगी कि उनकी उम्र 19 साल या उससे ज़्यादा है. अगर आपका ऐप्लिकेशन या कॉन्टेंट, ऐसी उम्र के लोगों के लिए बना है जिनके लिए उसे ऐक्सेस करना कोरिया के कानून के मुताबिक गैर-कानूनी है, तो कोरिया में इसे उपलब्ध कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही, इसे Google Play से हटा दिया जाएगा.
ज़्यादा जानकारी के लिए, एमओजीईएफ़ की साइट देखें.
कोरियन कम्यूनिकेशन कमीशन (केसीसी) एक सरकारी एजेंसी है. यह कोरिया में प्रसारण और दूरसंचार से जुड़े नियमों और नीतियों की निगरानी करती है और उन्हें लागू करती है. 'लोकेशन इन्फ़ॉर्मेशन प्रोटेक्शन ऐंड यूसेज ऐक्ट ऑफ़ कोरिया' के तहत, कोरिया के उपयोगकर्ताओं को जगह के हिसाब से सेवाएं देने के लिए, उनकी जगह की जानकारी इकट्ठा करने वाले डेवलपर को केसीसी से लाइसेंस लेना होगा.
जगह के हिसाब से सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जगह की जानकारी लेने या उसका इस्तेमाल करने के लिए, आपको केसीसी को सेवा के बारे में बताना होगा. इसमें जगह से जुड़ी सेवाओं के लिए बने नियम और शर्तें, इकट्ठा की गई जगह की जानकारी, और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी के साथ-साथ कारोबार और सेवाओं से जुड़े किसी भी तरह के शुल्क शामिल हैं.
कोरिया के कानून के हिसाब से, डेवलपर को जगह की जानकारी इकट्ठा करते समय या जगह के हिसाब से सेवाएं उपलब्ध कराते समय, कोरिया के उपयोगकर्ताओं से सहमति लेनी होगी.
ज़्यादा जानकारी के लिए, केसीसी की साइट देखें.
कोरिया में रहने वाले डेवलपर को संपर्क के लिए यह अन्य जानकारी उपलब्ध करानी होगी
कोरिया के कानून का पालन करने के लिए, कोरियन डेवलपर को Play Console पर अन्य जानकारी देनी होगी.
फ़िलहाल, हर डेवलपर के लिए जानकारी उपलब्ध कराने का अलग-अलग तरीका उपलब्ध है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि डेवलपर ने अपना Play Console डेवलपर खाता कब बनाया था. नीचे दिए गए, आपके खाते से मिलते-जुलते सेक्शन पर क्लिक करके, उसे बड़ा या छोटा करें.
ऐसे डेवलपर खाते जिन्हें 31 अगस्त, 2023 से पहले बनाया गया थाज़रूरी शर्तें
अगर आप कोरिया में रहने वाले डेवलपर हैं, तो आपको यहां बताई गई अन्य जानकारी देनी होगी. यह जानकारी आपको Play Console में खाते की जानकारी और डेवलपर खाता पेजों में जोड़नी होगी. यह जानकारी इसलिए ज़रूरी है, ताकि उपयोगकर्ताओं को कुछ पूछना हो, तो वे आपसे संपर्क कर सकें.
- कारोबार: संपर्क का पता और फ़ोन नंबर
- व्यक्तिगत: संपर्क के लिए फ़ोन नंबर
ध्यान दें: अगर आप या आपकी कंपनी, पैसे चुकाकर डाउनलोड किए जाने वाले या इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी की सुविधा वाले ऐप्लिकेशन भी उपलब्ध कराती है, तो आपको यहां दी गई जानकारी भी देनी होगी:
- कारोबार का रजिस्ट्रेशन नंबर
- ई-कॉमर्स लाइसेंस नंबर
- ई-कॉमर्स लाइसेंस जारी करने वाली एजेंसी का नाम
अपने खाते की ज़्यादा जानकारी वाले पेज और डेवलपर पेज पर ज़रूरी जानकारी जोड़ना
Play Console में खाते की ज़रूरी जानकारी जोड़ने का तरीका यहां बताया गया है:
- Play Console खोलें और खाते की जानकारी वाले पेज पर जाएं.
- संपर्क के लिए ज़रूरी जानकारी डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
- डेवलपर पेज पर जाएं.
- ज़रूरी जानकारी डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: डेवलपर पेज में जोड़ी गई जानकारी, Google Play पर आपके ऐप्लिकेशन के स्टोर पेज पर सिर्फ़ कोरिया में रहने वाले उपयोगकर्ताओं को दिखेगी.
ज़रूरी शर्तें
अगर कोरिया के डेवलपर पैसे चुकाकर डाउनलोड किए जाने वाले या इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी की सुविधा वाले ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराते हैं, तो उन्हें यह जानकारी भी देनी होगी:
- कारोबार का रजिस्ट्रेशन नंबर
- ई-कॉमर्स लाइसेंस नंबर
- ई-कॉमर्स लाइसेंस जारी करने वाली एजेंसी का नाम
अगर डेवलपर खाते 31 अगस्त, 2023 के बाद बनाए गए हैं, तो उनके लिए उपलब्ध कराई गई जानकारी के अलावा, कोरियन डेवलपर को अपने सभी निजी खातों में भी डेवलपर का फ़ोन नंबर देना होगा और उसकी पुष्टि करनी होगी. यह नंबर Google Play पर दिखेगा. साथ ही, ऐप्लिकेशन में कोई समस्या आने पर, उपयोगकर्ताओं को इस नंबर पर आपसे संपर्क करने की अनुमति भी दी जाएगी.
अपने डेवलपर खाते से जुड़ी जानकारी अपडेट करने के लिए:
- Play Console खोलें और डेवलपर खाता पर जाएं.
- आपके बारे में जानकारी पेज पर, यह ज़रूरी जानकारी दर्ज करें:
- कारोबार का रजिस्ट्रेशन नंबर
- ई-कॉमर्स लाइसेंस नंबर
- ई-कॉमर्स लाइसेंस जारी करने वाली एजेंसी का नाम
- सेव करें पर क्लिक करें.
- हमसे संपर्क करें पेज पर, डेवलपर का फ़ोन नंबर दें और उसकी पुष्टि करें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
ज़रूरी शर्तें
अगर आप कोरिया में रहने वाले डेवलपर हैं, तो आपको यहां बताई गई अन्य जानकारी देनी होगी. यह जानकारी आपको Play Console में खाते की जानकारी और डेवलपर खाता पेजों में जोड़नी होगी. यह जानकारी इसलिए ज़रूरी है, ताकि उपयोगकर्ता आपके प्रॉडक्ट से जुड़े सवाल पूछने के लिए आपसे संपर्क कर सकें.
- कारोबार: संपर्क का पता और फ़ोन नंबर
- व्यक्तिगत: संपर्क के लिए फ़ोन नंबर
ध्यान दें: अगर आप या आपकी कंपनी, पैसे चुकाकर डाउनलोड किए जाने वाले या इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी की सुविधा वाले ऐप्लिकेशन भी उपलब्ध कराती है, तो आपको यहां दी गई जानकारी भी देनी होगी:
- कारोबार का रजिस्ट्रेशन नंबर
- ई-कॉमर्स लाइसेंस नंबर
- ई-कॉमर्स लाइसेंस जारी करने वाली एजेंसी का नाम
अपने खाते की ज़्यादा जानकारी वाले पेज और डेवलपर पेज पर ज़रूरी जानकारी जोड़ना
Play Console में खाते की ज़रूरी जानकारी जोड़ने का तरीका यहां बताया गया है.
- Play Console खोलें और खाते की जानकारी वाले पेज पर जाएं.
- संपर्क के लिए ज़रूरी जानकारी डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
- डेवलपर पेज पर जाएं.
- ज़रूरी जानकारी डालें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
अहम जानकारी: डेवलपर पेज में जोड़ी गई जानकारी, Google Play पर आपके ऐप्लिकेशन के स्टोर पेज पर सिर्फ़ कोरिया में रहने वाले उपयोगकर्ताओं को दिखेगी.
वियतनाम में गेम उपलब्ध कराने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
इंटरनेट सेवाओं और ऑनलाइन जानकारी के मैनेजमेंट, प्रावधान, और इस्तेमाल से जुड़ा डिक्री 147/2024/ND-CP, 25 दिसंबर, 2024 से ऑनलाइन गेम के लाइसेंस से जुड़ी मौजूदा ज़रूरी शर्तों की जगह लागू होगा.
ज़रूरी शर्तें
अगर वियतनाम में ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक गेम उपलब्ध कराया जा रहा है, तो आपको संबंधित विभागों से लाइसेंस के ज़रूरी दस्तावेज़ लेने होंगे. साथ ही, डिक्री के तहत ज़रूरी जानकारी दिखानी होगी. अगर आपको यह जानना है कि आपके ऐप्लिकेशन के लिए, लाइसेंस से जुड़े किस तरह के दस्तावेज़ की ज़रूरत है और कौनसी जानकारी दिखाना ज़रूरी है, तो वियतनाम की अथॉरिटी ऑफ़ ब्रॉडकास्टिंग ऐंड इलेक्ट्रॉनिक इन्फ़ॉर्मेशन - एबीईआई (https://abei.gov.vn/ और https://giayphep.abei.gov.vn/) जैसे स्थानीय सरकारी विभाग और अपने कानूनी सलाहकार से संपर्क करें.
आधिकारिक दस्तावेज़ मिलने के बाद, उनकी डिजिटल कॉपी अपने पास रखें. आपसे दस्तावेज़ दिखाने का अनुरोध किया जा सकता है, ताकि यह साबित किया जा सके कि आपने डिक्री का पालन किया है.
यहां दी गई जानकारी आपके रेफ़रंस के लिए उपलब्ध कराई गई है. हालांकि, सिर्फ़ इस जानकारी का इस्तेमाल करके यह तय नहीं किया जा सकता कि आपके गेम, वियतनाम के कानून या Google Play की नीतियों का पालन करते हैं या नहीं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कारोबारी या कंपनी की पुष्टि करने की ज़रूरी शर्तों का पालन न करने पर, क्या होगा?अगर आप व्यापारी की पुष्टि करने की शर्तों का पालन नहीं करते हैं, तो आपके पैसों को रोका जा सकता है और आपका खाता निलंबित किया जा सकता है.
इन दस्तावेज़ों का इस्तेमाल Google की निजता नीति के मुताबिक किया जाएगा.
ब्राज़ील के कानूनी समझौते की शर्तें पूरी करने के लिए, Google Payments ब्राज़ील को यह जानकारी और दस्तावेज़ इकट्ठा करना ज़रूरी है.
आपको उस खाते का मर्चेंट ID देना होगा जिसे Google Play स्टोर से पेआउट और पैसे मिल रहे हैं. आप इसे payments.google.com खाते में देख सकते हैं.
आप इस तरीके का पालन करके अपना मर्चेंट ID पा सकते हैं.
कृपया नीचे सहायता टीम से संपर्क करें.
सहायता टीम से संपर्क करना
अगर आपके कुछ और सवाल हैं, तो हमारी सहायता टीम से संपर्क करें.
सहायता टीम से संपर्क करें