बिलिंग से जुड़ी गतिविधि वाले पेज पर, ऑटोमैटिक या मैन्युअल तरीके से पेमेंट करने वाले खाते की पिछले तीन महीनों की गतिविधि की जानकारी दिखती है. इससे विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को बिलिंग के इतिहास की साफ़ और पूरी जानकारी मिलती है. इस पेज पर ज़्यादा जानकारी वाला डेटा होता है, जैसे कि रोज़ का एक्टिविटी व्यू. यह पेज इस डेटा को बिलिंग की खास जानकारी वाले पेज के साथ मिलाकर उसे बेहतर बनाने में मदद करता है.
Google Ads के बिलिंग पेज के बारे में ज़्यादा जानें.
इस लेख में इन विषयों के बारे में बताया गया है
- बिलिंग से जुड़ी गतिविधि वाले पेज के फ़ायदे
- यह सुविधा कैसे काम करती है
- बिलिंग से जुड़ी गतिविधि वाले पेज को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बनाना
बिलिंग से जुड़ी गतिविधि वाले पेज के फ़ायदे
- यह पेज, हर वित्तीय इवेंट और खाते के बैलेंस पर इवेंट के असर को दिखाता है. इससे, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को खाते के बैलेंस के बारे में एकदम सटीक जानकारी मिलती है.
- इसकी मदद से, लागत और क्रेडिट की जानकारी को क्रम से ट्रैक किया जा सकता है. साथ ही, पेमेंट से उनका मिलान किया जा सकता है.
- इसमें पूरी जानकारी वाला व्यू मिलता है, क्योंकि सभी आइटम को तारीख के हिसाब से सूची में रखा जाता है. इन्हें टाइप के हिसाब से अलग-अलग कैटगरी में बांटा जाता है और इनके बारे में साफ़ तौर पर जानकारी दी जाती है.
यह सुविधा कैसे काम करती है
सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद तारीख की सीमा चुनने वाले टूल की मदद से, वे महीने चुने जा सकते हैं जिनके लिए आपको बिलिंग देखनी है. इसमें, खाता बनाने से लेकर मौजूदा दिन तक की तीन महीने की सीमा चुनी जा सकती है.
"टाइप" कॉलम में यह जानकारी मिलती है:
- टैक्स और शुल्क: मौजूदा महीने में, रोज़ाना अपडेट होने वाला अनुमानित टैक्स दिखता है. इसमें सबसे हाल के लेन-देन को शामिल करते हुए, तारीख की सीमा में टैक्स को दिखाया जाता है पिछले महीनों के लिए, फ़ाइनल टैक्स को आखिरी आइटम के तौर पर दिखाया जाता है.
- प्रमोशन: मौजूदा महीने में चालू प्रमोशन, सिंगल लाइन आइटम के तौर पर दिखते हैं. साथ ही, "क्रेडिट" में उपलब्ध रकम रोज़ तब तक बढ़ती रहती है, जब तक कि वह पूरी खर्च नहीं हो जाती. पिछले महीनों में, प्रमोशन के लिए किए गए कुल खर्च को फ़ाइनल आइटम के तौर पर दिखाया जाता है.
- अडजस्टमेंट: अडजस्टमेंट का टाइप और उससे जुड़ी तारीख की सीमा. आपको मिले अमान्य ट्रैफ़िक के क्रेडिट, एक अलग लाइन में दिखेंगे. इस लाइन में उस महीने के बारे में जानकारी होगी जिसमें अमान्य ट्रैफ़िक जनरेट हुआ था. अलग-अलग महीनों से जुड़े अमान्य ट्रैफ़िक क्रेडिट के लिए आपको एक से ज़्यादा लाइनें दिख सकती हैं. कैंपेन के हिसाब से ब्रेकडाउन के लिए, ज़्यादा जानकारी देखें पर क्लिक करें.
- पेमेंट: यह पेमेंट टाइप (ऑटोमैटिक या मैन्युअल) और पेमेंट का तरीका दिखाता है. इसमें, पेमेंट की स्थिति (अस्वीकार किया गया, पेंडिंग, पूरा नहीं हुआ वगैरह) भी शामिल होती है.
- कैंपेन: यह मौजूदा समय में चल रहे कैंपेन की संख्या दिखता है.
- शेयर किए गए बजट: अगर कोई खाता शेयर किए गए बजट का इस्तेमाल कर रहा है, तो उसे कैंपेन से अलग दिखाया जाएगा. "शेयर किए गए बजट" पेज पर जाने के लिए किसी भी शेयर किए गए बजट पर क्लिक करें. इस बजट को, सही बजट और तारीख की सीमा के हिसाब से फ़िल्टर किया जाएगा.
बिलिंग से जुड़ी गतिविधि वाले पेज को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बनाना
"कॉलम" मेन्यू (सबसे ऊपर दाएं कोने में) का इस्तेमाल करके, बिलिंग से जुड़ी गतिविधि वाले पेज के कॉलम को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बनाया जा सकता है. यहां कॉलम की कुछ परिभाषाएं दी गई हैं, जो आपके काम की हो सकती हैं:
- क्लिक: हर क्लिक के लिए चुकाए जाने वाले शुल्क से कैंपेन की गतिविधि का मिलान करें. यहां दिखाई गई संख्या से पता चलता है कि आपको उस तारीख तक कितने क्लिक के लिए शुल्क देना है. इन क्लिक की कुल लागत, लागत कॉलम में दिखेगी.
- इंप्रेशन: हर इंप्रेशन के लिए चुकाए जाने वाले शुल्क से कैंपेन की गतिविधि का मिलान करें. यहां दिखाई गई संख्या, उस तारीख तक बिल किए जा सकने वाले इंप्रेशन की संख्या होती है. यहां दिखाई गई जानकारी में सिर्फ़ वे इंप्रेशन शामिल होंगे जिनके लिए आपसे शुल्क लिया जाएगा. यह जानकारी, कैंपेन पेज पर मौजूद जानकारी से अलग हो सकती है. इन इंप्रेशन की कुल लागत, लागत कॉलम में दिखाई जाएगी.
- कन्वर्ज़न: हर कन्वर्ज़न के लिए चुकाए जाने वाले शुल्क से कैंपेन की गतिविधि का मिलान करें. यहां दिखाई गई संख्या, उस तारीख तक के उन कन्वर्ज़न की संख्या होती है जिनके लिए आपसे शुल्क लिया जाएगा. इन कन्वर्ज़न की कुल लागत, लागत कॉलम में दिखेगी.
- लागत: इस कॉलम में, कैंपेन और शेयर किए गए बजट की लागत, टैक्स, और शुल्क दिखता है.
- क्रेडिट:: इस कॉलम में, हर कैंपेन का पेमेंट, प्रमोशन, और ओवर डिलीवरी दिखती है.
- अपडेट होने वाला बैलेंस: इस कॉलम में यह दिखता है कि हर बिलिंग से जुड़ी गतिविधि का आपके बैलेंस पर क्या असर हुआ है.