ऑटोमैटिक पेमेंट की सुविधा, Google Ads की एक पेमेंट सेटिंग है. इसे चालू होने पर, आपके विज्ञापन की लागत का हिसाब रखा जाता है और जब यह लागत थ्रेशोल्ड तक पहुंच जाती है, तो आपके चुने गए पेमेंट के मुख्य तरीके से लागत की रकम अपने-आप कट जाती है.
ऑटोमैटिक पेमेंट की सुविधा के काम करने का तरीका
ऑटोमैटिक पेमेंट की सुविधा का इस्तेमाल करने पर, आपके विज्ञापन की लागत के लिए शुल्क:
- तब लिया जाता है, जब आपका खाता पेमेंट थ्रेशोल्ड तक पहुंच जाता है
- महीने के पहले दिन लिया जाता है
अपनी पेमेंट सेटिंग बदलना
अपने खाते की बिलिंग सेटिंग में जाकर, ऑटोमैटिक पेमेंट की सुविधा और मैन्युअल पेमेंट के बीच स्विच किया जा सकता है.
अपनी पेमेंट सेटिंग बदलने के लिए:
- अपने Google Ads खाते में, बिलिंग आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेटिंग पर क्लिक करें.
- “पेमेंट का तरीका” सेक्शन खोलें. इसके बाद, आपके लिए उपलब्ध अन्य विकल्प देखने के लिए, पेमेंट के दूसरे तरीके पर क्लिक करें.
- मैन्युअल पेमेंट पर स्विच करें पर क्लिक करें. इसके बाद, बदलाव की पुष्टि करने के लिए पॉप-अप विंडो में दिया गया तरीका अपनाएं.
ध्यान दें कि मैन्युअल पेमेंट का विकल्प सिर्फ़ कुछ देशों में उपलब्ध है. अगर फ़िलहाल मैन्युअल पेमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है और अब यह विकल्प आपके देश में उपलब्ध नहीं है, तो सिर्फ़ ऑटोमैटिक पेमेंट की सुविधा पर स्विच किया जा सकेगा.
पेमेंट थ्रेशोल्ड
पेमेंट थ्रेशोल्ड वह रकम है जिसके बराबर आपके विज्ञापन की लागत होने पर, आपके पेमेंट के तरीके से शुल्क अपने-आप ले लिया जाता है. अगर आपके विज्ञापन की लागत, हर महीने का बिलिंग साइकल खत्म होने से पहले इस रकम के बराबर हो जाती है, तो पेमेंट थ्रेशोल्ड अपने-आप बढ़ जाएगा.
- अगर आपके खाते में विज्ञापन की लागतें तेज़ी से बढ़ती हैं, तो बिल की रकम, थ्रेशोल्ड से थोड़ी ज़्यादा हो सकती है.
- अगर आपके खाते में विज्ञापन की लागतें बार-बार आपकी बिलिंग सीमा तक पहुंच जाती हैं, तो आपसे महीने में कई बार शुल्क लिया जा सकता है. बिलिंग की खास जानकारी पेज पर मौजूदा थ्रेशोल्ड को देखा जा सकता है.
पेमेंट थ्रेशोल्ड में बदलाव करना
विज्ञापन देने वाले कुछ लोगों या कंपनियों के पास अपने पेमेंट थ्रेशोल्ड को बढ़ाने का विकल्प होता है. पेमेंट थ्रेशोल्ड बढ़ाने पर, आपसे महीने में कम बार शुल्क लिया जाएगा. हालांकि, शुल्क की रकम ज़्यादा होगी.
इसके अलावा, अमेरिका में मौजूद विज्ञापन देने वाले कुछ लोगों या कंपनियों के थ्रेशोल्ड में अपने-आप बदलाव हो सकते हैं, ताकि उन्हें हर महीने कम शुल्क देना पड़े. ये ग्राहक, थ्रेशोल्ड में बदलाव करने या थ्रेशोल्ड की अपने-आप बढ़ने वाली सीमा से ऑप्ट आउट करने के लिए, यहां दिया गया तरीका भी अपना सकते हैं.
थ्रेशोल्ड वैल्यू बदलने के लिए:
- अपने Google Ads खाते में, बिलिंग आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेटिंग पर क्लिक करें.
- "पेमेंट का तरीका" सेक्शन खोलें. इसके बाद, थ्रेशोल्ड में बदलाव करें पर क्लिक करें.
- अपने पेमेंट थ्रेशोल्ड को सुझाई गई रकम पर सेट करें या सुझाई गई वैल्यू के आस-पास की किसी रकम पर सेट करें.
- थ्रेशोल्ड में मैन्युअल तरीके से बदलाव करने के लिए, थ्रेशोल्ड के अपने-आप बढ़ने की सुविधा से ऑप्ट आउट करें को चुनें.