अब आपको ऑनलाइन मार्केटिंग की बुनियादी बातों और फ़ायदों के बारे पता है. साथ ही, आपने यह आकलन कर लिया है कि आपकी वेबसाइट ऑनलाइन विज्ञापन दिखाने के लिए तैयार है. इसलिए, अब हम आपको Google Ads के बारे में बताते हैं. यह Google का ऑनलाइन विज्ञापन कार्यक्रम है और आपके लिए बिलकुल सही है.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
Google Ads कैसे काम करता है
अगर कोई व्यक्ति आपके प्रॉडक्ट या सेवा से मिलते-जुलते शब्दों को ढूंढता है या किसी ऐसी वेबसाइट पर होता है जिसका कॉन्टेंट आपके कारोबार से मेल खाता हो, तो उसे आपका विज्ञापन दिखाई दे सकता है. यह कैसे काम करता है?
कीवर्ड आपको खरीदारों से जोड़ते हैं
कीवर्ड वे शब्द या वाक्यांश होते हैं जिन्हें Google Ads कैंपेन सेट अप करते समय चुना जाता है. ये ऐसे शब्द होते हैं जिन्हें आपके हिसाब से, आपके संभावित खरीदार आपके प्रॉडक्ट या सेवाओं को खोजते समय इस्तेमाल कर सकते हैं.
आपके पास अपने विज्ञापनों के साथ कीवर्ड मैच कराने का विकल्प होता है. इससे जब कोई व्यक्ति सर्च क्वेरी में उस कीवर्ड का इस्तेमाल करता है या आपके विज्ञापन से मिलते-जुलते कॉन्टेंट वाली वेबसाइट पर जाता है, तो उसे आपका विज्ञापन दिख सकता है.
उदाहरण के लिए, अगर आपका काम ताज़े फूल डिलीवर करना है, तो आपके पास "ताज़े फूलों की डिलीवरी" का प्रमोशन करने वाले विज्ञापन के साथ "ताज़े फूलों की डिलीवरी" कीवर्ड का इस्तेमाल करने का विकल्प है. जब कोई व्यक्ति "ताज़े फूलों की डिलीवरी" फ़्रेज़ या इससे मिलते-जुलते कीवर्ड का इस्तेमाल करके Google पर खोज करता है, तो खोज नतीजों के बगल में या ताज़े फूलों की डिलीवरी से जुड़ी अन्य वेबसाइटों पर आपका विज्ञापन दिखाया जा सकता है.
आगे बढ़ें और विज्ञापन नीलामी में भाग लें
Google Ads यह कैसे तय करता है कि कौनसे विज्ञापन दिखाने चाहिए? यह विज्ञापन नीलामी की मदद से तय किया जाता है, जो काफ़ी तेज़ी से काम करने वाली प्रोसेस है. यह प्रोसेस तब काम करती है, जब कोई व्यक्ति Google पर कुछ खोजता है या विज्ञापन दिखाने वाली किसी साइट पर जाता है.
Google Ads एक स्कोर कैलकुलेट करता है, जिसे विज्ञापन रैंक कहा जाता है. इसका इस्तेमाल यह तय करने के लिए किया जाता है कि आपके विज्ञापन दिखेंगे या नहीं और अगर दिखेंगे, तो अन्य विज्ञापनों के मुकाबले पेज पर कहां दिखेंगे. जब कोई व्यक्ति Google पर कुछ खोजता है, तब हम विज्ञापन दिखाने की हर जगह के लिए अलग-अलग नीलामियां करते हैं. उदाहरण के लिए, खोज नतीजों में ऊपर दिखने वाले विज्ञापन और अन्य जगहों पर दिखने वाले विज्ञापन, दोनों विज्ञापनों की अलग-अलग नीलामियों से चुने जाते हैं. आपके विज्ञापन, एक जगह में सिर्फ़ एक बार दिखेंगे. हालांकि, विज्ञापन दिखाने की सभी जगहों में आपके विज्ञापन एक से ज़्यादा बार दिख सकते हैं.हर विज्ञापन नीलामी में, विज्ञापन रैंक दो बार कैलकुलेट की जाती है. पहली बार यह तय करने के लिए कि आपका विज्ञापन दिखेगा या नहीं और दूसरी बार यह तय करने के लिए कि अन्य विज्ञापनों के मुकाबले आपके विज्ञापन की रैंक क्या है. जब आपका विज्ञापन, नीलामी में हिस्सा लेता है, तब कई चीज़ों के आधार पर उसकी विज्ञापन रैंक में बदलाव हो सकता है. जैसे, विज्ञापन देने वाले अन्य लोगों या कंपनियों से आपकी प्रतिस्पर्धा, किसी ने जो खोजा उसका संदर्भ, और उस समय आपके विज्ञापन की क्वालिटी. विज्ञापन रैंक इन छह बातों के आधार पर तय होती है:
- आपकी बिड: बिड सेट करने का मतलब है Google Ads को वह सबसे बड़ी रकम बताना जो विज्ञापन पर होने वाले हर क्लिक के बदले दी जाएगी. असल में, आपसे जो रकम ली जाती है वह बिड के लिए तय रकम के मुकाबले कम होती है. आपके पास किसी भी समय अपनी बिड बदलने का विकल्प होता है.
- आपके विज्ञापनों और लैंडिंग पेज की क्वालिटी: Google Ads, उपयोगकर्ताओं को अच्छी क्वालिटी के नतीजे दिखाना चाहता है. इसके लिए, वह आपके विज्ञापन और लैंडिंग पेज को कई तरह से परखता है. जैसे, आपके विज्ञापन और लैंडिंग पेज उपयोगकर्ताओं के लिए कितने काम के हैं, आपके विज्ञापन क्रिएटिव पर क्लिक करने के बाद, उपयोगकर्ता आपके लैंडिंग पेज से क्या पाने की उम्मीद करते हैं, वे अपने काम की चीज़ पाने के लिए आपके लैंडिंग पेज को आसानी से नेविगेट कर सकते हैं या नहीं, और खोज क्वालिटी से जुड़े अन्य सिग्नल से आपके विज्ञापन और लैंडिंग पेज के बारे में क्या पता चलता है.
आपके क्वालिटी स्कोर से आपके विज्ञापन की क्वालिटी का पता चलता है. इसे Google Ads खाते में देखा जा सकता है.
- विज्ञापन के लिए सबसे कम रैंक: विज्ञापन की क्वालिटी अच्छी बनाए रखने के लिए, हम कम से कम सीमाएं तय करते हैं जिन्हें पूरा करके ही विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं.
- नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धा: अगर एक ही पोज़िशन के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले दो विज्ञापनों की रैंक एक जैसी है, तो उन दोनों के पास उस पोज़िशन को हासिल करने का समान अवसर होगा. विज्ञापन देने वाले दो लोगों या कंपनियों के विज्ञापनों के बीच रैंक में अंतर बढ़ने पर, इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि अच्छी रैंक वाला विज्ञापन पेज में ऊपर दिखे. हालांकि, इसके लिए आपको हर क्लिक की लागत (सीपीसी) भी बढ़ानी पड़ सकती है.
- विज्ञापन देखने वाले व्यक्ति की सर्च क्वेरी का संदर्भ: विज्ञापन नीलामी के लिए संदर्भ ज़रूरी होता है. विज्ञापन रैंक तय करते समय इन बातों का ध्यान रखा जाता है: किसी व्यक्ति ने खोज के लिए किन शब्दों का इस्तेमाल किया, खोज के समय व्यक्ति की लोकेशन क्या थी, खोज के लिए किस डिवाइस का इस्तेमाल हुआ (जैसे कि मोबाइल या डेस्कटॉप), खोज का समय, खोज के लिए इस्तेमाल हुए शब्द किस तरह के हैं, पेज पर दिखने वाले अन्य विज्ञापन और खोज के नतीजे, और उपयोगकर्ता से जुड़े दूसरे सिग्नल और एट्रिब्यूट.
- आपके विज्ञापन की ऐसेट और अन्य विज्ञापन फ़ॉर्मैट का अनुमानित असर: विज्ञापन बनाते समय आपके पास उसमें अतिरिक्त जानकारी जोड़ने का विकल्प होता है. जैसे, फ़ोन नंबर या आपकी साइट के अलग-अलग पेजों के लिंक. इन्हें विज्ञापन की ऐसेट कहा जाता है. Google Ads यह अनुमान लगाता है कि आपने जो ऐसेट और विज्ञापन फ़ॉर्मैट इस्तेमाल किए हैं वे आपके विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस पर किस तरह असर डालते हैं.
आपको Google Ads के लिए कितना शुल्क देना होता है
हर क्लिक की लागत (सीपीसी) बिडिंग प्रक्रिया अपनाने पर, आपसे पैसे सिर्फ़ तभी लिए जाते हैं, जब कोई व्यक्ति आपके विज्ञापन पर क्लिक करके आपकी वेबसाइट पर जाने में दिलचस्पी दिखाता है. आपके लिए, Google Ads को वह ज़्यादा से ज़्यादा रकम बताना ज़रूरी होगा जो आप अपने विज्ञापन पर एक क्लिक (जिसे हर क्लिक की सबसे बड़ी बिड कहते हैं) के लिए चुकाने को तैयार हैं. हालांकि, आपसे कम शुल्क भी लिया जा सकता है.
आपका अपने Google Ads बजट पर कंट्रोल होता है. यह आपको तय करना होता है कि हर दिन औसतन कितनी रकम खर्च करनी है. आपके विज्ञापन को ज़्यादा क्लिक और इंप्रेशन मिलने पर, Google Ads आपके रोज़ के औसत बजट को दोगुना तक बढ़ाने की अनुमति देगा, ताकि आप अहम क्लिक मिस न कर दें. हालांकि, आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. महीना पूरा होने पर आपका खर्च, रोज़ के औसत बजट के हिसाब से ज़्यादा नहीं आएगा. आपका खर्च सिर्फ़ महीने के औसत दिनों की संख्या (30.4) के हिसाब से ही होगा.
अगर कैंपेन महीने के बीच में रोक दिए जाते हैं या पूरे महीने नहीं चलते, तो रोज़ के औसत बजट और कुल खर्च में अंतर दिख सकता है.
जिन कैंपेन में कन्वर्ज़न के लिए पैसे दिए जाते हैं उनमें आपका रोज़ का खर्च, आपके रोज़ के औसत बजट से दोगुना से भी ज़्यादा हो सकता है.
अब आपको पता चल गया होगा कि Google Ads कैसे काम करता है. अब देखते हैं कि यह आपके काम का है या नहीं.
आपके लिए ऑनलाइन मार्केटिंग का कौनसा विकल्प सही है?
Google Ads पर विज्ञापन देने का मतलब है कि कारोबार में बेहतर निवेश हो रहा है. हालांकि, कामयाबी पाने के लिए सिर्फ़ पैसे लगाने से काम नहीं चलता. समय−समय पर अपने Google Ads खाते को देखते रहना बहुत ज़रूरी है. जब तक आपको अपनी लागत पर सही रिटर्न नहीं मिल जाता, इसमें ज़रूरी बदलाव करते रहें.
किसी Google Ads खाते को मैनेज करने के तरीके यहां बताए गए हैं. अगर आपको लगता है कि Google Ads को ज़रूरी समय या बजट नहीं दिया जा सकता, तो चिंता न करें! हम आपको Google की ऐसी दूसरी सेवाओं की जानकारी देंगे जिनसे अपनी सीमाओं में रहकर ही, अपने कारोबार को सही ग्राहकों तक पहुंचाया जा सकता है.
समय देना
अपने Google Ads खाते में हर हफ़्ते कम से कम एक बार साइन इन ज़रूर करें. खाते का इस्तेमाल करने में लगने वाला समय कम या ज़्यादा हो सकता है, लेकिन अपने विज्ञापनों और कीवर्ड की परफ़ॉर्मेंस की जांच करने के लिए हर हफ़्ते 30 मिनट से एक घंटे का समय ज़रूर दें. इस दौरान, खाते की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी बदलाव किए जा सकते हैं.
किसी भी नई चीज़ को समय देना ही पड़ता है. शुरू में बुनियादी चीज़ें जानने में ज़्यादा समय लग सकता है. हम आपको इस सीरीज़ की बची हुई दो गाइड पर भी गौर करते रहने का सुझाव देते हैं. इनसे आपको अपने लक्ष्यों के आधार पर सही Google Ads कैंपेन बनाने और जल्द से जल्द अपने नतीजों को ट्रैक करने और उनमें सुधार करने के बारे में जानकारी मिलेगी.
क्या आपके पास यह पक्का करने का समय नहीं कि आपका लगाया गया पैसा फ़ायदे दे रहा है या नहीं? अगर ऐसा है, तो इनमें से समय बचाने वाले किसी एक विकल्प को आज़माएं:
स्मार्ट कैंपेन का इस्तेमाल करेंकिसी कारोबार को मैनेज करना नौकरी जैसा ही है. स्मार्ट कैंपेन की मदद से, आपके ऑनलाइन विज्ञापन अपने-आप मैनेज होते हैं. अपने ऑनलाइन कामकाज की ज़िम्मेदारी स्मार्ट कैंपेन को देकर अपना समय कारोबार संभालने में लगाएं. ये कैंपेन, आपको अपने बजट में बेहतर नतीजे पाने में मदद करते हैं. बस, हमें बताएं कि आपका प्रॉडक्ट या सेवा किस तरह की है. अपना विज्ञापन बनाएं और बजट तय करें. इसके बाद बाकी का सारा काम हम पर छोड़ दें. स्मार्ट कैंपेन के बारे में ज़्यादा जानें.
स्मार्ट कैंपेन का इस्तेमाल शुरू करें.
अपना Google Ads खाता मैनेज करने के लिए किसी Google पार्टनर से संपर्क करें. Google पार्टनर, Google से सर्टिफ़ाइड ऐसी एजेंसियां, मार्केटिंग प्रोफ़ेशनल, और ऑनलाइन एक्सपर्ट होते हैं जो Google Ads खाते मैनेज करते हैं. आम तौर पर, Google Ads हर खाते के लिए खाता मैनेजर असाइन नहीं करता है. हालांकि, Google पार्टनर आपकी ज़रूरतों के हिसाब से सहायता और अहम जानकारी दे सकता है.
दुनिया भर में हज़ारों Google पार्टनर हैं. नाम या जगह के आधार पर पार्टनर खोजे जा सकते हैं. इसके अलावा, विज्ञापन के बजट या सेवा के टाइप के आधार पर भी पार्टनर खोजे जा सकते हैं. अपने लिए सही Google पार्टनर ढूंढने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
वित्तीय निवेश
सभी अच्छे निवेशों से फ़ायदे मिलने में थोड़ा समय लगता है और Google Ads पर निवेश करना इसी तरह है. कारोबार को आगे बढ़ाते समय, खास तौर से ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए अलग बजट तय करना एक बेहतर फ़ैसला होता है.
अपने कारोबार को बिना किसी शुल्क के Google Maps पर दिखाने के लिए Business Profile का इस्तेमाल करनाअगर आप एक अलग बजट तय करने के लिए तैयार नहीं हैं या आपको अपने कारोबार को Google पर ज़्यादा से ज़्यादा जगहों पर दिखाना है, तो Business Profile आज़माकर देखें.
यह मुफ़्त सेवा आपको Google Maps में अपने कारोबार को लिस्ट और मैनेज करने की सुविधा देती है, ताकि लोगों को Google पर खोज करते समय आपका कारोबार दिख सके. आपके कारोबार के नाम या कैटगरी की खोज करने पर, आपके कारोबार की जानकारी Google.com, Google Maps, और Google Earth पर भी दिख सकती है. Business Profile के बारे में ज़्यादा जानें.
क्या आपको अब भी Google Ads का इस्तेमाल जारी रखना है? बहुत अच्छा! इस सीरीज़ की अगली गाइड, नए ग्राहकों तक पहुंचने वाला कैंपेन बनाएं पर जाएं.