सभी गेम के डेवलपर, Google Play Points प्रोग्राम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं. प्रमोशन कॉन्फ़िगर करने के लिए, Play Points पेज (Play का इस्तेमाल करके कमाई करें > प्रॉडक्ट > Play Points) पर जाएं.
प्रमोशन सेट अप करने से पहले:
-
प्रमोशन सेट अप करने से पहले डेवलपर खाते के मालिक को Google Play Points प्रोग्राम से जुड़ी सेवा की शर्तें स्वीकार करनी होंगी. हर डेवलपर खाते के मालिक को ये शर्तें सिर्फ़ एक बार स्वीकार करनी होंगी.
-
प्रमोशन मैनेज करने के लिए, आपके पास स्टोर पेज पर मौजूदगी मैनेज करने की अनुमति होनी चाहिए.
-
हर देश में किसी प्रॉडक्ट के लिए, एक बार में सिर्फ़ एक Play Points प्रमोशन सबमिट या लाइव किया जा सकता है.
-
किसी देश के लिए, एक समय में ज़्यादा से ज़्यादा 10 ऑफ़र (कूपन या चुनिंदा गेम के लिए प्रॉडक्ट प्रमोशन) ही उपलब्ध कराए जा सकते हैं. तय सीमा से ज़्यादा ऑफ़र न ही उपलब्ध कराए जा सकते हैं और न ही सेट अप किए जा सकते हैं.
-
समीक्षा हो जाने और मंज़ूरी मिलने के बाद, वन-टाइम प्रॉडक्ट के लिए प्रमोशन सेट अप किए जा सकते हैं. इन प्रमोशन से ज़्यादा लोगों तक पहुंचने में मदद मिलती है. साथ ही, लोगों की दिलचस्पी और उत्साह बढ़ता है. इसके अलावा, Play Points प्रमोशन सेट अप करने से आपके ऐप्लिकेशन को ऐसे अतिरिक्त प्रमोशन मिल सकते हैं जिनके लिए Google फ़ंड करता है.
-
ध्यान दें: Play Points प्रोग्राम की मदद से प्रॉडक्ट का प्रमोशन करने की सुविधा, सिर्फ़ Google Play Games Level Up+ प्रोग्राम में शामिल गेम के लिए उपलब्ध है.
-
डेवलपर के सेट अप किए गए Play Points प्रमोशन क्या होते हैं?
डेवलपर, Play Points प्रमोशन सेट अप कर सकते हैं. उपयोगकर्ता इन प्रमोशन को पॉइंट के बदले रिडीम कर सकते हैं. ये प्रमोशन इस्तेमाल करें टैब पर दिखते हैं. इनसे उपयोगकर्ताओं में ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने की दिलचस्पी बढ़ती है और उन्हें ऐप्लिकेशन में बार-बार पॉइंट इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा मिलता है. साथ ही, ऐप्लिकेशन में पैसे खर्च करने वाले उपयोगकर्ता ज़्यादा संख्या में ऐप्लिकेशन से जुड़े रहते हैं.
डेवलपर दो तरह के प्रमोशन सेट अप कर सकते हैं:
- वन-टाइम प्रॉडक्ट के प्रमोशन: उपयोगकर्ता, पॉइंट का इस्तेमाल करके कोई इन-गेम आइटम खरीद सकते हैं. हमारा सुझाव है कि आप ये ऑफ़र, Play Points प्रोग्राम में शामिल उपयोगकर्ताओं के लिए ही उपलब्ध कराएं. इससे उन्हें प्रोग्राम से जुड़े रहने के लिए और बढ़ावा मिलेगा. ऐसा करने से, आपके ऐप्लिकेशन को फ़ायदा पहुंचाने वाले ऐसे प्रमोशन मिल सकते हैं जिनके लिए Google फ़ंड करता है. वन-टाइम प्रॉडक्ट के लिए कोई प्रमोशन सेट अप करें.
ध्यान दें: Play Points प्रोग्राम की मदद से प्रॉडक्ट का प्रमोशन करने की सुविधा, सिर्फ़ Google Play Games Level Up+ प्रोग्राम में शामिल गेम के लिए उपलब्ध है.
- कूपन वाले प्रमोशन: पॉइंट के बदले कूपन हासिल किया जा सकता है. ऐप्लिकेशन या गेम में किसी भी आइटम की खरीदारी पर, इस कूपन की कीमत के बराबर छूट मिलती है. उदाहरण के लिए, 10 डॉलर की खरीदारी पर 2 डॉलर का कूपन इस्तेमाल करने पर, आपके उपयोगकर्ताओं को आइटम के लिए सिर्फ़ 8 डॉलर देने होंगे. कूपन वाले प्रमोशन सेट अप करें.
लिमिटेड और अनलिमिटेड प्रमोशन के बीच अंतर
-
अनलिमिटेड प्रमोशन: ये प्रमोशन, खत्म होने की तय तारीख से पहले कई बार रिडीम किए जा सकते हैं. इन्हें कम से कम 180 दिनों तक चलाया जाना चाहिए.
-
लिमिटेड प्रमोशन: ये प्रमोशन हर उपयोगकर्ता और हर देश/इलाके के हिसाब से, एक तय संख्या से ज़्यादा बार रिडीम नहीं किए जा सकते. इन्हें 180 दिनों से कम समय के लिए चलाया जाना चाहिए.
-
आपको यह तय करना होगा कि किसी देश/इलाके में कोई प्रमोशन कितनी बार रिडीम किया जा सकता है और कोई उपयोगकर्ता उसे ज़्यादा से ज़्यादा कितनी बार रिडीम कर सकता है.
-
जब ये प्रमोशन, रिडीम किए जाने की तय सीमा के आस-पास पहुंच जाएंगे, तब Google Play पर इन्हें "सीमित संख्या" और "स्टॉक खत्म हो रहा है" के तौर पर लेबल किया जाएगा.
-
कूपन वाला कोई प्रमोशन सेट अप करना
-
Play Console खोलें और Play Points पेज (Play का इस्तेमाल करके कमाई करें > प्रॉडक्ट > Play Points) पर जाएं.
-
कूपन वाले प्रमोशन सेक्शन में जाकर, प्रमोशन सेट अप करें को चुनें.
-
-
प्रमोशन का कोई नाम डालें.
-
यह नाम यूनीक होना चाहिए, ताकि सेट अप किए गए हर प्रमोशन को आसानी से पहचाना जा सके. यह नाम, Google Play पर लोगों को नहीं दिखता. साथ ही, प्रमोशन सेट अप करने के बाद, इसे बदला नहीं जा सकता.
-
प्रमोशन के नाम, प्रमोशन की खास जानकारी वाले पेज और प्रमोशन की जानकारी वाले पेज पर दिखते हैं.
-
-
+ देश/इलाका पर क्लिक करें और वे जगहें चुनें जहां आपको अपना प्रमोशन उपलब्ध कराना है. इसके बाद, लागू करें पर क्लिक करें.
-
हमारा सुझाव है कि आप अपना प्रमोशन कई देशों/इलाकों को टारगेट करते हुए सेट अप करें. इससे, आपको हर देश/इलाके के लिए अलग-अलग प्रमोशन मैनेज नहीं करने पड़ेंगे.
-
किसी देश/इलाके के लिए एक ही कूपन वैल्यू वाले दो प्रमोशन सेट अप नहीं किए जा सकते.
-
-
आपके पास सिर्फ़ उन देश/इलाकों को चुनने का विकल्प होता है जहां आपका ऐप्लिकेशन उपलब्ध है. फिर चाहे उस देश/इलाके में ऐप्लिकेशन बनाया जा रहा हो या ओपन टेस्ट के लिए उपलब्ध हो.
-
-
अपने प्रमोशन का टाइप चुनने के लिए, लिमिटेड या अनलिमिटेड को चुनें. साथ ही, अपने प्रमोशन के बारे में जानकारी दें.
-
प्रमोशन के शुरू और खत्म होने की तारीख चुनें.
-
अनलिमिटेड प्रमोशन कम से कम 180 दिनों तक चलने चाहिए.
-
लिमिटेड प्रमोशन की अवधि 60 से 179 दिनों की होती है. साथ ही, उनके खत्म होने की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता.
-
प्रमोशन, उपयोगकर्ता के देश या इलाके के टाइम ज़ोन के हिसाब से तय की गई तारीख पर, रात 12:00 बजे शुरू होंगे और रात 11:59 बजे खत्म होंगे.
-
-
प्रमोशन के लिए, टारगेट की जा रही छूट वाली कीमत चुनें.
-
छूट वाली कीमत, कूपन की कीमत पर लागू होती है. यह छूट, प्रोग्राम में शामिल होने वाले उपयोगकर्ताओं को अतिरिक्त फ़ायदे के तौर पर दी जाती है. देश/इलाके के हिसाब से पॉइंट राउंड करने की वजह से छूट वाली कीमत में अंतर हो सकता है.
-
छूट वाली कीमतें, आपके चुने गए देशों/इलाकों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं.
-
-
कूपन की कीमत चुनें.
-
अगर टारगेट किए गए सभी देशों के लिए, आपके कूपन वाले प्रमोशन से ज़्यादा कीमत वाला कोई प्रॉडक्ट नहीं है, तो कीमत के टियर बंद कर दिए जाएंगे.
-
-
प्रमोशन की सेटिंग की समीक्षा करने के बाद ही, 'सबमिट करें' पर क्लिक करें. सबमिट करने के बाद, प्रमोशन में बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
-
Play Console की मदद से, कम से कम 180 दिनों की अवधि वाले लाइव प्रमोशन बंद किए जा सकते हैं. इसके अलावा, इससे कम अवधि वाले लाइव प्रमोशन भी बंद किए जा सकते हैं. इसके लिए, Play Points पेज पर दिए गए सहायता पते का इस्तेमाल करें.
-
कूपन वाले प्रमोशन की कीमत के टियर
अलग-अलग देशों में कूपन वाले प्रमोशन को आसानी से कॉन्फ़िगर करने के लिए, सभी देशों के लिए कीमत तय करने वाला कीमत का टियर चुनकर कूपन की कीमतें सेट की जाती हैं. अगर टारगेट किए गए सभी देशों के लिए, आपके ऐप्लिकेशन में कूपन वाले प्रमोशन से ज़्यादा कीमत वाला कोई प्रॉडक्ट नहीं है, तो कीमत के टियर बंद कर दिए जाएंगे.
Google, किसी भी टियर के लिए अलग-अलग देशों में कभी भी कीमतें अपडेट कर सकता है. इससे कूपन वाले मौजूदा प्रमोशन की कीमत पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
वन-टाइम प्रॉडक्ट के लिए कोई प्रमोशन सेट अप करना
ध्यान दें: Play Points प्रोग्राम की मदद से प्रॉडक्ट का प्रमोशन करने की सुविधा, सिर्फ़ Google Play Games Level Up+ प्रोग्राम में शामिल गेम के लिए उपलब्ध है.
प्रॉडक्ट के लिए Play Points प्रमोशन सेट अप करने के लिए, कोई मौजूदा प्रॉडक्ट इस्तेमाल करें या नया प्रॉडक्ट बनाएं. हमारा सुझाव है कि प्रमोशन वाले प्रॉडक्ट सिर्फ़ Play Points प्रोग्राम में शामिल उपयोगकर्ताओं को ही उपलब्ध कराएं. इससे, लोगों की दिलचस्पी और उत्साह बढ़ता है. साथ ही, आपके ऐप्लिकेशन को ऐसे अतिरिक्त प्रमोशन मिल सकते हैं जिनके लिए Google फ़ंड करता है.
- Play Console खोलें और Play Points पेज (Google Play का इस्तेमाल करके कमाई करें > प्रॉडक्ट > Play Points) पर जाएं.
- अगर आपने अब तक वन-टाइम प्रॉडक्ट के लिए प्रमोशन सेट अप नहीं किए हैं, तो ऐसा करें. ध्यान दें कि मंज़ूरी मिलने में कितना समय लगेगा, इसकी कोई तय सीमा नहीं है.
- मंज़ूरी मिलने के बाद, प्रमोशन सेट अप करें को चुना जा सकेगा.
- प्रमोशन का कोई नाम डालें.
- यह नाम यूनीक होना चाहिए, ताकि सेट अप किए गए हर प्रमोशन को आसानी से पहचाना जा सके. यह नाम, Google Play पर लोगों को नहीं दिखता. साथ ही, प्रमोशन सेट अप करने के बाद, इसे बदला नहीं जा सकता.
- प्रमोशन के नाम, प्रमोशन की खास जानकारी वाले पेज के साथ-साथ प्रमोशन की परफ़ॉर्मेंस टेबल और चार्ट पर भी दिखते हैं.
- उपयोगकर्ता खरीदारी के जिस विकल्प के लिए पॉइंट का इस्तेमाल कर सकता है उसके बारे में बताने के लिए, प्रॉडक्ट सिलेक्टर की सुविधा का इस्तेमाल करें.
- वन-टाइम प्रॉडक्ट के प्रमोशन के लिए, उपयोगकर्ता अनुभव से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करना ज़रूरी है. Google Play पर उपलब्ध कराए जाने से पहले इन प्रमोशन की समीक्षा की जाएगी.
- अगर प्रॉडक्ट किसी चालू प्रमोशन में इस्तेमाल हो रहा है, तो इसकी कीमत से जुड़ी जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकता.
- + देश/इलाका पर क्लिक करें और वे जगहें चुनें जहां आपको अपना प्रमोशन उपलब्ध कराना है. इसके बाद, लागू करें पर क्लिक करें.
- हमारा सुझाव है कि आप अपना प्रमोशन कई देशों/इलाकों को टारगेट करते हुए सेट अप करें. इससे आपको हर देश/इलाके के लिए अलग-अलग प्रमोशन मैनेज नहीं करने पड़ेंगे.
- किसी देश/इलाके के लिए एक ही प्रॉडक्ट वाले दो प्रमोशन सेट अप नहीं किए जा सकते.
- आपके पास सिर्फ़ उन देश/इलाकों को चुनने का विकल्प होता है जहां आपका ऐप्लिकेशन उपलब्ध है और चुना गया प्रॉडक्ट जहां के लिए टारगेट किया गया है. फिर चाहे उस देश/इलाके में ऐप्लिकेशन बनाया जा रहा हो या ओपन टेस्ट के लिए उपलब्ध हो.
- अपने प्रमोशन का टाइप चुनने के लिए, लिमिटेड या अनलिमिटेड को चुनें. साथ ही, अपने प्रमोशन के बारे में जानकारी दें.
- प्रमोशन के शुरू और खत्म होने की तारीख चुनें.
- अनलिमिटेड प्रमोशन कम से कम 180 दिनों तक चलने चाहिए.
- लिमिटेड प्रमोशन की अवधि 7 से 179 दिनों की होती है. साथ ही, उनके खत्म होने की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता.
- प्रमोशन, उपयोगकर्ता के देश या इलाके के टाइम ज़ोन के हिसाब से तय की गई तारीख पर, रात 12:00 बजे शुरू होंगे और रात 11:59 बजे खत्म होंगे.
- प्रमोशन के लिए, टारगेट की जा रही छूट वाली कीमत चुनें.
- छूट वाली कीमत, प्रॉडक्ट की कीमत पर लागू होती है. यह छूट, प्रोग्राम में शामिल होने वाले उपयोगकर्ताओं को अतिरिक्त फ़ायदे के तौर पर दी जाती है. देश/इलाके के हिसाब से पॉइंट राउंड करने की वजह से छूट वाली कीमत में अंतर हो सकता है.
- छूट वाली कीमतें, आपके चुने गए देशों/इलाकों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं.
- अगर ऑफ़र किया गया प्रॉडक्ट, Play Points प्रोग्राम में शामिल लोगों के लिए ही खास तौर पर उपलब्ध है और उसका टाइप लिमिटेड है, तो उसे बिना किसी छूट के ऑफ़र किया जा सकता है. ऐसा न होने पर, कम से कम 20% की छूट देना ज़रूरी है.
- प्रमोशन की सेटिंग की समीक्षा करने के बाद ही, सबमिट करें पर क्लिक करें. सबमिट करने के बाद, प्रमोशन में बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
- Play Console की मदद से, कम से कम 180 दिनों की अवधि वाले लाइव प्रमोशन बंद किए जा सकते हैं. इसके अलावा, इससे कम अवधि वाले लाइव प्रमोशन भी बंद किए जा सकते हैं. इसके लिए, Play Points पेज पर दिए गए सहायता पते का इस्तेमाल करें.
ध्यान दें: प्रमोशन की समीक्षा होने, अनुमति मिलने, और उसे Google Play पर दिखने में 10 दिन लग सकते हैं.
वन-टाइम प्रॉडक्ट के लिए Play Points प्रमोशन को टेस्ट किया जा सकता है. इसके लिए, इन दिशा-निर्देशों का पालन करके, प्रोमो कोड इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
वन-टाइम प्रॉडक्ट के प्रमोशन के लिए, उपयोगकर्ता अनुभव से जुड़े दिशा-निर्देश
प्रमोशन को समीक्षा के लिए सबमिट करने से पहले, आपके ऐप्लिकेशन को यहां बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. इससे यह पक्का होता है कि जब उपयोगकर्ता आपके वन-टाइम प्रॉडक्ट के प्रमोशन के लिए पॉइंट का इस्तेमाल करें, तब उन्हें बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव मिले. इसके अलावा, प्रॉडक्ट के लिए Play Points प्रमोशन को टेस्ट किया जा सकता है. इसके लिए, प्रोमो कोड इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ज़्यादा जानें.
अगर आपका प्रमोशन इन दिशा-निर्देशों के मुताबिक नहीं है, तो उसे अस्वीकार किया जा सकता है. ऐसा होने पर, आपको एक सूचना भेजी जाएगी और प्रमोशन को फिर से सबमिट करने से पहले समस्याएं ठीक करनी होंगी.
पक्का करें कि प्रॉडक्ट, प्रोडक्शन में उपलब्ध हो
प्रॉडक्ट रिडीम करने के अनुभव की जांच करने के लिए, वह प्रॉडक्ट आपके ऐप्लिकेशन के हाल ही के प्रोडक्शन रिलीज़ या ओपेन टेस्ट रिलीज़ में उपलब्ध होना चाहिए. ऐसा तब होगा, जब आपके ऐप्लिकेशन को प्रोडक्शन के लिए डिस्ट्रिब्यूट नहीं किया गया हो.
पक्का करें कि ऐप्लिकेशन को रीस्टार्ट किए बिना प्रॉडक्ट उपलब्ध हों
ऐसा हो सकता है कि Google Play पर, प्रॉडक्ट खरीदने के लिए पॉइंट इस्तेमाल करने से पहले ही उपयोगकर्ताओं के फ़ोन में आपका ऐप्लिकेशन खुला हो. इसलिए, यह ज़रूरी है कि आपका ऐप्लिकेशन बिना रीस्टार्ट हुए इस बात की जांच करे कि उसमें खरीदारी के लिए नया प्रॉडक्ट उपलब्ध है या नहीं. प्रॉडक्ट फ़ेच करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Android Developers की साइट पर जाएं.
प्रॉडक्ट रिडीम करने से जुड़ी जानकारी साफ़ तौर पर दें
ऐसा हो सकता है कि Google Play पर, प्रॉडक्ट खरीदने के लिए पॉइंट इस्तेमाल करने से पहले ही उपयोगकर्ताओं के फ़ोन में आपका ऐप्लिकेशन खुला हो. इसलिए, यह ज़रूरी है कि आपका ऐप्लिकेशन बिना रीस्टार्ट हुए इस बात की जांच करे कि उसमें खरीदारी के लिए नया प्रॉडक्ट उपलब्ध है या नहीं. ऐप्लिकेशन के बाहर खरीदारी करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, Android Developers साइट पर जाएं.
प्रॉडक्ट के बारे में जानकारी वाला मेटाडेटा दें
प्रॉडक्ट की जानकारी और टाइटल का अनुवाद, उन जगहों के हिसाब से किया जाना चाहिए जहां आपका प्रमोशन उपलब्ध है. हमारा सुझाव है कि आप ज़्यादा से ज़्यादा 20 वर्णों वाला टाइटल इस्तेमाल करें.
प्रॉडक्ट के आइकॉन के लिए यह ज़रूरी है कि:
- वह ऐप्लिकेशन या गेम में, आइटम के लिए इस्तेमाल किए गए ग्राफ़िक्स से मिलता-जुलता हो
- वह हर प्रॉडक्ट के लिए यूनीक हो
- उसमें टेक्स्ट के रूप में कोई जानकारी, प्रमोशन या ब्रैंडिंग वाले बैज मौजूद न हों
Play Points प्रमोशन के लिए, एक नया वन-टाइम प्रॉडक्ट बनाएं
यहां दी गई ज़रूरी शर्तों का पालन करें:
प्रॉडक्ट का नाम
- कोई ऐसा नाम रखें जिसे उपयोगकर्ता और Play Points प्रोग्राम में शामिल सदस्य आसानी से समझ सकें. गेम में अलग-अलग फ़ंक्शन वाले मिलते-जुलते आइटम के अलग-अलग नाम रखें. इससे, अलग-अलग आइटम के बीच अंतर समझने में मदद मिलती है. जैसे, पैसे चुकाकर खरीदे जाने वाले आइटम और बिना शुल्क वाले आइटम.
- प्रॉडक्ट के नाम, Play Console में दिखते समय अलग होने चाहिए और Play पॉइंट से खरीदने के बाद ऐप्लिकेशन में दिखते समय अलग होने चाहिए:
- Play Console में प्रॉडक्ट सेट अप करते समय पक्का करें कि प्रॉडक्ट के नाम में Google, Google Play या Play Points जैसे शब्द शामिल न किए जाएं. इसी तरह, अपने ऐप्लिकेशन के नाम को भी शामिल न करें. Play Points प्रोग्राम आपके ऐप्लिकेशन के हेडर में, प्रॉडक्ट के प्रमोशन अपने-आप दिखाएगा.
- हमारा सुझाव है कि आपके ऐप्लिकेशन में उपलब्ध आइटम के नाम में Google Play Points का रेफ़रंस हो, ताकि उपयोगकर्ता आसानी से समझ सकें कि आइटम कहां से जुड़ा है. यहां 50 जेम वाले प्रॉडक्ट का नाम रखने के लिए, एक उदाहरण दिया गया है:
- Play Console और Play Points के लिए: '50 जेम'
- आपके ऐप्लिकेशन में: 'Play Points से मिले – 50 जेम'
- डिसप्ले नेम में ज़्यादा से ज़्यादा 55 वर्ण इस्तेमाल किए जा सकते हैं. हालांकि, हमारा सुझाव है कि आप 20 या इससे कम वर्णों का इस्तेमाल करें. इससे, डिसप्ले नेम Google Play ऐप्लिकेशन में एक लाइन में दिखता है.
- अपने प्रॉडक्ट या प्रमोशन के नाम में, 'Google Play Points' शामिल न करें.
- गै़र-ज़रूरी वर्णों का इस्तेमाल करने से बचें. इनमें '[]', '()', '*', '<>', '{}', '_' जैसे वर्ण शामिल हैं.
ब्यौरा
- किसी आइटम की कीमत और उसके साथ मिलने वाले फ़ायदों के बारे में साफ़ तौर पर बताने के लिए, प्रॉडक्ट का ब्यौरा दें.
- ब्यौरे में 200 या इससे कम वर्ण इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इसमें स्पेस की संख्या भी शामिल है.
Google Play Points प्रोग्राम में शामिल लोगों के लिए खास ऑफ़र
- अपने प्रॉडक्ट सिर्फ़ Google Play Points में शामिल उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराएं. इससे उपयोगकर्ताओं की दिलचस्पी और उत्साह बढ़ेगा.
- खास तौर पर Play Points प्रोग्राम में शामिल उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध प्रॉडक्ट और लिमिटेड प्रॉडक्ट पर छूट देना ज़रूरी नहीं है.
- अगर प्रॉडक्ट किसी चालू प्रमोशन में इस्तेमाल हो रहा है, तो इसकी कीमत से जुड़ी जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकता.
आइकॉन
- आपके प्रॉडक्ट या प्रमोशन के लिए एक ऐसा यूनीक आइकॉन होना ज़रूरी है जिससे पता चलता हो कि इसका कॉन्टेंट किस बारे में है.
- अगर आइटम आपके गेम का हिस्सा है, तो आइकॉन में ठीक वैसा विज़ुअल इस्तेमाल करना चाहिए जैसा गेम में इस्तेमाल किया गया है.
- अलग-अलग आइटम के लिए आर्टवर्क भी अलग-अलग होना चाहिए. इससे उपयोगकर्ता किसी भी आइटम को आसानी से पहचान सकते हैं. खास तौर पर, ऐसा तब करना चाहिए, जब कोई डेवलपर किसी गेम के लिए एक से ज़्यादा आइटम सबमिट करे.
आइकॉन अपलोड करना
आपके पास Play Console में अपने आइकॉन अपलोड करने का विकल्प होता है.
आइकॉन अपलोड होने के बाद उसकी झलक देखी जा सकती है. इसके बाद, Play Points प्रमोशन में उसे सबमिट किया जा सकता है. Google, पब्लिश करने से पहले की जाने वाली जांच करने के दौरान प्रमोशनल आर्टवर्क की समीक्षा करता है. अगर आर्टवर्क, प्रॉडक्ट से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी नहीं करता है, तो आपका प्रमोशन अस्वीकार कर दिया जाएगा. ध्यान दें: Google, कूपन वाले प्रमोशन के लिए आइकॉन अपने-आप जनरेट करता है.
आर्टवर्क को मंज़ूरी मिल जाने के बाद, Google आपके आइकॉन का 1x मिनी कार्ड, 2x मिनी कार्ड, और हेक्सागॉन वर्शन जनरेट करता है.
इमेज से जुड़ी ज़रूरी शर्तें:
- इमेज का साइज़: 512 पिक्सल x 512 पिक्सल (कम से कम) से लेकर 1080 पिक्सल x 1080 पिक्सल (ज़्यादा से ज़्यादा) तक
- आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात): 1:1
- मुख्य आर्टवर्क बीच में रखा जाना चाहिए. साथ ही, आर्टवर्क का साइज़ ~255 पिक्सल x ~255 पिक्सल (कम से कम) से लेकर ~537 पिक्सल x ~537 पिक्सल (ज़्यादा से ज़्यादा) के बीच होना चाहिए
- फ़ाइल टाइप: 32-बिट PNG
- रिज़ॉल्यूशन: 72 पीपीआई
- कलर स्पेस: स्टैंडर्ड आरजीबी
- फ़ाइल का ज़्यादा से ज़्यादा साइज़: 8 एमबी तक
आइकॉन से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
मुख्य आर्टवर्क
- ~255 x ~255 (कम से कम) से लेकर ~537 x ~537 (ज़्यादा से ज़्यादा) के बीच होना चाहिए
- सेफ़ ज़ोन एक ऐसी जगह है जहां आपके आइकॉन में मुख्य आर्टवर्क को रखा जाना चाहिए. अगर आर्टवर्क को ग़ैर-ज़रूरी तौर पर काटे जाने से बचाना है, तो उसे सुझाई गई सीमा के बीच में रखें.बैकग्राउंड
- 512 x 512 (कम से कम) और 1080 x 1080 (ज़्यादा से ज़्यादा) के बीच होना चाहिए
- हमारा सुझाव है कि आप बैकग्राउंड पर कोई आसान पैटर्न लगाएं या पूरे बैकग्राउंड में एक ही रंग का इस्तेमाल करें, ताकि आइकॉन को आसानी से पढ़ा जा सके.
बैकग्राउंड
- 512 x 512 (कम से कम) और 1080 x 1080 (ज़्यादा से ज़्यादा) के बीच
- आइकॉन को आसानी से पढ़ा जा सके, इसलिए हमारा सुझाव है कि आप बैकग्राउंड पर कोई आसान पैटर्न लगाएं. इसके अलावा, पूरे बैकग्राउंड में एक ही रंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
इसका उदाहरण देखें
आइकॉन से जुड़ी सलाह
आर्टवर्क का साइज़, सुझाए गए सेफ़ ज़ोन (255 x 255) के हिसाब से रखें. ऐसे आर्टवर्क का इस्तेमाल न करें जिसे 10% से ज़्यादा काटा गया हो. ध्यान दें कि आर्टवर्क को अब भी काटा जा सकता है. हालांकि, इसे 10% से ज़्यादा न काटा जाए.
इसका उदाहरण देखें
ऐसे बैकग्राउंड का इस्तेमाल करें जो आपके आर्टवर्क को बेहतर तरीके से दिखाए. कई रंग के बैकग्राउंड वाले पैटर्न का इस्तेमाल न करें. इसके अलावा, आपके आइकॉन से मिलते-जुलते रंग के बैकग्राउंड का इस्तेमाल भी न करें.
इसका उदाहरण देखें
ऐसे बैकग्राउंड का इस्तेमाल करें जिसकी टोन और रंग, आइकॉन से अलग हो. सफ़ेद बॉर्डर या बैकग्राउंड इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये दिखेंगे नहीं.
इसका उदाहरण देखें
अपने आइकॉन को हाइलाइट करने के लिए, आसान पैटर्न का इस्तेमाल करें. मुश्किल पैटर्न की वजह से, आइकॉन पर सही तरीके से फ़ोकस नहीं आ पाता है.
इसका उदाहरण देखें
टेक्स्ट, नंबर, प्रमोशन से जुड़े कॉलआउट, और ब्रैंडिंग का इस्तेमाल न करें.
इसका उदाहरण देखें
लो-रिज़ॉल्यूशन और कम साइज़ वाली इमेज का इस्तेमाल न करें.
इसका उदाहरण देखें
Google के जनरेट किए गए वर्शन के उदाहरण देखें
1x मिनी कार्ड
2x मिनी कार्ड
हेक्सागोनल आइकॉन
प्रॉडक्ट बनाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहां पढ़ें.
प्रमोशन की परफ़ॉर्मेंस और जानकारी देखना
आपके पास चालू प्रमोशन की जानकारी देखने का विकल्प है:
- Play Console खोलें और Play Points पेज (Play का इस्तेमाल करके कमाई करें > प्रॉडक्ट > Play Points) पर जाएं.
- "आपके प्रमोशन" टेबल में आपको अपने हर प्रमोशन की परफ़ॉर्मेंस दिखेगी.
- प्रमोशन की जानकारी पेज पर जाकर भी किसी प्रमोशन के बारे में जानकारी देखी जा सकती है. जैसे, टारगेट किए गए देश, प्रमोशन शुरू और खत्म होने की तारीख, छूट वाली कीमत वगैरह.
अपने Play Points प्रमोशन की परफ़ॉर्मेंस को मॉनिटर करना लेख में इस बारे में ज़्यादा पढ़ें.
प्रमोशन के लिए पॉइंट की कीमत
किसी प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पॉइंट की कीमत, इस हिसाब से तय की जाती है:
- इनाम की कीमत
- वन-टाइम प्रॉडक्ट के प्रमोशन (चुनिंदा गेम के लिए लागू) के लिए, स्थानीय जगह के मुताबिक प्रॉडक्ट की कीमत यह है.
- कूपन वाले प्रमोशन के लिए, चुने गए 'कीमत के टियर' में देश के हिसाब से कूपन की तय कीमत यह है.
- छूट वाली कीमत
- कीमत को राउंड करने से जुडे़ नियम
- चुने गए देश/इलाके में एक पॉइंट की कीमत.
अपने प्रमोशन की सेटिंग कॉन्फ़िगर करते समय, कूपन की कीमत या पॉइंट की कीमत सेक्शन में जाकर, हर देश में प्रमोशन के लिए पॉइंट की कीमत देखी जा सकती है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Google Play Points प्रमोशन से जुड़े रिफ़ंड कैसे मैनेज किए जाते हैं?
मुझे अपने Play Points प्रमोशन के लिए रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी कैसे दिखेगी?
अनुमानित बिक्री की रिपोर्ट में, यहां दिए गए कॉलम दिखते हैं:
- प्रमोशन आईडी
- कूपन की कीमत
- छूट वाली कीमत
आय की रिपोर्ट में, यहां दिए गए कॉलम दिखते हैं:
- प्रमोशन आईडी