आपके खाते में कुछ चीज़ों की ऊपरी सीमा तय होती है, जैसे कि ज़्यादा से ज़्यादा कितने कीवर्ड रखे जा सकते हैं. ऐसा हो सकता है कि आपका ध्यान इन सीमाओं पर कभी न जाए, लेकिन अपने विज्ञापनों की प्लानिंग करते समय आपको इनका ध्यान रखना चाहिए.
इस लेख में, आपके Google Ads खाते के कुछ मुख्य कॉम्पोनेंट की सीमाओं के बारे में बताया गया है.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- ब्रैंड सूची की सीमाएं
- कैंपेन और विज्ञापन ग्रुप की सीमाएं
- विज्ञापन की सीमाएं
- टारगेटिंग (विज्ञापन के लिए सही दर्शक चुनना) की सीमाएं
- नेगेटिव कीवर्ड की सीमाएं
- फ़ीड और कस्टमाइज़र की सीमाएं
- विज्ञापन की ऐसेट की सीमाएं
- मैनेजर खाते की सीमाएं
- खाता लिंक करने की सीमाएं
- खाते की सीमाएं
- बिलिंग सेटअप से जुड़ी सीमाएं
- कनेक्टर की सीमाएं
- अन्य सीमाएं
- खाते की सीमाएं और Google Ads एक्सपेरिमेंट
ब्रैंड की सूची की सीमाएं
- हर खाते के लिए 10,000 ब्रैंड सूचियां
- हर कैंपेन के लिए 10 ब्रैंड सूचियां
- हर ब्रैंड की सूची के लिए 5,000 ब्रैंड
कैंपेन और विज्ञापन ग्रुप की सीमाएं
- हर खाते के लिए 10,000 कैंपेन (चालू और रोके गए, दोनों को मिलाकर)
- हर कैंपेन के लिए 20,000 विज्ञापन ग्रुप
- ध्यान दें: लोकल और ऐप्लिकेशन कैंपेन में, हर कैंपेन के लिए 100 विज्ञापन ग्रुप ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
- हर विज्ञापन ग्रुप में 20,000 टारगेटिंग आइटम
- हर खाते के लिए, 100 परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन
- ज़्यादा से ज़्यादा 25 कैंपेन ड्राफ़्ट
- ध्यान दें: अगर खाते में पहले से ही 25 ड्राफ़्ट मौजूद हैं, तो नया कैंपेन न तो पब्लिश किया जा सकेगा और न ही बनाया जा सकेगा
विज्ञापन की सीमाएं
- हर विज्ञापन ग्रुप में 300 इमेज या गैलरी वाले विज्ञापन
- हर विज्ञापन ग्रुप में 50 ऐक्टिव टेक्स्ट और बिना इमेज/गैलरी वाले विज्ञापन
- हर खाते के लिए, 40 लाख विज्ञापन (चालू और रोके गए, दोनों को मिलाकर)
- हर विज्ञापन ग्रुप में, ऐसे तीन रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन) जो चालू हों
- हर ऐसेट ग्रुप (परफ़ॉर्मेंस मैक्स) में 1,000 लिस्टिंग ग्रुप
- 20,000 प्रॉडक्ट ग्रुप
टारगेटिंग (विज्ञापन के लिए सही दर्शक चुनना) की सीमाएं
- हर खाते के लिए, विज्ञापन ग्रुप के 50 लाख आइटम (जैसे, कीवर्ड, प्लेसमेंट, और ऑडियंस की सूचियां) टारगेट किए जा सकते हैं
- हर खाते के लिए, कैंपेन से जुड़े 10 लाख आइटम (जैसे, टारगेट की गई जगहें और कैंपेन के लेवल वाले नेगेटिव कीवर्ड) टारगेट किए जा सकते हैं
- हर कैंपेन में, 10,500 जगहों (ज़्यादा से ज़्यादा 10,000 अलग-अलग और 500 आस-पास की जगहों) को टारगेट किया जा सकता है. इनमें टारगेट की गई और टारगेटिंग से बाहर रखी गई, दोनों जगहें शामिल हैं.
- हर खाते के लिए, बाहर रखे गए प्लेसमेंट की शेयर की गई 20 सूचियां, जिनमें से हर सूची में ज़्यादा से ज़्यादा 65,000 प्लेसमेंट को बाहर रखा जा सकता है
- हर खाते के लिए, खाते के लेवल पर बाहर रखे गए प्लेसमेंट की संख्या 65,000 हो सकती है. यह संख्या आपकी सूची, कैंपेन, और विज्ञापन ग्रुप से बाहर रखे गए आइटम से अलग है
- हर विज्ञापन ग्रुप के लिए, बाहर रखे गए प्लेसमेंट की कुल संख्या 1,28,000 हो सकती है. इसमें आपके खाते, सूची, कैंपेन, और विज्ञापन ग्रुप के लेवल पर बाहर रखे गए प्लेसमेंट की कुल संख्या शामिल है
- हर मैनेजर खाते के लिए, बाहर रखे गए प्लेसमेंट की तीन सूचियां बनाई जा सकती हैं. हर सूची में बाहर रखे गए प्लेसमेंट की संख्या, ज़्यादा से ज़्यादा 2,50,000 हो सकती है. बाहर रखे गए प्लेसमेंट की कुल संख्या 7,50,000 हो सकती है. मैनेजर खाते की ये सूचियां उप-खातों पर सिर्फ़ खाता-लेवल पर ही लागू होंगी.
- किसी मैनेजर खाते से लिंक किए गए हर क्लाइंट खाते के लिए, बाहर रखे गए प्लेसमेंट की पांच सूचियां बनाई जा सकती हैं. हर सूची में बाहर रखे गए प्लेसमेंट की संख्या, ज़्यादा से ज़्यादा 2,50,000 हो सकती है. यह सीमा, बाहर रखे गए प्लेसमेंट की उन 20 सूचियों से अलग है जो किसी क्लाइंट खाते में बनाई और लागू की जा सकती हैं.
- हर खाते के लिए, 11,000 'शेयर किए गए बजट' हो सकते हैं
- हर खाते के लिए, डाइनैमिक सर्च विज्ञापनों के 25,000 टारगेट
नेगेटिव कीवर्ड की सीमाएं
- हर Google Ads मैनेजर खाते में ज़्यादा से ज़्यादा 20 सूचियां हो सकती हैं. साथ ही, हर चाइल्ड खाते में ज़्यादा से ज़्यादा 20 सूचियां हो सकती हैं.
- हर नेगेटिव कीवर्ड सूची के लिए 5,000 कीवर्ड (मैनेजर खाता या चाइल्ड खाता)
- हर कैंपेन के लिए 10,000 नेगेटिव कीवर्ड
- Display Network और वीडियो कैंपेन में ज़्यादा से ज़्यादा 1,000 नेगेटिव कीवर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है
कारोबार के डेटा और फ़ीड की सीमाएं
- रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन) से जुड़े 40 विज्ञापन कस्टमाइज़र एट्रिब्यूट
- हर खाते के लिए, 50 लाख कीवर्ड कस्टमाइज़र और 50 लाख विज्ञापन ग्रुप कस्टमाइज़र
- हर कस्टमाइज़र वैल्यू के लिए 90 वर्ण
फ़ीड और कस्टमाइज़र की सीमाएं
फ़ीड
हर ग्राहक के लिए फ़ीड की सीमाएं
- एआई मैक्स के लिए पेज फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 5 करोड़ पेज फ़ीड
- डाइनैमिक सर्च विज्ञापनों के लिए पेज फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 5 करोड़ पेज फ़ीड
- पेज फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 180 पेज फ़ीड
- ज़रूरत के मुताबिक बनाए जाने वाले डाइनैमिक फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 110 फ़ीड
- शिक्षा से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 110 फ़ीड
- रीयल एस्टेट से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 110 फ़ीड
- होटल और किराये की जगहों से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 110 फ़ीड
- स्थानीय कारोबार और सेवाओं से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 110 फ़ीड
- फ़्लाइट से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 110 फ़ीड
- यात्रा से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 110 फ़ीड
- जॉब से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 110 फ़ीड
- स्थानीय प्रॉडक्ट से जुड़े विज्ञापनों के ऐसेट फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 110 डाइनैमिक ऐसेट फ़ीड
- स्थानीय प्रॉडक्ट से जुड़े विज्ञापनों के ऑटो ऐसेट फ़ीड: ज़्यादा से ज़्यादा 110 डाइनैमिक ऑटो ऐसेट फ़ीड
हर फ़ीड के लिए ऐसेट की सीमाएं
- पेज फ़ीड के लिए ऐसेट सेट: एक पेज फ़ीड में ज़्यादा से ज़्यादा 1.6 करोड़ ऐसेट
- ज़रूरत के मुताबिक बनाए जाने वाले डाइनैमिक फ़ीड के लिए ऐसेट सेट: ज़्यादा से ज़्यादा 2.1 करोड़ ऐसेट
- एजुकेशन से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड के लिए ऐसेट सेट: ज़्यादा से ज़्यादा 50 लाख ऐसेट
- रीयल एस्टेट से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड के लिए ऐसेट सेट: ज़्यादा से ज़्यादा 50 लाख ऐसेट
- होटल और किराये की जगहों से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड के लिए ऐसेट सेट: ज़्यादा से ज़्यादा 32 लाख 40 हज़ार ऐसेट
- स्थानीय कारोबार और सेवाओं से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड के लिए ऐसेट सेट: ज़्यादा से ज़्यादा 9,00,000 ऐसेट
- फ़्लाइट से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड के लिए ऐसेट सेट: ज़्यादा से ज़्यादा 20 लाख ऐसेट
- यात्रा से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड के लिए ऐसेट सेट: ज़्यादा से ज़्यादा 15 लाख ऐसेट
- जॉब से जुड़े विज्ञापनों के डाइनैमिक फ़ीड के लिए ऐसेट सेट: ज़्यादा से ज़्यादा 38 लाख ऐसेट
- Hotel Center से जुड़े विज्ञापनों के लिए ऐसेट सेट: ज़्यादा से ज़्यादा 50,000 ऐसेट
- होटल प्रॉपर्टी से जुड़े विज्ञापनों के लिए ऐसेट सेट: हर होटल प्रॉपर्टी के लिए 100 ऐसेट
- स्थानीय प्रॉडक्ट से जुड़े विज्ञापनों के लिए ऐसेट सेट: ज़्यादा से ज़्यादा 7,00,000 ऐसेट
- स्थानीय प्रॉडक्ट से जुड़े विज्ञापनों के लिए ऑटो ऐसेट सेट: ज़्यादा से ज़्यादा 7,00,000 ऐसेट
- यात्रा से जुड़े विज्ञापनों के फ़ीड के लिए ऐसेट सेट: सिर्फ़ एक ऐसेट
जगह के हिसाब से दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के लिए ऐसेट सेट की सीमाएं
- हर कैंपेन के लिए लोकेशन ऐसेट सेट: एक कैंपेन के लिए ज़्यादा से ज़्यादा 20 सेट
- हर विज्ञापन ग्रुप के लिए लोकेशन ऐसेट सेट: एक विज्ञापन ग्रुप के लिए ज़्यादा से ज़्यादा 20 सेट
- हर ऐसेट ग्रुप के लिए लोकेशन ऐसेट सेट: एक ऐसेट ग्रुप के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पांच सेट
- हर ग्राहक के लिए लोकेशन ऐसेट सेट: आपके खाते से लिंक किए गए ज़्यादा से ज़्यादा 20 सेट
पेज फ़ीड के लिए ऐसेट की सीमाएं
- पेज फ़ीड के लिए ऐसेट सेट में शामिल ऐसेट: किसी खाते में अलग-अलग पेज फ़ीड के लिए, डिफ़ॉल्ट रूप से 50 लाख ऐसेट शामिल की जा सकती हैं.
कस्टमाइज़र
इस सेक्शन में, कस्टमाइज़र की सीमाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई है:
- हर कस्टमाइज़र वैल्यू के लिए 90 वर्ण
- हर खाते के लिए, 50 लाख कीवर्ड कस्टमाइज़र
- हर खाते के लिए, 50 लाख विज्ञापन ग्रुप कस्टमाइज़र
- रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन) से जुड़े 40 विज्ञापन कस्टमाइज़र एट्रिब्यूट
विज्ञापन की ऐसेट की सीमाएं
- हर खाते के लिए, विज्ञापन ग्रुप-लेवल की 2,50,000 ऐसेट
- हर खाते के लिए, कैंपेन-लेवल की 50,000 ऐसेट
- हर कैंपेन के लिए, विज्ञापन ग्रुप-लेवल की 10,000 ऐसेट
उदाहरण
मान लें कि आपके पास एक कैंपेन है जिसकी ऐसेट में आठ साइटलिंक हैं. आपने इन साइटलिंक को किसी दूसरे कैंपेन में जोड़ने के साथ-साथ, किसी तीसरे कैंपेन के 10 विज्ञापन ग्रुप में भी जोड़ा है. अब आपके खाते में आठ फ़ीड आइटम, कैंपेन-लेवल की दो ऐसेट, और विज्ञापन ग्रुप लेवल की 10 ऐसेट हैं.
मैनेजर खाते की सीमाएं
सभी मैनेजर खातों को ज़्यादा से ज़्यादा 85,000 गैर-मैनेजर खातों से लिंक किया जा सकता है जिनमें चालू और बंद या रद्द किए गए, दोनों तरह के खाते शामिल हैं. आपके टॉप-लेवल मैनेजर खाते से ज़्यादा से ज़्यादा कितने गैर-मैनेजर वाले चालू खाते जोड़े जा सकते हैं यह पिछले 12 महीनों में, आपके सभी खातों के मासिक खर्च के आधार पर तय होता है. मैनेजर खातों के लिए, खाते लिंक करने की तय सीमाओं के बारे में ज़्यादा जानें.
खाता लिंक करने की सीमाएं
- हर Merchant Center खाते के लिए, 500 Google Ads खाते
खाते की सीमाएं
हर हफ़्ते, 2,500 से ज़्यादा Google Ads खाते नहीं बनाए जा सकते.
बिलिंग सेटअप की सीमाएं
महीने के इनवॉइस वाली किसी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल करके हर हफ़्ते, 1,500 से ज़्यादा खाते सेट अप नहीं किए जा सकते. साथ ही, ऑटोमैटिक या मैन्युअल पेमेंट वाली किसी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल करके हर हफ़्ते, 15 से ज़्यादा खाते सेट अप नहीं किए जा सकते. बिलिंग सेटअप की सीमाओं के बारे में ज़्यादा जानें.कनेक्टर की सीमाएं
Google Ads डेटा मैनेजर में सभी डेस्टिनेशन के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा 100 कनेक्शन बनाए जा सकते हैं. कनेक्शन मिटाए नहीं जा सकते. इसलिए, आपको किसी मौजूदा कनेक्शन को अनलिंक करना होगा और नए कन्वर्ज़न या ऑडियंस की कार्रवाइयों के लिए उस कनेक्शन का फिर से इस्तेमाल करना होगा.
अन्य सीमाएं
ऊपर बताई गई सीमाओं के बावजूद, कैंपेन या क्रिएटिव स्ट्रक्चर के कुछ कॉम्बिनेशन या उन्हें बनाने या अपडेट करने की दर और फ़्रीक्वेंसी, हमारे सिस्टम और प्रोसेस की स्थिरता को कम कर सकती है. इस वजह से, हमारे प्रोग्राम के फ़ंक्शन में रुकावट (या रुकावट डालने की कोशिश) हो सकती है.
उदाहरण के लिए:
- बड़ी संख्या में ऐसे विज्ञापन ग्रुप या कैंपेन बनाना जिनमें बहुत कम क्रिएटिव या कीवर्ड हों
- क्रिएटिव कॉन्टेंट, ऐसेट, डेस्टिनेशन या कीवर्ड के बेहतर कॉम्बिनेशन के साथ रिस्पॉन्सिव विज्ञापन (ज़रूरत के हिसाब से ढल जाने वाला विज्ञापन) तैयार करना
- कैंपेन और क्रिएटिव एट्रिब्यूट (जैसे कि टारगेटिंग यूआरएल) को बार-बार या बड़े पैमाने पर अपडेट करना
- सभी खातों में बड़ी संख्या में कीवर्ड, विज्ञापन ग्रुप या कैंपेन अपलोड करना
खाते की सीमाएं और Google Ads एक्सपेरिमेंट
जब कोई एक्सपेरिमेंट बनाया जाता है, तो Google Ads में आपके बेस कैंपेन में मौजूद विज्ञापन ग्रुप, विज्ञापन, कीवर्ड, और टारगेट के डुप्लीकेट वर्शन बनाए जाते हैं. इन डुप्लीकेट वर्शन को खाता-लेवल की कुल सीमाओं में गिना जाता है.
उदाहरण
अगर आपके बेस कैंपेन में 10,000 टारगेट हैं, तो एक्सपेरिमेंट लॉन्च करने पर आपके खाते में कुल 20,000 टारगेट हो जाएंगे.
फ़िलहाल, Google तय की गई सीमाओं को पार करने की अनुमति नहीं देता, ताकि एक्सपेरिमेंट किए जा सकें. "सीमा पार हो गई है" वाली गड़बड़ियों से बचने के लिए, पक्का करें कि आपके खाते के विज्ञापन ग्रुप, विज्ञापन, कीवर्ड, और डाइनैमिक विज्ञापन टारगेट (बेस + एक्सपेरिमेंट) की कुल संख्या, इस लेख में दी गई सीमाओं के मुताबिक हो. आपको नया एक्सपेरिमेंट शुरू करने से पहले, बेस कैंपेन से इनऐक्टिव टारगेट या ग़ैर-ज़रूरी कीवर्ड हटाने पड़ सकते हैं.
कस्टम एक्सपेरिमेंट सेट अप करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.