खोज नतीजों में ऊपर और सबसे ऊपर दिखने का प्रतिशत बताने वाली मेट्रिक, प्रॉमिनेंस मेट्रिक का सेट होती हैं. प्रॉमिनेंस मेट्रिक की मदद से, आपको पेज पर विज्ञापन के प्लेसमेंट का पता चलता है.
खोज नतीजों में ऊपर दिखने के प्रतिशत "इंप्रेशन (ऊपर) %" और खोज नतीजों में सबसे ऊपर दिखने के प्रतिशत "इंप्रेशन (सबसे ऊपर) %" से, सर्च इंजन के नतीजों वाले पेज (एसईआरपी) पर आपके विज्ञापनों के प्लेसमेंट का पता चलता है.
खोज नतीजों में ऊपर दिखने के अनुपात (खोज नतीजों में टॉप आईएस) और खोज नतीजों में सबसे ऊपर दिखने के अनुपात (खोज नतीजों में सबसे टॉप आईएस) की मदद से, अपने विज्ञापनों को खोज नतीजों में ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों में शामिल करने या उनमें पहली पोज़िशन पर ट्रिगर होने की संभावना बढ़ाने के अवसर का पता लगाया जा सकता है.
औसत जगह के उलट, ये मेट्रिक अन्य विज्ञापनों के मुकाबले आपके विज्ञापनों के क्रम को नहीं दिखाती हैं. हालांकि, इन मेट्रिक से एसईआरपी पर आपके विज्ञापनों के असल प्लेसमेंट का पता चलता है.
विज्ञापन दिखने की जगह से जुड़ी मेट्रिक
खोज नतीजों के पेज पर विज्ञापनों की जगह बदलने की वजह से क्लिक मिलने की दर (सीटीआर) में आए बदलावों को समझने के लिए, इन मेट्रिक का इस्तेमाल किया जा सकता है. हम आपको अपनी बिड को सेट करने के लिए टारगेट के तौर पर इन मेट्रिक का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं देते, क्योंकि कभी-कभी, बिड बढ़ने के साथ इनमें कमी आ सकती है. ऐसा इसलिए होता है कि ऊंची बिड की वजह से हो सकता है कि आप किसी खराब जगह में ज़्यादा प्रतिस्पर्धी नीलामी में पहुंच जाएं.
खोज नतीजों में ऊपर दिखने का प्रतिशत
खोज नतीजों में ऊपर दिखने का प्रतिशत “इंप्रेशन (ऊपर) %”, उन विज्ञापनों को मिले इंप्रेशन का प्रतिशत होता है जो नतीजों में ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों में शामिल होते हैं.
खोज नतीजों में ऊपर दिखने का प्रतिशत = ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों से मिले इंप्रेशन/अनुमानित इंप्रेशन*
*अनुमानित इंप्रेशन से, उन इंप्रेशन की अनुमानित संख्या पता चलती है जो आपको तब मिलते, जब आपका बजट सीमित नहीं होता और आपने वे सभी नीलामियां जीत ली होतीं जिनमें आपने हिस्सा लिया था.
खोज नतीजों में सबसे ऊपर दिखने का प्रतिशत
खोज नतीजों में सबसे ऊपर दिखने का प्रतिशत “इंप्रेशन (सबसे ऊपर) %” उन विज्ञापनों से मिले इंप्रेशन का प्रतिशत होता है जो नतीजों में ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों में पहली पोज़िशन पर दिखते हैं.
खोज नतीजों में सबसे ऊपर दिखने का प्रतिशत = सबसे ऊपर दिखने वाले विज्ञापन से मिले इंप्रेशन/कुल इंप्रेशन
यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि कुछ मेट्रिक के लिए इंप्रेशन की गिनती कैसे की जाती है:
- खोज नतीजों में ऊपर और सबसे ऊपर दिखने का प्रतिशत निकालने के लिए, किसी उपयोगकर्ता की खोज के सबसे प्रॉमिनेंट इंप्रेशन (जैसे कि टॉप इंप्रेशन) का इस्तेमाल किया जाता है. इसका मतलब है कि उपयोगकर्ता की हर खोज के लिए, इन मेट्रिक के अंश (न्यूमरेटर) और विभाजक (डिनोमिनेटर), दोनों में, विज्ञापन देने वाले हर व्यक्ति या कंपनी के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा एक इंप्रेशन गिना जाएगा. भले ही, पेज पर एक से ज़्यादा इंप्रेशन दिखाए गए हों.
- अंश "सबसे ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों से मिले इंप्रेशन" में उन विज्ञापनों को गिना जाता है जो सबसे टॉप पोज़िशन (नतीजों में ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों में सबसे पहला विज्ञापन) पर दिखते हैं. इसमें खोज नतीजों के पहले पेज या किसी अन्य पेज पर दिखने वाला पहला विज्ञापन शामिल है.
- वहीं, आपकी "कैंपेन" टेबल और रिपोर्टिंग के अन्य प्लैटफ़ॉर्म पर दिखने वाले इंप्रेशन में, आपके विज्ञापनों को मिले सभी इंप्रेशन शामिल होते हैं. भले ही, किसी उपयोगकर्ता की खोज के लिए एक ही पेज पर कई इंप्रेशन दिखाए गए हों.
मेट्रिक, जिनके आधार पर बिडिंग करके विज्ञापनों के प्लेसमेंट को बेहतर बनाया जा सकता है
अगर आपको अपने विज्ञापनों के लिए, खोज नतीजों में ऊपर या सबसे ऊपर दिखने का प्रतिशत बढ़ाना है, तो बिडिंग तय करने के लिए, इन मेट्रिक का इस्तेमाल किया जा सकता है.
खोज नतीजों में ऊपर दिखने का अनुपात
खोज नतीजों में ऊपर दिखने का अनुपात (खोज नतीजों में टॉप आईएस), नतीजों में ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों से मिले इंप्रेशन को इंप्रेशन की उस अनुमानित संख्या से भाग देने पर मिलता है जो उन्हें ऊपर की पोज़िशन पर मिल सकते थे.
खोज नतीजों में ऊपर दिखने का अनुपात = ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों से मिले इंप्रेशन/अनुमानित इंप्रेशन
खोज नतीजों में सबसे ऊपर दिखने का अनुपात
खोज नतीजों में सबसे ऊपर दिखने का अनुपात (खोज नतीजों में सबसे टॉप आईएस), नतीजों में सबसे ऊपर दिखने वाले विज्ञापन (नतीजों में ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों में सबसे पहला विज्ञापन) से मिले इंप्रेशन को उन विज्ञापनों के इंप्रेशन की उस अनुमानित संख्या से भाग देने पर मिलता है जो उन्हें पहली पोज़िशन पर मिल सकते थे.
नतीजों में सबसे ऊपर दिखने का अनुपात = सबसे ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों से मिले इंप्रेशन/अनुमानित इंप्रेशन
खोज नतीजों में सबसे ऊपर न दिखने का अनुपात (बजट)
खोज नतीजों में सबसे ऊपर न दिखने के अनुपात (बजट) से यह अनुमान लगाया जाता है कि कम बजट की वजह से, आपका विज्ञापन कितनी बार नतीजों में ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों में पहली पोज़िशन पर नहीं दिखा.
खोज नतीजों में ऊपर न दिखने का अनुपात (बजट)
खोज नतीजों में ऊपर न दिखने के अनुपात (बजट) की मदद से यह समझा जा सकता है कि कम बजट की वजह से, आपका विज्ञापन कितनी बार खोज नतीजों में ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों में कहीं भी शामिल नहीं था.
खोज नतीजों में सबसे ऊपर न दिखने का अनुपात (रैंक)
खोज नतीजों में सबसे ऊपर न दिखने के अनुपात (रैंक) से यह अनुमान लगाया जाता है कि खराब विज्ञापन रैंक की वजह से, आपका विज्ञापन कितनी बार खोज नतीजों में ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों में पहली पोज़िशन में नहीं दिखा.
खोज नतीजों में ऊपर न दिखने का अनुपात (रैंक)
खोज नतीजों में ऊपर न दिखने के अनुपात (रैंक) से यह अनुमान लगाया जाता है कि खराब विज्ञापन रैंक की वजह से, आपका विज्ञापन कितनी बार खोज नतीजों में ऊपर दिखने वाले विज्ञापनों में शामिल नहीं था.