- फ़रवरी 2026: फ़ोन कॉल पाने के लिए दिखाए जाने वाले नए विज्ञापन बनाने के सभी विकल्प हटा दिए जाएंगे. फ़ोन कॉल के ज़रिए लीड पाने और बिक्री बढ़ाने के लिए, आपको रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन) में कॉल ऐसेट के तौर पर अपने फ़ोन नंबर जोड़ने होंगे.
- फ़रवरी 2027: फ़ोन कॉल पाने के लिए दिखाए जा रहे मौजूदा विज्ञापनों को इंप्रेशन मिलने बंद हो जाएंगे. हमारा सुझाव है कि आप फ़ोन कॉल पाने के लिए दिखाए जा रहे विज्ञापनों को तुरंत कॉल ऐसेट पर माइग्रेट करें, ताकि आपके विज्ञापन दिखाए जा सकें.
शुरू करने से पहले
कॉल ऐसेट में उन फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है जिनका इस्तेमाल, फ़ोन कॉल पाने के लिए दिखाए जा रहे अपने विज्ञापनों में पहले से किया जा रहा है. कॉल ऐसेट के बारे में ज़्यादा जानें.
फ़ोन कॉल पाने के लिए दिखाए जाने वाले विज्ञापन के काम करने का तरीका
- इस विज्ञापन फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करने पर आपका विज्ञापन नीलामी में जीतता है और Search Network पर दिखाया जाता है.
- कोई आपके विज्ञापन में मौजूद "कॉल करें" बटन पर टैप करता है.
- उस व्यक्ति के मोबाइल फ़ोन का डायलर, विज्ञापन में सेट किए गए नंबर (आपकी सेटिंग के मुताबिक आपका निजी नंबर या GFN) के साथ खुलता है.
- व्यक्ति कॉल करने के लिए कॉल बटन टैप करता है.
अपने विज्ञापन बनाते समय आपसे नीचे दी गई जानकारी डालने को कहा जाएगा:
- दो हेडलाइन (वैकल्पिक, लेकिन सुझाए गए)
- आपके कारोबार का नाम
- आपका फ़ोन नंबर
- ब्यौरे के तौर पर दो लाइनें
- डिसप्ले पाथ (ज़रूरी नहीं)
- फ़ाइनल यूआरएल (ज़रूरी नहीं, लेकिन सुझाया गया. फ़ाइनल यूआरएल दिए जाने पर, वेबपेज पर उपयोगकर्ता को दिया जाने वाला लिंक जुड़ जाएगा)
- पुष्टि करने वाला यूआरएल, उस वेबपेज का यूआरएल होता है जिस पर आपके कारोबार का फ़ोन नंबर होता है. यह फ़ील्ड सीधे तौर पर आपके विज्ञापन में नहीं दिखाया जाता.
जब आपका विज्ञापन मोबाइल डिवाइस पर दिखता है, तब ये फ़ील्ड दिख सकते हैं. हालांकि, छोटी स्क्रीन का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने के लिए कुछ फ़ील्ड हटाए जा सकते हैं.
स्ट्रक्चर्ड स्निपेट ऐसेट और कॉलआउट ऐसेट जैसी चुनिंदा ऐसेट भी आपके विज्ञापन के साथ दिखाई जा सकती हैं. ऐसेट के बारे में ज़्यादा जानें.
अगर आपने किसी फ़ाइनल यूआरएल की जानकारी दी है, तो फ़ोन कॉल पाने के लिए दिखाए जा रहे आपके विज्ञापन की हेडलाइन या जानकारी पर किए गए क्लिक, उपयोगकर्ता को आपकी वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर ले जाएंगे. इसके अलावा, कॉल करने वाले बटन से, सीधे आपके कारोबार को कॉल मिलेगा. अगर आपने फ़ाइनल यूआरएल की जानकारी नहीं दी है, तो ऐसी कोई हेडलाइन नहीं दिखेगी जिस पर टैप किया जा सकता है. इसका मतलब है कि कॉल बटन से कॉल लगेगा. अगर आपने पुष्टि करने वाले अपने यूआरएल की जानकारी दी है (यह आपके कारोबार का लैंडिंग पेज यूआरएल हो सकता है), तो इसका इस्तेमाल करके सिर्फ़ आपके विज्ञापन और फ़ोन नंबर की पुष्टि की जाती है. यह सीधे आपके विज्ञापन पर नहीं दिखाया जाएगा. फ़ोन नंबर की पुष्टि करने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
| जानकारी | उदाहरण के तौर पर दिखाया जाने वाला विज्ञापन | ज़्यादातर भाषाओं के लिए तय सीमा | डबल-विड्थ के वर्णों वाली भाषाओं के लिए तय सीमा |
|---|---|---|---|
| पहली हेडलाइन (वैकल्पिक) | पहली हेडलाइन | 30 वर्ण | 15 वर्ण |
| दूसरी हेडलाइन (वैकल्पिक) | दूसरी हेडलाइन | 30 वर्ण | 15 वर्ण |
| कारोबार का नाम | कारोबार का नाम | 25 वर्ण | 12 वर्ण |
| फ़ोन नंबर | कॉल करें: (555) 555-5555 | कुछ नहीं | कुछ नहीं |
| ब्यौरे की पहली लाइन | ब्यौरे की पहली लाइन | 90 वर्ण | 45 वर्ण |
| ब्यौरे की दूसरी लाइन (ज़रूरी नहीं है) | ब्यौरे की दूसरी लाइन | 90 वर्ण | 45 वर्ण |
| डिसप्ले पाथ (2) |
www.example.com ध्यान दें: डिसप्ले पाथ में फ़ाइनल यूआरएल या पुष्टि करने वाले यूआरएल में इस्तेमाल किए जाने वाले डोमेन की जानकारी अपने-आप भर जाएगी. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्रिएटिव में कौनसी जानकारी दी गई है. |
15 वर्ण | 7 वर्ण |
| पुष्टि करने वाला यूआरएल | www.example.com/contact | कुछ नहीं | कोई तय सीमा नहीं है |
| फ़ाइनल यूआरएल | ww.example.com/products | कोई तय सीमा नहीं है | कोई तय सीमा नहीं है |
* डबल-विड्थ के वर्णों वाली भाषाएं, वे भाषाएं होती हैं जिनमें डबल-विड्थ के वर्णों का इस्तेमाल किया जाता है. उदाहरण के लिए, चाइनीज़, जैपनीज़, और कोरियन.