'विज्ञापन की क्वालिटी' एक ऐसा टूल है जो आपको सुझाव देता है. इससे आपको खरीदारों तक सही मैसेज पहुंचाने पर फ़ोकस करने में मदद मिलती है. 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक से यह पता चलता है कि आपकी विज्ञापन ऐसेट कितने काम की हैं, उनकी क्वालिटी कैसी है, और वे कितने टाइप की हैं. साथ ही, इससे आपको रेटिंग मिलती है:
- “खराब”
- ”औसत”
- “अच्छी”
- “बहुत बढ़िया”
किसी विज्ञापन को बनाते या उसमें बदलाव करते समय, 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक से पता चलता है कि आपके विज्ञापन के क्रिएटिव, परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए Google के सबसे सही तरीकों का कितनी अच्छी तरह से पालन करते हैं.
'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक ज़्यादा रहने पर, आपको विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक में ऐसा सुझाव शामिल होता है जिस पर अमल किया जा सकता है. इस मेट्रिक की मदद से, अपने विज्ञापनों को आसानी से ज़्यादा असरदार बनाया जा सकता है.
'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक की अच्छी रेटिंग पाने के लिए, हर कैंपेन टाइप की ज़रूरी शर्तें और सबसे सही तरीके अलग-अलग होते हैं. अपने कैंपेन टाइप के लिए, यहां दिए गए सुझाव देखें:
रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन) के लिए, 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक
रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों की मदद से, ऐसा विज्ञापन बनाया जा सकता है जिससे ग्राहकों को ज़्यादा काम की जानकारी दी जा सके.
रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों के लिए, 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक के बारे में ज़्यादा जानें
रिस्पॉन्सिव डिसप्ले विज्ञापनों के लिए, 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक
रिस्पॉन्सिव डिसप्ले विज्ञापन, उपलब्ध विज्ञापन स्पेस में फ़िट होने के लिए अपने साइज़, बनावट, और फ़ॉर्मैट को अपने-आप बदल लेते हैं.
रिस्पॉन्सिव डिसप्ले विज्ञापनों के लिए, 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक के बारे में ज़्यादा जानें
ऐप्लिकेशन कैंपेन के लिए 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक
ऐप्लिकेशन कैंपेन की मदद से, Google की उन सभी बड़ी प्रॉपर्टी पर अपने ऐप्लिकेशन का आसानी से प्रमोशन किया जा सकता है जहां लोगों की पहुंच सबसे ज़्यादा हो. इन प्रॉपर्टी में Search Network, Google Play, YouTube, Google Search पर डिस्कवर, और Google Display Network शामिल हैं.
ऐप्लिकेशन कैंपेन के लिए, 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक के बारे में ज़्यादा जानें
मांग बढ़ाने में मदद करने वाले कैंपेन के लिए, 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक
मांग बढ़ाने में मदद करने वाले कैंपेन, ऐसे विज्ञापन दिखाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जिनसे YouTube, Shorts, डिस्कवर, Gmail, और Google Display Network जैसे प्लैटफ़ॉर्म पर लोगों को कार्रवाई करने के लिए बढ़ावा मिले.
परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन के लिए 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक
परफ़ॉर्मेंस मैक्स, लक्ष्य पर आधारित कैंपेन टाइप है. इसकी मदद से सभी Google Ads इन्वेंट्री पर अपने विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं.
परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन के लिए, 'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक के बारे में ज़्यादा जानें
'विज्ञापन की क्वालिटी' मेट्रिक के सिद्धांत
- अधूरी: इस ऐसेट ग्रुप में, दिखाने के लिए ज़रूरी ऐसेट मौजूद नहीं हैं.
- खराब: यह ऐसेट ग्रुप, सिर्फ़ कुछ इन्वेंट्री के लिए काम करता है. इसकी वजह यह है कि इसमें परफ़ॉर्मेंस मैक्स को लॉन्च करने के लिए, सिर्फ़ ज़रूरी ऐसेट मौजूद हैं. दूसरे शब्दों में कहें, तो अलग-अलग तरह की ऐसेट मौजूद नहीं हैं.
- औसत: इस ऐसेट ग्रुप में, सभी इन्वेंट्री में दिखाने के लिए हर तरह की ऐसेट मौजूद हैं. हालांकि, बेहतर परफ़ॉर्मेंस के लिए इसमें अलग-अलग क्वालिटी वाली ऐसेट नहीं हैं. दूसरे शब्दों में कहें, तो बेहतर क्वालिटी वाली ऐसेट नहीं हैं.
- अच्छी: इस ऐसेट ग्रुप में हर तरह की ऐसेट, उनकी अच्छी वैरायटी, और अलग-अलग तरह की टेक्स्ट ऐसेट मौजूद हैं. दूसरे शब्दों में कहें, तो ऐसेट ग्रुप में, अलग-अलग तरह की और बेहतर क्वालिटी वाली ऐसेट मौजूद हैं.
- बहुत बढ़िया: इस ऐसेट ग्रुप में सभी तरह की ऐसेट मौजूद होती हैं. इनमें ऐसी वैकल्पिक ऐसेट भी शामिल होती हैं जिनसे इन्वेंट्री पर असर नहीं पड़ता, लेकिन ये कैंपेन की परफ़ॉर्मेंस बेहतर बनाती हैं. जैसे, साइटलिंक, हॉरिज़ॉन्टल लोगो, स्क्वेयर इमेज. साथ ही, इनमें अलग-अलग तरह की बेहतरीन टेक्स्ट ऐसेट, और ऐसेट की अच्छी वैरायटी मौजूद होती हैं. दूसरे शब्दों में कहें, तो अलग-अलग तरह की और बेहतर क्वालिटी वाली ऐसेट मौजूद होती हैं.