Google Analytics की मदद से लैंडिंग पेज का परीक्षण करें

Google Optimize और Optimize 360 की सेवाएं 30 सितंबर, 2023 से बंद हो चुकी हैं. इस तारीख को सभी चालू एक्सपेरिमेंट और मनमुताबिक बनाने की सुविधाएं खत्म हो गई हैं. Google Optimize के बारे में ज़्यादा जानें.

Google Optimize की मदद से आप यह जांच सकते हैं कि वेबसाइट पर आने वाले लोगों से कोई खास लक्ष्य – जैसे, किसी प्रॉडक्ट की खरीदारी को पूरा करवाने में अलग-अलग पेज कितने कारगर हैं. बदले में, यह आपकी आय बढ़ाने और वेबसाइट पर आने वाले हर व्यक्ति से अधिकाधिक लाभ पाने में आपकी मदद कर सकता है.

Google Optimize क्या है?

Google Optimize की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि आपकी वेबसाइट के पेजों के अलग-अलग वैरिएंट इस्तेमाल करने पर साइट पर आने वाले लोगों के व्यवहार में क्या अंतर आता है. इस जानकारी की मदद से, मुख्य इवेंट, न्यूज़लेटर साइन-अप या किसी भी ऑनलाइन लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपने पेजों में बदलाव किए जा सकते हैं.

Google Analytics 4 प्रॉपर्टी से Optimize के कंटेनर को कनेक्ट करने के लिए, Optimize को Analytics से लिंक करे में दिए गए निर्देशों का पालन करें.

Google Optimize के साथ आप क्या कर सकते हैं

Google ऑप्टिमाइज़ के साथ, आप नीचे दिए गए काम कर सकते हैं:

  • अपनी वेबसाइट पर आने वाले कुछ लोगों के नमूने का इस्तेमाल करके विभिन्न वेब पेज के प्रदर्शन की तुलना कर सकते हैं.
  • यह चुन सकते हैं कि आप किस प्रकार के लक्ष्य का परीक्षण करना चाहते हैं.
  • यह तय कर सकते हैं कि आपकी वेबसाइट के ट्रैफ़िक का कितना हिस्सा आपके प्रयोग में शामिल किया जाएगा.

आपके व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए Google ऑप्टिमाइज़ इस्तेमाल करने का एक उदाहरण

मान लें कि आपकी एक वेबसाइट है, जिसके ज़रिए आप घरेलू साफ़-सफ़ाई की सेवाएं उपलब्ध कराते हैं. आप साधारण सफ़ाई, व्यापक सफ़ाई या बड़े पैमाने पर सफ़ाई सेवा उपलब्ध कराते हैं. अपने Google Ads खाते के ज़रिए, आप अपनी बड़े पैमाने पर सफ़ाई सेवा का विज्ञापन करते हैं, क्योंकि आपकी ज़्यादातर आमदनी इसी से होती है. अपने निवेश पर लाभ और कारोबार का मुनाफ़ा बढ़ाने के लिए, आप यह विकल्प खरीदने वाले लोगों को बड़ी संख्या में आकर्षित करना चाहते हैं.

फ़िलहाल, बड़े पैमाने पर सफ़ाई की सेवा के लिए आपके विज्ञापन पर क्लिक करने वाले लोग एक ऐसे लैंडिंग पेज पर पहुंचते हैं, जहां पर तीन तरह की सफ़ाई सेवाओं के बारे में बताया गया है. यह आपके विज्ञापन की मंज़िल या फ़ाइनल यूआरएल है, इसलिए यही वह पहला पेज होगा, जिसका आप परीक्षण के लिए इस्तेमाल करना चाहेंगे. अपने Google ऑप्टिमाइज़ के लिए, आप इस वेब पेज के कई नए वर्शन बनाते हैं – एक में आप बड़े-बड़े लाल अक्षरों में बड़े पैमाने पर सफ़ाई सेवा का विवरण देते हैं, एक पेज पर आप बड़े पैमाने पर सफ़ाई के फ़ायदे बताते हैं और एक अन्य पेज पर आप लिंक के बगल में बड़े पैमाने पर सफ़ाई सेवा खरीदने के लिए एक आइकॉन डालते हैं.

जब आप अपना एक्सपेरिमेंट सेट अप करके उसे लॉन्च करेंगे, तो उस डेस्टिनेशन या फ़ाइनल यूआरएल पर जाने वाले लोगों में से किसी भी तरह से चुने गए सैंपल में शामिल लोगों को आपके मूल वेब पेज के साथ-साथ चार अलग-अलग पेजों में से कोई एक दिखेगा. फिर आपको यह पता लगाने के लिए इंतज़ार करना होगा कि बड़े पैमाने पर सफ़ाई की सेवा खरीदने वाले लोगों का प्रतिशत किस पेज पर सबसे ज़्यादा रहा.

जब आपको पता चल जाए कि कौन-सा पेज आपके कारोबार के लक्ष्यों की पूर्ति करने में सबसे ज़्यादा कारगर है, तो आप उस पेज को लाइव बना सकते हैं और फिर वह पेज आपकी वेबसाइट पर आने वाले सभी लोगों को दिखेगा.

इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
Achieve your advertising goals today!

Attend our Performance Max Masterclass, a livestream workshop session bringing together industry and Google ads PMax experts.

Register now

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
4092701623431790235
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false