"असोसिएशन व्यू", "ऐसेट" पेज में ऐसा सेक्शन है जहां आपकी ऐसेट का डेटा देखा जा सकता है.
“असोसिएशन” रिपोर्ट पर जाकर, परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन, रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन) या अन्य विज्ञापन फ़ॉर्मैट में इस्तेमाल की गई क्रिएटिव ऐसेट का आकलन किया जा सकता है. इस रिपोर्ट में क्रिएटिव ऐसेट के अलावा, अपग्रेड की गई ऐसेट की समीक्षा भी की जा सकती है. "असोसिएशन व्यू" में इन ऐसेट टाइप को मैनेज किया जा सकता है:
- क्रिएटिव ऐसेट: इस सेक्शन में यह देखा जा सकता है कि आपके खाते, कैंपेन, विज्ञापन ग्रुप, ऐसेट ग्रुप या विज्ञापन से कौनसी ऐसेट लिंक हैं. ऐसेट ग्रुप और विज्ञापन को डिफ़ॉल्ट रूप से फ़िल्टर किया जाता है. इस वजह से, अगर आपको उनसे जुड़ा डेटा देखना है, तो फ़िल्टर सेटिंग खोलें और चेकबॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- अपग्रेड की गई ऐसेट: इस सेक्शन में नई ऐसेट एक साथ बनाई जा सकती हैं. इसके अलावा, ऐसेट एक साथ हटाई, रोकी या जोड़ी जा सकती हैं.
- ऐप्लिकेशन
- कॉल
- कॉलआउट
- डाइनैमिक इमेज
- इमेज
- लीड फ़ॉर्म
- कीमत
- साइटलिंक
- स्ट्रक्चर्ड स्निपेट
अगर अपग्रेड की गई ऐसेट टाइप में से किसी को बनाया जाता है, तो आपके पास यह विकल्प होता है कि आप उसे अपने किसी विज्ञापन ग्रुप, कैंपेन या पूरे खाते से लिंक कर सकें. इसका मतलब है कि अपग्रेड की गई एक ऐसेट को कई चीज़ों के साथ लिंक किया जा सकता है.
"असोसिएशन व्यू" में, हर लाइन में सिर्फ़ एक ऐसेट के सिंगल असोसिएशन का डेटा मौजूद होता है. सिंगल असोसिएशन का मतलब है कि एक ऐसेट को सिर्फ़ एक चीज़ के साथ लिंक किया जाता है, जैसे विज्ञापन ग्रुप, कैंपेन या खाते से लिंक करना. अगर एक ऐसेट को कई विज्ञापन ग्रुप या कैंपेन से लिंक किया गया है, तो सूची में वह कई बार दिखेगी. "असोसिएशन व्यू" का इस्तेमाल करके, एक ही ऐसेट के दो अलग असोसिएशन (दो अलग चीज़ो से लिंक की गई) की परफ़ॉर्मेंस की तुलना की जा सकती है. अपग्रेड की गई ऐसेट से लिंक की गई चीज़ों को जोड़ा या हटाया जा सकता है. इसके लिए, इन चीज़ों के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं. इसके बाद, "हटाएं" या "इसमें जोड़ें" ड्रॉप-डाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.