Search Network में शामिल वे साइटें जिन्होंने विज्ञापन दिखाने के लिए Google के साथ पार्टनरशिप की है. सर्च पार्टनर, Google सर्च विज्ञापनों और लिस्टिंग की पहुंच, YouTube के साथ-साथ Google से बाहर की सैकड़ों वेबसाइटों तक बढ़ा सकते हैं. खोज नतीजों में दिखने वाले सभी विज्ञापनों की तरह ही, Google सर्च पार्टनर नेटवर्क में दिखने वाले विज्ञापनों के लिए आपसे तभी शुल्क लिया जाता है, जब कोई उपयोगकर्ता आपके विज्ञापन पर क्लिक करता है.
सर्च पार्टनर साइटों पर आपके विज्ञापन और लिस्टिंग, खोज के नतीजे दिखाने वाले पेजों पर दिख सकती हैं. जैसे, खोज नतीजों की किसी सूची, साइट डायरेक्ट्री के पेजों, प्रॉडक्ट की जानकारी देने वाले पेजों, और YouTube के खोज नतीजों और वॉच पेजों पर. Google Search Network के बारे में ज़्यादा जानें.
उपयोगकर्ता, सर्च पार्टनर पर अलग-अलग तरीकों से खोज कर सकते हैं. जैसे- कोई सुझाई गई खोज चुनकर, वॉइस इनपुट में खोज के लिए कोई शब्द बोलकर, खोज बॉक्स में कोई टेक्स्ट डालकर, खोज से मिलते-जुलते किसी शब्द पर क्लिक करके, किसी ऐसे लिंक पर क्लिक करके जो उपयोगकर्ता को सीधे खोज नतीजे दिखाने वाले किसी पेज पर ले जाता हो या किसी साइट डायरेक्ट्री पर नेविगेट करके.
किसी पब्लिशर की तरह, सर्च पार्टनर भी Google की नीतियों का पालन करते हुए अपनी साइट का प्रमोशन कर सकते हैं. सभी Search Network पार्टनर साइटों में, Google की नीतियों और पाबंदियों का पालन किया जाना ज़रूरी है. Google लगातार कोशिश करता है कि सभी साइटों में इनका पालन हो. इसके बावजूद, उल्लंघन के मामले कभी-कभी सामने आ सकते हैं. अगर आपको लगता है कि कोई सर्च पार्टनर हमारे कार्यक्रम की नीतियों का उल्लंघन कर रहा है, तो नीति के उल्लंघन की शिकायत करने के लिए बना फ़ॉर्म भरकर उसकी शिकायत की जा सकती है.