हम समझते हैं आपके लिए यह जानना कितना ज़रूरी है कि खोज परिणाम पेज पर आपके विज्ञापन कितनी बार दिखाए जाते हैं. इसलिए हमने नवंबर में “इंप्रेशन (कुल टॉप) %" और" इंप्रेशन (टॉप) %" पेश किया है, जो यह बताता है कि आपके कितने विज्ञापन पेज में ऊपर और कितने पेज में सबसे ऊपर दिखाई देते हैं. इन नए मेट्रिक की मदद से आपको पता चलता है कि औसत स्थान की तुलना में पेज पर आपके विज्ञापन कितनी बार दिखाए गए.
इन मेट्रिक को बेहतर बनाने के लिए, हमने "सर्च कुल टॉप इंप्रेशन शेयर" और "सर्च (टॉप) IS" भी पेश किया है. अगर आप अपने विज्ञापन के क्रम को ऑप्टिमाइज़ करना चाहते हैं, तो आप इन मेट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही अगर आपका लक्ष्य अपने विज्ञापनों को खोज परिणामों में किसी खास जगह पर दिखाना हैं, तो आप टारगेट इंप्रेशन शेयर स्मार्ट बोली लगाने की रणनीति का इस्तेमाल कर सकते हैं.
| “टॉप और कुल टॉप इंप्रेशन शेयर मेट्रिक ने मेरे ग्राहकों को इस बात की पूरी जानकारी दी है कि खोज परिणाम पेज पर उनके विज्ञापन कहां दिखाई देते हैं. इन नए मेट्रिक का इस्तेमाल करके हम ज़रूरत पड़ने पर विज्ञापन क्रम में सबसे पहला स्थान पाने के लिए ज़्यादा प्रभावी तरीके से बोली लगा सकते हैं." - Hanapin Marketing का वरिष्ठ खाता मैनेजर, केल्जी हैडलर |
प्रमुखता को समझने के लिए इन नए मेट्रिक के उपलब्ध होने पर हम इस साल सितंबर में औसत स्थान बंद करने की योजना बना रहे हैं. अगर आप अभी औसत स्थान का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारा सुझाव है कि प्रमुखता मापते समय और ऑप्टिमाइज़ करते समय इन नए मेट्रिक का इस्तेमाल शुरू करें.
Google Ads की उत्पाद प्रबंधक, पल्लवी नरेश की पोस्ट