विज्ञापन की झलक और विश्लेषण टूल के बारे में जानकारी

विज्ञापन की झलक और विश्लेषण टूल की मदद से यह जाना जा सकता है कि आपका विज्ञापन या विज्ञापन की ऐसेट क्यों नहीं दिख रही है. यह भी पता लगाया जा सकता है कि Google पर खोज नतीजों के पेज पर, विज्ञापन कैसा दिखेगा. इस लेख में, टूल इस्तेमाल करने के फ़ायदों के बारे में जानकारी दी गई है. साथ ही, यह भी बताया गया है कि इसे कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा, इस टूल के इस्तेमाल से जुड़ी अहम बातों के बारे में भी बताया गया है.

इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है


विज्ञापन की झलक और विश्लेषण टूल को इस्तेमाल करने का तरीका

अहम जानकारी: विज्ञापन की झलक और विश्लेषण टूल को अपने Google Ads खाते के 'टूल' सेक्शन में, "समस्या का हल" मेन्यू में देखा जा सकता है. टूल पर सीधे तौर पर जाने के लिए, यहां दिया गया तरीका (यहां दिए गए लिंक का इस्तेमाल करें) अपनाएं.
  1. टूल मेन्यू टूल आइकॉन में, विज्ञापन की झलक और विश्लेषण पर जाएं.
  2. इस टूल का इस्तेमाल करके देखें कि आपका विज्ञापन दिख रहा है या नहीं. अगर आपका विज्ञापन नहीं दिख रहा है, तो टूल से मिली गड़बड़ी की जानकारी देखें.

फ़ायदे

  • खोज के लिए शब्द टाइप करने के दौरान, विज्ञापन की झलक और विश्लेषण टूल आपको उन शब्दों के आगे का हिस्सा अपने-आप पूरा करने के लिए सुझाव देता है. सुझाव आपके खाते के इंप्रेशन वाले कीवर्ड से मिलते हैं और उनका क्रम, वॉल्यूम के आधार पर तय होता है. इस टूल का इस्तेमाल करके यह पता लगाया जा सकता है कि आपके विज्ञापन की ऐसेट, किसी कीवर्ड के लिए दिखने वाले विज्ञापन के साथ दिख रही हैं या नहीं. ऐसेट न दिखने पर, टूल से इसकी संभावित वजहों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है. ध्यान दें, हो सकता है कि टूल, कैंपेन से जुड़ी सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी न दे.
  • "यह खोज शेयर करें" सुविधा का इस्तेमाल, खास खोज नतीजों को बुकमार्क करने के लिए करें. इसके अलावा, इसे साथियों या क्लाइंट को यूआरएल भेजने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे वे इस खोज के लिए भी Google पर खोज नतीजे देख सकेंगे. ध्यान रखें कि इस टूल से मिलने वाले खोज के नतीजे, समय के साथ बदल सकते हैं. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपके कैंपेन के रोज़ का औसत बजट खत्म होने पर, टूल में आपके विज्ञापन की झलक दिखाई न दे.

खोज के नतीजों में आपका विज्ञापन कैसा दिख रहा है, यह जानने के लिए Google पर खुद खोज करने के बजाय, विज्ञापन की झलक और विश्लेषण टूल का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, आपको दोनों तरीकों से मिलते-जुलते नतीजे मिलेंगे, लेकिन टूल का इस्तेमाल करने से विज्ञापन इंप्रेशन की संख्या नहीं बढ़ेगी. इस वजह से, आपके विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस के आंकड़ों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.


विज्ञापन की झलक और विश्लेषण टूल का इस्तेमाल कब करना चाहिए

विज्ञापन की झलक और विश्लेषण टूल का इस्तेमाल तब करें, जब आपको ये काम करने हों:

  • इंप्रेशन डेटा पर असर डाले बिना, देखना हो कि आपका विज्ञापन, लाइव खोज के नतीजों में कैसा दिखता है.
  • किसी कीवर्ड के लिए आपका विज्ञापन या विज्ञापन की ऐसेट न दिखने की समस्या हल करनी हो.
  • यह जांच करनी हो कि आपके विज्ञापनों के साथ विज्ञापन की कौनसी ऐसेट दिख रही हैं.

समस्या की जांच करने से पहले, खाते का स्टेटस देखना

अगर विज्ञापन की झलक और विश्लेषण टूल से पता चलता है कि आपके विज्ञापन नहीं दिख रहे हैं, तो सबसे पहले अपने खाते की स्थिति की पुष्टि करें. अगर आपके खाते की बिलिंग की पुष्टि की जा रही है या सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं जैसे, बिना अनुमति के खाता ऐक्सेस किए जाने की वजह से उसे कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया है, तो विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे. सुरक्षा से जुड़े उल्लंघनों के दौरान, बिना अनुमति के की गई गतिविधि के लिए क्रेडिट अडजस्टमेंट, सुरक्षा से जुड़ी अपील की प्रोसेस के ज़रिए मैनेज किए जाते हैं. इन्हें इस डाइग्नोसिस टूल के ज़रिए मैनेज नहीं किया जाता.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
Achieve your advertising goals today!

Attend our Performance Max Masterclass, a livestream workshop session bringing together industry and Google ads PMax experts.

Register now

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
17019321668561287406
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false